Back
रतलाम के श्मशान में दिवाली का अनोखा उत्सव: जीवन और मृत्यु एक साथ रोशन
CSChandrashekhar Solanki
Oct 20, 2025 03:19:30
Ratlam, Madhya Pradesh
रतलाम
दिवाली की जगमगाती शाम… हर गली, हर मोहल्ला, हर घर रोशनी से नहाया होता है। लेकिन ज़रा सोचिए… जहां हमेशा सन्नाटा और शोक पसरा रहता है अगर वही जगह दिवाली की रौनक से चमक उठे, तो कैसा नज़ारा होगा?
जी हां, मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में एक ऐसा श्मशान घाट है, जहां हर साल दिवाली धूमधाम से मनाई जाती है।
यह परंपरा बरसों पुरानी है। दीपावली से एक दिन पहले, यानी नरक चतुर्दशी या यम चौदस की रात, यहां का श्मशान घाट दीयों की रोशनी से जगमगा उठता है। चारों ओर रंग-बिरंगी रंगोलियां सजती हैं, आतिशबाज़ी होती है, और लोग अपने परिवार के साथ श्मशान में दीप जलाते हैं।
यहां बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सभी एक साथ शामिल होते हैं।
इस अद्भुत परंपरा का मकसद है अपने पूर्वजों के साथ दीपावली की खुशियां साझा करना।
लोगों का मानना है कि दीपावली केवल जीवितों की नहीं, बल्कि उन आत्माओं की भी होती है जो अब इस संसार में नहीं हैं। इसलिए, श्मशान में दीप जलाकर वे अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं और उन्हें भी त्योहार की इस उज्ज्वल खुशी में शामिल करते हैं।
पहले कुछ ही परिवार इस आयोजन में आते थे, मगर अब यह एक समुदायिक उत्सव का रूप ले चुका है।
रतलाम का यह श्मशान घाट आज श्रद्धा और उत्सव का संगम बन गया है जहां दीयों की रोशनी में जीवन और मृत्यु के बीच की सीमाएं मानो मिट सी जाती हैं। यहाँ की दिवाली हमें सिखाती है खुशियां बांटने से बढ़ती हैं, और अपने पूर्वजों को याद करना भी उत्सव का हिस्सा हो सकता है।
वो रोशनी जो घरों में जगमगाती है, वही रतलाम के श्मशान में आत्माओं को भी शांति देती है…
बाइट - गोपाल सोनी ( समाज सेवी)
बाइट - राकेश रांका ( आम नागरिक)
बाइट - देविका बेरागी ( महिला)
बाइट - श्यामलाल ( ब्राह्मण समाज पदाधिकारी)
WT_SHAMSHAN_DIWALI_R. MP4
रतलाम - चंद्रशेखर सोलंकी
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ABATISH BHOIR
FollowOct 20, 2025 06:03:430
Report
CRCHAITRALI RAJAPURKAR
FollowOct 20, 2025 06:03:213
Report
DSdevendra sharma2
FollowOct 20, 2025 06:02:560
Report
DSdevendra sharma2
FollowOct 20, 2025 06:02:480
Report
ADArjun Devda
FollowOct 20, 2025 06:02:390
Report
CJCHAMPESH JOSHI
FollowOct 20, 2025 06:02:240
Report
HSHITESH SHARMA
FollowOct 20, 2025 06:02:130
Report
JSJitendra Soni
FollowOct 20, 2025 06:01:530
Report
OTOP TIWARI
FollowOct 20, 2025 06:01:380
Report
VKVijay1 Kumar
FollowOct 20, 2025 06:01:240
Report
VKVijay1 Kumar
FollowOct 20, 2025 06:01:150
Report
VKVijay1 Kumar
FollowOct 20, 2025 06:00:330
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
FollowOct 20, 2025 06:00:230
Report
NANasim Ahmad
FollowOct 20, 2025 06:00:140
Report
OSonkar sharma
FollowOct 20, 2025 05:48:306
Report