Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sagar470001

खेतों में आग: 28 एकड़ जमीन जलकर राख, 10-12 किसान प्रभावित

MDMahendra Dubey
Mar 28, 2026 11:12:23
Sagar, Madhya Pradesh
खेतों में आग का कोहराम, 10 से 12 किसानों के खेतों में खड़ी फसल में लगी आग.. खेतों में आग का तांडव देखने को मिला है और इस आगजनी में 10 से 12 किसानों की फसलें जलकर खाक हो गई है और लाखों का नुकसान हुआ है। मामला सागर जिले के खिमलासा थाना क्षेत्र के गडौली जवाहर गांव का है यहां लोगों ने एक खेत से धुंआ निकलता देखा तो लोग खेतों की तरफ भागे क्योंकि अधिकांश खेतों में गेहूं की फसल सूख कर कटने के लिए तैयार खड़ी थी और जब लोगों ने देखा तो एक खेत में आग लगी हुई थी, जब तक किसान कुछ कर पाते तब तक आग बुरी तरह फैल गई और देखते ही देखते आग ने कई खेतों को अपना निशाना बना लिया। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने के साथ खिमलासा पुलिस को सूचना दी जिसके बाद डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंची और पुलिस जवान के साथ किसानों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की और घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। किसानों के मुताबिक सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड की टीम समय पर नहीं पहुंची वरना आग से नुकसान को बहुत हद तक रोका जा सकता था। इस आगजनी में 10 से 12 किसान प्रभावित हुए है और करीब 28 एकड़ जमीन प्रभावित हुई है जिसमें गेहूं की फसल के साथ कटाई हो चुके खेतों में लगी नरवाई शामिल है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SMSandeep Mishra
Mar 28, 2026 12:22:16
Dindori, Madhya Pradesh:डिंडोरी के जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की लापरवाही का मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह जब मरीज इलाज के लिए अस्पताल Reach, तो उन्हें ओपीडी (OPD) में डॉक्टर मौजूद नहीं मिले। इससे मरीजों को इधर-उधर भटकना पड़ा और उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अस्पताल की इस अव्यवस्था से नाराज़ कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे। मामला जब कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के संज्ञान में आया, तो उन्होंने तुरंत स्वास्थ्य विभाग के सीएमएचओ को जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए। जांच के बाद ओपीडी से गायब पाए गए 7 डॉक्टरों को नोटिस जारी किया गया है। प्रशासन ने संबंधित डॉक्टरों से जवाब मांगा है और आगे की कार्रवाई की बात कही है। इस घटना ने एक बार फिर सरकारी अस्पतालों की कार्यप्रणाली और डॉक्टरों की जवाबदेही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मरीजों का कहना है कि अस्पताल में समय पर डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि उन्हें समय पर इलाज मिल सके।
0
comment0
Report
VSVishnu Sharma
Mar 28, 2026 12:21:19
Jaipur, Rajasthan:पूर्व सीएम गहलोत पर राठौड़ का पलटवार, क्या गहलोत पाकिस्तान की हिमायती हैं ? पुत्र मोह में खुद फंसे हैं गहलोत मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के मद्देनजर संभावित संकट को लेकर सरकार हालात सामान्य बनाए रखने की रणनीति पर काम कर रही है। वहीं दूसरी ओर प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी के बीच लगातार सियासी बयानबाजी जारी है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि क्या गहलोत पाकिस्तान के हिमायती हैं। उन्होंने गहलोत के एक अन्य बयान पर तंज कसा कि खुद पुत्र मोह में फंसे गहलोत को सोच समझकर बोलना चाहिए। बीजेपी प्रदेश कार्यालय में शनिवार को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस के आरोपों पर तीखा पलटवार किया. राठौड़ ने कांग्रेस ने राहुल गांधी से लेकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर कटाक्ष किया और संकट के समय राष्ट्र के साथ खड़े होने की नसीहत तक दे डाली। मदन राठौड़ ने कहा कि विपक्ष लगातार देश की छवि को नुकसान पहुंचाने और जनता को गुमराह करने का काम कर रहा है. कांग्रेस नेताओं के बयानों में राष्ट्रभक्ति का अभाव साफ दिखाई देता है. राठौड़ ने बीजेपी पर राष्ट्रभक्ति थोपने के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि “दुश्मन देश” को दलाल कहने पर यदि कांग्रेस नेताओं को आपत्ति हो रही है. तो यह उनकी मानसिकता को दर्शाता है. उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर ऐसे शब्दों से किसे तकलीफ हो रही है और क्यों. इरान-इजरायल युद्ध में मध्यस्थता को लेकर दिए गए बयानों पर राठौड़ ने कहा कि जब पाकिस्तान ने मध्यस्थता की बात कही और भारत की ओर से यह स्पष्ट किया गया कि हम “दलाली” नहीं करते, तो इसमें गलत क्या है ? उन्होंने अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए पूछा कि क्या वे पाकिस्तान के पक्ष में खड़े दिखाई देना चाहते हैं. राठौड़ ने कहा कि गहलोत को अपने शब्दों का चयन सोच-समझकर करना चाहिए, क्योंकि उनके बयान देशहित के अनुरूप नहीं लगते. खुद के 'वैभव' को देखें गहलोत .... पूर्व सीएम अशोक गहलोत के मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों को अपने बेटों को राजनीति से दूर रखने की सलाह पर पलटवार करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि गहलोत खुद सबसे ज्यादा “पुत्र मोह” से ग्रसित हैं. गहलोत ने अपने पुत्र वैभव गहलोत को राजनीति में आगे बढ़ाने के लिए कई अवसर दिए, उन्हें राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) का अध्यक्ष बनाया और कई चुनाव भी लड़वाए, लेकिन वे सफल नहीं हो सके. राठौड़ ने तंज कसते हुए कहा कि “खुद तो गुड़ खाएं और दूसरों को गुड़ छोड़ने की सलाह दें, यह ठीक नहीं है.” उन्होंने कहा कि सलाह उसी की मानी जाती है. जो खुद उस पर अमल करता हो. राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व परिवारवाद से बाहर नहीं निकल पा रहा है और यही उनकी सबसे बड़ी कमजोरी है. उन्होंने दावा किया कि देश की जनता सब कुछ समझती है और आने वाले समय में विपक्ष को इसका जवाब जरूर मिलेगा. इधर राठौड़ ने गैस संकट और महंगाई पर कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर आरोप लगाया कि कांग्रेस जनता को भड़काने की कोशिश कर रही है. “अभाव” की बातें करके देश में अव्यवस्था फैलाने की कोशिश कर रही है. विपक्षी दल लगातार भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि उनमें राष्ट्रभक्ति की कमी है. यदि विपक्ष में सच्ची राष्ट्रभक्ति होती तो वे देश की आलोचना करने के बजाय सकारात्मक भूमिका निभाते. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर उठाए गए सवाल का जवाब देते हुए राठौड़ ने कहा कि देश को आज तक इतना मजबूत और प्रभावशाली नेतृत्व कभी नहीं मिला. उन्होंने कहा कि मोदी की वैश्विक स्तर पर मजबूत पकड़ है. जिससे भारत की साख दुनिया में बढ़ी है. मोदी की अंतरराष्ट्रीय पैठ इतनी है कि होमोर्ज से जहाज आ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार लगातार जनता को राहत देने के लिए काम कर रही है और योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंच रहा है. राठौड़ ने कहा कि देश चंद्रयान जैसे मिशनों के जरिए अंतरिक्ष में नई ऊंचाइयों को छू रहा है. उन्होंने सवाल किया कि क्या ऐसे नेतृत्व को कमजोर कहा जा सकता है ?
0
comment0
Report
KCKashiram Choudhary
Mar 28, 2026 12:20:53
Jaipur, Rajasthan:जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार से फ्लाइट्स का नया शेड्यूल लागू हो रहा है। रविवार से लागू हो रहे समर शेड्यूल में सर्दियों की तुलना में कम फ्लाइट चलेंगी। हालांकि कुछ शहरों के लिए एयर कनेक्टिविटी में बढ़ोतरी भी देखने को मिलेगी। क्या हो रहे हैं शेड्यूल में नए बदलाव, देखिए, जी मीडिया की यह खास रिपोर्ट- जयपुर से अब जैसलमेर और जोधपुर के लिए सीधी हवाई सेवा नहीं मिलेगी। जयपुर से जैसलमेर और जोधपुर एयरपोर्ट के लिए एक-एक फ्लाइट चलती है। शनिवार 28 मार्च को इन दोनों शहरों की फ्लाइट अंतिम बार संचालित हो रही है। 29 मार्च से दोनों शहरों के लिए एयर कनेक्टिविटी नहीं मिलेगी। यह बदलाव रविवार से लागू हो रहे समर फ्लाइट शेड्यूल में होने जा रहा है। जयपुर एयरपोर्ट सहित देशभर के सभी एयरपोर्ट पर 29 मार्च से फ्लाइट्स का समर शेड्यूल लागू हो रहा है। आपको बता दें कि राजस्थान में अप्रैल से सितंबर तक का सीजन पर्यटन के लिहाज से कमजोर सीजन माना जाता है। ऐसे में पर्यटकों की संख्या में कमी होने के चलते फ्लाइट्स की संख्या में भी गिरावट आती है। इसी वजह से रविवार से जयपुर एयरपोर्ट से 13 फ्लाइट्स बंद हो जाएंगी। इन 13 फ्लाइट्स का नहीं होगा संचालन: रात 1:25 बजे मुंबई जाने वाली फ्लाइट SG-251 नहीं चलेगी, सुबह 5:50 बजे Chandigarh जाने वाली फ्लाइट 6E-7742 बंद, सुबह 7:20 बजे मुंबई जाने वाली फ्लाइट 6E-5035 बंद, सुबह 9:20 बजे जैसलमेर जाने वाली फ्लाइट 6E-7675 बंद, सुबह 9:55 बजे चेन्नई जाने वाली फ्लाइट 6E-5362 बंद, सुबह 10:30 बजे जोधपुर जाने वाली फ्लाइट 6E-7405 बंद, सुबह 10:55 बजे मुंबई जाने वाली फ्लाइट 6E-251 बंद, सुबह 11:45 बजे इंदौर जाने वाली फ्लाइट 6E-7154 बंद, शाम 5:25 बजे देहरादून जाने वाली फ्लाइट 6E-7468 बंद, शाम 6:15 बजे मुंबई जाने वाली फ्लाइट SG-651 बंद, शाम 6:55 बजे दिल्ली जाने वाली फ्लाइट IX-1289 बंद, रात 9:55 बजे बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट 6E-373 बंद, रात 10:10 बजे कोलकाता जाने वाली फ्लाइट 6E-6427 बंद। ऐसा नहीं है कि केवल फ्लाइट्स बंद हो रही हों। 2 शहरों के लिए एयर कनेक्टिविटी में उछाल देखने को मिलेगा। नवी मुम्बई के लिए जयपुर एयरपोर्ट से अभी केवल 1 फ्लाइट चल रही है। समर शेड्यूल में नवी मुम्बई के लिए रोज 2 फ्लाइट संचालित होंगी। गुवाहाटी के लिए अभी 1 फ्लाइट ही उपलब्ध है, अब 2 फ्लाइट मिल सकेंगी। इनमें नई फ्लाइटें: फ्लाइट 6E-2719 जयपुर से सुबह 11:05 बजे नवी मुम्बई जाएगी, फ्लाइट IX-1369 जयपुर से शाम 5 बजे जाएगी गुवाहाटी। आंतरिक फ्लाइट्स पर असमंजस: ईरान-अमेरिका/इजराइल युद्ध के चलते खाड़ी देशों की फ्लाइट्स पर असर, दुबई और अबूधाबी की फ्लाइट्स बुकिंग नहीं, रद्द; रात 3:15 बजे एतिहाद एयरवेज अबूधाबी की फ्लाइट EY-329 बंद, सुबह 8:45 बजे एयर इंडिया एक्सप्रेस दुबई की फ्लाइट IX-195 बंद, सुबह 9:40 बजे स्पाइसजेट की दुबई फ्लाइट SG-57 भी बंद।
0
comment0
Report
SSsubhash saheb
Mar 28, 2026 12:19:48
Dhamtari, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज एक दिवसीय दौरे पर धमतरी पहुंचे… जहां उन्होंने विधायक कार्यालय के शेड का लोकार्पण किया… इसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए बघेल ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा… बघेल ने कहा कि पेट्रोल और डीजल के दाम कम करने के दावे सिर्फ कागजों तक सीमित हैं… ज़मीनी स्तर पर आम जनता को कोई राहत नहीं मिली है… उन्होंने रासायनिक खाद के बढ़ते दामों का मुद्दा भी उठाया और सरकार को घेरते हुए कहा कि किसानों पर लगातार आर्थिक बोझ बढ़ रहा है… वहीं बघेल ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला करते हुए इसे अफीम सरकार तक करार दे दिया… उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश के कई हिस्सों में अफीम की खेती हो रही है… धमतरी जिले के सिहावा नगरी क्षेत्र का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें मिली जानकारी के आधार पर उन्होंने यह बात कही है… हालांकि उन्होंने साफ किया कि उन्होंने किसी व्यक्ति विशेष का नाम नहीं लिया… इस बयान के बाद सियासत भी गरमा गई है… बघेल ने कहा कि उनके बयान से एक भाजपा नेता की प्रतिक्रिया चोर की दाढ़ी में तिनका जैसी है… इसके अलावा बघेल ने अवैध प्लाटिंग और भाजपा से कांग्रेस में हो रहे प्रवेश को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी…
0
comment0
Report
RKRAGHVENDRA KUMAR
Mar 28, 2026 12:19:32
Basti, Uttar Pradesh:पेट्रोल संकट के बीच एक युवक द्वारा प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी का मामला सामने आया है, जिसके बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है. दरअसल मामला बस्ती जनपद के पैकोलिया थाना क्षेत्र का है, जहां महादेवा पेट्रोल पंप के पास एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में युवक ‘पुलिस’ लिखी बाइक पर बैठकर देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करता नजर आ रहा है. वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जांच के दौरान आरोपी की पहचान सिरकोहिया निवासी पवन यादव के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि आरोपी एक राजनीतिक दल से जुड़ा कार्यकर्ता है. टेलिफोन पर थानाध्यक्ष कृष्णकुमार साहू ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया. जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के परिवार के सदस्य सरकारी सेवाओं में कार्यरत हैं, जिसकी वजह से उसे कानून का डर नहीं था। साथ ही, ‘पुलिस’ लिखी बाइक के इस्तेमाल को लेकर भी जांच की जा रही है कि वह वाहन किसका है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आईटी एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी.
0
comment0
Report
PPPraveen Pandey
Mar 28, 2026 12:19:10
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर खाकी पर भारी दबंगई नशे में धुत युवक का तांडव एंकर- बिठूर थाना क्षेत्र में एक 'दबंग' युवक ने न केवल नशे की हालत में पुलिसकर्मी के साथ अभद्रता की, बल्कि कानून का खौफ भूलकर उनकी गाड़ी पर भी हमला कर दिया। आरोपी दबंग युवक का नाम प्रियांशु उर्फ राजा ठाकुर है बताया जा रहा है कि आरोपी राजा ठाकुर नशे में पूरी तरह धुत था। उसने ड्यू्टी पर तैनात एक पुलिसकर्मी को देखते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद इतना बढ़ा कि दबंग ने अपना आपा खो दिया और पास ही पड़ी ईंट उठाकर पुलिसकर्मी की कार पर मार दिया .जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद पीड़ित पुलिसकर्मी की तहरीर पर बिठूर थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। हालांकि, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी राजा ठाकुर फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर बताया जा रहा है। बाइट ​(डीसीपी पश्चिम, एस. एम. क़ासिम आबिदी
0
comment0
Report
PKPramod Kumar Gour
Mar 28, 2026 12:18:58
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर - खाद्य एवं रसद विभाग के साठगांठ के खेल का हुआ खुलासा पुलिस ने पकड़ा 200 लीटर पेट्रोल 300 लीटर डीजल - डीजल-पेट्रोल की तस्करी कर बिहार ले जाते समय एक टेम्पू को पुलिस ने पकड़ा - पकड़े गये टेम्पू में 13 गैलन में रखा गया है डीजल व पेट्रोल - जिले के कई पेट्रोल पंप डीजल और पेट्रोल के अभाव में है बंद - कुछ पंप से सरेआम कराया जा रहा है डीजल और पेट्रोल की तस्करी - विभागीय जिम्मेदारो पर भी उठ रहा है सवाल - सूचना पर पहुँचे पूर्ति निरीक्षक पडरौना ने डीजल व पेट्रोल को पुलिस को सौपा - आर्मी फ्यूल एचपी पेट्रोल पंप गंभीरिया से जा रहा था पकड़ा गया डीजल व पेट्रोल - पडरौना कोतवाली के त्रिलोकपुर रेशम फार्म के पास पकड़ा गया पेट्रोल से भरा टेम्पू । बाईट -- रंजीत गुप्ता , ड्राईवर । बाईट -- बीएन सिंह , पूर्ति निरीक्षक - पडरौना ।
0
comment0
Report
PSPRABHAM SRIVASTAVA
Mar 28, 2026 12:18:41
Kannauj, Uttar Pradesh:सौरिख के अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय बेटा रामपुर, विकासखंड सौरिख, जनपद कन्नौज में शनिवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। विद्यालय में पढ़ने वाली कक्षा तीन की छात्रा ने शिक्षिका की डांट से आहत होकर आत्महत्या कर ली, जिससे पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है प्राप्त जानकारी के अनुसार, निधि और नेहा नाम की दो सगी बहनें शनिवार को विद्यालय पहुंचीं। आरोप है कि वहां मौजूद महिला अध्यापिका ने दोनों बच्चियों को उनके कपड़ों को लेकर डांट-फटकार लगाई और साफ-सफाई को लेकर नाराजगी जताते हुए कक्षा से बाहर जाने को कहा। इस बात से दोनों बहनें मानसिक रूप से आहत हो गईं और रोते हुए घर लौट आईं। घर पहुंचने के बाद बच्चियों ने अपनी मां को पूरी घटना बताई। इसके कुछ ही देर बाद बड़ी बहन निधि ने घर के बरामदे में कुर्सी पर खड़े होकर लाल साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही गांव में भारी आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने विद्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और दोषी शिक्षिका के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।मौके पर थाना प्रभारी जयंती गंगवार, क्षेत्राधिकारी कुलवीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है, प्रशासन द्वारा आश्वासन दिया गया है कि जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
NSNaresh Sethi
Mar 28, 2026 12:17:32
Kot Kapura, Punjab:फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में वेंटिलेटर के अभाव में एक मरीज की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान संजय नगर बस्ती निवासी और पंजाब पुलिस के सेवानिवृत्त एएसआई सुखविंदर सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सुखविंदर सिंह को शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे तबीयत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत बेहद गंभीर थी और उन्हें तुरंत वेंटिलेटर सपोर्ट की जरूरत थी। लेकिन अस्पताल में उस समय कोई वेंटिलेटर उपलब्ध नहीं था, जिसके चलते परिजनों को इंतजार करने के लिए कहा गया। बताया जा रहा है कि करीब 11 घंटे तक वेंटिलेटर का इंतजार करने के बाद शाम 7 बजे सुखविंदर सिंह की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं और राज्य सरकार व जिला प्रशासन से इंसाफ की मांग की है। मृतक के चचेरे भाई और पूर्व पार्षद कश्मीर सिंह ने कहा कि भले ही वेंटिलेटर मिलने से जान बचने की गारंटी नहीं थी, लेकिन उन्हें इस बात का जीवनभर मलाल रहेगा कि समय पर उचित इलाज न मिलने के कारण उनकी मौत हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। उन्होंने कहा कि फरीदकोट के अलावा अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में मरीज यहां इलाज के लिए आते हैं, लेकिन सुविधाओं की कमी के चलते लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं, इस मामले में मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. नीतू कुक्कड़ ने बताया कि अस्पताल में करीब 100 वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन जिस समय मरीज को वेंटिलेटर की जरूरत पड़ी, उस समय कोई भी वेंटिलेटर खाली नहीं था। उन्होंने कहा कि इस बारे में मरीज और उसके परिजनों को पहले ही अवगत करा दिया गया था। उन्होंने यह भी बताया कि मरीज लिवर डैमेज की बीमारी से पीड़ित था और परिजनों की सहमति से उसे मैन्युअल (हाथ से चलने वाले) वेंटिलेटर के जरिए पंपिंग दी जा रही थी, लेकिन उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई और अंततः उसकी मौत हो गई।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top