Back
अशोकनगर के अक्षत रघुवंशी का IPL ऑक्शन इतिहास, लखनऊ ने करोड़ों बोली लगाई
CSChandrashekhar Solanki
Dec 17, 2025 07:00:40
Ratlam, Madhya Pradesh
क्रिकेट में जिस जोश और जुनून की पहचान भारत करता है, उसी जुनून की एक नई मिसाल बनकर सामने आए हैं मध्यप्रदेश के अशोकनगर के युवा क्रिकेटर अक्षत रघुवंशी। कड़ी मेहनत, संघर्ष और निरंतर प्रदर्शन के दम पर अक्षत ने वह मुकाम हासिल किया है, जिसका सपना हर युवा खिलाड़ी देखता है। आईपीएल 2026 के ऑक्शन में अक्षत रघुवंशी पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2 करोड़ 20 लाख रुपये की बड़ी बोली लगाई, और इसी के साथ अक्षत अब आईपीएल जैसे बड़े मंच पर मध्यप्रदेश का नाम रोशन करने जा रहे हैं। जी मीडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत में अक्षत ने अपने क्रिकेट सफर के बारे में बताया कि वे महज 5 साल की उम्र से क्रिकेट के दीवाने रहे हैं। अशोकनगर के स्थानीय मैदानों से शुरुआत कर, लगातार मेहनत और प्रदर्शन के दम पर उन्होंने अंडर-14 में चयन हासिल किया। इसके बाद अक्षत ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। मध्यप्रदेश टीम से कप्तान के रूप में खेलते हुए उन्होंने कई अहम मुकाबलों में अपनी जिम्मेदारी निभाई। अब तक 100 से ज्यादा प्रतिस्पर्धी मैच खेल चुके अक्षत का सपना साफ है—टीम इंडिया की जर्सी पहनना। आज रतलाम में एक मैच के दौरान अक्षत ने कहा कि आईपीएल उनके लिए एक बड़ा अवसर है और वे इसे सीखने व आगे बढ़ने का मंच मानते हैं। मध्यप्रदेश के इस उभरते सितारे पर अब पूरे देश की नजरें टिकी हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
किसान के खेत के किनारे पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ, हाका लगाने के बाद भी 15 मिनट तक डटा रहा, फिर जंगल में भागा
0
Report
0
Report
0
Report
जसराना में आरएसएस द्वारा आयोजित किया गया हिन्दू सम्मेलन जसराना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी व
0
Report
सात युवकों ने लगाई युवक की पिटाई, वीडियो वायरल जसराना। थाना क्षेत्र के पचवा चौराहे पर कुछ युवकों द्व
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
1
Report
महोबा - पुलिस ने किया लूट की वारदात का खुलाशा , वारदात निकली झूठी , पुलिस ने 2 लोगो को किया गिरफ्तार
67
Report
1
Report
104
Report
1
Report