Back
दबंगों ने रास्ता रोककर किसानों को परेशान किया, देवरी में प्रशासन एक्शन में
MDMahendra Dubey
Nov 19, 2025 08:20:20
Sagar, Madhya Pradesh
दबंगों ने किया रास्ता बंद पानी पर लगाया पहरा, आफत में किसान.. एंकर/ कभी सामंंतवादी मानसिकता वाले लोगों और दबंगों के कहर से पीड़ित रहे बुंदेलखंड में वक्त के साथ सामंतवाद तो खत्म हो गया लेकिन उसका असर अब भी देखने को मिलता है जब रसूखदार लोग अपने रसूक की दम पर लोगों को परेशान करते है, दबंगों की दबंगई बुंदेलखंड के कई इलाकों में रोजाना दिखाई देती हे और इसी क्रम में फिर एक बार दबंगों की दंबगई सामने आई है जब एक दो नहीं बल्कि पचास से ज्यादा किसान परिवार अपने खेतों तक नहीं पहुंच पा रहे है, उनके खेत बौनी के लिए तरस रहे है और किसान फसल लगाने के लिए तड़पते दिखाई दे रहे है और अब उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि समय निकला जा रहा है यदि इस समय खेतों में बीज नहीं डाला गया तो उनके सामने खाने के लाले पड़ जाएंगे। मामला सागर जिले के देवरी ब्लाक के समनापुर जादो गांव का है यहां के दर्जनों किसानों ने देवरी में तहसीलदार के पास पहुंचकर अपनी ये पीड़ा बताई है और दबंगों के कहर से निजात दिलाने की गुहार लगाई। दरअसल समनापुर में गांव के ही दबंगों ने सरकारी रास्ते पर कब्जा कर तार फेंसिंग कर दी है इस रास्ते से करीब 50 से ज्यादा किसान अपने अपने खेतों में जाते है लेकिन रास्ता बंद होने की वजह से ये किसान अपने खेतों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, किसानों ने गांव के दबंगों से आग्रह किया लेकिन जिसने भी रास्ता खोलने को कहा दबंगों ने उनके साथ बदसूकी की और कई लोगों को धमकाया भी , किसान कई दिनों से रास्ता खुलने का इंतजार कर रहे है लेकिन उनका इंतजार काम नहीं आया और अब जब किसानों को लगने लगा है कि वो अपने खेतों में फसल नहीं लगा पाएंगे और फसल ना आई तो उनके सामने भूखे रहने की नौबत आ जाएगी तब किसानों ने शिकायतों का दौर शुरू किया है, देवरी की तहसीलदार के पास पहुंचे इन किसानों की आंखों में आंसू थे और दिल में दर्द और रूंधे गले से उन्होंने अपनी परेशानी बताई, एकदम फिल्मी स्टाइल में चल रही दबंगई के बारे में सुनकर तहसीलदार ने तुरंत उस क्षेत्र के पटवारी और आर आई को मौके पर जाने और जांच करने को कहा तो जो रिपोर्ट आई वो रिपोर्ट वही थी जो किसानों ने शिकायत दर्ज कराई थी, इसके साथ ही इन दबंगों ने एक बड़े सरकारी नाले पर भी अपना कब्जा कर रखा है और किसानों को पानी भी नहीं दे रहे है, तहसीलदार के मुताबिक जांच में पाया गया हे कि रास्ते पर दबंगों ने कब्जा कर रहा है और जल्दी ही ये कब्जा हटाया जाएगा। बाइट/ पीड़ित किसान गण बाइट/ प्रीति रानी चौरसिया ( तहसीलदार देवरी सागर)
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
STSharad Tak
FollowDec 13, 2025 15:19:500
Report
PTPreeti Tanwar
FollowDec 13, 2025 15:19:370
Report
0
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowDec 13, 2025 15:19:220
Report
JGJugal Gandhi
FollowDec 13, 2025 15:19:030
Report
DSDurag singh Rajpurohit
FollowDec 13, 2025 15:18:500
Report
DGDeepak Goyal
FollowDec 13, 2025 15:18:080
Report
RJRahul Joshi
FollowDec 13, 2025 15:17:460
Report
NJNitish Jha
FollowDec 13, 2025 15:16:500
Report
DKDeepesh Kumar
FollowDec 13, 2025 15:16:240
Report
SMSHARAD MAURYA
FollowDec 13, 2025 15:16:120
Report
AMAnkit Mittal
FollowDec 13, 2025 15:15:49Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर में दो मुस्लिम परिवार के 7 लोगों ने इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म अपनाया है...स्वामी यशवीर महाराज और विश्व हिंदू परिषद ने सभी की घर वापसी कराई वहीं फुरकान के अलावा इस्लाम की कुरीतियों से परेशान मन्नतसा मनसा बन गई, और अमन, आकाश बन गया
0
Report
0
Report