Back
रतलाम में स्ट्रीट डॉग नसबंदी: करोड़ों खर्च के बाद भी गायब हजारों कुत्ते?
CSChandrashekhar Solanki
Feb 13, 2026 11:36:01
Ratlam, Madhya Pradesh
अजब गजब मामलों से चर्चा मे रहने वाले मध्यप्रदेश के रतलाम से एक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। रतलाम नगर निगम में स्ट्रीट डॉग नसबंदी का मामला अब गंभीर सवालों के घेरे में है।
दरसल नगर निगम के रिकॉर्ड के अनुसार वर्ष 2022 से 2025 के बीच शहर में 33 हजार 630 कुत्तों की नसबंदी पर 2 करोड़ 58 लाख से अधिक राशि खर्च की गई। लेकिन 2025 के निगम सर्वे में पूरे शहर में केवल 5514 कुत्ते पाए गए, जिनमें से भी मात्र 2204 नसबंदी वाले पाए गए। यानी हजारों कुत्तों का कोई हिसाब नहीं मिल रहा। इस पूरे मामले में निगम से मिली दस्तावेज रिकॉर्ड जानकारी को लेकर निगम की पार्षद ने लोकायुक्त में शिकायत कर दी हैं; पार्षद पति हितेश पैमाल ने बताया कि लोकायुक्त में हमारे बयान भी हो गए हैं।
शिकायत लोकायुक्त तक पहुंचने के बाद मामला और गहरा गया है। निगम के जिम्मेदार अधिकारी पुराने रिकॉर्ड पर स्पष्ट जवाब देने से बचते नजर आए और 2026 के लिए नए टेंडर की जानकारी तक सीमित रहे। निगम स्वास्थ्य प्रभारी का कहना है कि 2026 सर्वे में शहर में करीब 5500 कुत्ते पाए गए हैं जिनमें से 50 कुत्तों की नसबंदी कर दी गई हैं। इसके अलावा इस बार स्ट्रीट डॉग नसबंदी में प्रति डॉग 1406 रुपए खर्च आएगा।
इधर सवाल यह भी उठ रहे हैं कि यदि कुत्तों की औसत आयु 10 से 12 वर्ष मानी जाती है, तो मात्र 3–4 वर्षों में नसबंदी किए गए हजारों कुत्ते आखिर कहां गायब हो गए। नसबंदी करने वाली NGO और डॉग लवर्स का दावा है कि नसबंदी के बाद कुत्तों की उम्र बढ़ती है और आक्रामकता कम होती है, जिससे डॉग ब bite के मामले घटते हैं। लेकिन रतलाम में डॉग बाइट की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे दावों और जमीनी स्थिति में अंतर स्पष्ट दिखता है। वहीं जब नसबंदी के बाद कुत्ते और स्वस्थ हो जाते हैं उम्र औसत से काफी बढ़ जाती है तो फिर 4 साल में हजारों स्ट्रीट डॉग कहां गए?
इस पूरे मामले की जांच उज्जैन लोकायुक्त द्वारा की जा रही है। डीएसपी राजेश पाठक ने बताया कि शिकायत गंभीर है और सभी पहलुओं की पड़ताल जारी है।
फिलहाल शहर में चर्चा यही है—क्या वास्तव में नसबंदी हुई, या कागजों में ही करोड़ों खर्च दिखा दिए गए। जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
NMNitesh Mishra
FollowFeb 13, 2026 13:20:040
Report
ADArjun Devda
FollowFeb 13, 2026 13:19:260
Report
NMNitesh Mishra
FollowFeb 13, 2026 13:19:110
Report
NMNitesh Mishra
FollowFeb 13, 2026 13:18:440
Report
KCKumar Chandan
FollowFeb 13, 2026 13:18:180
Report
PSPradeep Soni
FollowFeb 13, 2026 13:18:080
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowFeb 13, 2026 13:17:480
Report
SVShweta Verma
FollowFeb 13, 2026 13:17:300
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 13, 2026 13:17:240
Report
CJCHAMPESH JOSHI
FollowFeb 13, 2026 13:17:060
Report
SKSumit Kumar
FollowFeb 13, 2026 13:16:430
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowFeb 13, 2026 13:16:310
Report
GSGAURAV SRIVASTAVA
FollowFeb 13, 2026 13:16:180
Report
ACAshish Chauhan
FollowFeb 13, 2026 13:15:550
Report