icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
470117
MKManoj Kumar WadhwaniFollow26 Apr 2025, 06:46 am

Sagar - विश्व मलेरिया दिवस के मौके पर खुरई में मलेरिया जागरुकता रैली निकाली गई

Khurai, Madhya Pradesh:

विश्व मलेरिया दिवस को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए खुरई सिविल अस्पताल में मलेरिया जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें शामिल शहरी एवं ग्रामीण आशा कार्यकर्ता एवं आशा सुपरवाइजर ने नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। रैली सिविल अस्पताल परिसर में ही निकाली गई। मलेरिया निरीक्षक पी एल रोहित ने बताया आशा कार्यकर्ता, आशा सुपरवाइजर, एएनएम, सीएचओ द्वारा ग्रामों में जाकर ग्राम वासियों को मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों जैसे मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, फाइलेरिया, जापानी बुखार सहित मलेरिया से संबंधित बीमारियों के लक्षण एवं बचाव की जानकारी दी जा रही है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सीएम मोहन यादव ने सिवनी मालवा में 972 करोड़ सड़क निर्माण भूमि पूजन किया

Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- सीएम डॉ मोहन यादव आज नर्मदापुरम के सिवनीमालवा पहुंचे। सीएम डॉ यादव करीब 2 बजे सिवनीमालवा पहुंचें और विभिन्न कार्यक्रम में शामिल हुए। सिवनीमालवा में सीएम डॉ यादव ने नर्मदापुरम टिमरनी मार्ग ( स्टेट हाइवे-67) 2-लेन एन्यूटी मॉडल का उन्नयन एवं पुनर्निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। नर्मदापुरम से टिमरनी मार्ग की लंबाई 72.18 किलोमीटर है तथा इसकी लागत 972, 16 करोड़ रुपए है। इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ यादव दक्षिणामुखी हनुमान मंदिर में पूजन अर्चन कर रोड शो किया। रोड शो के दौरान सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने सिवनी मालवा के नागरिकों पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया।
0
0
Report

CBI की चुप्पी: जज के बच्चों के सरकारी कामकाज पर सवाल उठे

Noida, Uttar Pradesh:सीबीआई ने अपने जवाब में अरविंद केजरीवाल के किसी भी आरोप का खंडन नहीं किया है। मतलब आधिकारिक तौर पर यह स्वीकार कर लिया गया है कि जस्टिस शर्मा के बेटे और बेटी केंद्र सरकार के लिए काम करते हैं। सीबीआई ने इससे भी इनकार नहीं किया कि तुषार मेहता ही जज के बेटे और बेटी को केस देते हैं जिनके लिए उन्हें मोटी फीस मिलती है। सीबीआई ने इससे भी इनकार नहीं किया कि जज के बेटे को सरकार से 5500 केस मिले हैं जो कि एक युवा वकील के लिए बहुत ज़्यादा हैं। उसी मोदी सरकार से जिसकी केजरीवाल से खुलेआम दुश्मनी है। लेकिन सीबीआई का कहना है कि यह कॉन्फ्लिक्ट ऑफ इंटरेस्ट नहीं है। आप लोगों को क्या लगता है? यह कॉन्फ्लिक्ट ऑफ इंटरेस्ट है या नहीं?
0
0
Report

हरियाणा: क्लास-IV कर्मचारियों को गेहूं खरीद पर 27 हजार रुपए ब्याजमुक्त अग्रिम

Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग हरियाणा सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान क्लास-IV नियमित राज्य सरकारी कर्मचारियों (स्थायी एवं अस्थायी) को गेहूं खरीदने के लिए 27,000 रुपये का ब्याजमुक्त अग्रिम देने का फैसला किया है। यह सुविधा केवल अपने या परिवार की खपत के लिए गेहूं खरीदने वाले कर्मचारियों को ही मिलेगी。 मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, इच्छुक स्थायी/अस्थायी क्लास-IV कर्मचारी 7 मई 2026 (बृहस्पतिवार) तक निर्धारित आवेदन फॉर्म भरकर अकाउंट्स एंड पार्टीशन ब्रांच में जमा करा सकते हैं। आवेदन शाम 4:00 बजे से 5:00 बजे के बीच ही स्वीकार किए जाएंगे। इसके बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन फॉर्म मुख्य सचिवालय की वेबसाइट www.csharyana.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है。 महत्वपूर्ण शर्तें: • अग्रिम की पूरी राशि वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंत (31 मार्च 2027) से पहले किस्तों में वसूल ली जाएगी। • अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी कर्मचारी की स्योरिटी पर ही यह अग्रिम दिया जाएगा। • पति-पत्नी दोनों सरकारी नौकरी में होने पर केवल एक को ही यह लाभ मिलेगा। • डेपुटेशन पर गए कर्मचारियों, वर्क-चार्ज्ड, कंटिंजेंट, दैनिक मजदूरों और अनुबंध कर्मचारियों को यह सुविधा नहीं मिलेगी। • अग्रिम लेने के एक माह के अंदर कर्मचारी को प्रमाण-पत्र देना होगा कि राशि गेहूं खरीदने में ही खर्च की गई है। वित्त विभाग के आदेश संख्या 46/1/2011-WM(6)/1557-1562 (दिनांक 16 अप्रैल 2026) के तहत यह व्यवस्था की गई है। वसूली मई 2026 के वेतन (जून में भुगतान) से शुरू की जाएगी。 सरकार ने सभी विभागाध्यक्षों, डिवीजन कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और ड्रॉइंग एंड डिस्बर्सिंग अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अयोग्य कर्मचारी को अग्रिम दिए जाने पर संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी। व्यय की जानकारी 31 मई 2026 तक वित्त विभाग को भेजनी होगी。
0
0
Report
Advertisement

रामवासा के पास तेज टक्कर, एक घायल; चालक के विरुद्ध केस दर्ज

Ujjain, Madhya Pradesh:रामवासा के पास जोरदार टक्कर, एक घायल; चालक के खिलाफ केस दर्ज उज्जैन-इंदौर रोड पर रामवासा के पास एक सड़क हादसा हो गया, जिसकी पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में साफ दिख रहा है कि इंदौर की ओर जा रहा एक मिनी लोडिंग वाहन सड़क किनारे खड़े लोडिंग वाहन में तेज रफ्तार से जा टکرाता है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मिनी लोडिंग वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। घायल के परिजन के मुताबिक, वे तड़के सब्जी लेने उज्जैन जा रहे थे और कुछ देर के लिए अपनी गाड़ी रामवासा पर खड़ी की थी। इसी दौरान नीले ड्रम से भरा मिनी लोडिंग वाहन आकर टकरा गया, जिससे उनके चाचा को चोट आई और वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मामले की शिकायत नानाखेड़ा थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मिनी लोडिंग वाहन के चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report

कटनी में बजरंग दल का चक्का जाम: हनुमान मंदिर के सामने शराब दुकान हटाओ

Katni, Madhya Pradesh:स्लग धरना मंदिर के सामने शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर बजरंग दल ने कलेक्ट्रेट गेट पर किया चक्का जाम एंकर कटनी शहर के घंटाघर स्थित हनुमान मंदिर के सामने संचालित हो रहे शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर बजरंग दल का विरोध प्रदर्शन एक बार फिर तेज हो गया। गुरुवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के मुख्य गेट के सामने चक्का जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने आबकारी विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आबकारी विभाग मुर्दाबाद के नारे लगाए बजरंग दल का आरोप है कि धार्मिक स्थल के ठीक आगे शराब दुकान संचालित होना आस्था के खिलाफ है, जिसे लेकर वे काफी समय से विरोध कर रहे हैं वी ओ 1 प्रदर्शनकारियों का कहना है कि कई बार शिकायत और विरोध के बावजूद प्रशासन ने उनकी मांगों को नजरअंदाज किया है, जिससे आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी के चलते संगठन ने सड़कों पर उतरकर चक्का जाम कर अपना विरोध दर्ज कराया इस दौरान माधव नगर पुलिस एवं ट्रैफिक पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा बजरंग दल की मुख्य मांग है कि घंटाघर स्थित हनुमान मंदिर के सामने से शराब दुकान तत्काल हटाया जाए ताकि धार्मिक भावनाओं का सम्मान बना रहे साथी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा बैनर लगाकर कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाजू में बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया
0
0
Report

मेहंदीपुर बालाजी मार्ग सौंदर्यीकरण अतिक्रमण से बदहाल, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

Dausa, Rajasthan:जिला दौसा बालाजी में लाखों की लागत से सजा सौंदर्यीकरण हो रहा बदहाल मेहंदीपुर बालाजी के बालाजी मोड़ से एमकेपी हॉस्पिटल तक मुख्य मार्ग के डिवाइडर पर अव्यवस्था चरम पर, मंदिर ट्रस्ट द्वारा सौंदर्यकरण पर लगाए गए लाखों रूपये हुए व्यर्थ, डिवाइडर पर पोस्टर और होर्डिंग्स का कब्ज़ा, खुशबूदार व छायादार पेड़ रखरखाव के अभाव में हुए खराब, रेलिंग के भीतर सफाई नहीं होने से जगह-जह गंदगी के ढेर, सोलर लाइट, सीसीटीवी कैमरे और सुंदर रेलिंग के बावजूद बदहाल हुआ आस्थाधाम का मुख्य मार्ग, प्रशासनिक अनदेखी पर उठे सवाल, स्थानीय लोगों ने कार्रवाई की मांग की आस्था के प्रमुख धाम मेहंदीपुर बालाजी में अव्यवस्था की तस्वीरें सामने आई हैं… जहां लाखों की लागत से किया गया सौंदर्यीकरण अब अवैध अतिक्रमण की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है… ये तस्वीरें हैं मेहंदीपुर बालाजी के बालाजी मोड़ से एमकेपी हॉस्पिटल तक के मुख्य मार्ग की… जहां सड़क के बीच बना डिवाइडर अब अवैध फ्लैक्स, पोस्टर और बैनरों से पट चुके हैं… धर्मशाला, गेस्ट हाउस और पार्किंग संचालक खुलेआम नियमों की अनदेखी कर डिवाइडर पर अपने विज्ञापन टांग रहे हैं… नतीजा — आस्था धाम की सुंदरता हो रही है धूमिल.. दरअसल, इस पूरे मार्ग का सौंदर्यकरण मेहंदीपुर बालाजी मंदिर ट्रस्ट ने लाखों रुपये खर्च कर किया था... सोलर लाइट, आकर्षक रेलिंग, हरियाली और सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई थी… ताकि देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को साफ-सुथरा और व्यवस्थित माहौल मिल सके… लेकिन प्रशासन की अनदेखी के चलते अब यही डिवाइडर अतिक्रमण का शिकार हो गया है… जगह-जगह लगे पोस्टर और बैनर न सिर्फ बालाजी धाम की सुंदरता में दाग लग रहे हैं, बल्कि यातायात के लिए भी खतरा बनते जा रहे हैं… अब देखना होगा कि प्रशासन कब तक इस पर कार्रवाई करता है… और क्या आस्था के इस प्रमुख धाम की सुंदरता को दोबारा बहाल किया जा सकेगा
0
0
Report
Advertisement

जयपुर की रीषिका दोहरे ने CBSE 10वीं में 99.4% के साथ टॉप किया

Noida, Uttar Pradesh:जयपुरCbse के रिजल्ट में बेटियों का परचम जयपुर की रिषिका दोहरे के 99.4 % मार्क्स के साथ टॉप किया मानसरोवर स्थित कैम्ब्रिज कोर्ट स्कूल की छात्रा ने रिषिका ने स्कूल में टॉप किया 8 घण्टे रेगुलर पढ़ाई कर पाया सफलता का मुकाम सीबीएसई का दसवीं का परिणाम जारी हो गया है वहीं रिजल्ट में इस बार भी छात्राओं ने बाजी मारी है। जयपुर के कैंब्रिज कोर्ट वर्ल्ड स्कूल की छात्रा रिषिका दोहरे ने 99.4 प्रतिशत अंको के साथ अपने स्कूल में टॉप किया है। रिषिका ने अपनी सफलता का क्रेडिट अनुशासन के साथ 4 से 5 घंटे की रेगुलर स्टडी और स्कूल टीचर और अपनी फैमिली को दिया है। रिषिका ने बताया कि अब फेवरेट सब्जेक्ट कॉमर्स लिया है। रिषिका ने बताया कि उसका सपना है कि आईआईएम से एमबीए करे। रिषिका के पिता दीपक कुमार इंजीनियर हैं और जयपुर एयरपोर्ट पर असिस्टेंट जनरल मैनेजर के पद पर हैं। रिषिका की माता आरती सिंह टैरो कार्ड रीडर हैं। उन्होंने बताया कि हमे रिषिका की मेहनत पर पूरा भरोसा था और लग भी रहा था कि रिषिका अच्छे मार्क्स लाएगी मगर रिषिका ने स्कूल में टॉप करके सरप्राइज देकर परिवार का मान बढ़ाया है । पिता दीपक ने बताया कि शांत स्वभाव की रिषिका की हॉबी रीडिंग और ट्रेवलिंग है。 एनसीईआरटी पर फोकस रिषिका ने बताया कि पढ़ाई के लिए एनसीईआरटी को सबसे अधिक महत्व दिया गया क्योंकि प्रश्न पत्र इसी पर आधारित होता है। एग्जाम के समय थोड़ा तनाव नॉर्मल है जिसे बीच-बीच में ब्रेक लेकर कम किया गया। ध्यान भटकने से बचने के लिए मोबाइल से एंटरटेनमेंट के सभी एप्लीकेशन को हटाए दिया गया और सोशल मीडिया से दूरी बना रखी थी। क्लास टीचर ने बताया 40 बच्चों में सबसे ज्यादा होनहार रिषिका रिषिका की क्लास टीचर शिखा बेदी ने बताया कि क्लास में 40 बच्चों के बीच रिषिका सबसे स्पेशल स्टूडेंट थी। स्पेशल बच्चे अलग ही नजर आ जाते हैं। कम बोलना और गंभीर रहने की रिषिका की आदत से एक बार तो लगा कि वह कहीं और बच्चों से पीछे न रह जाये। मगर यही आदत रिषिका की सबसे बड़ी ताकत बनी। क्लास टीचर शिखा बेदी ने बताया कि हमें रिषिका की मेहनत और काबलियत पर पूरा भरोसा था हम लगातार पीटीएम में रिषिका के पेरेंट्स के सम्पर्क में थे। शिखा बेदी ने कहा कि रिषिका की सफलता का क्रेडिट उसके अनुशासन और कड़ी मेहनत को जाता है。
0
0
Report

नाबालिग बालिकाओं के साथ छेड़छाड़: अमरोहा में आरोपी गिरफ्तार, 48 घंटे में आरोप पत्र

Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के गजरौला कोतवाली क्षेत्र में पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर 48 घंटे के भीतर आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया। मामला नाबालिग बालिकाओं के साथ छेड़छाड़, मारपीट और धमकी से संबंधित है, जिसमें थाना गजरौला पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार, विवेचना के दौरान आवश्यक साक्ष्य संकलित कर अभियुक्त को निर्धारित समय में न्यायालय के समक्ष पेश किया गया और उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। साथ ही पीड़िताओं के बयान विधिक प्रक्रिया के तहत दर्ज कराए गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में शीघ्र सुनवाई के लिए निर्धारित समय सीमा के भीतर साक्ष्य प्रस्तुत कर अभियुक्त को सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में ऐसी त्वरित कार्रवाई को प्राथमिकता दी जा रही है।
0
0
Report

बाबासाहब अंबेडकर पर टिप्पणी से बुरहानपुर में हंगामा, भीम आर्मी ने थाने घेरा

Burhanpur, Madhya Pradesh:बुरहानपुर में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर मामला गरमा गया है। भीम आर्मी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में समाजजन लालबाग थाने पहुंचे, जहां जमकर नारेबाजी की गई। पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बुरहानपुर में सोशल मीडिया पर बाबा साहब अंबेडकर को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद माहौल गर्मा गया है। भीम आर्मी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दतु मेढे के नेतृत्व में बड़ी संख्या में समाजजन लालबाग थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि इस तरह की टिप्पणी से समाज की भावनाएं आहत हुई हैं, इसलिए आरोपी के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए लालबाग थाना पुलिस ने पोस्ट डालने वाले लालबाग निवासी देवेश को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

जमीयत उलेमा-हिंद की दो दिवसीय बैठक: मदारिस सुरक्षा, समान नागरिक संहिता पर बड़ा निर्णय

Delhi, Delhi:जमीयत उलेमा-ए-हिंद की कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक शुरू मदारिस की सुरक्षा, समान नागरिक संहिता, सामाजिक सुधार एवं अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर होंगे अहम फैसले नई दिल्ली, 16 अप्रैल: जमीयत उलेमा-ए-हिंद की कार्यकारिणी की दो दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक आज दोपहर जमीयत उलेमा-ए-हिंद के केंद्रीय कार्यालय, नई दिल्ली में अध्यक्ष मौलाना महमूद असद मदनी की अध्यक्षता में शुरू हुई। बैठक में देश और समुदाय के समक्ष उपस्थित महत्वपूर्ण राष्ट्रीय, सामुदायिक और संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श जारी है। बैठक के प्रारंभ में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के महासचिव मौलाना हकीमुद्दीन कासमी ने पिछली कार्यवाही का वाचन किया। उसकी पुष्टि के बाद विभिन्न महत्वपूर्ण एजेंडेों पर चरणबद्ध चर्चा का सिलसिला शुरू हुआ। बैठक में मदारिस की सुरक्षा के लिए प्रभावी उपायों, समान नागरिक संहिता के नाम पर संवैधानिक अधिकारों को सीमित करने की कोशिशों, सामाजिक सुधार के लिए आवश्यक कदमों तथा मध्य पूर्व की वर्तमान स्थिति पर गंभीर विचार-विमर्श किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त देश में सांप्रदायिक राजनीतिक दलों के समर्थन और उनके साथ सहभागिता के मुद्दे पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद की पुरानी और सिद्धांत आधारित नीति की रोशनी में संगठन का स्पष्ट और प्रभावी रुख सामने लाया जाएगा, ताकि जमीयत से जुड़े कार्यकर्ताओं को उचित मार्गदर्शन मिल सके। बैठक के प्रथम सत्र में अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी और महासचिव मौलाना मोहम्मद हकीमुद्दीन कासमी के अलावा दारुल उलूम देवबंद के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी, उपाध्यक्ष मौलाना मोहम्मद सलमान बिजनौरी, कोषाध्यक्ष मौलाना कारी शौकत अली, स्थायी समिति के अध्यक्ष मौलाना रहमतुल्लाह कश्मीरी, नायब अमीर-ए-हिंद मौलाना मुफ्ती सैयद मोहम्मद सलमान मंसूरपुरी, मौलाना मुफ्ती सैयद मोहम्मद अफ्फान मंसूरपुरी, मौलाना अब्दुल क़वी हैदराबाद, मौलाना अब्दुल्लाह मारूफी, मौलाना नियाज़ अहमद फारूकी, हाजी मोहम्मद हारून, मौलाना मोहम्मद इब्राहीम (केरल), मौलाना अब्दुल कादिर (असम), मुफ्ती मोहम्मद जावेद इक़बाल, मौलाना मोहम्मद नाज़िम, मौलाना यह्या करीमी, मौलाना रफीक अहमद मजाहिरी, मौलाना मोहम्मद आकिल, मुफ्ती मोहम्मद राशिद आज़मी, मुफ्ती अब्दुर्रज़ाक अमरोहवी, मौलाना अब्दुल कुद्दूस पालनपुरी, मौलाना कलीमुल्लाह कासमी, हाफिज उबैदुल्लाह, हाफिज नदीम सिद्दीकी, मौलाना सिराजुद्दीन चिश्ती, मुफ्ती इफ्तिखार अहमद कासमी, मौलाना शम्सुद्दीन बजली, मौलाना सैयद सईद हबीब अहमद, डॉ. वलीउल्लाह सिद्दीकी तथा मौलाना अशफाक अहमद काज़ी सहित अनेक वरिष्ठ सदस्य उपस्थित हैं।
0
0
Report

सासाराम के शिवसागर में टोल प्लाजा के पास ट्रक ड्राइवर अवतार सिंह की मौत

Sasaram, Bihar:खबर सासाराम अनुमंडल क्षेत्र से है। आज सासाराम के शिवसागर में टोल प्लाजा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर सड़क किनारे खड़ी एक सरसों तेल लदी ट्रक के ड्राइवर की संधि की स्थिति में मौत हो गई। बताया जाता है कि टोल प्लाजा के पास सड़क किनारे एक ट्रक खड़ी थी, जिसका चालक ट्रक के अंदर मृत अवस्था में था। काफी देर तक ट्रक को साइड में खड़ा देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। शिवसागर थाना की पुलिस ने जब छानबीन की तो ट्रक के अंदर ही ड्राइवर अवतार सिंह मृत पाया गया। वह पंजाब के जसवंत नगर का रहने वाला था, उसके पिता का नाम जसविंदर सिंह है, उसकी उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है। ट्रक पर सरसों तेल लदा था और वह सरसों तेल लेकर श्रीगंगानगर से उड़ीसा के भद्रक के लिए निकला था, लेकिन टोल प्लाजा के पास उसकी ट्रक खड़ी थी और उसका शव भी ट्रक के अंदर पड़ा हुआ था। सूचना पर सासाराम के एसडीपीओ-1 दिलीप कुमार मौके पर पहुंचे तथा छानबीन शुरू कर दी। ट्रक के शव को पोस्टमार्टम के बाद पोस्टमार्म हाउस में रखा गया है और परिजनों का इंतजार किया जा रहा है।
0
0
Report

आजमगढ़: पुरानी जेल के पास लाश, फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए

Azamgarh, Uttar Pradesh:स्थान - Azamgarh पुरानी जेल के पास बंधे पर मिली लाश, मौके पर फोरेसिंक टीम सहित पुलिस फोर्स पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा तथा जांच में जुटी。 जनपद आजमगढ़ के शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित पुरानी जेल के पास बंधे पर आज शाम को एक लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर शहर कोतवाली, सिविल लाइन पुलिस चौकी, रोडवेज पुलिस चौकी मौके पर पहुंच गई। वहीं मौके पर पहुंची फोरेसिंक टीम ने साक्ष्य संकलन किया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जहां शव को देखने से प्रतीत हो रहा था मृतक की उम्र 30 वर्ष के करीब है। इस मामले में सीओ सिटी ने बताया कि अज्ञात शव की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मृतक की पहचान सुधाकर पाठक जो शहर कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला बताया। इस मामले की जांच तथा अग्रिम विधिक कार्रवाई शहर कोतवाली द्वारा की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

झांसी के खाती बाबा रोड मकान में आग, गैस सिलेंडर ब्लास्ट से छप्पर उड़ गया

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी प्रेमनगर थाना क्षेत्र के खाती बाबा रोड पर बने एक मकान के ऊपरी हिस्से में जल रहे दीपक से अचानक भीषण आग लग गई, देखते ही देखते आग पूरे कमरे मेें फैल गई और घर में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया, टीवी, फ्रिज और वाशिंग मशीन जलने लगी और आग एलपीजी गैस सिलेंडर तक पहुंच गई, यह देखकर घर के सारे लोग बाहर निकल आए, इसके बाद गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। जिससे कमरे का छप्पर उड़ गया और दीवालें चटक गई, वहीं धमाके की आवाज और घर में लगी आग की लपटे देखकर इलाके में अफरा तफरी मच गई। तत्काल इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने बड़ी मशक्कत के बाद घर में लगी आग पर काबू पाया तब जाकर घर वालों के अलावा आसपास के रहने वाले लोगों ने राहत की सांस ली। लेकिन तब तक घर में रखा कीमत सामान जलकर राख हो गया。
0
0
Report

खाद्य विभाग सचिव का राजस्थान हेल्पलाइन निरीक्षण, शिकायतें मौके पर निस्तारित

Jaipur, Rajasthan:खाद्य विभाग के सचिव अम्बरीष कुमार ने सचिवालय स्थित राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आमजन से सीधे संवाद कर शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जयपुर के एक परिवादी ने राशन डीलर द्वारा दुकान समय पर नहीं खोलने और राशन नहीं देने की शिकायत की। साथ ही संबंधित प्रवर्तन अधिकारी पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। इस पर शासन सचिव अम्बरीश कुमार ने तत्काल प्रभाव से प्रवर्तन अधिकारी को निलंबित करने के निर्देश दिए। अलवर के एक मामले में ई-केवाईसी लंबित होने से राशन नहीं मिल रहा था। शासन सचिव ने मौके पर ही केवाईसी करवाकर समस्या का समाधान कराया। वहीं सिलेंडर डिलीवरी नहीं होने की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए उपभोक्ता को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया गया। भीलवाड़ा में राशन विक्रेता की अनियमितता और कालाबाजारी की शिकायत पर जांच के आदेश दिए गए, जबकि पाली जिले की एक महिला को खाद्य सुरक्षा योजना में आवेदन के बावजूद राशन नहीं मिलने पर अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान शासन सचिव ने हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों की परफॉर्मेंस रैंकिंग तैयार कर विभाग को भेजने, ऑटो एस्केलेशन सिस्टम को मजबूत करने और लंबित मामलों की सूचना संबंधित अधिकारियों को एसएमएस के जरिए भेजने के निर्देश दिए। संपर्क पोर्टल के अनुसार, पिछले एक साल में विभाग से जुड़े 1.70 लाख से अधिक प्रकरण दर्ज हुए, जिनमें से करीब 92% का निस्तारण किया जा चुका है। औसतन 12 दिन में शिकायतों का समाधान हो रहा है और संतुष्टि स्तर 73% दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर सभी विभागों के शासन सचिव तय तिथियों पर हेल्पलाइन कंट्रोल रूम में पहुंचकर आमजन की शिकायतें सुन रहे हैं, जिससे घर बैठे ही समस्याओं का समाधान संभव हो रहा है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top