icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सहारनपुर में मस्जिद के पास मिला प्राचीन कुआँ, महाराज बोले- शिव मंदिर का संकेत

NJNEENA JAINJust now
Saharanpur, Uttar Pradesh:कलेक्ट्रेट मस्जिद के बाद कुआँ मिलने पर स्वामी यशवीर महाराज का बड़ा बयान, बोले- “कभी यहां प्राचीन शिव मंदिर रहा होगा” सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद पर हुई कार्रवाई के बाद वहां प्राचीन कुआँ मिलने से मामला चर्चा में आ गया है। इसको लेकर स्वामी यशवीर महाराज का बड़ा बयान सामने आया है। स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि जिस मस्जिद को तोड़ा गया, उसके स्थान पर अब कुआँ भी सामने आया है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि उन्हें ऐसा लगता है कि जहां यह मस्जिद थी, वहां कभी प्राचीन शिव मंदिर रहा होगा और मंदिर को तोड़कर मस्जिद बनाई गई होगी। उन्होंने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों में जहां मंदिर-मस्जिद विवाद सामने आते हैं, वहां प्राचीन हिंदू धार्मिक स्थलों के चिन्ह मिलने का दावा किया जाता रहा है। स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि मस्जिद पर हुई कार्रवाई को लेकर मुस्लिम नेताओं की ओर से दिए जा रहे बयानों पर वे कहना चाहते हैं कि इतिहास में मंदिरों को तोड़े जाने से हिंदुओं को भी पीड़ा हुई होगी। उन्होंने मांग की कि सरकारी भूमि या प्राचीन मंदिरों को तोड़कर बनाई गई मस्जिदों और मदरसों की जांच कराई जाए और यदि जांच में अवैध कब्जे की पुष्टि होती है तो भूमि को मुक्त कराया जाए।
0
0
Report

सहारनपुर मस्जिद बुलडोजर पर देवबंदी आलिम का सवाल: कानूनी मौका क्यों नहीं दिया गया

NJNEENA JAINJust now
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर जिला कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद पर प्रशासन द्वारा चलाए गए बुलडोजर को लेकर देवबंदी आलिम कारी इसहाक गोरा ने गहरी नाराजगी और दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस कार्रवार को जल्दबाजी में उठाया गया कदम बताते हुए प्रशासन की मंशा पर सवाल खड़े किए हैं। 'अपील का समय दिए बिना चला दिया बुलडोजर' कारी इसहाक गोरा ने कहा कि कलेक्ट्रेट स्थित मस्जिद का मामला काफी समय से चल रहा था। सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय द्वारा इसे अवैध ठहराए जाने के बाद अधिवक्ता पैनल ने जिला न्यायालय में अपील दायर की थी, जिसे हाल ही में खारिज कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि मस्जिद कमेटी और वकीलों को उच्च न्यायालय (हाई कोर्ट) का दरवाजा खटखटाने तक का वक्त नहीं दिया गया और रातों-रात नोटिस देकर सुबह होते ही बुलडोजर चला दिया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर प्रशासन को ऐसी क्या जल्दी थी कि कानूनी प्रक्रिया को पूरा करने का मौका तक नहीं दिया गया। मलबे से निकले कुएं को बताया ऐतिहासिक प्रमाण कार्रवाई के दौरान मस्जिद स्थल से निकले कुएं पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि यह कुआं मस्जिद की प्राचीनता का सबसे बड़ा सुबूत है। पुराने समय में मस्जिदों का निर्माण कुओं के निकट ही होता था ताकि नमाजी वुज़ू कर सकें। इसके अलावा खसरा-खतौनी और अन्य ऐतिहासिक दस्तावेज भी मौजूद हैं, जिन्हें ऊपरी अदालत में पेश किया जाना बाकी था। 'क्या देश में केवल मस्जिदें और मदरसे ही अवैध हैं?' कारी इसहाक गोरा ने देशभर में धार्मिक स्थलों पर हो रही कार्रवाइयों पर चिंता जताते हुए सवाल किया कि क्या पूरे देश और प्रदेश में केवल मस्ज़िदें, मदरसे और मज़ारें ही अवैध हैं? उन्होंने राजनीतिक दलों और नेताओं पर भी निशाना साधा कि वे सोशल मीडिया पर झूठे आश्वासन और दावे करते रहे, लेकिन जमीन पर मस्जिद को ध्वस्त होने से नहीं बचा सके। शांति बनाए रखने और कानूनी लड़ाई लड़ने की अपील उन्होंने मुस्लिम समाज से अपील करते हुए कहा कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और शहर में शांति व अमन बनाए रखें और कोई भी गैर-कानूनी कदम न उठाएं, बल्कि संविधान और कानून के दायरे में रहकर अपनी लड़ाई लड़ें। उन्होंने आगे कहा कि उच्च न्यायालय के दरवाजे खुले हैं और उन्हें पूरी उम्मीद है कि अदालत से इंसाफ मिलेगा और मस्जिद की पुनर्स्थापना का रास्ता साफ होगा।
0
0
Report
Advertisement

छतरपुर अस्पताल में प्रसूता-नवजात की मौत, लापरवाही पर बड़े सवाल

Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर जिला अस्पताल से स्वास्थ्य व्यवस्था को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक प्रसूता और उसके नवजात की मौत के बाद इलाज में लापरवाही के गंभीर आरोप लग रहे हैं। मामला ग्राम सिंगरोन का है। संध्या आदिवासी को प्रसव के लिए बमीठा अस्पताल से रेफर कर छतरपुर जिला अस्पताल लाया गया था। परिजनों के मुताबिक लेबर रूम में डिलीवरी हुई, लेकिन जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि डिलीवरी से पहले ही बच्चे की मौत हो चुकी थी। इस पूरे मामले पर CMHO डॉ. राजेंद्र गुप्ता का कहना है कि महिला की डिलीवरी सामान्य रूप से हुई थी और दो घंटे तक महिला की हालत बिल्कुल ठीक थी। इसके बाद अचानक उसे घबराहट हुई, ब्लड की कमी हुई और समय पर ब्लड नहीं मिलने से उसकी मौत हो गई। मामला यहीं खत्म नहीं होता। जच्चा-बच्चा दोनों की मौत के बाद दोनों के शवों को बिना पोस्टमार्टम के ही परिजनों को सौंप दिया गया। सिविल सर्जन का तर्क है कि परिजनों ने लिखित और वीडियोग्राफी में पोस्टमार्टम से इनकार किया था। लेकिन सवाल ये है कि एक आदिवासी महिला की अस्पताल में संदिग्ध मौत होती है और बिना पोस्टमार्टम के शव दे दिया जाता है, तो मौत की असली वजह कैसे पता चलेगी? क्या ये लापरवाही को छिपाने की कोशिश है? सरकारी अस्पताल गरीबों की आखिरी उम्मीद होते हैं। जब वहीं पर मां और नवजात दोनों की जान चली जाए तो ये सिर्फ मौत नहीं, सिस्टम पर सवाल है।
0
0
Report

समस्तीपुर में ठनका से दो भाइयों में एक की मौत, दूसरा घायल

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में खेत से घर लौटते समय गोईला चौर के पास ठनका गिरने से एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और दोनों को दलसिंहसराय अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मृतक रामचंद्र महतो के पुत्र राम भजन कुमार (32) निवासी रमसदपुर गांव, जमुना टार रचीहाई वार्ड संख्या-3 बताए गए हैं। घायल युवक की पहचान अमरजीत कुमार के रूप में हुई है। परिवारजन के अनुसार दोनों खेत से घर लौट रहे थे तभी तेज आवाज के साथ ठनका गिरा और इसकी चपेट में आकर दोनों झुलस गए। उपचार के लिए अस्पताल लाने के बाद राम भजन कुमार की मौत पुष्टि हो गई, जबकि अमरजीत कुमार की हालत गंभीर बनी है और उसे निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
0
0
Report
Advertisement

छिंदवाड़ा: एम्बुलेंस चालक पर हमला कर लूट, दो आरोपी गिरफ्तार

Chhindwara, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा में एम्बुलेंस चालक से मारपीट और लूट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक 1 सितंबर की शाम विवांता अस्पताल के सामने एम्बुलेंस की वर्ना कार से टक्कर हो गई थी. इसके बाद कार सवारों ने चालक के साथ मारपीट की और उसे जबरन रानी कामथ ग्राउंड के पास ले गए वहाँ एम्बुलेंस के कांच और हेडलाइट तोड़ने के साथ गाड़ी को पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया. रविवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ा और उनका जुलूस निकाला. आरोपियों ने चालक से 12 हजार रुपए नकद और ओप्पो मोबाइल छीन लिया. एम्बुलेंस में रखी बैटरी और छोटा ऑक्सीजन सिलिंडर भी निकाल लिया और उसके बाद उसके साथ मारपीट भी की जिससे उसे गंभीर चोटे भी आई. पीड़ित अनिल पवार ने 5 सितंबर को देहात थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. उसने बताया कि वह विवांता अस्पताल मरीज लेने जा रहा था. अस्पताल के सामने आगे चल रही सफेद वर्ना कार ने अचानक ब्रेक लगाया इससे एम्बुलेंस पीछे से कार से टकरा गई थी. थाना प्रभारी गोविंद राजपूत ने बताया कि पुलिस ने BNS की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की और पीड़ित के बताए हुलिए के आधार पर पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ा है उनकी पहचान अभिषेक चौकसे और सतिन डेहरिया के रूप में हुई. पुलिस ने दोनों की पहचान पीड़ित से कराई है पीड़ित ने उन्हें पहचान लिया है पुलिस के अनुसार पूछताछ में दोनों ने वारदात करना स्वीकार किया है. दोनों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है.
0
0
Report

पद्मिनी कोल्हापुरे ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना की

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन। मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे आज उज्जैन पहुंचीं। उन्होंने बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। पद्मिनी कोल्हापुरे हिंदी और मराठी फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बतौर बाल कलाकार की थी और ‘सत्यम शिवम सुंदरम’, ‘वो सात दिन’ और ‘प्यार झुकता नहीं’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से खास पहचान बनाई। महाकाल मंदिर पहुंचने पर उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए और कुछ समय मंदिर परिसर में रहकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके चेहरे पर बाबा के दर्शन की खुशी साफ नजर आई। महाकाल की भक्ति में लीन अभिनेत्री ने बाबा से सुख-समृद्धि और सभी के मंगल की प्रार्थना की। उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के लिए आम श्रद्धालुओं के साथ देश की जानी-मानी हस्तियां भी लगातार पहुंचती रहती हैं। बाइट -अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे
0
0
Report
Advertisement

रीवा के संजय गांधी अस्पताल में कुत्ते के काटने के बदले सांप इंजेक्शन पर लापरवाही

Rewa, Madhya Pradesh:रीवा में संजय गांधी अस्पताल के डॉक्टरों पर एक बार फिर गंभीर लापरवाही का आरोप लगा है। एक युवक का कहना है कि बीती शाम उसे कुत्ते ने काट लिया था, जिसके बाद वह उपचार और इंजेक्शन लगवाने के लिए संजय गांधी अस्पताल पहुंचा। युवक के आरोप के अनुसार, वहां उसे कुत्ते के काटने के बजाय सांप के काटने से संबंधित इंजेक्शन लगा दिया गया। मामले को लेकर युवक ने नाराजगी जताते हुए सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करने की बात कही है। गौरतलब है कि बीते दिनों अस्पताल से जुड़े बुजुर्ग की मौत और कल्पना मौत मामले को लेकर भी सवाल उठ चुके हैं। अब इस नए मामले के सामने आने के बाद एक बार फिर संजय गांधी अस्पताल की व्यवस्थाओं और इलाज की प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि युवक द्वारा लगाए गए आरोपों की अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से पुष्टि होना अभी बाकी है। मामले की जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।
0
0
Report

बरेली में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा केiseerd इस्तीफे: ट्रस्ट फंडिंग में पारदर्शिता की मांग

Bareilly, Uttar Pradesh:राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री को बरेली में बड़ा संगठनात्मक झटका लगा है; उन पर गंभीर आरोप लगाये गये हैं। रशीद बुक छपवाकर धन उगाही करना, प्रत्याशी तलाशने का दबाव, रजिस्ट्रेशन के नाम पर दो लाख और टिकट के लिए नौ लाख के आरोप हैं। उनके कार्य से परेशान होकर संगठन के करीब 40 पदाधिकारियों ने प्रेस क्लब में संयुक्त प्रेस वार्ता कर अपने पदों से सामूहिक इस्तीफे की घोषणा की। पदाधिकारियों ने संगठन की वर्तमान कार्यप्रणाली और गतिविधियों पर गंभीर असहमति जताते हुए आरोप लगाया कि राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के नाम पर लोगों से धनराशि मांगी जा रही है, जिसकी प्रक्रिया पारदर्शी नहीं है। उनका कहना है कि राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा कोई राजनीतिक पार्टी नहीं, बल्कि एक ट्रस्ट है और ट्रस्ट के नाम पर होने वाले धन संग्रह में पूरी पारदर्शिता, जवाबदेही और उचित प्रक्रिया का पालन होना चाहिए। सामूहिक इस्तीफा देने वालों में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा बरेली के आर्येंद्र मिश्रा जिलाअध्यक्ष, अजय शर्मा पदाधिकारी, महानगर सचिव, एकांश गुप्ता महानगर अध्यक्ष, राजीव शर्मा जिला उपाध्यक्ष, शंभू पाठक जिला महामंत्री, करण सारस्वत जिला महामंत्री, प्रियांशु मिश्रा जिलाकार्यकारिणी सदस्य, सनी पांडे जिला कोषाध्यक्ष, अमित मिश्रा जिला अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ, अक्षय शुक्ला जिला सचिव, दिनेश सक्सेना जिला सचिव, अनिल तिवारी महानगर उपाध्यक्ष, विशाल शर्मा महानगर सचिव, जयनारायण शर्मा जिला उपाध्यक्ष, करण शर्मा जिला महासचिव, अमित संस्कार जिला महासचिव, शिवांश शर्मा जिला प्रवक्ता, उत्कर्ष मिश्रा जिला उपाध्यक्ष, आयुष अग्रवाल महानगर महासचिव, लक्ष्य अग्रवाल मीडिया प्रभारी महानगर, हर्षित जायसवाल जिला सचिव, देवांश संघर्ष युवा मोर्चा महानगर, रजत संग्रहर महानगर सचिव, आशीष शर्मा जिला सचिव, भागीरथ गोस्वामी महानगर उपाध्यक्ष, प्रिंस गुप्ता yh महानगर सचिव, विशाल सिंह महानगर महासचिव, युवा मोर्चा, पंकज शर्मा महानगर उपाध्यक्ष, महेंद्र कुमार बेस्ट पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष, संजीव शर्मा जिला कार्यकारिणी सदस्य, Subhash Chandra, Subhas Goyal आदि 39 पदाधिकारी शामिल हैं। यह इस्तीफा तत्काल प्रभाव से दायित्वों से मुक्त करने और इस्तीफा स्वीकार होने के बाद संगठन उनके नाम, पद या पहचान का प्रचार-प्रसार या धन संग्रह में उपयोग नहीं करने की मांग के साथ किया गया है।
0
0
Report

रामगढ़ डीयू मिशन चर्च के भू-माफिया के खिलाफ कैंडल मार्च

Ramgarh Cantonment, Jharkhand:रामगढ़ डियू मिशन चर्च के द्वारा भू माफिया के खिलाफ निकाला गया कैंडल मार्च.. रामगढ़ में भू माफिया का आतंक.. भू माफियाओं ने रामगढ़ शहर में स्थापित चर्च की जमीन में बने अस्पताल को भूमाफिया ने किया जेसीबी के माध्यम से ध्वस्त.. डीयू मिशन कैंपस पर राजेश धान और भू माफिया के द्वारा अवैध कब्जा के खिलाफ निकाला गया जन आक्रोश.. कैंडल मार्च कर लोगों ने कड़ा विरोध किया है.. भू माफिया के कार्य प्रणाली को लेकर चर्च के उत्तराधिकारीयों ने रामगढ़ डीसी को दिया है आवेदन.. चर्च के पादरी ने बताया कि चर्च की जमीन विवाद मामले का न्यायालय में मुकदमा भी दायर किया गया है लेकिन राजेश धान के गुंडागर्दी के द्वारा जमीन को हड़पने का कोशिश किया जा रहा है, चर्च मिशन की जमीन जो बच्चों के खेलने के लिए मैदान था उसमें भी जेसीबी चला दिया गया है कई पेड़ पौधे को भी तोड़ दिया गया है, चर्च के अंदर में बच्चों के लिए स्कूल का कैंपस है उसका भी चार दीवारी को तोड़ दिया गया है, राजेश धान के आतंक से हम लोग परेशान है हमने चर्च की जमीन को लेकर रांची में भी अपने फादर को जानकारी दी है, जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई गई है, चर्च के लोगों के द्वारा आज कड़ा विरोध किया गया है, रामगढ़ डियू मिशन चर्च के समीप से लेकर रामगढ़ सुभाष चौक तक लोगों में कैंडल मार्च भी किया है ईसाई समाज के लोगों ने चर्च में प्रे करने आए लोगों ने कहा कि अगर हमारी संपत्ति को लोग उजाड़ने की कोशिश करेगी तो हम लोग इसका विरोध करेंगे..
0
0
Report
Advertisement

नरसिंहपुर NH-45 पर बाइक सवार घायल, सांसद विवेक तंन्खा ने मदद की

Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर के NH-45 पर सरसला गांव के पास सड़क हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे युवक के सिर में गंभीर चोट आई। घायल की पहचान 35 वर्षीय सुरेंद्र ठाकुर, निवासी रामखिरिया के रूप में हुई है। हादसे के बाद युवक काफी देर तक सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा रहा। ग्रामीणों ने तत्काल डायल-100 को सूचना दी, लेकिन इसी दौरान राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा का काफिला वहां से गुजरा। सड़क किनारे घायल युवक को देखकर सांसद ने अपना काफिला रुकवाया और तत्काल अपनी फॉलो गाड़ी से घायल को उपचार के लिए रवाना कराया। सांसद की पुलिस फॉलो गाड़ी घायल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए रोसरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top