Back
सुल्तानगंज में दो अंतरजिला चोर गिरफ्तार, लाखों के गहने बरामद
RKRaj Kishore Soni
Dec 07, 2025 13:18:48
Raisen, Madhya Pradesh
एंकर रायसेन जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र से सात महीने पुरानी चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना सुल्तानगंज पुलिस ने शिक्षक योगेन्द्र सिंह राजपूत के घर से लाखों के सोने-चांदी के जेवरात बरामद करते हुए दो अंतरजिला कुख्यात चोरों को गिरफ्तार किया है। उस समय चोरी हो गई थी, जब वे प्रशिक्षण पर बाहर थे और उनकी पत्नी मायके गई हुई थीं। घर लौटने पर उन्होंने देखा कि ताले टूटे पड़े हैं और पेटी में रखे कीमती जेवरात गायब हैं। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जिस पर कार्रवाई करते हुए विदिशा जिले निवासी पैतन पारदी और दीपेन्द्र को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चार सोने की चूड़ियां, एक सोने का हार, एक अंगूठी और अन्य कीमती जेवरात बरामद कर लिए, जिनकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
102
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report