icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

राजस्थान के पुष्कर-जयपुर में इजरायली धार्मिक घर 4 माह के लिए बंद

Ajmer, Rajasthan:अमेरिका-इज़राइल, ईरान जंग के दरमियान रियासत राजस्थान से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां पुष्कर बेद खाबाद के रब्बी सिम्सन गोल्डस्टिन और जयपुर में इज़राइली खबाद हाउस के मज़हबी रहनुमा रब्बी ईगाल गुपचिक ने सख़्त पुलिस सिक्युरिटी के बीच अपना मज़हबी मकाम छोड़ दिया और स्पेशल हवाई जहाज़ से अपनी फैमिली के साथ इज़राइल रवाना हो गए। ऐसे में अब राजस्थान के पुष्कर और जयपुर के दोनों ही मज़हबी मकाम अब आईंदा 4 माह यानी सितंबर तक बंद रहेंगे। इज़राईली खबाद हाउस पुष्कर के रब्बी सिम्सन गोल्डस्टिन अपनी अहलिया जेलदा गोल्डस्टिन व बच्चों समेत और जयपुर खबाद हाउस के रब्बी ईगाल गुपचिक अपनी अहलया गैहुला गुपचिक व बच्चों समेत रवाना हुए। इज़राइली हुकुमत ने अपने शहरियो की हिफाज़त के साथ वापसी के लिए स्पेशल फ्लाइट का इंतजाम भी किया था। मज़हबी रहनुमाओं की रवानगी के दौरान पुलिस और जिला इंतजामिया पूरी तरह अलर्ट रहा। पुष्कर थाना इंचार्ज सीआई विक्रम सिंह राठौड़ की क़यादत में सिक्योरिटी के सख़्त इंतजामात भी रहे। खबाद हाउस इंतजामिया हनुमान प्रसाद बाकोलिया ने बताया कि भारतीय जांच एजेंसियां इजरायली मज़हबी मक़ामात की हिफाज़त को लेकर बेहद अलर्ट रहती हैं। मरकज़ी व रियासती हुकुमत की ज़ेरे निगरानी में सिक्योरिटी भी की जाती है। वक़्त वक़्त पर इजरायली सफारत खाना के अफ़सरान भी सिक्योरिटी ऑडिट कर रहनुमाई करते है ताकि किसी किस्म की कोताही न हो। बोकोलिया ने बताया कि जंग के हालात दुरुस्त होने पर सितंबर माह में खबाद हाउस को फिर से खोल दिया जाएगा। पुष्कर और जयपुर के इज़राइली खबाद बन्द होने से आम लोगो के जहन में कई सवाल खड़े भी हो रहे है.
0
0
Report
Advertisement

AATS ने इनामी बदमाश मोहम्मद रिजवान को हाफ एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार

Noida, Uttar Pradesh:दक्षिण पूर्वी दिल्ली के AATS की टीम ने एक इनामी बदमाश को हाफ एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया... बदमाश के पैर में गोली मारी गई... इस बदमाश का नाम मोहम्मद रिजवान है जिसके ऊपर उत्तर प्रदेश पुलिस का 15 हजार का इनाम है। देर रात को मोहम्मद रिजवान की मूवमेंट दक्षिण पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी के पास आने की सूचना मिली थी जिसके बाद इसे पकड़ने की कोशिश की गई लेकिन इसने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया जवाबी फायरिंग में पुलिस ने इसके दाहिने पैर में गोली मारी और उसे काबू में किया गया।। दिल्ली पुलिस के मुताबिक यह आरोपी यहां पर वारदात को अंजाम देने आया था लेकिन उससे पहले ही इसे पकड़ लिया गया है अब इससे पूछताछ की जा रही है।
0
0
Report

बबीना में आर्मी जवान ने राइफल से खुद को मारी गोली, जांच शुरू

Adil AhmadAdil AhmadFollow12m ago
Jhansi, Uttar Pradesh:बबीना में आर्मी जवान ने राइफल से खुद को मारी गोली, जांच शुरू झाँसी के बबीना क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है, जहाँ एक आर्मी जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 49 वर्षीय कोमल सिंह पुत्र पलमाल सिंह, जो वर्तमान में बबीना स्थित 1127 डिफेन्स सर्विस कोर (DSC) में तैनात थे, मूल रूप से ग्वालियर के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और आवश्यक कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

शुभम यादव हत्या: डीजीपी को आवेदन से धनबाद में सियासी रंग और पूछताछ तेज

Dhanbad, Jharkhand:एंकर धनबाद में हाल ही में हुए शुभम यादव हत्याकांड ने अब सियासी रंग ले लिया है। इस मामले में एक नया मोड़ तब सामने आया जब यह जानकारी मिली कि मृतक शुभम यादव ने अपनी हत्या से कुछ दिन पहले ही झारखंड के डीजीपी को एक आवेदन भेजा था। इस आवेदन में उन्होंने धनबाद सांसद ढुल्लू महतो और कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के कथित संबंधों की जांच की मांग की थी। बताया जा रहा है कि आवेदन में शुभम यादव ने अपनी जान को खतरा भी जताया था। आवेदन सामने आने के बाद अब इस हत्याकांड को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इधर धनबाद के मेयर संजीव सिंह ने इस पूरे मामले को गंभीर बताते हुए डीजीपी को दिए गए आवेदन को सोशल मीडिया पर साझा किया है। उन्होंने उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा कि बाघमारा क्षेत्र में कानून का राज स्थापित करने के लिए जिला पुलिस को सख्त कदम उठाने चाहिए। वहीं सांसद ढुल्लू महतो ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि किसी भी एजेंसी से जांच कराई जा सकती है और वे इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हाल के दिनों में बाघमारा में हुई हत्या और आपराधिक घटनाओं के पीछे एक ही गिरोह सक्रिय है, जो धनबाद में हत्या और रंगदारी की राजनीति कर रहा है। फिलहाल, शुभम यादव हत्याकांड और उससे पहले भेजे गए आवेदन को लेकर पुलिस और प्रशासन पर निष्पक्ष और गहन जांच का दबाव बढ़ गया है। अब देखना होगा कि जांच एजेंसियां इस मामले में क्या निष्कर्ष निकालती हैं और क्या दोषियों तक पहुंच पाती हैं या नहीं।
0
0
Report

मोतिहारी के चकिया में नदी हादसा: दो युवकों की डूबकर मौत, तीन सुरक्षित

Motihari, Bihar:मोतिहारी के चकिया से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहाँ पूजा-पाठ के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बूढ़ी गंडक नदी में जलबोझी करने गए पांच लोग तेज बहाव में बह गए। इस घटना में दो लोगों की डूबने से मौत हो गई, जबकि तीन लोगों को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बताया जा रहा है कि चकिया थाना क्षेत्र के घासी पाकड़ गांव निवासी ध्रुव शाह के बेटे सोनू कुमार और उपेंद्र शाह के बेटे गुड्डू कुमार पूजा-पाठ के लिए नदी में गए थे। इसी दौरान गहरे पानी में पैर फिसल जाने से दोनों युवक नदी के तेज बहाव में समा गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तीन अन्य लोगों को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिया जबकि फो की डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों की मदद से दो डेडबॉडी को नदी से निकला गया है。
0
0
Report

बोकारो कोयला चोरों के हमले से हेड सिक्योरिटी गार्ड घायल, अस्पताल में भर्ती

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में कोयला चोरों का आतंक। पीट पीटकर सिक्योरिटी गार्ड को किया घायल। गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती。 बोकारो में कोयला चोरी रोकना हेड सिक्योरिटी गार्ड को पड़ा मंहगा। हेड सिक्योरिटी गार्ड पर कोयला चोरों ने किया जानलेवा हमला। मामला बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के अन्तर्गत सीसीएल कथारा क्षेत्र के जारंगडीह परियोजना का है。 बताते चले कि बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र अंतर्गत जारंगडीह खुली खदान के मुख्य द्वार पर कोयला चोरी रोकने के लिए ड्यूटी पर तैनात हेड सिक्योरिटी गार्ड पर बीते देर रात जानलेवा हमला का मामला सामने आया है जहाँ सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी। पेट्रोलिंग वाहन मुख्य द्वार पर खड़ा कर सख्ती बरती जा रही थी जिससे नाराज होकर कोयला चोरों ने 15-20 संख्या में खाना खाने के दौरान जारंगडीह होटल के समक्ष जानलेवा हमला कर दिया। घायल हेड सिक्योरिटी गार्ड संतोष कुमार बासफोर को प्राथमिक उपचार के लिए सीसीएल केंद्रीय अस्पताल अस्पताल ढोरी में भर्ती कराया गया। यह कोई पहली घटना नहीं है, इससे पूर्व भी सीसीएल सिक्योरिटी गार्ड पर कई बार हमला हो चुका है। कोयला चोरों का मनोबल बढ़ता ही चला जा रहा है। अब ऐसे में कैसे सुरक्षित रूप से ड्यूटी करे सुरक्षा कर्मी यह बड़ा सवाल है। इस घटना की जानकारी बोकारो थर्मल थाना को भी दिया गया जहां मौके पर पुलिस पहुंची और जांच जारी है।
0
0
Report
Advertisement

खमरिया स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ-डॉक्टर अभाव पर विधायक ने मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शिकायत की

Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खमरिया पर डॉक्टर और स्टाफ की मौजूदगी ना हो होने के कारण मरीज की मौत के बाद विधायक भड़क गए और उन्होंने इस पूरे मामले की शिकायत आगामी 23 को खीरी में होने वाले मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में करने की बात कही है। धौरहरा विधान सभा से भाजपा के विधायक विनोद शंकर अवस्थी इससे पहले भी स्वास्थ्य कर्मियों को लेकर कई बार डॉक्टर को निर्देश दे चुके हैं बावजूद_health सेवाएं सुधरने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन किसी न किसी मरीज की मौत लापरवाही के चलते होना आम बात सी हो गई है।
0
0
Report

नेपाल जेल से फरार कुख्यात अपराधी अजय साफ़ी गिरफ्तार, हरलाखी सीमा पर गिरफ्तारी

Madhubani, Bihar:एंकर मधुबनी पुलिस और SSB जवानों ने नेपाल जेल से फरार कुख्यात अपराधी अजय साफ़ी को किया गिरफ्तार।जेन जी आन्दोलन के दौरान नेपाल के जेल से हुआ था फरार।हरलाखी थाना के हरिने बॉर्डर के पास पुलिस टीम ने की कार्रवाई।बताया जा रहा है रात में एनएच 227 पर वाहन जांच के दौरान संदेहित बाइक सवार को रोककर जांच किया गया।पूछताछ में उसकी पहचान हरलाखी थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी अजय साफ़ी के तौर पर हुई।पता चला वांछित अपराधी है ,नेपाल बैंक डकैती मामले में सजायाफ्ता है और जेन जी आन्दोलन में नेपाल के जलेश्वर जेल से फरार हो गया था।हरलाखी थाना में आर्म्स और NDPS मामले में नामजद है।पुलिस ने गिरफ्तार कुख्यात को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
0
0
Report

ऑनलाइन जुआ के दबाव में युवक की मौत, रांची में पुलिस जांच तेज

Ranchi, Jharkhand:रांची का एक परिवार इस वजह से उजड़ गया कि ऑनलाइन जुआ का लात छूट नहीं रहा था और इस वजह से कर्ज में भी डूब चुका था इस वजह से लोअर बाजार थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है। क्यों कि मृतक ने एक ऑडियो मरने से पहले भेजा था रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र स्थित रमजान कॉलोनी में एक युवक का शव किराए के मकान में फांसी के फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान आरिफ उर्फ सिंकू के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही लोअर बाजार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मौके से पुलिस ने एक ऑडियो भी बरामद किया है, जिसमें मृतक खुद जुआ की लत से परेशान होने की बात कह रहा है। ऑडियो में वह यह भी कहता सुनाई दे रहा है कि वह जुआ नहीं छोड़ पा रहा है और इसी कारण आत्महत्या जैसा कदम उठा रहा है। बताया जा रहा है कि आरिफ पिछले चार से पांच वर्षों से ऑनलाइन जुआ खेल रहा था और लगातार हार की वजह से कर्ज में डूब गया था। आर्थिक दबाव और मानसिक तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया हो सकता है।फिलहाल पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों ही एंगल से मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पूरे मामले की गहन छानबीन जारी है। फिलहाल इस घटना ने एक बार फिर ऑनलाइन जुआ और उसकी लत के खतरनाक परिणामों को उजागर कर दिया है। पुलिस जांच के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी।
0
0
Report
Advertisement

अनियंत्रित डंपर पेड़ से टकराया, चालक तीन घंटे बाद सुरक्षित निकला

Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर में सागवाड़ा थाना क्षेत्र के सागवाड़ा बायपास के पास गलियाकोट ब्रिज के पास एक सड़क हादसा हुआ. एक अनियंत्रित डंपर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया, जिससे डंपर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन के मलबे में फंसा. करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया. मामले के अनुसार, चिखली निवासी कमलेश बागडिया गुजरात से रेती भरकर Bансवाड़ा की ओर जा रहा था. गलियाकोट ब्रिज के समीप अचानक संतुलन बिगड़ने से डंपर पेड़ से भिड़ा. हादसा इतना जबरदस्त था कि केबिन पिचक गया और चालक के पैर उसमें फंस गए. सूचना मिलते ही सागवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. पुलिस ने तुरंत जेसीबी बुलाकर केबिन को खींचकर चालक को निकालने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. चालक की गंभीर हालत और अत्यधिक दर्द को देखते हुए पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाई और तुरंत डॉक्टर्स की टीम को मौके पर ही बुलवा लिया. जब रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा था, तब डॉक्टर्स ने केबिन के अंदर फंसे हुए चालक का प्राथमिक उपचार शुरू किया ताकि उसे शॉक या अत्यधिक रक्तस्राव से बचाया जा सके. पुलिस ने गैस कटर का इंतजाम किया. लोहे की चादरों और केबिन के हिस्सों को काटकर रास्ता बनाया गया. करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद कमलेश को सुरक्षित बाहर निकाला गया और तुरंत एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ उसका उपचार जारी है.
0
0
Report

सीवान में सब-इंस्पेक्टर और महिला सिपाही का वीडियो वायरल, निलंबन के साथ जांच

Siwan, Bihar:सीवान में पुलिस विभाग से जुड़ा एक आपत्तिजनक वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक सब-इंस्पेक्टर और डायल 112 की महिला सिपाही आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो पुराना होने का दावा जानकारी के अनुसार, वीडियो रघुनाथपुर थाना में पूर्व में तैनात रहे सब-इंस्पेक्टर सुजीत कुमार और एक महिला सिपाही से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस सूत्रों का कहना है कि यह वीडियो पुराना हो सकता है, क्योंकि फिलहाल अधिकारी पचरुखी थाना में और महिला सिपाही पुलिस लाइन में तैनात है। चोरी-छिपे वेंटिलेटर से की गई रिकॉर्डिंग वीडियो में किसी मकान के एक कमरे में दोनों आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहे हैं। छोटे से कमरे में कूलर लगा हुआ है, वहीं दीवार पर टंगी पुलिस वर्दी भी दिखाई दे रही है। जब दोनों निजी पलों को बीता रहे होते हैं। इसी दौरान कोई व्यक्ति वेंटिलेटर के जरिए वीडियो बना रहा होता है। कोई वस्तु गिरने के बाद आवाज होने पर महिला पुलिसकर्मी की नजर वेंटिलेटर के तरफ पड़ती है। हलचल का आभास होते ही रिकॉर्डिंग कर रहा शख्स मौके से भागता दिखता है। सोमवार को अचानक यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। एसपी ने दोनों को किया सस्पेंड मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। पुलिस प्रशासन वीडियो की सत्यता की कर रही जांच सीवान एसपी पूरन कुमार झा का कहना है कि वीडियो की सत्यता और इसे बनाने के पीछे की पूरी सच्चाई की जांच की जा रही है।त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। विभाग में अनुशासन से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top