Back
रतलाम जेल में हेल्थ कैंप: 580 बंदियों की Hepatitis B, TB, HIV जाँच शुरू
CSChandrashekhar Solanki
Feb 12, 2026 04:49:07
Ratlam, Madhya Pradesh
रतलाम जिला जेल में बंदियों के स्वास्थ्य को लेकर एक अहम पहल की गई है। जेल प्रशासन द्वारा मेडिकल हेल्थ कैंप की शुरुआत की गई है, जो दो दिनों तक चलेगा। यह कैंप के तहत जेल में बंद करीब 580 बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। मेडिकल जांच में Hepatitis B, TB और HIV जैसी गंभीर बीमारियों की जांच शामिल है। जेल अधीक्षक लक्ष्मण सिंह ने बताया कि यह हेल्थ कैंप जेल मुख्यालय के निर्देश पर मध्यप्रदेश की सभी जेलों में लगाया जा रहा है, इसी क्रम में रतलाम सर्किल जेल में भी यह शिविर आयोजित किया गया है। फिलहाल सभी बंदियों के सैंपल लिए जा रहे हैं और जांच रिपोर्ट आने के बाद जिन बंदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आएगी, उनका तुरंत इलाज शुरू किया जाएगा। यह पहल जेल में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DBDEBASHISH BHARATI
FollowFeb 12, 2026 07:57:580
Report
KSKamal Solanki
FollowFeb 12, 2026 07:57:390
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowFeb 12, 2026 07:57:250
Report
JPJitendra Panwar
FollowFeb 12, 2026 07:56:260
Report
PCPUSHKAR CHAUDHARY
FollowFeb 12, 2026 07:56:040
Report
VAVijay Ahuja
FollowFeb 12, 2026 07:55:520
Report
KBKuldeep Babele
FollowFeb 12, 2026 07:55:340
Report
PPPraveen Pandey
FollowFeb 12, 2026 07:54:530
Report
PSPrashant Shukla
FollowFeb 12, 2026 07:54:350
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
FollowFeb 12, 2026 07:54:240
Report
APAshwini Pandey
FollowFeb 12, 2026 07:53:500
Report
RVRajat Vohra
FollowFeb 12, 2026 07:53:320
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowFeb 12, 2026 07:53:050
Report
KBKulbir Beera
FollowFeb 12, 2026 07:51:480
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowFeb 12, 2026 07:50:100
Report