Back
रीवा में शराब से इनकार पर युवक पर चाकू और बोतल से हमला
AMAjay Mishra
Nov 10, 2025 11:27:18
Rewa, Madhya Pradesh
शहर के जय स्तंभ चौक पर हुई घटना, युवक के जांघ की नस कटी, लगे कई टांके...
रीवा शहर में बीती रात जानलेवा हमले की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है।
यहां साथी बैठकर शराब पीने से इनकार करने पर एक बदमाश ने युवक पर चाकू और शराब की बोतल से हमला कर दिया।
आरोपी ने पहले चाकू से हमला किया जिसके बाद कांच की बोतल फोड़ कर उसकी जांघ में घोंप दिया।
इस हमले में युवक के जांघ की नस कट गई है जिसे गंभीर हालत में पहले निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन पुलिस केस बताकर उसे संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया।
फिलहाल इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घायल युवक से संपर्क कर घटना की जानकारी जुटाई और मामले को जांच में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
दरअसल घटना रविवार की रात तकरीबन 9 बजे सिविल लाइन थाना क्षेत्र जय स्तंभ चौक की है।
घटना के संबंध में पीड़ित वीरेंद्र श्रीवास्तव उर्फ दीपू ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी निखिल लोनिया उसकी जान पहचान का है लेकिन उनके बीच कोई खास बातचीत नहीं होती है।
बताया गया कि रात के वक्त निखिल उसके पास पहुंचा और साथ में बैठकर शराब पीने के लिए दबाव बनाने लगा।
वीरेंद्र के मुताबिक शराब पीने से मना करने पर आरोपी हमलावर हो उठा और उसने से उसके ऊपर हमला कर दिया, जिस दौरान फूटी हुई कांच की बोतल उसकी जांघ में जा धंसी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
पीड़ित की माने तो आरोपी युवक नशे का अवैध कारोबार करता है, जिसके द्वारा उसे जान से मारने की धमकी दी गई है।
फिलहाल घायल का प्राथमिक उपचार संजय गांधी अस्पताल में कराया गया है, वहीं सिविल लाइन थाना पुलिस ने पूरे घटनाक्रम को जांच में लिया है और पीड़ित सहित प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DSDanvir Sahu
FollowMar 12, 2026 13:51:210
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 12, 2026 13:51:030
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowMar 12, 2026 13:50:090
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowMar 12, 2026 13:47:530
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 12, 2026 13:47:360
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 12, 2026 13:47:090
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 12, 2026 13:46:58Noida, Uttar Pradesh:बताया जा रहा है कि काफी देर तक दोनों पक्षों में मारपीट चलती रही, जिसके चलते इलाके में हड़कंप छा गया
0
Report
KSKashish Singh
FollowMar 12, 2026 13:46:430
Report
DRDamodar Raigar
FollowMar 12, 2026 13:45:250
Report
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 12, 2026 13:36:430
Report
मेरठ – नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: मेरठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कैमरे के सामने 'विक्टिम क
1
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowMar 12, 2026 13:36:170
Report
AOAjay Ojha
FollowMar 12, 2026 13:35:440
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 12, 2026 13:35:290
Report