486001
डिजिटेक एजुकेशन सेंटर पर स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया
Rewa, Madhya Pradesh:स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डिजिटेक एजुकेशन कम्प्यूटर सेंटर, बरौली ठकुरान जवा में बड़े हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। वरिष्ठ समाजसेवी अभिमन्यु मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात राष्ट्रगान गाया गया और अमर शहीदों को याद करते हुए "अमर रहे" के नारे लगाए गए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बकानी धरना खत्म, खरीफ फसल क्लेम और अन्य मांगों पर सहमति
Jhalawar, Rajasthan:बकानी (झालावाड़) झालावाड़ जिले की बकानी तहसील कार्यालय परिसर में भारतीय किसान संघ द्वारा चार सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले चार दिनों से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन गुरुवार देर रात करीब 12 बजे समाप्त हो गया। धरने के चौथे दिन कार्यवाहक अतिरिक्त जिला कलेक्टर कमल सिंह यादव धरना स्थल पर पहुंचे और किसान प्रतिनिधियों से वार्ता की। पहले दौर की बातचीत बेनतीजा रहने के बाद रात करीब 11 बजे दोबारा वार्ता शुरू हुई। करीब एक घंटे तक चली चर्चा में प्रशासन और भारतीय किसान संघ के बीच सभी प्रमुख मांगों पर सहमति बन गई। इसके बाद किसान संघ ने धरना समाप्त करने की घोषणा कर दी। बैठक में तैयार सहमति पत्र के अनुसार वर्ष 2025 की खरीफ फसल बीमा क्लेम एवं मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया आगामी चार दिनों में शुरू करने, किसानों को डीएपी व यूरिया बिना अनावश्यक टैगिंग के उपलब्ध कराने, बकानी गौण मंडी को स्वतंत्र मंडी का दर्जा दिलाने के लिए प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजने, किसानों को एक ही फार्म आईडी से जोड़ने तथा खरीफ फसल खराबा अनुदान राशि का बजट प्राप्त होते ही शेष किसानों को भुगतान कराने पर सहमति बनी। धरना समाप्त कराने में सांसद दुष्यंत सिंह की भी अहम भूमिका रही। किसान संघ के अनुसार सांसद ने राज्य सरकार से वार्ता कर किसानों की मांगों पर सकारात्मक पहल की। जिसके बाद सहमति का रास्ता निकला और आंदोलन समाप्त हुआ। इस दौरान भारतीय किसान संघ के प्रांत मंत्री जगदीश खाती, राजेश शर्मा, जिलाध्यक्ष राधेश्याम गुर्जर, मनोहर सिंह चौहान, कार्यवाहक अतिरिक्त जिला कलेक्टर कमल सिंह यादव, तहसीलदार गोविंद मीणा तथा थाना प्रभारी हरिसिंह मीणा सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। धरना समाप्त होने के बाद किसान संघ ने प्रशासन से सहमति पत्र में किए गए आश्वासनों को तय समय सीमा में लागू करने की मांग की तथा कहा कि यदि वादों पर अमल नहीं हुआ तो आगे की रणनीति बनाई जाएगी。0
0
Report
पंचकूला के रायपुर रानी के गोदाम में आग, दमकल ने काबू पाया
Panchkula, Haryana:पंचकूला के रायपुर रानी क्षेत्र में गोकुल पैलेस के नजदीक स्थित दारा राम एंड सन करियाना गोदाम में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही रायपुर रानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया。 घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी तत्काल मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर समय रहते काबू पा लिया, जिससे आग को आसपास की दुकानों और अन्य हिस्सों में फैलने से रोक लिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, जबकि नुकसान का आकलन किया जा रहा है।0
0
Report
टोंक की बदहाल सड़कों पर गड्ढे हादसे ला रहे, कचरा गाड़ी फंसी
Tonk, Rajasthan:टोंक टोंक की बदहाल सड़कें बनीं हादसों की वजह, सिविल लाइन रोड धंसी तो राज टॉकीज रोड पर गड्ढे में फंसी कचरा गाड़ी शहर के व्याख्येय...टोंक शहर की सड़कों की बदहाल स्थिति लगातार चिंता का विषय बनी हुई है। शहर के अधिकांश प्रमुख मार्गों पर बने गहरे गड्ढों से आमजन को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर इन गड्ढों के कारण छोटे-बड़े हादसे भी हो रहे हैं। शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल सिविल लाइन रोड पर अचानक सड़क धंस जाने से हादसे की आशंका बढ़ गई है। सड़क धंसने के कारण वाहन चालकों और राहगीरों के लिए यह मार्ग जोखिम भरा बन गया है। वहीं, राज टॉकीज रोड पर सड़क पर बने बड़े गड्ढे में नगर परिषद की कचरा संग्रहण गाड़ी फंस गई। गाड़ी के गड्ढे में फंसने की घटना ने शहर की सड़कों की बदहाल स्थिति और विकास के दावों की पोल खोल दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़कें क्षतिग्रस्त हैं, लेकिन मरम्मत नहीं होने से समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़कों की मरम्मत कर गड्ढों को भरने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके。0
0
Report
Advertisement
रामगढ़ में 200 साल पुराना रथ मेला श्रद्धा और सुरक्षा के बीच सम्पन्न
Ramgarh Cantonment, Jharkhand:रामगढ़ जिले के कुज्जू ओपी क्षेत्र के छोटकी डंडी पंचायत स्थित राम-जानकी मंदिर मोसी बाड़ी में लगभग 200 वर्षों से आयोजित ऐतिहासिक रथ मेला श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान के रथ को खींचकर धार्मिक आस्था का परिचय दिया। इस मौके पर मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। राम-जानकी मंदिर से भगवान की रथ यात्रा पारंपरिक विधि-विधान के साथ निकाली गई। मेले में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन भी हुआ, जिसमें सात दंपतियों ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। विधायक निर्मल महतो ने मेले को धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बताया। वहीं, मांडू सर्किल इंस्पेक्टर रजत कुमार और पुलिस बल की मौजूदगी में पूरे मेले में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही।0
0
Report
सोजत में अज्ञात वाहन की टक्कर: एक की मौत, दो घायल
Pali, Rajasthan:सोजत के पास NH 162 सरदारपुरा के पास सड़क हादसे में एक की मौत, अज्ञात वाहन ने थ्री व्हीलर टेम्पो को पीछे से टक्कर दी. टक्कर से टेंपो सवार 2 युवक गंभीर घायल हुए. घायलों को सोजत अस्पताल ट्रॉमा सेंटर पहुँचा किया गया, जहाँ डॉक्टरों की टीम ने एक युवक को मृत घोषित किया और दूसरे का इलाज जारी है. सूचना पर सोजत पुलिस ASI बीजाराम मय जाब्ता मौके पर पहुँचे. शव को सोजत राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया. पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है.0
0
Report
सरायकेला-खरसावां: PGT शिक्षक भर्ती धोखाधड़ी, दो गिरफ्तार
Jamshedpur, Jharkhand:सरायकेला जेएसएससी पीजीटी शिक्षक भर्ती में नौकरी दिलाने के नाम पर अभ्यर्थियों से ठगी करने के मामले में सरायकेला-खरसावां पुलिस की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। चौका थाना कांड संख्या-27/2026 में पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी के बाद पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में एक अन्य आरोपी अमित कुमार उर्फ आर्यन को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उसकी गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में कथित नौकरी ठगी गिरोह के तार और गहरे होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस के अनुसार चौका थाना क्षेत्र निवासी गुरुचरण साव की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। आरोप था कि सरकारी अधिकारी-कर्मचारी से संबंध होने का झांसा देकर अभ्यर्थियों से नियुक्ति दिलाने के नाम पर सुरक्षा राशि के रूप में मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, ब्लैंक चेक और अन्य दस्तावेज लिए जाते थे तथा चयन सूची में नाम आने का भरोसा देकर मोटी रकम वसूली जाती थी। अनुसंधान के दौरान पहले आरोपी सुशील कुमार को गिरफ्तार किया गया था। उससे मोबाइल फोन, आधार कार्ड, जेएसएससी पीजीटी के एडमिट कार्ड, मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, अभ्यर्थियों से जुड़े दस्तावेज, छह ब्लैंक चेक सहित कई महत्वपूर्ण सामग्री बरामद हुई थी। पुलिस ने स्पष्ट किया था कि अब तक की जांच में जेएसएससी या उसके किसी अधिकारी-कर्मचारी की प्रत्यक्ष संलिप्तता सामने नहीं आई है, जबकि मामले की जांच जारी है। इसी कड़ी में चौका थाना प्रभारी गौरव कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने गिरिडीह निवासी अमित कुमार उर्फ आर्यन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताया गया कि आरोपी रांची में एक कोचिंग सेंटर संचालित करता है। उसके कब्जे से कई ब्लैंक चेक एवं एक बोलेरो वाहन भी जब्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने कहा कि पूरे मामले की जांच तकनीकी, वैज्ञानिक एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह प्रारंभिक रूप से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर अभ्यर्थियों के साथ धोखाधड़ी का मामला प्रतीत होता है। यदि अनुसंधान के दौरान किसी अन्य व्यक्ति या गिरोह की संलिप्तता सामने आती है तो उसके विरुद्ध भी विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने युवाओं से अपील की कि सरकारी नौकरी के नाम पर किसी भी व्यक्ति को रुपये, ब्लैंक चेक या मूल प्रमाण-पत्र न दें तथा ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। इससे पूर्व भी इस मामले मे ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया था।0
0
Report
Advertisement
जोधूला ग्राम में पैंथर ने बकरी पर हमला कर दिया, ग्रामीणों में दहशत
Jaipur, Rajasthan:विराटनगर (कोटपूतली-बहरोड़) जिले के मेड क्षेत्र के जोधूला ग्राम में पैंथर का लगातार आतंक देखने को मिल रहा है। देर रात एक पैंथर 8 फुट ऊंची दीवार फांदकर चिरंजीलाल के घर में घुस गया और बंधी बकरी का शिकार कर दिया। जानकारी के अनुसार देर रात पैंथर दीवार कूदकर घर के अंदर बाड़े में घुसा और बकरी पर हमला कर दिया। पैंथर ने बकरी को बुरी तरह नोच डाला जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में पैंथर मृत बकरी को दीवार पर से ले जाने की कोशिश करता रहा, लेकिन दी_wall_ ज्यादा ऊंची होने के कारण वह कामयाब नहीं हो पाया और बकरी को वहीं छोड़कर भाग गया। दीवार पर पैंथर के पंजों के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। सुबह जब पीड़ित चिरंजीलाल की पत्नी बकरियों का दूध निकालने के लिए बाड़े में गई तो देखा कि एक बकरी खून से लथपथ मरी पड़ी है और चारों तरफ खून फैला हुआ है। यह देखकर उसके होश उड़ गए और उसने तुरंत परिजनों को इसकी सूचना दी। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पीड़ित के भतीजे चेतन प्रकाश ने बताया कि पिछले 3-4 महीनों में पैंथर गांव में लगभग 10 बकरियों को अपना शिकार बना चुका है। कई बार वन विभाग को सूचना दी गई लेकिन वन विभाग कुंभकर्णी नींद में सोया हुआ है। कोई कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश और दहशत दोनों है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पैंथर को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।0
0
Report
FBI ने गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के गैंगस्टर नीतिश कौशल को Vermont से गिरफ्तार किया
Noida, Uttar Pradesh:FBI ने गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के गैंगस्टर नीतिश कौशल को Vermont से गिरफ्तार किया 2 दिन पहले ही उसे मोस्ट वांटेड की लिस्ट में डाला था ऑपरेशन हार्ड वॉल के तहत FBI भारतीय मूल के गैंगस्टरों के सिंडिकेट के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है0
0
Report
TET पास शिक्षकों को ही प्रमोशन, डेढ़ लाख शिक्षक बाहर
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल मध्य प्रदेश के शिक्षकों के प्रमोशन से जुड़ी हुई जरूरी खबर केवल TET क्वालीफाई शिक्षकों को ही प्रमोशन मिलेगा ! शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों से मांगी TET पास शिक्षकों की जानकारी आज दोपहर 12 बजे तक मांगी गई जानकारी आदेश के बाद करीब डेढ़ लाख शिक्षक प्रमोशन के प्रक्रिया से हुए बाहर TET अनिवार्यता को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिए हैं निर्देश 1998 से 2009 के बीच के भर्ती हुए शिक्षकों को टीईटी अनिवार्यता की गई है जिसके अंदर करीब डेढ़ लाख शिक्षक आ रहे हैं0
0
Report
Advertisement
बालोद रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास, मोदी जी करेंगे भव्य लोकार्पण
Raipur, Chhattisgarh:बालोद | अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आज बालोद जिले के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर 2:00 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पुनर्विकसित बालोद रेलवे स्टेशन का भव्य लोकार्पण करेंगे। रायपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाला यह स्टेशन अब पूरी तरह से आधुनिक और विश्वस्तरीय यात्री सुविधाओं से लैस हो चुका है। देश भर के 75 स्टेशनों के साथ बालोद को भी आज यह बड़ी सौगात मिलने जा रही है。0
0
Report
पटना में जलजमाव रोकने के लिए रात-भर निगरानी, सात ड्रेनेज स्टेशन सक्रिय
Noida, Uttar Pradesh:बारिश के मौसम में पटना की सड़कों पर जलजमाव न हो, इसके लिए बुडको ने विशेष निगरानी व्यवस्था शुरू की है. नगर एवं आवास विभाग के निर्देश पर शहर के सात स्थायी ड्रेनेज पंपिंग स्टेशनों पर 15 दिनों के लिए रात में अभियंताओं की ड्यूटी लगाई गई है. यह व्यवस्था 15 जुलाई से 31 जुलाई तक लागू रहेगी. इस दौरान हर रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक इंजीनियर पहाड़ी, योगीपुर, सैदपुर, मंदिरी, राजापुर-गोसाईटोला, कुर्जी और ईको पार्क डीपीएस पर मौजूद रहेंगे. इसका मकसद साफ है. अगर बारिश के दौरान कहीं जलजमाव की स्थिति बनती है. तो तुरंत पानी की निकासी सुनिश्चित की जाए और लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े. यानी इस बार प्रशासन पहले से तैयारी के साथ मैदान में है.0
0
Report
समस्तीपुर में ज्वेलर्स लूट के प्रयास में बदमाश गोली मारकर फरार
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में ज्वेलर्स से लूट की कोशिश नाकाम, विरोध करने पर बदमाशों ने व्यवसायी के पैर में गोली मार दी. घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया. विभूतिपुर में ज्वेलर्स की दुकान में लूट की कोशिश के दौरान विरोध पर बदमाशों ने संचालक को गोली मार दी. संचालक के विरोध के कारण अपराधी लूट की घटना को अंजाम नहीं दे सके. सीसीटीवी फुटेज में सात-आठ हथियारबंद बदमाश नजर आ रहे हैं. बदमाशों ने पहले स्वर्ण व्यवसाय को गोली मारी, फिर चौक पर दहशत फैलाने की नीयत से फायरिंग कर फरार हो गए. विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघियाघाट पंचवटी चौक स्थित दिनेश ज्वेलर्स एंड सन्स में घटना हुई. घायल संचालक दिनेश साह ने बताया कि देर शाम स्कॉर्पियो से सात अपराधी पहुंचे. चार बदमाश दुकान के अंदर घुसे और हथियार के बल पर लूटपाट की कोशिश की. विरोध पर दो राउंड फायरिंग की गई. एक गोली उनके पैर में लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. गोलीबारी के बाद बदमाशों ने दहशत फैलाने की कोशिश की, लेकिन बालू के ढेर और लोगों की हलचल के कारण लूट की वारदात अंजाम नहीं दे सके और बुलेरो से फरार हो गए.0
0
Report
Advertisement
PM Modi Jhajjar के एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे; NHAI अध्यक्ष संतोष यादव टोल पहुंचे
Noida, Uttar Pradesh:JHAJJAR, ROHTAK (HARYANA): NHAI CHAIRMAN SANTOSH KUMAR YADAV VISITED THE HASANGARH TOLL PLAZA AHEAD OF PM NARENDRA MODI WILL INAUGURATE THE EXPRESSWAY CONNECTED TO JHAJJAR TODAY0
0
Report
झालावाड़ जिला जनाना अस्पताल में प्रसूता मौत के बाद शीला अस्पताल पर लापरवाही के आरोप
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिला जनाना अस्पताल में देर शाम हंगामा हो गया, जब किसी निजी अस्पताल से रेफर प्रसूता को लेकर परिजन जिला जनाना अस्पताल पहुंचे। जांच के दौरान डॉक्टरों ने प्रसूता को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मृतक प्रसूता के परिजनों ने भवानीमंडी के शीला अस्पताल के संचालकों पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। हालांकि सूचना मिलते ही अस्पताल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह परिजनों की समझाइए की। मृतक प्रसूता राधाबाई के पति बलराम ने बताया कि वह बोलियां मध्यप्रदेश का निवासी है। अपनी पत्नी की दूसरी डिलीवरी के लिए वह गुरुवार को भवानीमंडी के शीला हॉस्पिटल ले गया था। सुबह 5:00 राधाबाई को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। जिसके बाद डॉक्टर ने थोड़ी देर बाद ही कहा कि प्रसूता के नवजात की धड़कन नहीं चल रही, लेकिन प्रसूता की जान बचा लेंगे। बाद में प्रसव में मृत नवजात निकला। कुछ देर बाद ही प्रसूता राधाबाई की भी तबियत बिगड़ गई, लेकिन अस्पताल प्रबंधन द्वारा उपचार में लापरवाही बरती गई। दोपहर बाद प्रसूता राधाबाई की हालत गंभीर हो गई। जिसके बाद शीला अस्पताल का संचालक डॉक्टर दयाल खुद एंबुलेंस में प्रसूता को लेकर झालावाड़ के जिला जनाना अस्पताल पहुंचा, जहां पहुंचते ही चिकित्सकों ने राधाबाई को मृत घोषित कर दिया। मृतका के परिजनों को आरोप है कि प्रसूता को बिना ऑक्सीजन सिलेंडर के ही एंबुलेंस में लेकर आ गए, जिस कारण प्रसूता की मौत हो गई। उन्होंने शीला अस्पताल के प्रबंधन पर उपचार में लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।0
0
Report
कुशीनगर में पुरानी रंजिश के कारण जमकर मारपीट, CCTV वायरल
Kushinagar, Uttar Pradesh:BREAKING कुशीनगर - पुरानी रंजिश में दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट - मारपीट के दौरान एक व्यक्ति हुआ घायल - मारपीट का सीसीटीवी वीडियो हुआ वायरल - पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच - पीड़ित परिवार ने लगाया दूसरे पक्ष पर धमकी देने का आरोप - मुकदमा वापस लेने के लिए जान से मारने की धमकी देने का आरोप - मुख्य आरोपी पर होमगार्ड की नौकरी का रौब दिखाकर दबाव बनाने का आरोप - राजनीतिक संरक्षण और प्रभाव का भी लगाया आरोप - पीड़ित परिवार ने पुलिस से सुरक्षा और कड़ी कार्रवाई की मांग की - विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बांसगांव का मामला। बाइट - पीड़ित0
0
Report
Advertisement
