icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गोरखपुर में सड़क किनारे अचेत बुजुर्ग की मौत, पहचान और वजह अभी अस्पष्ट

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के बड़हलगंज में सड़क किनारे अचेत पड़े बुजुर्ग को राहगीरों ने देखा और 112 एंबुलेंस को सूचना दी। अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग जिसकी उम्र लगभग 60 से 65 साल बताई जा रही है, की पहचान पुलिस अब तक नहीं कर सकी है। थैला मिला था पर उसमें ऐसे दस्तावेज नहीं थे जिससे नाम-पता पता चल सके। पुलिस ने मेमो के आधार पर पंचायतनामा किया और शव मर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के परिणाम आने तक मौत की सही वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस आसपास के गांवों में बुजुर्ग की पहचान कराने में जुटी है और पूछताछ कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

नवी मुंबई में तेज रफ्तार कार ने चौकी आंगन की दीवार तोड़ी, चालक पर मामला

SNSWATI NAIKJust now
Navi Mumbai, Maharashtra:नवी मुंबई के CBD Belapur परिसर से सामने आया एक चौंकाने वाला मामला: कार चालक का नियंत्रण खो जाने से एक भरधाड़ कार सीधे यातायात पुलिस चौकी के आंगन की एक कमरे की दी wall में जोरदार धक्का मारकर घुस गई। MH 46 BV 2152 नंबर की कार है, जिसे अत्यंत असावधानीपूर्वक और तेजगति से चलाया गया। नियंत्रण अचानक खोने से कार ने सड़क के लोहे के रेलिंग को तोड़ दिया और सीधे चौकी के आंगन में घुस गई। कार ने चौकी के पास स्थित कमरे की दीवार में इतनी जोरदार धक्का मारा कि दीवार गिर गई, और इस दुर्घटना में कार को भी बड़ा नुकसान हुआ। इस मामले में नागरिकों की जान के खतरे के कारण और बेपरवाही से वाहन चलाने के कारण Belapur पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है。
0
0
Report

भजनलाल शर्मा ने नगर निकाय चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं को वीसी से संबोधित किया

Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नगर निकाय चुनाव में आवेदनकर्ताओ को वीसी के जरिये संबोधित किया भाजपा के कार्यकर्ताओं को बताया पार्टी की सबसे बड़ी ताकत अपने कार्यों और विकास से विपक्ष की नकारात्मकता का जवाब दें जयपुर, 30 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नगर निकाय के चुनाव को लेकर रविवार को आवेदनकर्ताओं के साथ वीसी के माध्यम से बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह स्थानीय निकाय चुनाव बीजेपी की विचारधारा, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प और राजस्थान को विकसित एवं समृद्ध प्रदेश बनाने के हमारे संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का अवसर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय निकाय लोकतंत्र की सबसे पहली सीढ़ी है। इन चुनावों में हमारी सबसे बड़ी ताकत कार्यकर्ता और जनता के साथ हमारा आत्मीय संबंध है। उन्होंने कहा कि भाजपा में व्यक्ति से बड़ा संगठन है, संगठन से बड़ा विचार है और विचार से बड़ा राष्ट्र है तथा पार्टी कार्यकर्ता के परिश्रम को देखती है, समर्पण को पहचानती है और उसके योगदान को कभी भूलती नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान की राजनीति और विकास में महिलाओं की भूमिका लगातार मजबूत हो रही है। हमारी सरकार ने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, आर्थिक सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। आज हमारी बहनें स्वयं सहायता समूहों से जुड़ रही हैं, लखपति दीदी बन रही हैं और परिवार के साथ-साथ प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती दे रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता सरकार के काम को घर-घर पहुंचाएं और जनता के बीच काम का हिसाब और विकास का संदेश दें। पानी, बिजली, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, किसान कल्याण सहित हर क्षेत्र में हमारी सरकार ने काम किया है। इसलिए कार्यकर्ता अपने-अपने वार्ड में बूथ स्तर तक मजबूत जनसंपर्क अभियान चलाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता सरकार के कार्यों और योजनाओं को सोशल मीडिया के जरिये जन-जन तक पहुंचाएं। फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप और दूसरे डिजिटल माध्यमों का उपयोग जनसेवा और जनसंवाद के लिए करें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को विपक्ष की नकारात्मकता का जवाब अपने काम और अपने विचार से देना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में केन्द्र की योजनाओं और राज्य सरकार की नीतियों के बीच बेहतर समन्वय से विकास को नई गति मिली है। हमारा प्रयास है कि राजस्थान केवल देश के अग्रणी राज्यों में शामिल न हो, बल्कि विकसित भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का नेतृत्व हमारा मार्गदर्शन है। हमारा संगठन हमारी ताकत है, हमारा कार्यकर्ता हमारी शक्ति है और हमारी मातृशक्ति हमारी प्रेरणा है। हम सब मिलकर संकल्प लें कि संगठन को मजबूत करेंगे और कमल के फूल को विजयी बनाएंगे।
0
0
Report

उज्जैन: हनुमान मंदिर हटाने के विरोध में VHP बजरंग दल ने चक्का जाम कराया

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन- सराफा क्षेत्र में स्थिति खड़े हनुमान मंदिर को हटाने का विरोध, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल ने किया प्रदर्शन, मन्दिर के बाहर दिया धरना, आगर रोड, इंदौर रोड, देवास रोड, उन्हेंल रोड व मक्सी रोड पर किया चक्का जाम, 5 घण्टे प्रदर्शन के बाद झुका प्रशासन, वीएचपी बजरंग दल का आरोप प्रशासन लगातार मंदिर हटा रहा है दरगाह मस्जिद को नहीं हटाया जा रहा, baba महाकाल की नगरी उज्जैन में एक धार्मिक स्थल हटाने के विरोध में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल का बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला। कार्यकर्ताओ ने सराफा क्षेत्र में स्थित हनुमान मंदिर के बाहर धरना दिया। 5 घण्टे चले धरना प्रदर्शन के बाद भी जब प्रशासन ने बात नही मानी तो कार्यकर्ताओ ने शहर में पहुंचने वाले सभी प्रमुख पर मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। यातायात व्यवस्था चरमराते ही प्रशासन को झुकना पड़ा और मन्दिर हटाने का निर्णय तत्काल रोक दिया गया। इसके बाद धरना प्रदर्शन और जाम हट गया। दरअसल उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। कई मार्गों को चौड़ा कर दिया गया है। इन मार्गों के बीच में आने वाले धार्मिक स्थान को हटा भी दिया गया है। कुछ और मार्ग चौड़ा किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कंठाल चौराहा से गोपाल मंदिर तक का भी मार्ग चौड़ा हो रहा है। इस मार्ग में खड़े हनुमान मंदिर भी आता है। इसे हटाकर अन्यत्र जगह बनाना प्रस्तावित है। मंदिर को हटाने की कार्रवाई के लिए आज नगर निगम व पुलिस प्रशासन का अमला मौके पर पहुंचा। जैसे ही बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को जानकारी लगी तो वह भी एकत्रित हो गए और मंदिर के बाहरी धरना दे दिया। करीब 5 घंटे तक धरना प्रदर्शन चलता रहा। यहाँ कार्यकर्ता मंदिर नहीं हटाने की मांग पर डटे रहे। काफी देर होने के बाद कार्यकर्ताओं ने बड़ा कदम उठाते हुए शहर पहुंचने वाले प्रमुख मार्ग आगर रोड, इंदौर रोड, देवास रोड, उन्हेंल रोड, मक्सी रोड व बड़नगर रोड पर चक्का जाम कर दिया। करीब 1 घंटे तक चल चला जाम के कारण बाहर से आने वाले वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई। तत्काल प्रशासन को झुकना पड़ा और धरना प्रदर्शन व जाम खुल गया। मामले में एसडीएम एल एन गर्ग ने कहा की इस मार्ग से शाही सवारी प्रस्तावित है। खड़ा हनुमान मंदिर प्रसिद्ध मंदिर है। पुजारी से सहमति हो गई है। हिंदू समाज भी सहमत है, परंतु विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की कुछ आपत्ति है। उनका कहना है की सवारी के बाद मंदिर शिफ्ट हो , उनकी मांगों पर विचार किया जा रहा है। वहीं विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला सह संयोजक विक्की राठौर ने कहा कि उन्हें जैसे ही पता चला कि मंदिर को हटाने के लिए प्रशासन का दल पहुंचा है तो वह भी मौके पर पहुंचे। हमने यह तय कर लिया है कि हम मंदिर को नहीं हटने देंगे। प्रशासन पहले मस्जिद व दरगाह हटाए। उसके बाद यह मंदिर हटेगा। यदि मंदिर हटाना है तो हमारी लाश पर बुलडोजर चले फिर मंदिर हटे। प्रशासन द्वारा भेदभाव किया जा रहा है। चौड़ीकरण के नाम पर शहर के कई मंदिर हटा दिए गए हैं, परंतु मस्जिद व दरगाह को नहीं हटाया गया है।
0
0
Report
Advertisement

मुज़फ्फरपुर में जमीन कब्जा-तोड़फोड़: विधायक अमित कुमार रानू पर एक और FIR

Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में जमीन टूटफोड़ मामले में बेलसंड के विधायक अमित कुमार रानू पर एक और FIR दर्ज हुआ है, इस मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है और अब तक 28 केस दर्ज किए गए हैं; उनमें से 9 मामलों में विधायक नामजद हैं. पुलिस ने विधायक की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट से वारंट निकाले जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. शिकायत के अनुसार आयापुर थानाक्षेत्र के कोलवा पैगंबरपुर स्थित मकान को फर्जी कागजात बनाकर विधायक और उनके सहयोगियों ने 35 लाख रुपए में जमीन अपने माता सुधा देवी के नाम पर रजिस्ट्री कर लेने का आरोप लगाया है, जबकि पीड़िता ने ऐसी कोई कार्रवाई नहीं की गई और न उसे जमीन का पैसा मिला है. अहियापुर थाना क्षेत्र के झपहां-उदनडीह में जमीन पर पूर्व से बनी चहारदीवारी और घरों में तोड़फोड़ के मामले में 50 से अधिक लोगों ने जेसीबी, स्कॉर्पियो, थार व बाइक से निर्माण तोड़ दिया था; विरोध पर मारपीट भी हुई और एक व्यक्ति को जेसीबी के नीचे फेंकने के प्रयास का आरोप लगा. जलद कार्रवाई में 24 घंटे के भीतर नामजद आरोपित सुमित कुमार श्रीवास्तव व अप्राथमिकी अभियुक्त सन्नी सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इसके बाद अन्य 22 पीड़ितों के आवेदन पर भी प्राथमिकी दर्ज की गई. पुलिस ने तफ्तीश के क्रम में पाया कि बेलसंड के कोठी चौक स्थित विधायक अमित रानू के कार्यालय में छिपे लोग थे; इनके कब्जे से पिस्टल, मैगजीन, कारतूस और मोबाइल बरामद हुए. छोटू कुमार उर्फ छोटू यादव के विरुद्ध पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. विधायक और उनके भाई सोनू सिंह उर्फ अभिनव के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान ब्लैंक स्टाम्प पेपर और अन्य दस्तावेज मिले; इस मामले में अस्थाई प्राथमिकी दर्ज की गई. रंगदारी, जबरन वसूली और चोरी जैसे पुराने मामलों के संबंध में रून्नीसैदपुर थाने में साल 2012 का मामला भी दर्ज है. पूरे प्रकरण में भू-माफियाओं की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी हो रही है और साक्ष्यों के आधार पर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है.
0
0
Report

तेजस्वी यादव बोले- आरक्षण पर बीजेपी-आरएसएस की चाल; इस्तीफे की मांग

Patna, Bihar:बिहार में आरक्षण पर मचे बवाल के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया है क्या आप लोगों को पता नहीं है यह बीजेपी ,आरएसएस का चाल है और इन्हीं लोगों से यह लोग बुलवा रहे हैं कि ऐसे बोला जाए उन्होंने कहा कि अगर जीतन राम मांझी चिराग पासवान अगर इन लोगों को आरक्षण को लेकर कुछ कहना है तो यह पहले अपने आरक्षित पद से इस्तीफा दें और तब जाकर के जनरल सीट पर चुनाव लड़के दिखाएं उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी RSS की यह चाल है नागपुर से आदेश आता है और इस आदेश का यह लोग पालन करते हैं इन लोगों से बुलवाया जा रहा है उन्होंने कहा कि मोहन भागवत ने बिहार में आकर कहा था बिहार के जनता ने बता दिया ना इन लोगों को उन्होंने कहा कि कोई मां का लाल पैदा नहीं हुआ है कि भारत से आरक्षण को खत्म कर सके उनसे पूछा गया कि भारतीय जनता पार्टी ने चुप्पी साध लिया उन्होंन कहा कि भाजपा का यह काम है, भाजपा आरएसएस से मिलकर यह सब करवारही है बाइट तेजस्वी यादव नेता प्रतिपक्ष
0
0
Report
Advertisement

विवेक विहार के राजीव कैंप में सिलेंडर फटने से बच्चे समेत चार घायल

New Delhi, Delhi:विवेक विहार के राजीव कैंप में झुग्गी में सिलेंडर फटने से हादसा, बच्चों समेत तीन से चार लोग घायल शाहदरा जिला। विवेक विहार थाना क्षेत्र की झिलमिल कॉलोनी स्थित राजीव कैंप में रविवार को एक झुग्गी में सिलेंडर फटने से अफरातफरी मच गई। सिलेंडर फटने के कारण परिवार के बच्चों समेत तीन से चार लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और मामले की जानकारी पुलिस एवं दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, झुग्गी के अंदर सिलेंडर फटने से यह हादसा हुआ। धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाके में भी अफरातफरी का माहौल बन गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि सिलेंडर किस वजह से फटा। पुलिस, फॉरेंसिक टीम और दमकल विभाग की ओर से मौके पर स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है। घायलों की हालत और हादसे के सही कारण की जानकारी का इंतजार है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इसमें कितने लोग जख्मी हुए आसपास के लोगों ने पति-पत्नी और उनके दो बच्चों को जख्मी बताया है अभी इस मामले में ऑफीशियली स्टेटमेंट आना बाकी है
0
0
Report

चकेरी हाईवे पर शव रखकर जाम: महाराजपुर में महिला मौत के बाद पुलिस-परिजनों भिड़ंत

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर ब्रेकिंग महिला की मौत पर बवाल शव रखकर चकेरी हाईवे किया जाम महाराजपुर थाना क्षेत्र में महिला की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूटा। शव सड़क पर रखकर लगाया लंबा जाम न्याय की मांग。 ​पुलिस पर जमकर चले ईंट-पत्थर जाम खुलवाने पहुंची पुलिस और परिजनों के बीच तीखी नोकझोंक के बाद बढ़ा तनाव。 जाम खुलवाने को लेकर पुलिस ने किया लाठीचार्ज。 पुलिस पर नाराज आक्रोशित भीड़ ने की पत्थरबाजी। ​ दोनों पक्षों के बीच हुए हिंसक टकराव में पुलिसकर्मी और परिजन को आई चोट महाराजपुर थाना क्षेत्र के चकेरी हाईवे का मामला..
0
0
Report

मरदह के नसीरुद्दीनपुर में सरकारी जमीन पर दरगاہ निर्माण पर बुलडोजर

Gazipur, Uttar Pradesh:चारागाह की जमीन पर बनी दरगाह पर चला बुलडोजर, डीएम के आदेश के बाद प्रशासन का बड़ा एक्शन सरकारी चारागाह की जमीन पर बने अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई मरदह थाना क्षेत्र के नसीरुद्दीनपुर गांव में प्रशासन का बुलडोजर एक्शन सरकारी जमीन पर दरगाह निर्माण की ग्रामीणों ने की थी शिकायत जांच के बाद संबंधित पक्ष को नोटिस देकर निर्माण हटाने का आदेश एडीएम भू-राजस्व की अदालत से बेदखली का आदेश हुआ जारी डीएम के आदेश पर राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई बुलडोजर से निर्माण ध्वस्त कर जमीन कराई गई अतिक्रमण मुक्त कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल रहा तैनात गाजीपुर में सरकारी जमीन पर बने कथित अवैध निर्माण के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल मरदह थाना क्षेत्र के नसीरुद्दीनपुर गांव में चारागाह की जमीन पर बने अवैध निर्माण को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद रही। बताया जा रहा है कि नसीरुद्दीनपुर गांव में पशुओं के चारागाह के लिए दर्ज सरकारी जमीन पर दरगाह का निर्माण कराया गया था। इसको लेकर ग्रामीणों की ओर से जिला प्रशासन से शिकायत की गई थी। शिकायत के बाद राजस्व विभाग ने जमीन और निर्माण से जुड़े अभिलेखों की जांच की। प्रशासन की ओर से संबंधित पक्ष को नोटिस जारी कर अवैध निर्माण हटाने का आदेश दिया गया था। निर्धारित समय में निर्माण नहीं हटाए जाने के बाद मामला एडीएम भू-राजस्व की अदालत तक पहुंचा। न्यायिक प्रक्रिया के बाद अवैध निर्माण को हटाकर सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने का आदेश जारी किया गया। इसी आदेश के अनुपालन में आज राजस्व विभाग और पुलिस की टीम नसीरुद्दीनपुर गांव पहुंची। प्रशासन की मौजूदगी में बुलडोजर से निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया और चारागाह की सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। फिलहाल प्रशासन की ओर से सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई को न्यायिक आदेश के अनुपालन में की गई कार्रवाई बताया गया है।
0
0
Report
Advertisement

खडसे Amrit Mahotsav में विपक्षी नेताओं की अनुपस्थिति से राजनीति पर सवाल

Jalgaon, Maharashtra:जळगाव महादेव जानकर बाईट पॉइंटर on: एकनाथराव खडसे यांचा अमृतमहोत्सव नाथाभाऊंचे या राज्यावर मोठे उपकार आहेत. जलसंधारण मंत्री असताना त्यांनी पश्चिम महाराष्ट्र, मराठवाडा, विदर्भ, कोकण आणि खान्देश या सर्व भागांसाठी अतिशय चांगलं काम केलं. शेतकऱ्यांना पाणी देण्याची त्यांची भूमिका राहिली. माझ्या गावाला देखील त्यांनी सातारा जिल्ह्यातील उरमोडी धरणाचा प्रस्ताव त्याकाळी मंजूर करून दिला होता. सभागृहात ग्रामीण भागाचे आणि शेतकऱ्यांचे प्रश्न कसे उपस्थित करायचे, संसदीय राजकारण कसं करायचं, हे नाथाभाऊंनी मला शिकवलं. गोपीनाथ मुंडे, नाथाभाऊ आणि भाऊसाहेब फुंडकर या मोठ्या नेत्यांनी आम्हाला घडवलं. मी थेट मंत्री झालो, तेव्हा फाईलवर नोट कशी लिहायची हे नाथाभाऊंनीच शिकवलं. ते राज्याचे दीपस्तंभ आहेत आणि मी त्यांचा नेहमी ऋणी राहीन. on जाणकार यांचे सध्या काय चाललंय? माझं सध्या चार राज्यांत काम सुरू आहे. कालच मी लखनौवरून पक्षाचा वर्धापन दिन साजरा करून आलो. राष्ट्रीय समाज पक्षाला चार राज्यांत मान्यता मिळाली आहे. भाजपवर बोललं की मीडिया लगेच दाखवतो, मात्र आम्ही शांतपणे बूथ पातळीपासून ब्लॉक लेव्हलपर्यंत पक्षाची ताकद वाढवत आहोत. आम्ही आता एनडीएमध्ये (NDA) नाही, स्वतंत्रपणे काम करत आहोत. on खडसे यांच्या अमृत महोत्सवाला भाजप किंवा महायुतीचा एकही मोठा नेता उपस्थित नाही या कार्यक्रमात राजकारण आणायची काही गरज नव्हती. पक्षाला सत्तेत आणण्यासाठी खडसे साहेबांनी अहोरात्र कष्ट केले आहेत. त्यामुळे भाजपाच्या लोकांनी तर नक्कीच यायला हवं होतं. पण ते का आले नाहीत, यावर मी भाष्य करणे योग्य नाही. on पंकजा मुंडे यांचाही दौरा अचानक रद्द मुंडे साहेब आणि खडसे साहेबांचे जुने घरगती नाते होते. पंकजाताई भाजपच्या नेत्या आहेत, त्यामुळे त्यांच्या निर्णयावर मी बोलू शकत नाही. मी माझ्या पक्षाचा स्वतंत्र अध्यक्ष आहे आणि खडसे साहेबांवर माझं वडिलांप्रमाणे प्रेम आहे. on भाजपसह महायुतीचे नेते अनुपस्थित राहिले ? पक्षाचा काही आदेश असेल. आता आम्ही त्यांच्यासोबत नाही, त्यामुळे त्यावर चर्चा न करता आम्ही आमचा विस्तार कसा वाढवायचा यावर लक्ष देतो. मी कोणाकडे मागणारा नाही, I am not a demander, I am a commander. शरद पवार, रामदास आठवले, बाळासाहेब थोरात, जयंत पाटील असे सर्व ज्येष्ठ नेते इथे आले आहेत. on मनोज जरांगे पाटील यांच्या उपोषणाचा आज दुसरा दिवस ओबीसी आरक्षणाला धक्का न लावता मराठा समाजाला आरक्षण मिळालं पाहिजे, हीच आमच्या राष्ट्रीय समाज पक्षाची सुरुवातीपासून स्पष्ट भूमिका आहे. on लक्ष्मण हाके ओबीसींनी आता एकत्र येण्याची वेळ on : जरांगे यांच्यामागे ग्रामीण जनतेचे संघटन आहे. ओबीसी समाज खूप मोठा आहे, परंतु आपल्यात अद्याप तशी एकजूट आणि संघटनात्मक बांधणी दिसत नाही. आपण सर्वांनी एकत्र येऊन संघटन मजबूत करणे गरजेचे आहे. on सरकार आणि जरांडे यांच्यातील संवाद कमी पडतेय का? मंत्रिपद सोडल्यापासून मी मंत्रालयात गेलेलो नाही. त्यामुळे सरकार आणि जरांगे यांच्यात काय चाललंय हे मला माध्यमांतूनच कळतं. माझं संपूर्ण लक्ष सध्या राष्ट्रीय समाज पक्षाला स्वबळावर सत्तेत आणण्यावर केंद्रित आहे.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top