458330
रामपुरा के केदारेश्वर महादेव मंदिर का अद्भुत झरना बना आकर्षण का केंद्र
Jawad, Madhya Pradesh:नीमच जिले में लगातार बारिश के कारण रामपुरा स्थित केदारेश्वर महादेव मंदिर का प्रसिद्ध झरना सक्रिय हो गया है। लगभग 50 फीट ऊँचा यह झरना भगवान शिव का प्राकृतिक अभिषेक कर रहा है। इस मनोरम दृश्य का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जमुई गैस सिलेंडर ब्लास्ट: आग 20 फीट ऊँची, पर कोई घायल नहीं
Jamui, Bihar:जमुई खैरा प्रखंड के गढ़ी थाना क्षेत्र के हरनी गांव में शुक्रवार को खाना बनाने के दौरान इंडेन गैस सिलेंडर में आग लगने के बाद जोरदार धमाका हुआ। सिलेंडर ब्लास्ट की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास का इलाका दहल उठा। धमाके के बाद करीब 20 फीट ऊंचाई तक आग की लपटें उठती दिखाई दीं। वहीं, विस्फोट के कारण सिलेंडर घर से करीब 20 मीटर दूर जाकर गिरा। गनीमत रही कि इतनी भयावह घटना के बावजूद कोई हताहत नहीं हुआ और न ही किसी प्रकार की क्षति हुई। ग्रामीण पंकज तांती ने बताया कि रणजीत तांती की 15 वर्षीय बेटी काजल कुमारी गैस चूल्हा जलाने के लिए जैसे ही लाइटर जलाने लगी, अचानक सिलेंडर में आग धधक उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। घर में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। आग बुझाने के लिए पानी, बालू और कपड़े को भिगोकर इस्तेमाल करने का प्रयास किया गया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। ग्रामीणों के अनुसार, घर में कुल छह परिवार रहते हैं। आग की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने जलते हुए सिलेंडर को घर से बाहर निकाल दिया। घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद अग्निशमन विभाग को भी सूचित किया गया। हालांकि, अग्निशमन टीम के पहुँचने से पहले ही गर्म होकर सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया। धमाके से छाया सन्नाटा, 20 मीटर दूर जा गिरा सिलेंडर स्थानीय लोगों ने बताया कि सिलेंडर ब्लास्ट होते ही पूरे इलाके में कुछ पल के लिए सन्नाटा छा गया। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि ऐसा लगा मानो धरती हिल गई हो। विस्फोट के बाद आग की लपटें करीब 20 फीट ऊपर तक उठीं और सिलेंडर घर से लगभग 20 मीटर दूर जाकर गिरा। धमाके की भयावहता के बावजूद किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई और आसपास किसी प्रकार की क्षति भी नहीं हुई। गैस एजेंसी पर लीक सिलेंडर देने का आरोप घटना के बाद काजल के परिवार ने संबंधित गैस एजेंसी पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिवार का आरोप है कि एजेंसी की ओर से उन्हें लीक सिलेंडर उपलब्ध कराया गया था और आपूर्ति के समय सिलेंडर की ठीक से जांच भी नहीं की गई थी। वहीं, काजल के चचेरे भाई ने बताया कि घटना के बाद गैस पासबुक में दिए गए नंबर पर एजेंसी से संपर्क करने के लिए कई बार फोन किया गया, लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं किया। परिवार ने पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, सिलेंडर में आग लगने और विस्फोट के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। राहत की बात यह रही कि आग और जोरदार विस्फोट के बावजूद छह परिवारों वाले घर में कोई हताहत नहीं हुआ। घटना के बाद से गांव में गैस सिलेंडर की सुरक्षा और एजेंसी की कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा तेज है。0
0
Report
जदयू के संजय झा बोले—ललन सिंह हमारे आदरणीय नेता, उनका सम्मान जरूरी
Patna, Bihar:जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने एमएलसी चुनाव परिणाम के बाद नीरज कुमार द्वारा ललन सिंह से आशीर्वाद नहीं लेने पर कहां ललन सिंह हमारे पार्टी के आदरणीय नेता है वरिष्ठ नेताओं में से एक है हम लोग उनका सम्मान करते हैं पार्टी में थोड़ा बहुत बात चलता रहता है पार्टी को बढ़ाने में उनका बड़ा योगदान है आगामी यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर जनता दल यू 1 नवंबर को समीक्षा बैठक करेगी निशांत कुमार इस बैठक में शामिल होंगे उसे बैठक में तय होगा पार्टी चुनाव उत्तर प्रदेश में लड़ेगी या नहीं वैलेट पेपर पर चुनाव होने पर कांग्रेस का क्या हाल है यह चुनाव परिणाम से पता चल गया कांग्रेस को अपनी जमीनी हकीकत पहचानी चाहिए कांग्रेस पहले बूथ कब्जा कर गिट्टी थी गरीबों को वोट नहीं करने दिया जाता था जो अब नहीं हो पा रहा है विपक्ष के द्वारा एक नवंबर को दिल्ली में सड़क पर प्रदर्शन करने पर कहा विपक्ष भारत को बांग्लादेश नेपाल बनाने की कोशिश में लगी हुई है कांग्रेस जहां जीती है वहां पर चुनाव आयोग सही है भारतीय है वहां गलत हो जाती है आराध्या की स्थिति करके देश में सत्ता परिवर्तन करने की सोच कांग्रेस की गलत है फरक्का जलसंधि को लेकर संजय झा ने कहा बिहार के साथ बहुत बड़ा अन्याय हुआ था 1996 में यह संधि हुई थी फरक्का जलसंधि के विरोध में हमारा पूरे बिहार भर में यात्रा अब समाप्त होने वाला है बिहार के लोगों को हम जागरुक कर रहे हैं इस संधि के विरोध में यह जलसंधि नहीं हो अगर हो तो बिहार में जितनी पानी की जरूरत है उसको ध्यान रखे हो बाइट संजय झा जदयू राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष0
0
Report
ग्राम पंचायत चुनाव में महिलाओं का खास उत्साह, गांव विकास की उम्मीद तेज
Sikar, Rajasthan:जिला सीकर डेट लाइन रींगस सीकर सीकर जिले के रींगस उपखंड क्षेत्र की 18 ग्राम पंचायतों में गांवों की सरकार चुनने के लिए मतदान हो रहा है। मतदान को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से ही मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। गांवों की मूलभूत समस्याओं के समाधान और विकास की उम्मीदों के साथ ग्रामीण अपने पसंदीदा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान कर रहे हैं। मतदान को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह नजर आ रहा है। कई मतदान केंद्रों पर महिलाएं बढ़-चढ़कर मतदान करने पहुंच रही हैं। पुरुषों की तुलना में महिलाओं में मतदान के प्रति अधिक उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं, लोकतंत्र के इस महापर्व में युवा, बुजुर्ग और पहली बार मतदान करने वाले मतदाता भी अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। गांवों में सड़क, पेयजल, बिजली, साफ-सफाई, नाली निर्माण और अन्य मूलभूत सुविधाएं चुनाव के प्रमुख मुद्दे बने हुए हैं। ग्रामीण इन समस्याओं के समाधान और गांव के समग्र विकास की उम्मीद के साथ मतदान कर रहे हैं। मतदाताओं में गांव की सरकार चुनने को लेकर उत्साह बना हुआ है। मतदान के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है, ताकि शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हो सके। वहीं, मतदाताओं को जागरूक करने के लिए 'पहले मतदान, फिर जलपान' का संदेश भी नजर आ रहा है। ग्रामीण लोकतंत्र के इस पर्व में भागीदारी निभाते हुए अपने मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
धौलपुर मावा मंडी में मिलावट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, संयुक्त छापा
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर: पुराना बसस्टैंड स्थित मावा मंडी में धौलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मिलावटी मावा की सूचना पर एसपी विकास सांगवान के निर्देश पर डीएसटी टीम इंचार्ज मुकेश कुशवाहा ने टीम के साथ मावा मंडी में छापा मारा, छापे की सूचना पर खाद्य विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया गया अचानक हुई इस कार्रवाई से मिलावटखोरों में मचा हड़कंप मंडी में एक-एक दुकानें पर तैनात हुए डीएसटी टीम के जवान, पुलिस व खाद्यविभाग संयुक्त रूप से अब मावा दुकानों व गोदामों पर कर रही है जांच0
0
Report
कोटपूतली में पंचायत चुनाव में महिलाओं की भारी मतदान लाइनें दिखीं
Jaipur, Rajasthan:जिला Kotputli Bahror; विधानसभा Kotputli. कोटपूतली पंचायत समिति में सुबह मतदान जारी रहा। बारिश के कारण मतदाता कम थे, लेकिन बारिश खत्म होते ही बूथों पर अच्छी खासी लाइनें दिखीं, खासकर महिलाएं घर के कामकाज छोड़ कर मतदान के लिए पहुंचीं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अतिसंवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त जाप्ता तैनात किया गया। जिला पार्षद व पंचायत समिति सदस्यों से अधिक वोटिंग की संभावना है; आज पंच और सरपंच चुनावों का पूरा ब्यौरा हमारे संवाददाता अमित यादव ने जीरो ग्राउंड से लिया।0
0
Report
धौलपुर में मावा मंडी मिलावट पर पुलिस-खाद्य विभाग की संयुक्त छापेमारी
Jaipur, Rajasthan:धौलपुर:पुराना बसस्टैंड स्थित मावा मंडी में धौलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मिलावटी मावा की सूचना पर एसपी विकास सांगवान के निर्देश पर डीएसटी टीम इंचार्ज मुकेश कुशवाहा ने टीम के साथ मावा मंडी में छापा मारा, छापे की सूचना पर खाद्य विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया गया अचानक हुई इस कार्रवाई से मिलावटखोरों में मचा हड़कंप मंडी में एक-एक दुकानें पर तैनात हुए डीएसटी टीम के जवान, पुलिस व खाद्यविभाग संयुक्त रूप से अब मावा दुकानों व गोदामों पर कर रही है जांच0
0
Report
Advertisement
बांसवाड़ा में पंचायत चुनाव के लिए मतदान जारी, 3 लाख से अधिक मतदाता
Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा जिले में गाँवों की सरकार चुनने के लिए लोगों में खासा उत्साह नजर आ रहा है, आज जिले की गनोंड़ा, तलवाडा, घाटोल और छोटी सरवन पंचायत समिति की 139 पंचायत में सरपंच और पंच चुनने के लिए मतदान जारी है. इन 139 पंचायत में 372 मतदान केंद्र बनाए है जिसमे 3 लाख 50 हजार से अधिक मतदाता अपने मत का उपयोग करेंगे. बात अगर सुरक्षा की करें तो मतदान केंद्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है, वही लोग इस चुनाव को लेकर शांत और उत्साहित नजर आ रहे हैं।0
0
Report
गोमती नदी में दो दिन से लापता बुजुर्ग का शव मिला, कोटवा के पास
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - दो दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में गायब अधेड़ का गोमती नदी में मिला शव, बताया जा रहा है की घर में हुए वाद विवाद के बाद से गायब था अधेड़, परिजनों के द्वार गोमती नदी में डुबने की पुलिस को दी गई थी जानकारी, पुलिस व गोताखोरों की टीम द्वारा गोमती नदी में डूबे बुजुर्ग की तलाश की जा रही थी वहीं आज अचानक घटनास्थल से 4 किलोमीटर दूर गोमती नदी किनारे तैरता मिला अधेड़ का शव सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करते हुए पोस्टमार्टम को भेजकर विधिक कार्यवाही में जुटी भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के कोटवा गांव के पास मिला शव,0
0
Report
चक्रवात अर्नव से समस्तीपुर में मौसम बदला, किसानों की चिंता बढ़ी
Samastipur, Bihar:चक्रवात अर्नव का समस्तीपुर में दिखा असर, बदला मौसम का मिजाज ।36 घंटे से हवा और बारिश से जनजीवन प्रभावित । चक्रवात अर्नव का असर समस्तीपुर जिले में भी देखने को मिल रहा है। मौसम में अचानक बदलाव के साथ आसमान में बादल छाए हुए हैं और तेज हवाओं के साथ रुक-रुककर बारिश हो रही है। 36 घंटे से मौसम के इस बदले मिजाज ने जहां तापमान में गिरावट ला दी है, वहीं आम जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। खासकर किसानों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि खेतों में तैयार फसल और कटाई के इंतजार में खड़ी फसलों पर बारिश का असर पड़ सकता है। फिलहाल मौसम विभाग के अलर्ट ने 31 अक्टूबर तक राहत नहीं मिलने का अनुमान लगाया है ।0
0
Report
Advertisement
जितिन प्रसाद बोले: अमित शाह के आगमन से भाजपा की रणनीति तय होगी
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने भाजपा की राज्य कार्यसमिति की बैठक पर कहा, "आज यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आगमन हो रहा है। वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता आज यहां आएंगे, गृह मंत्री अमित शाह का मार्गदर्शन प्राप्त होगा और आगे की रणनीति पर चर्चा होगी..."0
0
Report
गंगा के तेज कटाव से बख्तियारपुर दियारा के गांव डरे, तूफान अर्नब की आशंका
Barh, Bihar:बाढ़ अनुमंडल में बख्तियारपुर दियारा क्षेत्र के लोग गंगा के तेज कटाव से काफी परेशान हैं। चिरैया दियारा में गंगा नदी में तीन चार घर गंगा के कटाव की भेंट चढ़ चुके हैं। वहीं तूफान अर्नब की आशंका से भी लोग डरे सहमे हैं। लोगों को आशंका है कि तूफान की चपेट में आकर गंगा की तेज लहरें गांव के अस्तित्व को ही मिटा देंगी। गंगा की तेज धारा चिरैया गांव में घरों के पास बह रही हैं, जिसकी चपेट में कई पेड़ भी बह गए। स्थानीय प्रशासन रेत की बोरियों से तेज लहरों को रोकने के प्रयास में जुटा है, लेकिन बाढ़ को रोकने के सभी इंतजाम नकारा साबित हो रहे हैं। रेत की बोरियों पानी की तेज धारा में बह जाने से अब कई घरों पर खतरा मंडराने लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव से कई किलोमीटर दूर बहने वाली गंगा की धारा कुछ साल में घर तक आ गई हैं, जिसे अब केवल पत्थर के बोल्डर से ही रोका जा सकता है। रेत की बोरियां हर साल गंगा में डाली जाती हैं, जो तेज धारा में बह जाती हैं।0
0
Report
EOW-ACB की संयुक्त छापामार में नवापारा-राजिम के प्रतिष्ठानों पर बड़ी कार्रवाई
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबन्द ब्रेकिंग... नवीनापारा एवं राजिम में EOW और एसीबी की संयुक्त टीम की छापामार कार्रवाई... प्रतिष्ठित सोना, चांदी और कपड़ा व्यापारी के दुकान में बड़ी छापामार कार्रवाई... कारोबारी विमल पारख, राजा पारख के प्रतिष्ठान शांति विजय एवं नवकार ज्वेलर्स में चल रही कार्यवाही, कोल लेवी स्कैम से जुडे मामले में चल रही है कार्यवाही, संबंधित दुकान के अन्य ठिकानों पर भी संयुक्त टीम की जांच जारी.... नवापारा राजिम व्यापारियों में मचा हड़कंप..... EOW और एसीबी टीम की अब तक की बड़ी कार्रवाई...0
0
Report
Advertisement
जयवीर सिंह: भाजपा बैठक से चुनाव के लिए रोडमैप तैयार होगा
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री जयवीर सिंह ने भाजपा की राज्य कार्यसमिति की बैठक पर कहा, "यह महत्वपूर्ण बैठक है जिसमें गृह मंत्री का मार्गदर्शन मिलेगा और रोडमैप तैयार किया जाएगा...चुनाव के लिए आगे की रणनीति बनाने का काम होगा..."0
0
Report
बीटा प्लाजा हादसा: WWE स्टाइल हमले में युवक घायल, बदमाश गोली की धमकी देकर फरार
Greater Noida, Uttar Pradesh:पुलिस के सामने सड़क पर तांडव, दो पक्षों में चले लाठी डंडे, हुई WWE फाइट, बीटा प्लाजा की बताई जा रही घटना, WWE स्टाइल में युवक ने उठाया और सड़क पर पटक दिया, युवक के गर्दन की हड्डी टूटी, सड़क पर बेसुध पड़ा दिखाई दे रहा युवक, कार सवार बदमाश पुलिस के सामने गोली मारने की धमकी देकर हुए फरार, जमकर लाठी डंडों से की पिटाई, घटना के वक्त मौके पर पुलिस भी दिखाई दे रही, 1 महीने पहले की बताई जा रही घटना, वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हो रहा तेजी से वायरल, बीटा 2 थाना क्षेत्र की घटना0
0
Report
गिद्धौर में चाचा-भतीजे के विवाद के चलते दुकान में मारपीट, सीसीटीवी फुटेज सामने
Jamui, Bihar:जमुई जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र के केतरु नवादा गांव में पुराने विवाद को लेकर चाचा और भतीजे के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। देर शाम दुकान में घुसकर भतीजे के साथ मारपीट की गई। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मारपीट का लाइव फुटेज सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। फुटेज में देखा जा सकता है कि किस तरह दुकान के अंदर भतीजे के साथ मारपीट की जा रही है। पीड़ित की पहचान केतरु नवादा गांव निवासी सकेंद्र शाह, पिता अशोक शाह के रूप में हुई है। पीड़ित ने गिद्धौर थाना में आवेदन देकर सुनील शाह और अरविंद शाह, पिता नित्य नारायण शाह पर दुकान में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी सौंपा है और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही गिद्धौर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर चाचा-भतीजे का पुराना विवाद चल रहा था। पहले भतीजा अपने चाचा के यहां गया था, इसके बाद दूसरे पक्ष की ओर से भी मारपीट की गई। फिलहाल दोनों पक्षों को थाना बुलाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। (लाइव का सीसीटीवी फुटेज)0
0
Report
Advertisement
