icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
470001
Neeraj Vaidraj PatrakarNeeraj Vaidraj PatrakarFollow16 Apr 2025, 07:33 am

सागर में एक फर्जी इंस्टीटयूट का खुलासा

Amet, Madhya Pradesh:#mp15newsmpcg​ सागर में एक फर्जी इंस्टीटयूट का खुलासा हुआ है। जहां इंस्टीटयूट का आड़ में पैरामेडिकल के कोर्स बेचे जा रहे थे। इसके साथ ही वहां पर अवैध गतिविधियां भी संचालित की जा रही थी। जब बाल संरक्षण आयोग को इसकी जानकारी लगी तो बाल कल्याण समिति,किशोर न्याय बोर्ड,श्रम विभाग, महिला बाल विकास की टीम ने संयुक्त रूप से वहां पर कार्यवाही की । जहां मौके पर फर्जी इंस्टीट्यूट संचालित करनै के दस्तावेज सहित खाली शराब की बोतल,नोट गिनने की मशीन सहित तकिया और गद्दे टीम को मिले हैं। वाइट #mp15newsmpcg सागर में एक फर्जी इंस्टीटयूट का खुलासा हुआ है। जहां इंस्टीटयूट का आड़ में पैरामेडिकल के कोर्स बेचे जा रहे थे। इसके साथ ही वहां पर अवैध गतिविधियां भी संचालित की जा रही थी। जब बाल संरक्षण आयोग को इसकी जानकारी लगी
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अंता मिनी सचिवालय बनकर रह गया सपना, 4 साल में अधूरा, सीएडी कॉलोनी वीरान

Baran, Rajasthan:अंता (बारां) राजनीति की भेंट चढ़ा अंता का मिनी सचिवालय: 4 साल से खटाई में निर्माण कार्य, ध्वस्त सीएडी कॉलोनी हुई वीरान एंकर-बारां जिले के अंता कस्बे में मिनी सचिवालय बनाने का सपना राजनीति की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। पूर्ववर्ती कांग्रेस शासन के दौरान बजट में हुई घोषणा के 4 साल बीत जाने के बावजूद आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो سका है। वहीं, इस प्रोजेक्ट के लिए ध्वस्त की गई सीएडी कॉलोनी आज अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रही है। कांग्रेस शासन काल में कोटा-बारां मेन रोड पर स्थित सीएडी कॉलोनी की जमीन पर आधे हिस्से में मिनी सचिवालय और आधे हिस्से में उप जिला अस्पताल बनाने का प्रस्ताव पास हुआ था। इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए सीएडी कार्यालय को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया और कॉलोनी के मकानों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया गया। जो कॉलोनी कभी पेड़-पौधों और हरियाली के कारण कस्बे की रौनक हुआ करती थी, वह आज मलबे और वीरानी में तब्दील हो चुकी है। प्रदेश में सरकार बदलने के साथ ही मिनी सचिवालय का निर्माण कार्य पूरी तरह ठंडे बस्ते में चला गया। विधानसभा उपचुनाव के दौरान भी यह मुद्दा जोर-शोर से गूंजा था, लेकिन इसके बावजूद धरातल पर कोई पहल शुरू नहीं हुई। प्रशासनिक और राजनीतिक उदासीनता के चलते क्षेत्र की जनता खुद को ठगा सा महसूस कर रही है। किसानों की बढ़ी परेशानी: मिनी सचिवालय निर्माण के लिए जमीन देते समय यह शर्त रखी गई थी कि नए भवन के एक हिस्से में सीएडी का कार्यालय संचालित होगा। लेकिन सचिवालय का निर्माण अटकने से अब सीएडी कार्यालय कस्बे से दूर दाईं मुख्य नहर के पास एनटीपीसी द्वारा निर्मित सामुदायिक भवन में चल रहा है। कस्बे से दूर होने के कारण दूर-दराज से आने वाले किसानों को अपने कामकाज के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाइट 1: एडवोकेट भगवान दाधीच बाइट 2: नगर पालिका पार्षद शेख आरिफ विजुअल: ध्वस्त पड़ी सीएडी कॉलोनी के हालात और खाली मैदान।
0
0
Report

आपातकालीन तैयारियों की परख: एयर रेड और ब्लैक आउट मॉक ड्रिल सम्पन्न

Alirajpur, Madhya Pradesh:आलीराजपुर: आपातकालीन तैयारियों को परखने के लिए जिला प्रशासन की बड़ी कवायद। अपर कलेक्टर सोहन कनास की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर में 'एयर रेड' और 'ब्लैक आउट' मॉक ड्रिल का आयोजन। सायरन बजते ही शहर के निर्धारित हिस्से में छाया अंधेरा, सुरक्षा एजेंसियों ने संभाला मोर्चा। आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा 'हवाई हमला' यानी एयर रेड और 'ब्लैक आउट' मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। कलेक्टर कार्यालय परिसर में यह अभ्यास किया गया। ठीक शाम 7 बजे जैसे ही खतरे का सायरन बजा, पूरे परिसर की विद्युत आपूर्ति बंद कर ब्लैक आउट की स्थिति निर्मित की गई। इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य युद्ध या किसी भी आपदा जैसी आपात स्थिति में सुरक्षा, बचाव और राहत व्यवस्थाओं की मुस्तैदी को जांचना था।
0
0
Report
Advertisement

शहर के बाजार में देर रात भीषण आग, कपड़ों की दुकान जलकर खाक

Narmadapuram, Madhya Pradesh:शहर के व्यस्त बाजार क्षेत्र में देर रात कपड़े की दुकान में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। दुकान से उठती ऊंची लपटों और धुएं के गुबार से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, बाजार स्थित प्रकाश रेडीमेड दुकान में देर रात अचानक आग भड़क उठी। दुकान में बड़ी मात्रा में कपड़े और अन्य सामान रखा होने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकल कर्मियों ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझने से आसपास की अन्य दुकानों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया।
0
0
Report

अशोकनगर में पुलिस ने मॉक ड्रिल से आपात स्थिति से निपटने की तैयारी दिखाई

Isagarh, Ashoknagar, Madhya Pradesh:अशोकनगर- किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर.. - पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में किया गया विशेष 'मॉक ड्रिल' का आयोजन.. - जवानों ने आपात हालात में त्वरित कार्रवाई, भीड़ नियंत्रण और रेस्क्यू ऑपरेशन का किया अभ्यास.. एंकर -अशोकनगर में किसी भी आपातकालीन स्थिति और कानून-व्यवस्था की चुनौती से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी कड़ी में पुलिस तुलसी सरोवर ग्राउंड में एक विशेष मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान जवानों को भीड़ नियंत्रण, आपदा राहत और आकस्मिक परिस्थितियों में तुरंत मोर्चा संभालने का अभ्यास कराया गया। सायरन बजते ही पुलिस टीमों ने तय समय में मौके पर पहुँचकर अपनी कार्यक्षमता दिखाई। वरिष्ठ अधिकारियों ने जवानों की मुस्तैदी परखी और आपसी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए..!!
0
0
Report

नौगांव रोड के डेंटिंग-पेंटिंग गैरेज में भीषण आग, पिकअप-स्कूटी जलकर राख, नुकसान 20-25 लाख

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एंकर -छतरपुर के नौगांव रोड पर एक कार डेंटिंग-पेंटिंग गैराज में भीषण आग लग गई। आग में एक पिकअप और एक स्कूटी जलकर राख हो गई। आग से करीब 20 से 25 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना के करीब एक घंटे बीत जाने के बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, गैराज में कारों की पेंटिंग और डेंटिंग का काम किया जाता था। आग लगने के बाद देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं और गैराज में रखे वाहनों व अन्य सामान को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। घटना के दौरान स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। लोग अपने स्तर पर आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे रहे। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार घटना के करीब एक घंटे बीत जाने के बावजूद मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंची। ऐसे में स्थानीय लोगों ने खुद मोर्चा संभालते हुए टैंकर, पानी और बाल्टियों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। आग की चपेट में आने से एक पिकअप वाहन और एक स्कूटी जल गई है। वहीं, गैराज में लगी आग से 25 लाख से ज्यादा के नुकसान का अनुमान बताया जा रहा है। हालांकि, आग से हुए कुल नुकसान का वास्तविक आकलन अभी होना बाकी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
0
0
Report
Advertisement

चकेरी मुठभेड़: पुलिस ने आरोपी को दबोचा, 315 बोर का तमंचा बरामद

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर चकेरी में पुलिस और हत्यारोपी के बीच हुई मुठभेड़ पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी राज के पैर में लगी गोली 12 नवंबर को एचएएल परिसर के पास मिला था ई-ऑटो चालक बृजनंदन यादव का शव परिजनों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस कर रही थी आरोपी की तलाश करीब 100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और सर्विलांस की मदद से आरोपी की हुई पहचान 27 नवंबर को पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी ने पुलिस टीम पर की फायरिंग पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी को मुठभेड़ के बाद दबोचा आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और दो खोखा कारतूस बरामद मृतक का लूटा गया ई-ऑटो भी पुलिस ने किया बरामद आरोपी का आपराधिक इतिहास भी आया सामने चकेरी थाना क्षेत्र का मामला
0
0
Report

मुज़फ्फरपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, वायरल वीडियो में आरोप पति-सास-ससुर पर

Muzaffarpur, Bihar:मुज़फ्फरपुर में 27 वर्षीय विवाहिता जेबा खातून की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, लेकिन विवाहिता जेबा खातून की मौत से कई गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं, क्योंकि मौत से पहले उसने रोते हुए एक वीडियो बनाया और कहा था कि उसे शौहर, सास और ससुर फांसी लगाकर मारना चाहते हैं, अगर मर गई तो वे जिम्मेदार होंगे। वीडियो व्हाट्सएप के जरिए मायके वालों को भेजा गया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फोरेंसिक टीम मौके पर साक्ष्य इकट्ठा कर रही है। वायरल वीडियो की भी जांच फोरेंसिक टीम को सौंपी गई है।
0
0
Report

बहराइच के अलग-अलग सड़क हादसों में पांच की मौत; परिवारों में शोक

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच में अलग-अलग सड़क हादसों में पांच की मौत, कई परिवारों में पसरा मातम बहराइच। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। हादसों के बाद संबंधित थाना क्षेत्रों की पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। कुंडासर में साइकिल सवार की मौत पहली घटना में साइकिल से बाजार गए व्यक्ति की घर लौटते समय सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक के भाई रामू ने बताया कि हादसा कुंडासर अलीाबाद बैंक के सामने हुआ। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हुजूरपुर में युवती को बाइक ने मारी टक्कर हुजूरपुर थाना क्षेत्र में रमधना (18) सड़क पार कर घर जा रही थी। भाई सोनू निषाद के अनुसार सड़क पार करने के बाद पीछे से आई मोटरसाइकिल ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। दरगाह क्षेत्र में कबाड़ कारोबारी की मौत दरगाह निवासी हफीजुद्दीन ने बताया कि उनके भाई कलाम कबाड़ का काम करते थे। गांव से हादसे की सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे। उनके अनुसार हादसे में शामिल वाहन पुलिस ने पकड़ लिया है। मिहींपुरवा में ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी बाइक, दो की मौत मोतीपुर क्षेत्र में कुड़वा मोड़-कतर्नियाघाट मार्ग पर बीएसएनएल कार्यालय के सामने खड़ी गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में बाइक जा घुसी। हादसे में खमरिया निवासी गुरुदीन (25) और करने पुत्र रामेश्वर वर्मा (25) की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने ट्रॉली कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं。
0
0
Report
Advertisement

ग्वालियर में शादी के वादे पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार रेलवे कर्मचारी

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में शादी के वादे पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, एक रेलवे कर्मचारी पर लगा है। पीड़िता की शिकायत के बाद पड़ाव थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया है। अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पीड़िता 31 साल की महिला है। वह पड़ाव इलाके के चमड़ामील की रहने वाली है। पति से अनबन के बाद वह पिछले करीब एक साल से लक्ष्मणपुरा स्थित मायके में रह रही थी। बीच-बीच में वह ससुराल भी आती-जाती थी। इसी दौरान उसकी पहचान लक्ष्मणपुरा में ही किराए के मकान में रहने वाले राजेन्द्र प्रसाद से हुई। राजेन्द्र मूल रूप से अलीगढ़, उत्तर प्रदेश का निवासी बताया जा रहा है और रेलवे में पीडब्ल्यूआई के पद पर तैनात है। पीड़िता का कहना है कि जान-पहचान के बाद राजेन्द्र ने उससे कहा था कि उसकी पत्नी से अलगाव हो चुका है। वह उससे शादी करना चाहता है और उसके जीवन की जिम्मेदारी उठाएगा। महिला ने शुरुआत में इनकार किया था, लेकिन बाद में दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी। आरोप है कि शादी की बात के नाम पर आरोपी महिला को साईं बाबा मंदिर के पास एक होटल में ले गया। वहां शादी का भरोसा देकर उसने महिला के साथ गलत काम किया। शिकायत के मुताबिक इसके बाद एक बार फिर उसे उसी जगह ले जाकर इसी तरह की हरकत की गई। इसके बाद महिला जब भी शादी की बात करती, आरोपी टाल देता। करीब एक महीने पहले महिला ने शादी न करने पर थाने में शिकायत करने की बात कही तो आरोपी ने उल्टा उसके पति और मोहल्ले में इस रिश्ते की जानकारी देने की बात कही। साथ ही शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने का भी आरोप है। आखिरकार महिला ने हिम्मत जुटाकर पड़ाव थाने पहुंचकर पूरी बात बताई। पुलिस ने उसकी शिकायत पर दुष्कर्म और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है। मामले की जांच जारी है。
0
0
Report

नीमकाठाना प्रधान चुनाव में बवाल, गुटों की धक्का-मुक्की वीडियो सामने

Sikar, Rajasthan:नीमकathana प्रधान चुनाव में जमकर बवाल! खेतड़ी मोड़ स्थित निजी गार्डन में तोड़फोड़ और मारपीट के वीडियो आए सामने। एक गुट के समर्थकों ने दूसरे गुट के लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। विधायक सुरेश मोदी के पुत्र सुमित मोदी के साथ भी हाथापाई का वीडियो वायरल। मतदान के लिए जा रही गाड़ियों को रोकने पर भिड़े दोनों गुटों के समर्थक। चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था पर विधायक सुरेश मोदी ने उठाए गंभीर सवाल! सीकर जिले के नीमकाथाना पंचायत समिति प्रधान चुनाव के दौरान शुक्रवार को नीमकाथाना में जमकर बबाल देखने को मिला। प्रधान चुनाव को लेकर कांग्रेस में हुई बगावत और गुटबाज़ी के बीच खेतड़ी मोड़ स्थित एक निजी गार्डन में तोड़फोड़ और मारपीट की घटनाएं सामने आई हैं। घटनाक्रम के कई वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें एक गुट के समर्थक दूसरे गुट के लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान नीमकाथाना विधायक सुरेश मोदी के पुत्र सुमित मोदी के साथ भी हाथापाई का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि सुमित मोदी कांग्रेस प्रत्याशियों की गाड़ियों को रवाना कर रहे थे। इसी दौरान दूसरे गुट के समर्थकों ने उनकी गाड़ियों को रोक लिया। गाड़ियों को रोकने का विरोध करने पर दोनों पक्षों के समर्थकों आमने-सामने हो गए। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और धक्का-मुक्की के साथ मारपीट की स्थिति बन गई। इस दौरान सुमित मोदी के साथ भी हाथापाई हुई।
0
0
Report
Advertisement

कोचबिहार पॉलिटेक्निक में ABVP व हॉस्टेल छात्रों के बीच तनाव, पुलिस मौके पर

Cooch Behar, West Bengal:কোচবিহার পলিটেকনিক College ABVP-র সঙ্গে হোস্টেলের আবাসিক ছাত্রদের সংঘর্ষকে কেন্দ্র করে ব্যাপক উত্তেজনা ছড়াল। জানা গিয়েছে, এদিন কলেজ চত্বরে বহিরাগতদের একাংশ পিকনিক করছিল। সেই সময় হোস্টেলের আবাসিক ছাত্ররা তাঁদের বাধা দিতে গেলে পরিস্থিতি উত্তপ্ত হয়ে ওঠে। অভিযোগ, এরপরই বহিরাগতদের একাংশ আবাসিক ছাত্রদের উপর চড়াও হয়। শুরু হয় দু'পক্ষের মধ্যে বচসা, যা ক্রমে হাতাহাতির রূপ নেয়। ঘটনার খবর পেয়ে দ্রুত ঘটনাস্থলে পৌঁছায় কোতোয়ালি থানার পুলিশ। পরিস্থিতি নিয়ন্ত্রণে আনতে পুলিশি তৎপরতা শুরু হয়।这个 ঘটনাকে কেন্দ্র করে ব্যাপক চাঞ্চল্য ছড়িয়েছে কোচবিহার পলিটেকনিক কলেজ চত্বরে.
0
0
Report

भारत-नेपाल सीमा पर दूल्हा-दुल्हन रोकने से बवाल, सीमा प्रहरी विवाद गहराए

Madhubani, Bihar:भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा के मधवापुर बॉर्डर पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब नेपाल में शादी कर दुल्हन के साथ भारत लौट रहे दूल्हे को एसएसबी जवानों ने जांच के नाम पर घण्टो रोक लिया। दूल्हा-दुल्हन को रोके जाने से नाराज परिजनों और जवानों के बीच नोक झोंक शुरू हो गयी। देखते ही देखते दोनों देशों के सीमावर्ती ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और एसएसबी की कार्यशैली को लेकर लोगों ने जमकर हंगामा किया। दरभंगा निवासी दूल्हे के पिता सोमन राम ने बताया कि उनके बेटे की शादी गुरुवार को नेपाल के महोत्तरी जिले के धीरापुर में हुई थी। शादी के बाद दूल्हा अपनी नवविवाहिता पत्नी को लेकर भारत लौट रहा था। इसी दौरान मधवापुर स्थित भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी जवानों ने दूल्हा-दुल्हन को रोककर पहचान पत्रों की जांच शुरू कर दी। परिजनों का आरोप है कि जांच के नाम पर दूल्हा-दुल्हन को घण्टो रोके रखा गया। इसी बात को लेकर परिजन नाराज़ हो गए और जवानों के साथ उनकी बहस शुरू हो गयी। नेपाल के नागरिकों ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराना बेटी-रोटी का संबंध है। ऐसे में सीमा पर तैनात SSB जवानों द्वारा लोगों के साथ जांच के नाम पर अच्छा व्यवहार नहीं किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। जवानों के ब्यवहार से लग रहा था ये पाकिस्तान का बॉर्डर है। वहीं, घटना की सूचना मिलने पर एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट विकास दोहन मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद दूल्हा-दुल्हन के पहचान पत्रों की जांच की गई और उन्हें आगे जाने की अनुमति दे दी गई। एसएसबी असिस्टेंट कमांडेंट विकास दोहन ने बताया कि भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दोनों तरफ से आने-जाने वाले लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर नियमित रूप से गहन जांच की जाती है। एसएसबी जवान सीमा की सुरक्षा के साथ-साथ सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा के लिए भी हमेशा तत्पर रहते हैं। लेकिन इस घटना ने एक बार फिर भारत-नेपाल सीमा पर जांच प्रक्रिया और आम लोगों के साथ सुरक्षाकर्मियो के व्यवहार को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
0
0
Report

चकराता में कांग्रेस ने भाजपा के 26 कार्यकर्ताओं को शामिल किया; चुनावी ध्रुवीकरण तेज

Dehradun, Uttarakhand:रिपोर्ट: उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बिसात बिछनी शुरू हो गई है....राजनीतिक दलों के बीच जोड़तोड़, दलबदल और संगठन की ताकत बढ़ाने का सिलसिला भी तेज होने लगा है...इसी चुनावी हलचल के बीच चकराता विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने सदस्यता अभियान के जरिए भाजपा के खेमे में सेंधमारी करते हुए एक दो नहीं बल्कि पूरे 26 भाजपा कार्यकर्ताओं को अपने पाले में शामिल कर लिया... जिसका ऐलान कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रीतम सिंह ने विकासनगर मे मौजूद कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर किया है... जिसके बाद आगामी विधानसभा चुनावों से पहले इस ज्वाइनिंग ने चकराता की सियासत में नई चर्चा छेड़ दी है... विवरण: दरअसल, विकासनगर के तिलक भवन में कांग्रेस की ओर से आयोजित विशेष सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में चकराता विधानसभा क्षेत्र से जुड़े भाजपा के 26 नेता और कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया।इस दौरान चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष व चकराता विधायक प्रीतम सिंह मौके पर मौजूद रहे... उनके नेतृत्व में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामशरण नौटियाल और पछवादून जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय किशोर ने नए कार्यकर्ताओं का माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया...गौरत है कि उत्तराखंड की चकराता विधानसभा सीट लंबे समय से कांग्रेस का मजबूत राजनीतिक आधार रही है। ऐसे में चुनाव से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं का कांग्रेस में शामिल होना क्षेत्र की सियासत में अहम घटनाक्रम माना जा रहा है ।कांग्रेस नेताओं ने इस सदस्यता अभियान को संगठन के विस्तार और जमीनी स्तर पर मजबूती से जोड़कर पेश किया जबकि नए शामिल हुए कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया... कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रीतम सिंह ने कहाँ की उत्तराखंड में पिछले दस वर्षों मे कांग्रेस ने विपक्ष की भूमिका मजबूती से निभाई है और 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस जीत का परचम लहराएगी। इसके अलावा अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े मुद्दे पर भी प्रीतम सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी उन्होंने जैनी प्रकरण में सीबीआई जांच और क्लीन चिट को लेकर उठे सवालों के बीच उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारि हत्याकांड का जवाब मांगने और इस मामले को जनता के सामने उठाने के लिए कांग्रेस ने लगातार आवाज उठाई हैं
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top