icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

केरल के बैंक खाते से 2.15 करोड़ की साइबर ठगी: जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Jaipur, Rajasthan:जयपुर vishnu शहर पुलिस की केरल में बड़ी कार्रवाई 90 वर्षीय बुजुर्ग से 2.15 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा। बुजर्ग को डिजिटल अरेस्ट कर की थी 2.15 करोड़ की ठगी पुलिस ने इस मामले में आनंद बाबू और इबिन बेसिल को केरल से किया गिरफ्तार जयपुर दक्षिण पुलिस ने एर्नाकुलम में दबिश देकर पकड़े दोनों आरोपी खुद को CBI अधिकारी बताकर बुजुर्ग को वीडियो कॉल पर डराया था मुंबई में 50 करोड़ के हवाला ट्रांजैक्शन में नाम आने का दिया था झांसा RBI अधिकारी बनकर भी किया संपर्क, म्यूचुअल फंड की डिटेल मांगी गिरफ्तारी का डर दिखाकर कई बार में ट्रांसफर करवाए 2.15 करोड़ रुपये बुजुर्ग के खाते से रकम सैकड़ों बैंक खातों में ट्रांसफर 70 लाख रुपये के ट्रांजैक्शन से जुड़े ICICI बैंक खाते की जांच में खुलासा केरल के दो बैंक खातों में 5-5 लाख रुपये ट्रांसफर होने की जानकारी आरोपियों ने अपने बैंक खातों में रकम लेकर चेक से निकाले रुपये पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड पर लेकर न्यायालय में किया पेश पुलिस थाना ज्योति नगर में दर्ज है साइबर ठगी का मामला
0
0
Report
Advertisement

राहुल गांधी नागपुर गिरोह के खिलाफ हमला, कांग्रेस में जोश

Noida, Uttar Pradesh:कुंवर दानिश अली (पूर्व सांसद) बोल रहे हैं बहुत दिनों बाद कांग्रेस कार्यकर्तवों में जोश देखने को मिला है राहुल गांधी ने अपने बब्बर शेरो को जगा दिया है नागपुर में बैठा हुआ एक गिरोह संविधान को बर्बाद करने का काम कर रहा है राहुल गांधी ने बता दिया है की नागपुर का वो गिरोह जो अंग्रेजों की दलाली करता था उनका नहीं चलेगा। आज किसान लाइन में लगता है दो कट्टा खाद के लिए मज़हब के आधार पर बाटने कि काम किया है एक नवंबर को जो मार्च किया है उसकी तैयारी का ये सम्मेलन है एक तारीख को दिल्ली की सड़को पर क्या होने वाला है उसकी बानगी दिखायी दे रही है भाजपा फ़र्ज़ी व्यापार मंडल से बोलवा रही है दिल्ली की धरती पर जब दस लाख लोग पहुचेंगे तो वो ख़रीदारी भी करेंगे भाजपा हमारे जाने के बाद सुधिकरण करती है क्यों की उन्हें एक दलित आदिवासी पसंद नहीं है पटना का कैबिनेट मिनिस्टर कहता है की भाजपा की स्कीम का फायदा मुसलमान उठाता है आप राम मंदिर की बात करते है लेकिन इस बार लोक सभा में किसीने जय श्री राम का नारा लगाया है महमूद गजनवी और आपमे ( प्रधानमंत्री)क्या अंतर है योगी के ख़िलाफ़ क्रिमनल केस लगा था सारे क्रिमनल केस विथड्रॉ कर लिए गए भाजपा के पास हिंदू मुस्लमान के सिवा कोई मुद्दा नहीं है चुनाव आ गया है गड़बड़ मत करना आज कांग्रेस मजबूत है हम आदमी है तुम्हारे जैसे जो तुम करोगे वही हम करेंगे पीलीभीत में दस अप्रैल को एपिक नंबर तो वही रहा लेकिन नाम कुछ और कर दिया गया है चुनाव जितने के लिए षड्यंत्र रच रहे है भाजपा जानती है की ईमानदारी से वोट पड़ा तो खाता भी नहीं खुलेगा
0
0
Report

एकनाथ शिंदे: विपक्ष के पास सबूत नहीं, प्रधानमंत्री को बदनाम करने का प्रयास

Noida, Uttar Pradesh:MUMBAI : EKNATH SHINDE (DCM, MAHARASHTRA) ON DROUGHT RELIEF FUNDS FOR FARMERS / BAN ON FORCED LOAN RECOVERY BY FINANCE COMPANIES / MUNICIPAL DRINKING WATER DEADLINE / MALLIKARJUN KHARGE PM REMARKS CRITICISM / TORRENT PROJECT TREE CUTTING CONTROVERSY / PRATAP SARNAIK ON TIGER SHROFF FIRING CASE DRIVER VERIFICATION मुंबई - महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग के हलफनामे पर कहा, "सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग के खिलाफ SIR को लेकर जो भी शिकायत दी गई थी, उसमें चुनाव आयोग ने भी अपना हलफनामा दायर किया है। विपक्ष के लोगों के पास कोई सबूत नहीं है। सिर्फ फर्जी नैरेटिव फैलाने, प्रधानमंत्री को बदनाम करने, अराजकता और अशांति फैलाने का काम विपक्ष कर रहा है। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं। पीएम मोदी देश को आगे बढ़ा रहे हैं, देश को जोड़ रहे हैं लेकिन ये लोग देश को तोड़ रहे हैं। इसलिए मैं उनकी कड़ी निंदा करता हूं."
0
0
Report
Advertisement

इटावा-सैफई में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का राहुल-खड़गे पर हमला

VIVEK DUBEYVIVEK DUBEYFollow23m ago
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा के सैफई पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि हार की हताशा में कांग्रेस नेता विवादित बयान दे रहे हैं। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रिजिजू ने कहा कि राजनीति में जनता के बीच रहकर काम करना होगा, विदेश में रहकर काम नहीं चलेगा। वहीं, अखिलेश यादव को उन्होंने अपना व्यक्तिगत दोस्त बताया, लेकिन साथ ही राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी भी बताया। रिजिजू ने सपा-कांग्रेस पर अवैध शरणार्थियों को वोटर लिस्ट में शामिल कराने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वोट बैंक की राजनीति के लिए देश की व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं किया जा सकता। केंद्रीय मंत्री ने इस दौरान पूरे इंडी गठबंधन पर भी निशाना साधा और विपक्ष की राजनीति पर सवाल खड़े किए। सैफई में किरेन रिजिजू के इन बयानों के बाद यूपी की सियासत एक बार फिर गरमाती नजर आ रही है।
0
0
Report

पुरानी रंजिश में दलित युवक से मारपीट का आरोप, जान से मारने की दी गई धमकी

Subhas ChandraSubhas ChandraFollow26m ago
Kuana Chap, Uttar Pradesh:पनियरा (महराजगंज)। पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा माधोनगर में मंगलवार की सुबह पुरानी रंजिश को लेकर एक दलित युवक के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने गांव के ही चार लोगों पर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़ित ने पनियरा थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार, माधोनगर निवासी सुनील कुमार पासवान ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि मंगलवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे पुरानी रंजिश को लेकर गांव के घिसियावन मौर्य, दिनेश मौर्य, संजय मौर्य और एस उर्फ कान्हा मौर्य ने उनके साथ मारपीट की। पीड़ित का आरोप है कि इस दौरान उनके साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग भी किया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया और तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। पीड़ित की शिकायत के बाद मामले को लेकर कार्रवाई की मांग की जा रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष पनियरा कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

गौरी में शिव महापुराण कथा की तैयारियों का जायजा, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर जोर

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow28m ago
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। बीघापुर क्षेत्र के ग्राम सभा गौरी में 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक आयोजित होने वाली शिव महापुराण कथा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह, अपर जिलाधिकारी सुशील कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी शैलेंद्र लाल और क्षेत्राधिकारी यातायात प्रदीप कुमार ने आयोजन स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, पार्किंग तथा आवागमन की व्यवस्था की समीक्षा की। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और यातायात सुचारु बना रहे। प्रशासन ने शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि गौरी में आयोजित होने वाली इस कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
0
0
Report
Advertisement

बीएल वर्मा: मोदी के नेतृत्व में देश विकसित, विपक्ष अहंकार नहीं सह रहा

Noida, Uttar Pradesh:मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश: केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है और कांग्रेस को जनता ने नकार दिया है. प्रधानमंत्री को जनादेश मिला है. उनका कहना है कि कांग्रेस के लोग प्रधानमंत्री को अपशब्द कहते हैं, कभी उनकी माताजी को, कभी उनके पिताजी को भी... और माफी मांगने से इनकार करते हैं. दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को INDIA गठबंधन की प्रस्तावित रैली के बारे में उन्होंने कहा, जैसा अहंकार रावण का नहीं रहा, कांग्रेस का अहंकार भी वैसे ही नहीं रहेगा. वे सत्ता के बिना तड़प रहे हैं, जनता के जनादेश का अपमान नहीं करना चाहिए.
0
0
Report

SI भर्ती पेपर लीक मामले में आरोपी मनोहर लाल मांजू गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंट जारी

Noida, Uttar Pradesh:जयपुर vishnu SI भर्ती-2021 पेपर लीक मामले में SOG की कार्रवाई पेपर लीक सरगना जगदीश विश्नोई के लिए पेपर सॉल्व करने वाला मनोहर लाल मांजू गिरफ्तार पेपर लीक मामले में 25 हजार का इनामी आरोपी था मनोहर लाल SOG ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में किया पेश 28 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया आरोपी जयपुर के रंगोली गार्डन स्थित फ्लैट में लीक पेपर सॉल्व करने का आरोप 14 सितंबर 2021 की परीक्षा की दोनों पारियों के पेपर लीक होने का मामला जगदीश विश्नोई गैंग ने पेपर सॉल्व कर व्हाट्सऐप से साइट हैंडलर्स तक पहुंचाया था लीक पेपर पढ़ाकर अभ्यर्थियों को अनुचित तरीके से परीक्षा पास कराने का आरोप मनोहर लाल मांजू गिरफ्तारी से बचने के लिए चल रहा था फरार कोर्ट ने 22 अप्रैल 2025 को जारी किया था स्थायी गिरफ्तारी वारंट SI भर्ती पेपर लीक प्रकरण में अब तक 157 आरोपी गिरफ्तार SOG के ADG विशाल बंसल के निर्देशन में मामले में अनुसंधान जारी
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top