457001
5 माह पूर्व हुई चोरी का खुलासा, 5 चोर गिरफ्तार, 2 लाख की ज्वेलरी बरामद
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के बड़ावड़ा में स्थित सीआर ज्वेलर्स दुकान में हुई चोरी मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों से 2 लाख रुपये की चोरी की गई ज्वेलरी भी जब्त की गई है। यह मामला बीते जनवरी में हुआ था, जिसके बाद 13 जुलाई को दो अन्य आरोपी गिरफ्तार किए गए थे। सभी गिरफ्तारी हुई आरोपियों के निवास बड़ावड़ा और रेवासा गांव में हुए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
औरैया खेत की जुताई को लेकर 2 पक्षों में खूनी संघर्ष का वीडियो वायरल
Madhupur, Uttar Pradesh:खेत की जुताई को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष। जेठ और उसके पुत्रों पर लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप। लोहे की रॉड से भी व्यक्ति को बेरहमी से पीटा। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। वीडियो में जमीन पर गिराकर व्यक्ति को पीटते दिखे तीन लोग। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घायल को मेडिकल के लिए भेजा। ऐरवाकटरा थाना क्षेत्र के नगला अतिवल गांव का मामला।0
0
Report
नोहर में पंचायती राज के तीसरे चरण के मतदान शुरू
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : नोहर में पंचायतीराज चुनाव के तीसरे चरण के तहत मतदान सुबह से शुरू, नोहर पंचायत समिति के 35 ब्लॉक व 8 जोन के लिए डाले जा रहे हैं वोट,ब्लाक के लिए 113 उम्मीदवार है मैदान में,2 लाख 15 हजार 696 मतदाता कर सकेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग,मतदान के लिए बनाए गए हैं 227 बूथ,सुबह मौसम में ठंडक होने के कारण मतदान हुआ था थोड़ा धीमा0
0
Report
Hanumangarh में ग्रामीण इलाकों में मतदान तेज, महिलाएं और बुजुर्गों ने किया उत्साहपूर्ण प्रदर्शन
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : जिला मुख्यालय के ग्रामीण इलाकों में मतदान जारी, सुबह हल्की ठंड की वजह से थोड़ी देरी से मतदाता पहुंचे, सुबह दस बजे तक मतदाताओं की संख्या में हुआ इज़ाफ़ा, जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के चुनाव हो रहे हैं आज, महिलाओं और बुजुर्गों ने भी उत्साहपूर्वक अपने मत का किया प्रयोग0
0
Report
Advertisement
जनता दरशन में ब्रजेश पाठक ने दृष्टिबाधित फरियादी को खाना परोसा, शिकायत सुनी
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Deputy CM Brajesh Pathak serves food to visually impaired petitioner during janata darshan, listens to his grievance लखनऊ (उत्तर प्रदेश): जनता दर्शन के दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दृष्टिबाधित फरियादी को खाना परोसा और उसकी समस्या सुनी0
0
Report
सीतामढ़ी पुलिस ने इनामी अपराधी प्रभु भगत को गिरफ्तार, 1.3 किलो चरस बरामद
Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। परिहार थाना पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी प्रभु भगत को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 1.3 किलोग्राम चरस और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। गिरफ्तार अपराधी के खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों में लूट, चोरी, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि बिहार एसटीएफ से सूचना मिली थी कि कई आपराधिक मामलों में वांछित प्रभु भगत जोगबड़-परवाहा रोड से सीतामढ़ी की ओर आ रहा है। सूचना मिलते ही परिहार थाना पुलिस ने बेला खाप मोड़ के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से 1.3 किलो चरस बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।0
0
Report
270 करोड़ कुंडघाट जलाशय सड़क पर दरार, निर्माण गुणवत्ता पर सवाल
Jamui, Bihar:जमुई : करीब 270 करोड़ रुपये की लागत से तैयार कुंडघाट जलाशय योजना की सड़क पर उद्घाटन के महज छह महीने के भीतर चौड़ी दरारें उभरने से निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। सड़क की ऊपरी सतह पर जगह-जगह दरारें और धंसाव की तस्वीरें सामने आने के बाद जल संसाधन विभाग में हलचल मच गई। लिहाजा मामले की गंभीरता को देखते हुए पटना और भागलपुर से पहुंची उच्चस्तरीय तकनीकी टीम ने स्थल का निरीक्षण किया। गौरतलब है कि 18 मार्च 2026 को तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस महत्वाकांक्षी जलाशय योजना का लोकार्पण किया था। लेकिन उद्घाटन के कुछ ही महीनों बाद बांध पर दरारें उभरने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। बांध सुरक्षित, सड़क की दरारों को बताया एक्सपेंशन ज्वाइंट का असर निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने के बीच विभाग के मुख्य अभियंता (सिंचाई सृजन, भागलपुर) ने राज्य बांध सुरक्षा संगठन को तकनीकी जांच का निर्देश दिया। इसके बाद पटना और भागलपुर से पहुंची संयुक्त टीम ने सड़क की सतह, ढलानों और जोड़ों का बारीकी से निरीक्षण किया। कार्यपालक अभियंता रविशेखर शर्मा ने बताया कि सड़क पर दिखाई दे रही दरारें बांध की मुख्य संरचना से संबंधित नहीं हैं। उनके अनुसार, इंजीनियरिंग मानकों के तहत बनाए गए एक्सपेंशन ज्वाइंट के पास पेवमेंट की ऊपरी सतह पर ये दरारें आई हैं। उन्होंने दावा किया कि कुंडघाट बांध पूरी तरह सुरक्षित है और इसके मुख्य ढांचे को कोई खतरा नहीं है। अंतिम तकनीकी रिपोर्ट का इंतजार विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, नव-निर्मित संरचनाओं के शुरुआती दौर में भारी वाहनों की आवाजाही से मिट्टी के बैठने यानी सेटलमेंट की प्रक्रिया हो सकती है। निरीक्षण के दौरान बांध या सड़क के किसी हिस्से में पानी के रिसाव का संकेत नहीं मिलने की बात भी कही गई है। हालांकि, पटना से पहुंची संयुक्त तकनीकी टीम ने मौके पर निरीक्षण के निष्कर्षों पर कोई औपचारिक टिप्पणी नहीं की। अब सबकी निगाहें मुख्यालय को सौंपी जाने वाली अंतिम तकनीकी रिपोर्ट पर टिकी हैं। रिपोर्ट से ही सड़क पर उभरी दरारों की वास्तविक स्थिति और निर्माण की गुणवत्ता को लेकर तस्वीर स्पष्ट होगी।0
0
Report
Advertisement
80 साल बाद भी पुल नहीं, ग्रामीण चंदे से नदी पार रास्ता बना लिया
Jamui, Bihar:जमुई: आजादी के 80 साल बाद भी अगर दर्जनों गांव के लोगों को एक नदी पर पुल की सुविधा नहीं मिले और आखिरकार ग्रामीणों को अपनी गाढ़ी कमाई से करीब 40 लाख रुपये चंदा जुटाकर नदी में सीमेंट के पाइप डालने पड़ें, तो यह सिर्फ व्यवस्था की नाकामी नहीं, बल्कि जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के लिए भी बड़ा सवाल है। दरअसल, झाझा प्रखंड के बलियो गांव के पास बुलाई नदी पर पुल नहीं होने से आसपास के दर्जनों गांव के लोगों को वर्षों से परेशानी झेलनी पड़ रही है। लिहाजा, अब ग्रामीणों ने सरकारी व्यवस्था से उम्मीद छोड़कर खुद ही आवागमन का रास्ता तैयार करने की पहल की है।0
0
Report
NHAI ने आवारा पशुओं से दुर्घटनाएं रोकने के लिए हेल्पलाइन 1033 शुरू की
Ranchi, Jharkhand:नेशनल हाईवे पर आवारा पशुओं की वजह से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। NHAI ने वाहन चालकों और आम नागरिकों से अपील की है कि नेशनल हाईवे पर कहीं भी आवारा पशु दिखाई दें तो इसकी सूचना तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1033 पर दें। सूचना मिलने के बाद NHAI की टीम मौके पर आवश्यक कार्रवाई करेगी, ताकि आवारा पशुओं को सड़क से हटाया जा सके और संभावित दुर्घटनाओं को टाला जा सके। NHAI के क्षेत्रीय अधिकारी संतोष कुमार आर्य ने लोगों से सतर्क रहने और इस अभियान में सहयोग करने की अपील की है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य नेशनल हाईवे पर सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना है。0
0
Report
Nellore में मोरासू चक्रवात से बारिश, शॉट्स सोशल मीडिया पर वायरल
Noida, Uttar Pradesh:Nellore में साइक्लोन मोरासू की वजह से हो रही बारिश के शॉट्स0
0
Report
Advertisement
सांचौर के चार पंचायत समितियों में मतदान, सुबह से भीड़ और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
Jalore, Rajasthan:सांचौर(जालोर)-सांचौर की चार पंचायत समितियों में आज मतदान, सुबह से मतदान केंद्रों पर उमड़ी मतदाताओं की भीड़, कई मतदान केंद्रों पर लगी लंबी कतारें चारों पंचायत समितियों के कुल 64 वार्डों में मतदान हो रहा है। इनमें साँचौर के 28 ग्राम पंचायत क्षेत्रों के 17 वार्ड, चितलवाना के 26 ग्राम पंचायत क्षेत्रों के 15 वार्ड, सरवाना के 32 ग्राम पंचायत क्षेत्रों के 17 वार्ड तथा भादरुणा के 25 ग्राम पंचायत क्षेत्रों के 15 वार्ड शामिल हैं जिसमें 88,191 मतदाता, भादरुणा में 69,669, सरवाना में 77,264, चितलवाना 69,337 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस प्रकार चारों पंचायत समितियों में कुल 3,04,461 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से ही चुनावी हलचल बनी हुई है。0
0
Report
ललितपुर में खाद की अवैध डिलीवरी रोक, SDM के निर्देश पर ट्रक कब्जे में
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में खाद की कला बाजारी रोकने के लिये चलाये जा रहे अभियान के तहत कल देर रात SDM मड़ावरा द्वारा मदनपुर सागर मार्ग पर जा रहे एक मिनी ट्रक को पकड़ा गया । जिस मिनी ट्रक में 150 DAP खाद की बोरियां लदी हुई थी , जब ट्रक ड्राइवर से खाद से जुड़े प्रपत्र आदि मांगे गये तो उसके पास कोई भी दस्तावेज नहीं पाये गए । जिसको देखते हुये SDM मड़ावरा द्वारा खाद की बोरियों से भरे हुये मिनी ट्रक को मड़ावरा थाना पुलिस के सुपुर्द करते हुये कानूनी कार्यवाही के निर्देश दिये। जिस पर मड़ावरा थाना पुलिस ने ट्रक और खाद को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही में जुट गई है ।0
0
Report
केदारताल ट्रैक पर 7 ट्रेकर और गाइड लापता, खोज अभियान जारी
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:लापता ट्रैकर्स और स्थानीय गाइड का नहीं मिला सुराग, हेलीकॉप्टर ने 5 बार हवाई रेकी, केदारखड़ग में मिले टेंट-बैग उत्तरकाशी केदारताल ट्रैक पर लापता हुए 07 ट्रेकर और स्थानीय गाइड तीसरे दिन के रेस्क्यू कार्य में कोई पता नहीं चल पाया। बताया जा रहा कि 29 अक्टूबर को दल के वापसी के दौरान हिमस्खलन होने से 4000 मीटर की ऊंचाई केदार ताल ट्रैक पर 8 लोग लापता हो गए। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बताया कि केदार ताल ट्रैक पर लापता हुए 07 ट्रेकर और 01 स्थानीय गाइड की खोजबीन के लिए टीमों के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में NIM एवं SDRF के 10 सदस्यों भेजा गए और ट्रैकिंग दल में जो पोर्टर वापस आए थे उनमें से एक को टीम के साथ भेजा गया ताकि सही लोकेशन का पता चल सके। जिलाधिकारी ने बताया कि रेस्क्यू टीम ने केदारताल ट्रैक पर 2 अक्टूबर को रेस्क्यू कार्य किया है।आज भी रेस्क्यू टीम के द्वारा सर्च ऑपरेशन किया किया जाएगा जिलाधिकारी ने बताया कि एक टीम वन विभाग की पैदल गई जो मौके पर पहुंच चुकी है और लगातार लापता 07 ट्रेकर और स्थानीय गाइड की खोजबीन का प्रयास किया जा रहा है। हेलीकॉप्टर ने लापता ट्रैकर्स की तलाश के लिए 5 बार हवाई रेकी की NIM और SDRF की टीम द्वारा लापता लोकेशन पर सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन लापता ट्रैकर्स और गाइड का कोई पता नहीं चल पाया। मौसम खराब होने के कारण रेस्क्यू कार्य रोकना पड़ा और टीम फिलहाल केदारखड़ग (कच्ची ढांग) बेस कैंप में रुकी हुई है।वहीं वन विभाग और ट्रैकिंग एजेंसी के 10 लोग 2 नवंबर को केदारखड़ग (कच्ची ढांग) पहुंच गए वहीं रेस्क्यू टीमों के द्वारा 2:00 बजे तक सर्च अभियान चलाया। सर्च ऑपरेशन के दौरान टीम को घटनास्थल पर टेंट और बैग मिले हैं। खराब मौसम के कारण यह टीम भी वापस भोजखड़ग बेस कैंप लौट आई है।जिला प्रशासन ने लापता ट्रैकर्स एवं स्थानीय गाइड के परिजनों से बातचीत कर उन्हें घटना की जानकारी दी है।0
0
Report
Advertisement
चक्रवात पर प्रकाशम जिलے के दृश्य वायरल: ताजा तस्वीरें
Noida, Uttar Pradesh:Prakasham District Visuals on Cyclone0
0
Report
बलरामपुर: हरैया में ओवरलोड डंपर के कारण सड़क पर लगा पहरा, प्रशासन की बेरुखी पर भड़के ग्रामीण
Payagpur, Uttar Pradesh:बलरामपुर: अवैध और अनियंत्रित ओवरलोडिंग किस कदर आम जनता के लिए मुसीबत बन चुकी है, इसकी बानगी थाना हरैया क्षेत्र के चौधरीडीहा चौराहे पर देखने को मिल रही है। यहां बीच सड़क पर एक क्षमता से अधिक लदे भारी डंपर के फंस जाने से पिछले 24 घंटे से अधिक समय से आवागमन पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है। प्रमुख मार्ग बाधित होने के कारण हजारों राहगीरों और आसपास के गांव वालों की दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हो गई है। रास्ता बंद होने की वजह से स्वास्थ्य और सुरक्षा सेवाएं भी बेपटरी हो गई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क जाम रहने से आपातकालीन एंबुलेंस और डायल 112 पुलिस वाहनों तक का निकलना नामुमकिन हो गया है। सबसे गंभीर संकट स्कूली बच्चों के सामने खड़ा हो गया है। इन दिनों परीक्षाएं चल रही हैं और मार्ग अवरुद्ध होने के चलते छात्रों को केंद्र तक पहुंचने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासनिक उपेक्षा से खफा ग्रामीणों ने तंत्र की दोहरी कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि कोई आम व्यक्ति छोटा वाहन लेकर निकलता है तो ओवरलोडिंग के नाम पर फौरन चालान थमा दिया जाता है, लेकिन खुलेआम सड़कों को रौंदते हुए चलने वाले भारी डंपरों पर कोई कार्रवाई नहीं होती। आरोप है कि पूरा एक दिन बीत जाने के बावजूद जिम्मेदार अफसरों ने मौके की सुध तक नहीं ली। ग्रामीणों ने प्रशासन से फंसे डंपर को तत्काल हटवाकर यातायात बहाल करने और बेलगाम ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है।0
0
Report
वाराणसी: ACP के नेतृत्व में पुलिस ने किया पैदल गश्त, ज्वैलरी और शराब की दुकानों की हुई चेकिंग
Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप/ रोहनिया, वाराणसी। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आज एसीपी रोहनिया के नेतृत्व में सर्किल रोहनिया के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस टीम द्वारा पैदल गश्त किया गया। गश्त के दौरान पुलिस ने मुख्य बाजारों में स्थित ज्वैलरी की दुकानों तथा शराब की दुकानों की सघन चेकिंग की। दुकानदारों को सुरक्षा उपकरण, सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त रखने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में यातायात सामान्य है तथा सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है।0
0
Report
Advertisement
