458441
नीमच में सावन के पहले सोमवार को राहत लेकर आई बरसात
Neemuch, Madhya Pradesh:नीमच-जावद में सावन के पहले सोमवार को अच्छी बारिश हुई। बारिश से जहां आमजन को गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों के चेहरे भी खिल उठे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हरदा के छीरपुरा में युवक को बेल्ट से पिटाई का वीडियो वायरल
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:मक्का के खेत में युवक को पकड़ा, बेल्ट से पिटाई का वीडियो वायरल हरदा। जिले के ग्राम छीरपुरा से एक युवक के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ युवक एक व्यक्ति को पकड़कर उसके साथ बेल्ट से मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि युवक को मक्का के खेत में एक महिला के साथ पकड़े जाने के बाद कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की। हालांकि, वायरल वीडियो में दिखाई दे रही घटना और इससे जुड़ी जानकारी की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है。 वीडियो सामने आने के बाद इलाके में घटना को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। मामले में पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस की जांच और बयान सामने आने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।0
0
Report
JDA ने नांगल सिरस में 14 बीघा अवैध कॉलोनी ध्वस्त की
Jaipur, Rajasthan:JDA के DIG आनन्द शर्मा के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई JDA जॉन 17 रामपुरा डाबड़ी में JDA दस्ते ने की कार्रवाई करीब 14 बीघा में बसाई जा रही अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर बिना भूमि रूपांतरण के कृषि भूमि पर अवैध रूप से काटी जा रही थी कॉलोनी JCB की मदद से अवैध निर्माणों को किया गया ध्वस्त ग्रेवल सड़को पर भी JCB चलाकर किया किया ध्वस्त जॉन 17 की प्रवर्तन अधिकारी सज्जन कंवर ने कार्रवाई को दिया अंजाम JDA की प्रवर्तन टीम ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नांगल सिरस में 14 बीघा कृषि भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त किया । जानकारी के मुताबिक बिना भूमि रूपांतरण के कृषि भूमि पर अवैध रूप से कॉलोनी काटी जा रही थी। नांगल सिरस ग्राम पंचायत क्षेत्र में रेलवे अंडरपास के पास अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। यहां भूखंडों का निर्माण कर सड़कें भी बना दी गई थीं। सूचना मिलने पर JDA की प्रवर्तन टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने की कार्रवाई की। JDA की इस कार्रवाई से अवैध कॉलोनियों काटने वाले भू-माफियाओं में हड़कम्प मच गया। जॉन 17 की प्रवर्तन अधिकारी सज्जन कंवर ने कहा कि अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।0
0
Report
दुमका में अटल प्रतिमा खंडित, लोगों में आक्रोश और जीर्णोद्धार की मांग
Dumka, Jharkhand:दुमका के मुड़ाबहाल चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा पिछले करीब चार महीने से खंडित अवस्था में है। जून महीने में वज्रपात की वजह से प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके बावजूद अब तक प्रतिमा को बदला नहीं गया है। इसे लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है और लोग जल्द से जल्द नई प्रतिमा लगाने की मांग कर रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा दुमका के मुড়ाबहाल चौक पर स्थापित है। जो इस चौक के लिए शान की बात है. पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपाई की प्रतिमा को किसी तरह ढक कर रख दिया गया है जो देखने में सबसे ख़राब लग रहा है। मुড়ाबहाल चौक के रास्ते पक्षीम बंगाल और सेल्फी ब्रिज, मसानजोर डेम जैसे कई पर्यटन स्थल जाया जाता है प्रतेक दिन हजारों गाड़िया आते जाते रहती है. और इस तरह स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपाई के प्रतिमा का अपमान से स्थानीय लोग की नाराजगी भी देखी जा रही है। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपाई की आदम कद प्रतिमा वर्ष 2018 में तत्कालीन भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान, तत्कालीन मंत्री लुईस मरांडी और भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में पूरे उत्साह और समारोह के साथ भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा स्थापित की गई थी। लेकिन आज वही प्रतिमा खंडित अवस्था में खड़ी है।प्रतिमा के क्षतिग्रस्त होने के बाद इसे लेकर स्थानीय लोगों के बीच कई सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जैसे महान नेता की प्रतिमा का जल्द से जल्द जीर्णोद्धार या प्रतिस्थापन होना चाहिए।स्थानीय लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि खंडित प्रतिमा को जल्द हटाकर नई प्रतिमा स्थापित की जाए, ताकि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का सम्मान बरकरार रहे।वहीं, इस मामले को लेकर भाजपा के जिला अध्यक्ष ने राज्य की मौजूदा जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा जिलाध्यक्ष का कहना है कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में महापुरुषों के सम्मान की बात नहीं की जा सकती। उन्होंने बताया कि इस मामले से भाजपा सांसद प्रदीप वर्मा को अवगत कराया गया है और सांसद निधि से राशि मिलने के बाद जल्द ही अटल बिहारी वाजपेयी की खंडित प्रतिमा को बदलने का प्रयास किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
कैथल में सुबह-शाम गुलाबी ठंड, दिन में तेज धूप से गर्मी कायम
Kaithal, Haryana:कैथल में मौसम ने बदली करवट, सुबह-शाम गुलाबी ठंड का एहसास दिन में गर्मी बरकरार, पार्कों में बढ़ी सुबह की रौनक कैथल में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। सुबह, शाम और रात के समय हल्की गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा है, जबकि दिन के समय गर्मी अभी भी बरकरार है। फिलहाल जिले में न्यूनतम तापमान करीब 22 से 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद ऐसा लग रहा था कि अब ठंड तेजी से दस्तक देगी, लेकिन फिलहाल मौसम का मिजाज कुछ अलग है। सुबह और रात में हल्की ठंड महसूस हो रही है, वहीं दिन चढ़ते ही तेज धूप के साथ गर्मी बढ़ जाती है। मौसम में आए इस बदलाव का असर कैथल के पार्कों में भी देखने को मिल रहा है। सुबह के समय पार्कों में अच्छी-खासी रौनक दिखाई दे रही है। हल्की गुलाबी ठंड के बीच बड़ी संख्या में लोग सैर करने के लिए पहुंच रहे हैं। कोई ओपन जिम में व्यायाम करता नजर आया तो कोई दोस्तों के साथ टहलकर और बातचीत कर सुबह का आनंद ले रहा है। लोगों का कहना है कि सुबह के समय मौसम सैर और व्यायाम के लिए बेहद अनुकूल है। जैसे-जैसे सर्दी बढ़ेगी, सुबह जल्दी उठकर पार्कों में आने वाले लोगों की संख्या भी कम हो जाती है। ऐसे में अभी का मौसम स्वास्थ्य के लिए अच्छी दिनचर्या शुरू करने का बेहतर समय माना जा रहा है। फिलहाल कैथल में मौसम का मिजाज सुबह-शाम हल्की गुलाबी ठंड और दिन में गर्मी वाला बना हुआ है। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट के साथ सर्दी बढ़ने की उम्मीद है।0
0
Report
रanchi ke hotel-baron me kathaait deh vyapar par police ne ki badi chhapeshaari
Ranchi, Jharkhand:रांची में होटल और बार की आड़ में चल रहे कथित अनैतिक धंधे पर पुलिस का बड़ा प्रहार... राजधानी में एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी से मचा हड़कंप... वही कचहरी चौक के CORINTHIA होटल में कार्रवाई के दौरान आधा दर्जन युवतियों के साथ 8 लड़कों को पुलिस ने हिरासत में लिया है... वही होटल मैनेजर और स्टाफ से भी पूछताछ हो रही है... अब पुलिस खंगाल रही है पूरे नेटवर्क की कुंडली... आखिर इस खेल के पीछे कौन कौन शामिल है...\n\nरांची में देर रात पुलिस ने अचानक मोर्चा खोला... एक-दो नहीं, बल्कि राजधानी के एक दर्जन से ज्यादा होटल और बार पुलिस की जांच के घेरे में आए... अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने दबिश दी और संदिग्ध गतिविधियों को लेकर जांच शुरू की... कार्रवाई के दौरान कोतवाली थाना क्षेत्र का CORINTHIA होटल पुलिस के निशाने पर आया... छापेमारी के दौरान करीब आधा दर्जन युवतियों और आठ युवकों को हिरासत में लिया गया... साथ ही होटल के मैनेजर, स्टाफ और दूसरे कर्मचारियों से भी पूछताछ शुरू कर दी गई... पुलिस की जांच में होटल के भीतर बार बालाओं से डांस कराने की बात भी सामने आई है... इसके बाद पुलिस ने होटल में मौजूद लोगों से पूछताछ तेज कर दी... जांच अब सिर्फ होटल तक सीमित नहीं है... पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस पूरे खेल के पीछे कौन लोग सक्रिय थे...\n\nपुलिस को शक है कि कथित देह व्यापार के लिए युवतियों को दलालों के जरिए होटल तक पहुंचाया जाता था, बताया जा रहा है कि झारखंड और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों से इस नेटवर्क के तार जुड़े हो सकते हैं... कमरों तक युवतियों को पहुंचाए जाने और पैसों के लेन-देन की जानकारी भी पुलिस जांच का हिस्सा है... जाँच में चार हजार से लेकर दस हजार रुपये तक कथित डील की बात भी सामने आई है, पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस कथित नेटवर्क में दलाल से लेकर होटल प्रबंधन तक किस-किस की भूमिका थी...\n\nवहीं होटल संचालक की भूमिका भी जांच के घेरे में है... पुलिस तथ्यों और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कह रही है... उधर लालपुर थाना क्षेत्र में भी आधा दर्जन से ज्यादा बार में पुलिस टीमों ने जांच की... संदिग्ध युवक-युवतियों से पूछताछ की गई... रांची पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई ने राजधानी के होटल और बार कारोबार में खलबली मचा दी है...0
0
Report
सेवा संकल्प अभियान से जनता तक शासन एवं प्रशासन की पहुंच,,,प्रभारी मंत्री खुशवंत पहुंचे जनता दरबार,,,
Patelpali, Chhattisgarh:सक्ती जिले के कचंदा में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और जल्द विकसित राष्ट्र बनेगा। मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने के बाद 18 लाख आवास स्वीकृत किए गए हैं और महतारी वंदन योजना के जरिए महिलाओं को सशक्त किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि सेवा संकल्प के जरिए सरकार सीधे लोगों के द्वार पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रही है। वहीं सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से करीब 50 हजार लोगों की समस्याओं का निराकरण किए जाने की बात भी कही।0
0
Report
Advertisement
सेवा संकल्प अध्ययन से जनता तक शासन प्रशासन की पहुंच,,प्रभारी मंत्री खुशवंत साहेब पहुंचे सक्ती जिला,,
Upani, Chhattisgarh:सक्ती जिले के कचंदा में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और जल्द विकसित राष्ट्र बनेगा। मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने के बाद 18 लाख आवास स्वीकृत किए गए हैं और महतारी वंदन योजना के जरिए महिलाओं को सशक्त किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि सेवा संकल्प के जरिए सरकार सीधे लोगों के द्वार पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रही है। वहीं सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से करीब 50 हजार लोगों की समस्याओं का निराकरण किए जाने के निर्देश दिये हैं।0
0
Report
बरेली पहुंची साध्वी प्राची का राहुल गांधी पर हमला
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली। विश्व हिंदू परिषद की वरिष्ठ नेत्री साध्वी प्राची ने बरेली सर्किट हाउस में बातचीत के दौरान राहुल गांधी और विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी इस जन्म में देश के प्रधानमंत्री नहीं बन सकते। साथ ही उन्होंने 2027 के उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड विधानसभा चुनाव तथा 2029 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया।मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की विपक्ष की मांग को साध्वी प्राची ने गलत बताया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयुक्त पूरी ईमानदारी और निष्ठा से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची से फर्जी और अवैध नाम हटाए जाने के बाद विपक्ष बौखलाया हुआ है। मतदाता सूची के पुनरीक्षण से उसका वोट बैंक प्रभावित हुआ है, इसलिए विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं।साध्वी प्राची ने समान नागरिक संहिता का समर्थन करते हुए कहा कि जब देश एक है तो सभी नागरिकों के लिए कानून भी समान होना चाहिए।गरबा और डांडिया आयोजनों में पहचान पत्र की जांच के मुद्दे पर उन्होंने बजरंग दल के रुख का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि पहचान छिपाकर प्रवेश की शिकायतों को देखते हुए आईडी जांच जरूरी है। सनातन संस्कृति और गरबा में शामिल होने वालों का स्वागत है, लेकिन उन्हें अपनी वास्तविक पहचान के साथ कार्यक्रम में आना चाहिए।0
0
Report
पूर्णिया के छह युवक मलेशिया में जेल, रिहाई के लिए परिवारों में उमड़ रहा आक्रोश
Purnia, Bihar:मलेशिया जेल में बंद भारतीय युवक रोजगार के लिए मलेशिया गये पूर्णिया के छह युवक वहां जेल में बंद हैं। आरोप है कि नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों से डेढ़-डेढ़ लाख रुपए लेकर उन्हें कथित डंकी रूट से मलेशिया भेजा गया। अवैध प्रवेश के मामले में मलेशियाई कोर्ट ने सभी को चार महीने की सजा सुनाई है। एक अक्टूबर को इसकी जानकारी परिजनों को मिली, जिसके बाद परिवारों में चिंता बढ़ गई है। कोचाधामन के पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने उत्प्रवास संरक्षी कार्यालय, पटना के अपर सचिव को पत्र भेजकर युवकों की रिहाई और सुरक्षित भारत वापसी के लिए पहल करने की मांग की है। पत्र में पूर्णिया के रौटा थाना क्षेत्र निवासी नाहिद गनी पर युवकों को विदेश भेजने के नाम पर पैसे लेने और कथित अवैध रास्ते से मलेशिया पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। पूर्णिया के 6, किशनगंज के 6 और अररिया के 2 युवक पूर्व विधायक के पत्र के अनुसार, मलेशिया में हिरासत में लिए गए 14 युवकों में छह पूर्णिया, छह किशनगंज और दो अररिया के हैं। अररिया के दोनों युवकों की पहचान पलासी थाना क्षेत्र के मो. सिराज और जोकीहाट थाना क्षेत्र के गुड्डू के रूप में बताई गई है। आरोप है कि युवकों को थाईलैंड के रास्ते कराबी, समुद्र, जंगल और लैंड रूट से मलेशिया पहुंचाया गया। इसमें पाकिस्तानी एजेंट अफजल की मदद लिए जाने का भी दावा किया गया है। मलेशिया पहुंचने के बाद युवकों से चोरी-छिपे काम कराने का भी आरोप पत्र में लगाया गया है। नाहिद गनी पर कई प्राथमिकी का दावा मुजाहिद आलम ने पत्र में दावा किया है कि नाहिद गनी के खिलाफ पूर्णिया और किशनगंज में करीब आधा दर्जन प्राथमिकी दर्ज हैं। इनमें रौटा थाने कांड संख्या 187/26 व 188/26, कोचाधामन थाना कांड संख्या 475/26 व 498/26, बहादुरगंज थाना कांड संख्या 593/26 और विशनपुर थाना कांड संख्या 47/26 का उल्लेख किया गया है। पत्र में राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर खुलेआम घूमने और शिकायतकर्ताओं पर दबाव बनाने का आरोप भी लगाया गया है। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। दूतावास के जरिए रिहाई की मांग पूर्व विधायक ने भारतीय दूतावास के माध्यम से मलेशिया में बंद युवकों की रिहाई और सुरक्षित भारत वापसी के लिए पहल करने की मांग की है। साथ ही नाहिद गनी की कथित आय से अधिक संपत्ति, बिना लाइसेंस विदेश भेजने, टैक्स चोरी तथा वीजा-पासपोर्ट से जुड़ी कथित धोखाधड़ी की जांच की मांग भी की गई है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पूर्णिया के प्रभावित परिवार अपने परिजनों की रिहाई और सुरक्षित वापसी का इंतजार कर रहे हैं। Byte -मुजाहिद आलम, कोचाधामन, पूर्व विधायक (काली bandi और चश्मे में) Byte -रिजवान आलम,मलेशिया से वापस आया श्रमिक (सफेद शर्ट में)0
0
Report
Advertisement
देर रात लोकेटर के घर पहुंची पुलिस, करीब 5 घंटे चली तलाशी
Piyarepur, Uttar Pradesh:रायबरेली लालगंज में लोकेटर के घर पुलिस की बड़ी छापेमारी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम कोर्ट लखनऊ के सर्च वारंट पर कार्रवाई देर रात लोकेटर के घर पहुंची पुलिस, करीब 5 घंटे चली तलाशी घर से लाखों रुपये की नकदी, कई चेक और डाटा बरामद बरामद नकदी और अन्य सामग्री पुलिस ने लखनऊ कोर्ट में की पेश 11 नवंबर 2025 को ओवरलोड वाहनों से कथित अवैध वसूली का मामला मामले में यूपी एसटीएफ पहले कर चुकी है कार्रवाई लालगंज कोतवाली क्षेत्र का पूरा मामला0
0
Report
युवती से मोबाइल झपटमारी: संगरिया पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh: राह चलती युवती से मोबाइल झपटमारी के मामले में संगरिया पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए। कोर्ट रोड पर मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने युवती से झपट्टा मारी थी, मोबाइल पुलिस ने बरामद किया। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ा, मोबाइल झपटमारी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी पुलिस ने जब्त की। आरोपियों से पूछताछ जारी है, गिरफ्तार आरोपियों की अन्य वारदातों में संलिप्तता के बारे में पुलिस विस्तृत अनुसंधान कर रही है।0
0
Report
घड़साना की वाटर वर्क्स टंकी पर चढ़े युवक की पहचान सुखदेव सिंह
Sri Ganganagar, Rajasthan:घड़साना की वाटर वर्क्स टंकी पर चढ़ा युवक, युवक की पहचान सुखदेव सिंह के रूप में हुई, जो फिलहाल भगत सिंह नगर में किराए के मकान में रह रहा है, पत्नी सुखपाल कौर ने बताया,4 माह पहले रावला स्थित घर में चोरी हुई थी, उन्होंने पुलिस को चोरी हुए आभूषणों और संदिग्ध के बारे में सूचना देने की बात कही, और कहा की, इसके बावजूद पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई, सुखपाल कौर ने बताया कि थाने में आवेदन देने के बाद भी सुनवाई नहीं हुई, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, आसपास लोगों की भीड़ जुटी., सुखदेव की पत्नी सुखपाल अपने बच्चों के साथ टंकी के नीचे मौजूद0
0
Report
Advertisement
जयपुर के अशोक पार्क की बदहाली: मॉर्निंग वॉकरों के लिए खतरे बढ़े
Jaipur, Rajasthan:राजधानी जयपुर में दर्जनों की तादाद में पार्क बने हुए जिनमे लोग सुबह-शाम घूमने फिरने के लिए जाते हैं ताजा हवा ऑक्सीजन लेने के लिए मॉर्निंग वॉकर्स इन पार्कों में घूमने के लिए आते हैं, लेकिन इन पार्कों का समय पर रख रखाव वह सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के चलते मॉर्निंग वॉकर्स डर के साए में रहते हैं. राजधानी जयपुर के बीचो बीच सचिवालय के बिल्कुल पीछे बने अशोक पार्क का जी मीडिया टीम ने जायजा लिया तो सबसे पॉस एरिया की में बने पार्क की भी दुर्दशा नजर आई, जबकि वन विभाग के पास इस पार्क के रखरखाव जिम्मा है, राजधनी के पार्कों की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर एक रिपोर्ट... राजधानी के बीचो बीच सचिवालय के बिल्कुल पीछे बने इस पार्क में साफ-सफाई की व्यवस्था भी सवालों के घेरे में है। जगह-जगह कचरा और गंदगी दिखाई देती है, जबकि शौचालय भी उपयोग के लायक स्थिति में नहीं बताए जा रहे हैं। बड़ी-बड़ी घास और झाड़ियों के बीच विषैले जीव-जंतुओं का खतरा भी बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नियमित रखरखाव नहीं होने से सुबह-शाम आने वाले लोगों को परेशानी होती है। खास बात यह है कि park के अन्दर वन विभाग का गेस्ट हाउस भी मौजूद है और विभाग के अधिकारी यहां आते-जाते हैं। इसके बावजूद पार्क की व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होना बड़ा सवाल हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पार्क के रखरखाव के लिए होने वाले टेंडर और खर्च की निगरानी की जरूरत है। मॉर्निंग वॉकरों की मांग है कि वॉकिंग ट्रैक की मरम्मत, नियमित सफाई, घास-झाड़ियों की कटाई और आवारा कुत्तों की समस्या का समाधान कराया जाए। साथ ही शौचालयों को भी उपयोग योग्य बनाया जाए, ताकि पार्क में आने वाले लोगों को सुरक्षित और बेहतर माहौल मिल सके।0
0
Report
यातायात सुधार के लिए नगर परिषद ने अतिक्रमण हटाए; चौराहे से होटल तक कार्रवाई
Jaipur, Rajasthan: नगर परिषद ने शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाते हुए तीन बत्ती चौराहे से नैनवा रोड स्थित अलगोजा होटल तक कार्रवाई की। सभापति भरत शर्मा और आयुक्त ब्रजेश राय के निर्देश पर अतिक्रमण प्रभारी राजकुमार सांगेला के नेतृत्व में नगर परिषद दस्ते ने सड़क के दोनों ओर किए गए अतिक्रमण हटाए। टीम ने बड़ी संख्या में अवैध होर्डिंग्स हटाने के साथ दुकानों के बाहर बनाए गए चबूतरों और स्थाई अतिक्रमण को तोड़ा। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों को सड़क पर किसी भी प्रकार का स्थाई अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत दी गई। अधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना है0
0
Report
वाशिम में जलसंकट के बीच प्रशासन ने जलसंधारण को प्राथमिकता दी
Washim, Maharashtra:वाशिम जिल्ह्यात पावसाने दडी मारल्याने पाणीटंचाईचं संकट दिवसेंदिवस गडद होत आहे. या पार्श्वभूमीवर जिल्हाधिकारी यांनी विकासकामांपेक्षा आता पाणीटंचाई निवारण आणि जलसंधारणाच्या कामांना प्राधान्य देण्याच्या सूचना दिल्या आहेत. जिल्हा नियोजन समितीच्या निधीतून प्रस्तावित काँक्रिट रस्ते आणि गटारींच्या कामांऐवजी पिण्याच्या पाण्याच्या योजना आणि जलसंधारणाची कामं हाती घेतली जाणार आहेत. उपलब्ध पाणीसाठा आणि भविष्यातील गरज लक्षात घेऊन प्रशासनाकडून नियोजन करण्यात येत असून, जलसाठे टिकवणे, पाण्याचे स्रोत बळकट करणे आणि संभाव्य पाणीटंचाई रोखण्यासाठी आवश्यक उपाययोजना वेळेत पूर्ण करण्यावर भर दिला जाणार असल्याचे जिल्हाधिकारी यांनी सांगितले आहे.0
0
Report
Advertisement
