Back
रतलाम के आदिवासी चिंतन शिविर में नशामुक्ति, भांजागड़ा खत्म और रोक के संकल्प
CSChandrashekhar Solanki
Dec 07, 2025 13:31:21
Ratlam, Madhya Pradesh
रतलाम ज़िले के शिवगढ़ में आज आदिवासी समाज का “आदिवासी चिंतन शिविर” आयोजित किया गया, आयोजन निर्माणाधीन रेलवे लाइन मार्ग पर किया गया, जहां समाज के सैकड़ों लोग एकजुट होकर पहुंचे। इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष, आदिवासी समाज के वरिष्ठ नेता, विभिन्न पंचायतों के आड़ूवासी सरपंच और समाज के प्रतिष्ठित पदों पर आसीन आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए।
बैठक का मुख्य उद्देश्य था समाज को एक नई दिशा देना और आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित भविष्य प्रदान करना। इसी के तहत सबसे बड़ा संकल्प लिया गया कि आदिवासी समाज नशे के व्यसन से पूरी तरह मुक्त होगा, क्योंकि नशा युवाओं को गलत राह पर ले जाता है और परिवार तथा समाज दोनों को प्रभावित करता है।
इसी के साथ निर्णय लिया गया कि समाज में फिजूलखर्ची पर रोक लगेगी, विशेषकर मांगलिक कार्यक्रमों में रातभर डीजे बजाने जैसी परंपराओं को समाप्त किया जाएगा। इसके लिए समाज के लोगो नें भजन गीतों से भी इस आयोजन मे सन्देश दिया
बैठक में सबसे गंभीर चर्चा समाज में फैली कुप्रथा भांजागड़ा पर हुई। बताया गया कि इस Pratha के कारण कई लोग कानून व्यवस्था की जगह आपसी समझौते का सहारा लेते हैं, जहां आरोपी पक्ष से नकद राशि लेकर भांजागड़िये कमीशन पर समझौता करा देते हैं। इससे अपराधों को बढ़ावा मिलता है। समाज ने ठाना कि अब इस कुप्रथा को जड़ से खत्म कर, अपने लोगों को लोकतांत्रिक न्याय व्यवस्था से जोड़ा जाएगा।
आदिवासी समाज के नेतृत्वकर्ताओं ने ऐसे आयोजनों की श्रृंखला आगे भी जारी रखने का निर्णय लिया है। देखना होगा कि ये नई पहल समाज उत्थान में कितनी प्रभावी साबित होती है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर। सहकारी चीन मिलकर्मियों का हंगामा। कर्मचारियों ने पेराई का काम ठप किया गन्ने की चेन में घुसकर धरने पर बैठे कर्मचारी। मौके पर भारी हंगामा। अधिकारियों पर उत्पीड़न करने का आरोप। थाना तिलहर के सहकारी चीनी मिल का मामला
0
Report
Bareilly, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर के तिलहर चीनी मिल में कर्मचारियों ने शुरु किया प्रदर्शन। चैन में खड़े हुए कर्मचारी। मिल के जीएम पर लगाए गंभीर आरोप।
0
Report
48
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report