472442
निवाड़ी जिले में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर, दो की गई जान
Niwari, Madhya Pradesh:निवाड़ी जिले के झांसी-खजुराहो हाईवे पर दो मोटरसाइकिलों की जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही चली गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निवाड़ी में भर्ती कराया गया जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के सुजान के ढाबा के पास हुई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अशोकनगर अस्पताल में नवजात एक दिन की बेटी की हत्या, सगी मां गिरफ्तार
Isagarh, Ashoknagar, Madhya Pradesh:अशोकनगर जिला अस्पताल में एक दिन की नवजात बच्ची की हत्या, सगी मां ही निकली कातिल, - बड़ी खबर: फिर बेटी पैदा होने पर मां ने खोया आपा, ममता को शर्मसार कर नवजात का गला घोंटा; आरोपी मां गिरफ्तार, एंकर -बेटे की चाहत ने एक बार फिर ममता का गला घोंट दिया। मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिला अस्पताल से मानवता को झकझोर देने वाली एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहाँ एक दिन की मासूम फूल सी बच्ची को उसी की सगी माँ ने हमेशा के लिए शांत कर दिया। जिस माँ की गोद बच्ची के लिए सबसे सुरक्षित पनाहगाह होनी चाहिए थी, वही माँ अपनी नवजात बेटी की जान की दुश्मन बन गई। पुलिस ने चंद घंटों में इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी माँ को सलाखों के पीछे भेज दिया है। अशोकनगर जिला अस्पताल के प्रसूता वार्ड में 2 अक्टूबर की देर रात एक बच्ची ने इस दुनिया में पहली बार सांस ली थी। लेकिन वह सांसें 24 घंटे भी नहीं चल पाईं। 3 अक्टूबर को जब संदिग्ध हालत में बच्ची का शव मिला, तो डॉक्टरों के परीक्षण में खुलासा हुआ कि मासूम की मौत स्वाभाविक नहीं, बल्कि गला दबाने से हुई है। प्रसूता वार्ड के भीतर सीसीटीवी कैमरे नहीं थे, जिससे पुलिस के सामने सच तक पहुँचना एक बड़ी चुनौती था। एसपी राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने परिजनों से अलग-अलग पूछताछ की और कड़ियों को जोड़ना शुरू किया। संदेह के घेरे में आई बच्ची की माँ से जब पुलिस ने संवेदनशीलता से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी महिला ने बताया कि उसकी पहली संतान भी बेटी थी। परिवार में बेटे की चाहत और सामाजिक दबाव के चलते वह इस बार बेटे की उम्मीद कर रही थी। लेकिन जैसे ही दोबारा बेटी पैदा हुई, वह अपना मानसिक संतुलन खो बैठी और आवेश में आकर अपनी ही एक दिन की मासूम का गला घोंट दिया। कोतवाली पुलिस ने आरोपी माँ को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की तत्परता से इस क्रूर हत्याकांड का पर्दाफाश तो हो गया, लेकिन यह घटना समाज की उस संकीर्ण मानसिकता पर एक गहरा तमाचा है, जहाँ आज भी बेटे की चाहत में मासूम बेटियों की सांसें छीनी जा रही हैं। बाइट - राजीब कुमार मिश्रा sp अशोक नगर0
0
Report
खूँटी में पोषक झारखंडी रसोई: मातृत्व योजना से सुपोषण का प्रयास
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी। स्लग - पोषणयुक्त झारखण्डी रसोई खाद्य आहार का प्रदर्शन। एंकर - पोषण माह के तहत आज खूँटी ज़िले के प्रखंड मुख्यालय में झारखंड के पोषणयुक्त रसोई खाद्य आहार का प्रदर्शनी लगाया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी सेविकाओं ने झारखंड में खाये जानेवाले आहार घर में बनाएं जाने वाले लाजवाब आहार जैसे रागी के रोटी, लड्डू, चावल का रोटी , डुम्बू , खपड़ा रोटी , तरह तरह के देहाती साग, हरी सब्जियाँ जैसे पोषणयुक्त नाश्ता व भोजन का प्रदर्शन किया गया। इसका उद्देश्य है कि लोग बाजार के खाद्य सामग्री ग्रहण करके शरीर को पौष्टिकता लाया जा सके। मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड प्रमुख छोटराय मुण्डा, प्रखंड विकास पदाधिकारी ज्योति कुमारी, सीडीपीओ सहित अनेक लोग उपस्थित होकर क्षेत्र के पोषक तत्वयुक्त भोज्य पदार्थों का बना बनाया नाश्ता व भोजन का अवलोकन की। गर्भवती महिलाओं की गोद भराई भी की गयी । साथ ही , अपने शिशुओं के साथ पहुँची महिलाओं को पोषणयुक्त आहार और खान-पान के तौर तरीकों की जानकारी दी गयी। प्रधानमंत्री मातृ योजना , किशोरी योजना , मौके पर , खूँटी के जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने बतायी कि सही पोषाहार से ही महिलाओं के साथ शिशुओं का सुपोषण किया जा सकता है। जोकि प्रखंड विकास पदाधिकारी ज्योति कुमारी ने बताई की खूंटी जिले में कुपोषण काफी है लेकिन अज्ञानता वश आयरन्युक्त भोजन नहीं करती हैं तो उन्हें जागरूक करने की आवश्यकता है और आज झारखंड के ट्रेडिशनल फूड का प्रदर्शनी लगाया गया जिसके द्वारा महिला पुरुष बच्चे सभी का सुपोषण किया जा सके । इस दृष्टिकोण से आज ट्रेडिशनल फूड का बाईट - जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, खूँटी । बाईट - ज्योति कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, खूँटी ।0
0
Report
रतलाम: नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी योगेंद्र जाटव जेल, वीडियो वायरल पिटाई बाद
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के ताल थाना क्षेत्र का एक वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें एक युवक को पेड़ से बांधकर कुछ लोग पीटते नजर आ रहे हैं। वीडियो की पड़ताल में सामने आया कि पिटाई का शिकार युवक अब जेल में है, जबकि मारपीट करने वाले लोगों की पुलिस तलाश कर रही है। दरअसल, वीडियो में दिखाई दे रहा युवक योगेंद्र जाटव है, जो मुरैना का रहने वाला है। योगेंद्र रतलाम के खारवाकला गांव में रहकर पिपलिया तुषार गांव के शासकीय स्कूल में अतिथि शिक्षक के रूप में पदस्थ था। आरोप है कि 3 अक्टूबर को ग्रामीणों ने योगेंद्र को एक नाबालिग बच्ची के साथ सुनसान इलाके में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था। इसके बाद ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया और सोमवार को योगेंद्र को जेल भेज दिया। वहीं अब वायरल वीडियो सामने आने के बाद योगेंद्र ने मारपीट करने वालों के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अज्ञात आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी में जुटी है。0
0
Report
Advertisement
रेवाड़ी के नर्सिंग स्टाफ ने ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ हड़ताल शुरू कर दी
Rewari, Haryana:रेवाड़ी में ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ नर्सिंग स्टाफ का फूटा गुस्सा, 2 घंटे काम ठप कर की हड़ताल; 10 अक्टूबर तक का दिया अल्टीमेटम.... ऑनलाइन ट्रासंफर पॉलिसी से बाहर रखने की मांग, महिला कर्मचारियों ने उठाई सुरक्षा और पारिवारिक जिम्मेदारियों की चिंता.... 7 अक्टूबर तक जारी रहेगी पेन-डाउन स्ट्राइक, रोजाना सुबह 10 से 12 बजे तक 2 घंटे कार्य बहिष्कार.... डेढ़ साल से बकाया वाशिंग अलाउंस जारी करने की उठी मांग... मांगें पूरी न होने पर वर्दी छोड़कर सिविल ड्रेस में काम करने का ऐलान.... हरियाणा के रेवाड़ी में स्वास्थ्य विभाग के नर्सिंग स्टाफ ने ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ अपना आंदोलन तेज कर दिया है। 'नर्सिंग ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन' के बैनर तले स्वास्थ्य कर्मियों ने इस नीति को नर्सिंग कैडर से पूरी तरह बाहर रखने की मांग को लेकर दो घंटे का सांकेतिक कार्य बहिष्कार किया। नर्सिंग स्टाफ का कहना है कि उन्हें तीनों शिफ्टों में काम करना पड़ता है। ऐसे में दूर-दराज के इलाकों में तबादला होने से महिला कर्मचारियों को परिवार से दूर रहने, सुरक्षा और मानसिक तनाव जैसी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को काले बिल्ले लगाकर विरोध दर्ज कराने के बाद अब 5, 6 और 7 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक 2-2 घंटे की हड़ताल की जा रही है।0
0
Report
कुलदीप वत्स के बयान पर किसानों आपत्ति, 2900 MSP पर बाजरे की खरीद मांग
Jhajjar, Haryana:झज्जर मंडी में आढ़तियों के धरने पर पहुंचे विधायक कुलदीप वत्स, 2900 रुपये एमएसपी पर बाजरा खरीद शुरू करने की मांग का किया समर्थन झज्जर। अनाज मंडी में बाजरे की खरीद शुरू नहीं होने और किसानों से जुड़ी मांगों को लेकर चल रहे आढ़तियों के धरने को समर्थन देने के लिए कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स मंगलवार को झज्जर अनाज मंडी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भूख हड़ताल पर बैठे पूर्व मंडी प्रधान हरेंद्र सिलाना से मुलाकात की और किसानों व आढ़तियों की मांगों का समर्थन किया। विधायक कुलदीप वत्स ने कहा कि बाजरे की खरीद जल्द से जल्द शुरू होनी चाहिए और किसानों को घोषित 2900 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी के अनुसार अपनी फसल बेचने का अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसान लंबे समय से मेहनत कर फसल तैयार करता है, लेकिन उसकी फसल के उचित भाव को लेकर उसे बार-बार परेशानी का सामना करना पड़ता है। किसानों की हालत पर कही ऐसी बात, जताई गई आपत्ति धरना स्थल पर किसानों के समर्थन में बोलते हुए विधायक कुलदीप वत्स ने किसानों की मौजूदा स्थिति को समझाने के लिए एक कहावत का इस्तेमाल किया। उन्होंने किसान की हालत की तुलना कुत्ते से जुड़ी एक कहावत से कर दी। विधायक ने कहा कि जिस तरह कुत्ते के मुंह के सामने सूखा हाड़ डाल दिया जाता है और वह उसे पाने के लिए संघर्ष करता रहता है, उसी तरह आज किसान की हालत कर दी गई है। विधायक का यह उदाहरण किसानों के समर्थन में दिया गया था, लेकिन उनके द्वारा किसान की स्थिति को कुत्ते से जोड़ने वाली कहावत का इस्तेमाल किए जाने पर कुछ किसानों ने आपत्ति जताई। किसानों का कहना था कि विधायक किसानों की समस्याओं को लेकर आवाज उठा रहे थे, लेकिन उन्हें उदाहरण देते समय शब्दों का चयन और अधिक उचित तरीके से करना चाहिए था। बोले- किसान को बेचने और मारने का काम न करें सरकारें कुलदीप वत्स ने कहा कि केंद्र और हरियाणा सरकार को किसान को परेशान करने के बजाय उसकी फसल का उचित मूल्य सुनिश्चित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि “किसान को बेचने और मारने का काम हरियाणा और केंद्र की सरकारें न करें।” उन्होंने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि अन्य उत्पादों के भाव उनका मालिक या उत्पादक तय करता है, लेकिन किसान की फसल का भाव सरकारें तय करती हैं। विधायक ने कहा कि किसान को उसकी मेहनत का उचित मूल्य मिलना जरूरी है। 2900 रुपये एमएसपी पर बाजरा खरीद की मांग विधायक ने 2900 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी पर बाजरे की खरीद शुरू करने की मांग का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि जब सरकार की ओर से बाजरे का एमएसपी 2900 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया गया है तो मंडियों में उसी भाव पर खरीद सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए मंडियों में भटकना न पड़े और सरकार को खरीद व्यवस्था को जल्द सुचारू करना चाहिए। बोले- कोई भ्रम में न रहे, राज और काज बदलते रहते हैं कुलदीप वत्स ने सरकार को लेकर भी राजनीतिक टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि “कोई भी किसी भ्रम में न रहे, राज और काज बदलते रहते हैं।” उन्होंने कहा कि वह इस धरने पर राजनीति करने नहीं आए हैं, बल्कि किसानों और आढ़तियों की उचित मांगों का समर्थन करने आए हैं। उन्होंने कहा कि किसान और आढ़ती दोनों ही मंडी व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। ऐसे में उनकी जायज समस्याओं का समाधान सरकार को गंभीरता से करना चाहिए। वहीं, हरेंद्र सिलाना की भूख हड़ताल और आढ़तियों के धरने को लेकर मंडी में मौजूद किसानों और आढ़तियों ने भी सरकार से जल्द समाधान की मांग की। अब देखना होगा कि सरकार बाजरे की खरीद को लेकर किसानों और आढ़तियों की मांग पर क्या कदम उठाती है।0
0
Report
मुजफ्फरनगर में समाजवादी पार्टी का अनोखा प्रदर्शन मटका फोड़ कर किया प्रदर्शन, जताया विरोध
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर: खबर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद से है जहां आज मंगलवार दोपहर समाजवादी पार्टी कार्यालय पर एक अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और नेताओं ने अनोखा प्रदर्शन करते हुए पार्टी कार्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन किया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक काले रंग के मटके पर भाजपा के पाप का घड़ा 10 साल यूपी बेहाल का स्लोगन लिखकर हथौड़ी से मटका फोड़ कर मुर्दाबाद के नारे लगाए।0
0
Report
Advertisement
बिहार में रालोमो के विधायक बगावत से सियासत गरम
Patna, Bihar:रालोमो के तीन विधायकों के बगावती तेवर और राष्ट्रीय प्रधान महासचिव माधव आनंद के बयान पर बिहार की सियासत गरमा गई है। माधव आनंद ने कहा कि पार्टी, कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान और सुरक्षा के लिए तीनों विधायक हर कदम उठाने और जरूरत पड़ी तो बलिदान देने को तैयार हैं रालोमो के तीन विधायकों के बगावती तेवर पर बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि बीजेपी व्यक्तिगत तौर पर किए गए दावों और घोषणाओं में विश्वास नहीं रखती। उन्होंने कहा कि बीजेपी एनडीए के साथ है और एनडीए बीजेपी के साथ है। उपेंद्र कुशवाहा अपनी पार्टी के नेता हैं और गठबंधन से जुड़े सभी फैसले सभी घटक दलों के प्रमुख नेता आपस में बैठकर लेते हैं। जेडीयू प्रवक्ता ने कहा कि रालोमो में कौन क्या बोल रहा है, इससे जेडीयू का कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने इसे रालोमो का आंतरिक मामला बताते हुए कहा कि पार्टी के अंदर किसी तरह का विरोधाभास या असंतोष है तो रालोमो का शीर्ष नेतृत्व बैठकर इसे सुलझा लेगा। राजद मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि माधव आनंद ने जो बातें कही हैं, वे तार्किक तरीके से कही हैं। तीन विधायक अगर माधव आनंद के साथ हैं और विधायक दल भी उनके साथ खड़ा है तो यह रालोमो के अंदर की स्थिति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि तीनों विधायक अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर चिंतित हैं और विधान परिषद चुनाव में अपना निर्णय खुद ले सकते हैं। शक्ति सिंह यादव ने एनडीए को बिखरा हुआ बताते हुए जेडीयू पर भी निशाना साधा। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ने बीजेपी पर गठबंधन सहयोगियों के अंदर कथित तौर पर स्लीपर सेल के जरिए हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मौजूदा बयानबाजी उसी की बानगी है। स्नेहाशीष वर्धन ने उपेंद्र कुशवाहा की राजनीतिक प्रासंगिकता पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि सम्राट चौधरी के रूप में बीजेपी को बिहार में एक विकल्प मिल चुका है।0
0
Report
विष्णुदेव साय का सिंगापुर दौरा: 350 करोड़ निवेश से छत्तीसगढ़ में कृषि केंद्र
Raipur, Chhattisgarh:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सिंगापुर दौरा. मुख्यमंत्री के दौरे का आज आखिरी दिन. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कृषि और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में निवेश प्रस्ताव को लेकर दी बड़ी जानकारी. मुख्यमंत्री ने एक्स पोस्ट के जरिए बताया- सिंगापुर स्थित वैश्विक कृषि व्यवसाय समूह वैलेंसी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड को 350 करोड़ के निवेश का निमंत्रण दिया गया है 22 देशों में कार्यरत यह समूह छत्तीसगढ़ में एक एकीकृत कृषि और खाद्य प्रसंस्करण और निर्यात केंद्र स्थापित करेगा यह केंद्र काजू, तिल, दालें और मूंगफली का प्रसंस्करण करेगा, जिससे हमारे किसानों के लिए नए बाजार खुलेंगे, राज्य के भीतर उनकी उपज का मूल्यवर्धन होगा और स्थानीय रोजगार सृजित होगा छत्तीसगढ़ की कृषि से वैश्विक स्तर तक की यात्रा अब एक और बड़ा कदम बढ़ा रही है....0
0
Report
रावतभाटा में राणा पुंजा जयंती: वीर योद्धा को श्रद्धांजलि और सामाजिक जागरूकता
Begun, Rajasthan:#रावतभाटा, चित्तौड़गढ़ एंकर - चित्तौড়गढ़ जिले रावतभाटा में जनजाति समाज की ओर से वीर योद्धा राणा पुंजा की जयंती मनाई गई। स्टेडियम परिसर में स्थित राणा पुंजा की प्रतिमा पर समाज प्रतिनिधियों ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में आसपास के करीब 10 गांवों से समाजजन शामिल हुए और राणा पुंजा अमर रहे के जयघोष लगाए। वक्ताओं ने राणा पुंजा के शौर्य और संघर्ष को याद करते हुए युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने की अपील की। तहसील अध्यक्ष अमरलाल भील ने शिक्षा को समाज की प्रगति का आधार बताया। वहीं शराब की लत, बाल विवाह और मृत्यु भोज जैसी सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने पर जोर दिया गया। साथ ही समाज में एकजुटता और जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।0
0
Report
Advertisement
बीकानेर में सोलर केबल चोरी के आरोपी गिरफ्तार: जामसर थाना बड़ी कार्रवाई
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से खबर सोलर केबल चोरी के मामले में जामसर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार आरोपियों से चोरी किए गए सोलर केबल तार की बरामदगी शुरू नूरसर स्थित सोलर प्लांट से केबल चोरी का दर्ज था मामला तकनीकी विश्लेषण के जरिए पुलिस ने तीनों आरोपियों तक पहुंच बनाई आरोपियों से चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ियों के संबंध में पूछताछ जारी सहभागियों और चोरी के माल की खरीद-फरोख्त को लेकर भी पुलिस कर रही पूछताछ पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में हुई कार्रवाई थानाधिकारी रवि कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने की कार्रवाई0
0
Report
कवर्धा में 67 हजार मतदाताओं के नाम काटे जाने का आरोप
Kawardha, Chhattisgarh:एसआईआर को लेकर कांग्रेस का बड़ा आरोप: कवर्धा में 67 हजार मतदाताओं के नाम काटे जाने का दावा कवर्धा। एसआईआर (Special Intensive Revision) को लेकर कवर्धा में कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची में नाम काटे जाने को लेकर गंभीर सवाल उठाए। कांग्रेस जिला अध्यक्ष नवीन जायसवाल ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान गलत तरीके से बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। नवीन जायसवाल ने कहा कि तत्कालीन समय में जो मतदाता किसी कारणवश अपने स्थान पर अनुपस्थित थे, उनके नाम मतदाता सूची से काट दिए गए। कांग्रेस का कहना है कि केवल उस समय अनुपस्थित रहने के आधार पर किसी मतदाता का नाम हटाना उचित नहीं है और ऐसे मतदाताओं को दोबारा अपना नाम सूची में शामिल कराने का अवसर दिया जाना चाहिए। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने दावा किया कि कवर्धा में करीब 67 हजार मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतने और प्रभावित मतदाताओं को अपना पक्ष रखने का पर्याप्त मौका देने की मांग की। कांग्रेस ने कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है, इसलिए किसी भी पात्र मतदाता का नाम बिना उचित प्रक्रिया और सत्यापन के नहीं काटा जाना चाहिए। पार्टी ने प्रशासन और निर्वाचन विभाग से मामले की जांच कर पात्र मतदाताओं के नाम दोबारा जोड़ने की मांग की है。0
0
Report
5 वर्ष आयु में प्रवेश: डेढ़ लाख बच्चों के नामांकन में बना पेच
Jaipur, Rajasthan:जयपुर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा में प्रवेश लेने वाले डेढ़ लाख से अधिक बच्चों के नामांकन को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है। शिक्षा विभाग ने इन बच्चों को राज्य सरकार के निर्देश पर पहली कक्षा में प्रवेश की न्यूनतम आयु में एक साल की छूट के तहत इस सत्र में प्रवेश दिया था। स्कूलों ने इन बच्चों को पांच वर्ष की उम्र में प्रवेश तो दे दिया, लेकिन शाला दर्पण पोर्टल पर आयु सीमा में संशोधन नहीं होने के कारण अब इनका नामांकन दर्ज नहीं हो पा रहा है। शिक्षा विभाग में पूर्व में पहली कक्षा में प्रवेश लेने के लिए बच्चों की उम्र 6 वर्ष निर्धारित की गई थी लेकिन लगातार घटते नामांकन के चलते विभाग ने नव प्रवेशित बच्चों की उम्र में 1 साल काम करते हुए उसे 5 साल कर दिया,, विभाग ने बच्चों को प्रवेश की उम्र में काम करते हुए 5 वर्ष की उम्र के अनुसार पहली कक्षा में प्रवेश तो ले लिया लेकिन शाला दर्पण पर अपडेट करना भूल गए शाला दर्पण पर अभी भी 6 से 15 वर्ष बच्चे तक के बच्चों का ही रिकॉर्ड लिया जा रहा है,,ऐसे में पांच वर्ष की उम्र में प्रवेश लेने वाले बच्चों का रिकॉर्ड पोर्टल स्वीकार नहीं कर रहा। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में ऐसे बच्चों की संख्या डेढ़ लाख से अधिक बताई जा रही है। पहली कक्षा में कम उम्र के बच्चों के प्रवेश पर नया पेच, सरकार ने इस सत्र में न्यूनतम आयु में एक साल की छूट दी थी, पांच वर्ष की उम्र में डेढ़ लाख से ज्यादा बच्चों को स्कूलों में मिला प्रवेश, बच्चे अप्रैल से स्कूलों में पढ़ रहे, लेकिन शाला दर्पण पर नहीं हो रही एंट्री, पोर्टल पर अभी भी 6 से 15 वर्ष की आयु की शर्त लागू, नामांकन दर्ज करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर भी निकल चुकी, पोर्टल अपडेट नहीं होने से अभिभावकों और संस्था प्रधानों की बढ़ी चिंता, राज्य सरकार ने इस सत्र में पहली कक्षा में प्रवेश की न्यूनतम आयु में एक वर्ष की छूट देते हुए पांच वर्ष की उम्र में भी प्रवेश का प्रावधान किया था। इसके तहत सरकारी स्कूलों ने आंगनबाड़ी और पढ़ाई से वंचित बच्चों को पहली कक्षा में प्रवेश दिया। अप्रैल से शुरू हुए नए सत्र में ये बच्चे नियमित रूप से स्कूलों में पढ़ भी रहे हैं। अब पोर्टल पर नामांकन दर्ज नहीं होने से स्कूलों के सामने रिकॉर्ड अपडेट करने की समस्या खड़ी हो गई है,, शाला दर्पण पोर्टल पर विद्यार्थियों का नामांकन दर्ज करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित थी, जो अब निकल चुकी है। ऐसे में अभिभावकों को चिंता है कि कहीं पोर्टल पर नामांकन दर्ज नहीं होने के कारण उनके बच्चों का प्रवेश प्रभावित न हो जाए। आरटीई एक्ट के तहत पहली कक्षा में प्रवेश के लिए बच्चे की न्यूनतम आयु छह वर्ष निर्धारित है। नई शिक्षा नीति में भी इसी प्रावधान को आधार बनाया गया है। छह वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए पूर्व प्राथमिक कक्षाओं की व्यवस्था का प्रावधान है। लेकिन प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में अभी पूर्व प्राथमिक कक्षाएं शुरू नहीं हो सकी हैं। इसी स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने इस सत्र में पहली कक्षा में प्रवेश के लिए एक साल की छूट देते हुए न्यूनतम आयु पांच वर्ष की थी। अब पोर्टल पर इस छूट के अनुरूप व्यवस्था अपडेट नहीं होने से बच्चों के नामांकन को लेकर नया पेच खड़ा हो गया है।0
0
Report
Advertisement
रावतभाटा में अवैध शराब बिक्री पर महिला कांग्रेस का मोर्चा, कार्रवाई की चेतावनी
Begun, Rajasthan:रावतभाटा, चित्तौड़गढ़: राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव वंदना शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उपखंड कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी की और जिला कलेक्टर के नाम SDM को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में चारभुजा स्थित संस्कृत गर्ल्स स्कूल के सामने करीब 20 मीटर दूरी पर कथित रूप से 24 घंटे शराब बिक्री का आरोप लगाया गया। साथ ही मुख्य बाजार के रिहायशी क्षेत्र में कथित शराब गोदाम और तहसील क्षेत्र में अवैध शराब ब्रांचों की जांच की मांग की गई। महिला कांग्रेस ने देर रात शराब बिक्री पर औचक निरीक्षण और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। 48 घंटे में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।0
0
Report
वाराणसी: संदहा से कचहरी गोलघर सड़क चौड़ीकरण, 10 मकानों ध्वस्त
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में नगर निगम और PWD का बड़ा एक्शन, संदहा से कचहरी गोलघर तक सड़क चौड़ीकरण को लेकर गरजा बुलडोजर। PWD अधिकारी के.के. सिंह ने बताया कि चौड़ीकरण अभियान के तहत अब तक कुल 10 जर्जर और बाधक मकानों को किया गया ध्वस्त। कार्रवाई के लिए मौके पर 3 बुलडोजर और 1 पोकलैंड मशीन को लगाया गया। PWD के अनुसार मार्ग में आ रहे 3 और मकानों को तोड़ा जाना अभी बाकी। सड़क चौड़ीकरण के प्रोजेक्ट संदहा से कचहरी गोलघर मार्ग को चौड़ा करने के लिए चलाया जा रहा विशेष अभियान। हादसे को न्योता दे रहे जर्जर मकानों पर सुरक्षा और विकास की दृष्टि से उठाया गया सख्त कदम। मीट शॉप्स और अन्य दुकानों के लिए मशहूर इस व्यस्त मार्ग पर हड़कंप का माहौल। इसी रूट पर अतिक्रमण हटाने के लिए पूर्व में भी चल चुका है प्रशासन का बुलडोजर। ध्वस्तीकरण के दौरान शांति व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस फोर्स मौजूद। सड़क चौड़ीकरण से आने वाले दिनों में कचहरी गोलघर मार्ग पर जाम से मिलेगी बड़ी राहत।0
0
Report
8 अक्टूबर को यूको गार्डन में आशा बहुओं का शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन तय
Unnao, Uttar Pradesh:8 अक्टूबर को धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया गया है. यूको गार्डन में प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर आशा बहू कल्याण समिति ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर अनुमति मांगी है. आशा बहू कल्याण समिति की ओर से 8 अक्टूबर को यूको गार्डन में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन प्रस्तावित किया गया है. संगठन ने जिला प्रशासन से प्रदर्शन की अनुमति मांगी है. समिति का कहना है कि आशा बहुओं को मानदेय और प्रोत्साहन राशि से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. इसके साथ ही आशा बहुओं की कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं. इन्हीं मांगों को लेकर आशा बहुएं धरना-प्रदर्शन के माध्यम से अपनी आवाज शासन-प्रशासन तक पहुंचाएंगी. संगठन ने कहा कि प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से किया जाएगा. समिति की ओर से प्रशासन से आवश्यक अनुमति देने की मांग की गई है.0
0
Report
Advertisement
