458441
नीमच कलेक्टर ने किया छात्रावास निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश
Neemuch, Madhya Pradesh:नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने मोरवन स्थित शासकीय प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावास की क्षमता, छात्रों की उपस्थिति और रिक्त सीटों की जानकारी ली। कलेक्टर ने जिला पंचायत के अतिरिक्त सीईओ को जिले के सभी छात्रावासों का निरीक्षण करवाने और मरम्मत व रंगाई-पुताई के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधीक्षक को छात्रावास की सभी 50 सीटों पर पात्र विद्यार्थियों को प्रवेश देने का निर्देश भी दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बस्तर सुरक्षा पर सवाल: Z प्लस क्यों, स्थानीय युवाओं की भर्ती पर जोर
Begun, Rajasthan:रायपुर बस्तर के नेताओं की सुरक्षा में होगी कटौती.. उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने दिए संकेत- बाइक से कर्रेगुट्टा तक जा सकते है तो Z प्लस की क्या आवश्यकता.. कितने कम में काम चल सकता है ये देखा जा रहा है.. वर्तमान में बस्तर में क्या स्थिति है समीक्षा होगी... किसी के सुरक्षा के साथ खिलवाड़ नहीं किया जाएगा... छत्तीसगढ़ में बस्तर फाइटर की होगी सीधी भर्ती.. मामले में गृहमंत्री विजय शर्मा का बयान बस्तर फाइटर की नियुक्तियां निकाली जा रही है. स्थानीय बोली भाषा संस्कृति को जानने वाले युवाओं की भर्ती होगी. स्थानीय लोगों ने सुरक्षा बलों के साथ मिलकर नक्सलवाद खत्म किया है. बस्तर की युवाओं को सामने लाने के लिए भर्ती की जा रही हैं बाइट- विजय शर्मा, डिप्टी सीएम0
0
Report
बेढ़ना गांव के शराब पार्टी मौत: प्रेम-प्रसंग के आरोप से पुलिस पर बहस छिड़ी
Barh, Bihar:बेढ़ना गांव में शराब पार्टी में चार लोगों की मौत मामले को पुलिस द्वारा प्रेम प्रसंग से जोड़ने के बाद हंगामा मच गया है। ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने लाली की बहन पर निशू के साथ प्रेम प्रसंग का आरोप लगाया था, जिसका लाली की बहन और निशू के परिजनों ने भी विरोध किया है। लाली की बहन ने कहा कि तीन पुलिस वाले उनके घर पर आकर उसका नंबर लेकर गए थे, जिसके कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने प्रेम प्रसंग का मामला बताकर गंभीर आरोप लगा दिया। उन्होंने पुलिस के साथ कॉल रिकॉर्डिंग भी सुनाया, जिसमें वे जान बूझकर फँसाने का आरोप लगा रही हैं और पुलिस पर केस करने की धमकी भी दे रही हैं। उन्होंने कहा कि निशू और लाली में गहरी दोस्ती थी और तबीयत खराब होने पर वही सबको बाढ़ अस्पताल लेकर भी गया। अगर उसे मारना भी होता, तो कभी भी अकेले शराब पार्टी में ऐसा कर सकता था। पुलिस लाली को शमशान घाट से उठाकर ले गई और उससे जबरदस्ती उल्टा सीधा बयान दिला रही है। वहीं, इस मामले में लाली की मां ने भी उसे झूठ मूठ का फंसाने का आरोप लगाया है।0
0
Report
IT चौराहे के पास सड़क धंसी, बाइक सवार घायल
Noida, Uttar Pradesh:LUCKNOW (UTTAR PRADESH): IT चौराहे के पास मुख्य मार्ग धंस गया और बीच सड़क पर करीब 10 फीट से अधिक गहरा गड्ढा बन गया. पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के आवास के सामने बने इस गड्ढे में एक बाइक सवार गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया. बाइक मेरे बड़े भाई की है—मेरे दो भाई बाइक से. पानी भरा हुआ था, गंदा था उसमें, देखा नहीं; दोनों गिर गए. कल रात की घटना है. 2 घंटे तक कोई मदद के लिए नहीं आया.0
0
Report
Advertisement
लखनऊ में IT चौराहे के पास रोड ढहने से मोटरसाइकिल खड्ड में गिरी
Noida, Uttar Pradesh:LUCKNOW (UTTAR PRADESH): ROAD CAVES IN NEAR IT CHAURAHA, MOTORCYCLE FALLS INTO PIT0
0
Report
गौला नदी का जलस्तर बढ़ा; प्रशासन ने लोगों को किनारे न जाने की सलाह दी
Bahara Boj, Uttarakhand:ऊधम सिंह नगर में लगातार हो रही बारिश के बाद पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. गौला नदी में पानी छोड़े जाने के बाद नदी से सटे इलाकों में खतरा बढ़ गया है. इसी को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से लाउडस्पीकर के जरिए मुनादी कर लोगों को सतर्क किया जा रहा है. किच्छा, पुलभट्टा, शांतिपुरी और सूर्यनगर समेत गौला नदी से सटे इलाकों में लोगों को नदी के आसपास न जाने की हिदायत दी गई है. बताया जा रहा है हल्द्वानी से गौला नदी में 27000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, किच्छा में नदी के किनारे ना जाने की सलाह दी गई है, और गूलरभोज डैम से 2700 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है. लाउडस्पीकर के माध्यम से प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नदी जलस्तर को देखते हुए किसी भी तरह का जोखिम न उठाएं और नदी किनारे जाने से बचें.0
0
Report
दिल्ली में 78 हजार पुरानी गाड़ियों को BS-6, CNG या इलेक्ट्रिक में बदला जाएगा
New Delhi, Delhi:दिल्ली में 78 हजार पुरानी गाड़ियों पर बड़ा फैसला दिल्ली में करीब 78 हजार पुरानी गाड़ियों को BS-6 में बदलने की तैयारी की जा रही है दिल्ली सरकार ने बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लिए यह कदम उठाया है. सरकार के अनुसार, पुरानी गाड़ियों को BS-6, CNG या इलेक्ट्रिक में बदलने पर काम किया जा रहा है. इस योजना के तहत भारी छूट और मदद दी जा सकती है. खास तौर पर पुरानी गाड़ियों के मालिकों को फायदा मिलेगा. सरकार का मकसद दिल्ली की हवा को साफ करना और प्रदूषण कम करना है. सरकार ने करीब 78 हजार पुरानी गाड़ियों की पहचान की है, जिन्हें नए और कम प्रदूषण वाले विकल्पों में बदला जा सकता है.0
0
Report
Advertisement
काशी में गंगा के रौद्र रूप से घाट जलमग्न, प्रशासन राहत और बचाव कर रहा
Varanasi, Uttar Pradesh:• काशी में गंगा का रौद्र रूप, गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु पार, 70.28 मीटर पर पहुंचा जलस्तर。 • काशी में खतरे के निशान से मात्र 1 मीटर दूर गंगा, प्रति घंटा 2 सेमी की रफ्तार से बढ़ रहा पानी。 • वाराणसी के सभी 84 घाटों का आपस में संपर्क टूटा, तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा。 • घाट जलमग्न होने से हरिश्चन्द्र और मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार में भारी दिक्कत。 • हरिश्चन्द्र घाट की ऊंची गलियों और छतों पर अंतिम संस्कार करने को मजबूर हुए लोग。 • शवदाह के लिए परिजनों को करना पड़ रहा घंटों इंतजार, घाटों पर जगह की भारी कमी。 • सुरक्षा के मद्देनजर गंगा में नौका संचालन पूरी तरह बंद, एनडीआरएफ तैनात。 • जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क, तटीय क्षेत्रों में लगातार की जा रही मुनादी。 • निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों और राहत शिविरों में भेजने की तैयारी。 • केंद्रीय जल आयोग और बाढ़ नियंत्रण कक्ष जलस्तर की रफ्तार पर रख रहे पैनी नजर।0
0
Report
हरिद्वार: 48 घंटे में चोरी के 35 लाख रुपये कीमत के 12 टायरा ट्रक की बरामदगी और 2 गिरफ्तारी
Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में बड़ी कामयाबी हासिल की है। श्यामपुर पुलिस ने माइनिंग चेक पोस्ट से चोरी हुए करीब 35 लाख रुपये कीमत के 12 टायरा ट्रक को महज 48 घंटे के भीतर बरामद कर लिया। मामले में दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। बीते 24 अगस्त को श्यामपुर क्षेत्र की माइनिंग चेक पोस्ट से 12 टायरा ट्रक चोरी हो गया था। मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस ने जांच तेज की। पुलिस ने 31 अगस्त को दो संदिग्धों शहजाद परवेज और हबीब खां को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने ट्रक को गैण्डीखाता क्षेत्र की जंगल गुर्जर बस्ती की ओर छिपाकर रखने की बात कबूल की। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने जंगल में झाड़ियों के बीच छिपाया गया लाल रंग का 12 टायरा ओपन बॉडी ट्रक बरामद कर लिया। पहचान छिपाने के लिए ट्रक की नंबर प्लेट भी हटा दी गई थी। पुलिस ने चेसिस और इंजन नंबर का सत्यापन कर ट्रक के चोरी हुए वाहन होने की पुष्टि की। मामले में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है。0
0
Report
ED की छापेमारी: टोल प्लाजा फर्जी वसूली से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग पर कार्रवाई
Noida, Uttar Pradesh:प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को विभिन्न राज्यों में छापेमारी की। यह कार्रवाई NHAI के विभिन्न टोल प्लाजा पर “फर्जी तरीके से” टोल वसूली से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत की गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, दिल्ली-NCR और पश्चिम बंगाल में करीब 14 ठिकानों पर तलाशी ली गई। केंद्रीय एजेंसी ने दो पुलिस FIR का संज्ञान लेने के बाद मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA) के तहत यह कार्रवाई शुरू की। FIR में आरोप लगाया गया है कि टोल रसीदें बनाने के लिए अनधिकृत सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन का इस्तेमाल किया गया और टोल से हुई कमाई को आधिकारिक लेखा प्रणाली से बाहर “डायवर्ट” किया गया। ED अधिकारियों ने बताया कि फोरेंसिक जांच और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के रिकॉर्ड से ऐसे सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल की पुष्टि हुई है। तलाशी अभियान का उद्देश्य डिजिटल और दस्तावेजी सबूत बरामद करना, लाभार्थियों की पहचान करना और अपराध से अर्जित धन के स्रोत तथा उसके लेन-देन का पता लगाना है।0
0
Report
Advertisement
उन्नाव जेल सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत, पोस्टमार्टम से होगा कारण स्पष्ट
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़। उन्नाव :जिला जेल के सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित। 49 वर्षीय सिपाही नृपेंद्र की जिला अस्पताल में मौत। देर रात अचानक बिगड़ी थी तबीयत । बेटा रोहन आनन-फानन उन्हें लेकर पहुंचा था अस्पताल। नृपेंद्र जिला कारागार में सिपाही के पद पर थे तैनात। मौत के कारणों को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगा मौत का सही कारण। उन्नाव जिला जेल का मामला ।0
0
Report
देवरिया में निर्माणाधीन मकान के पास युवक का शव फंदे से लटका मिला
Deoria, Uttar Pradesh:Deoria: Deoria jila ke Bhaluani thana kshetra ke Bariapur chourah par aaj subah ek vyakti ka sharv nirman dhin makaan ke paas baqs ke phande se latakta hua mila. Jab sharv ki pehchan karai gayi to sharv 50 varshiya Ram Dhyan Kushwaha ka nikla jo mithai banane ka karya karte the. Police ne sharv ko postmortem ke liye bhej diya hai. Is sambandh me thana prabhari se jab mobile par baat hui to unhone bataya ki kuch parivarik vivaad tha aur yah kaha ja raha hai ki vyakti avsad me tha. Is babt CSO ne bataya ki sharv ko postmortem ke liye bhej diya gaya hai. Aage vidhi karyavahi ki ja rahi hai. Bait..Ranjana Sachan CSO.. Barahj Deoria0
0
Report
नेपाल बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सोनू सूद का राहत दौरा
Noida, Uttar Pradesh:नेपाल: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने अचानक आई बाढ़ से सबसे ज़्यादा प्रभावित कस्बों में से एक, त्रिशूली बाज़ार का दौरा किया। वे काठमांडू पहुँचे ताकि नेपाल में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बाँट सकें। बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद, 'मुझे लगता है कि भारत सरकार ने बहुत अच्छा काम किया है। इसका पूरा श्रेय हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। नेपाल को जिस तरह की मदद दी गई है, वह तारीफ़ के काबिल है। मुझे लगता है कि हमें यह मदद जारी रखनी चाहिए क्योंकि उन्हें इसकी ज़रूरत है। जब मैं यहाँ आकर उन परिवारों से मिलता हूँ, तो मुझे पता चलता है कि यह समस्या कुछ हफ़्तों या महीनों में हल नहीं होने वाली है। हमें अपना समर्थन जारी रखना होगा। मैं यही एकमात्र तरीका है जिससे हम उन्हें उनकी सामान्य ज़िंदगी में वापस ला सकते हैं।' 'आप देख सकते हैं कि यहाँ कितनी तबाही हुई है। अगर हम अभी उनकी मदद नहीं करेंगे, तो कब करेंगे? सभी बड़ी कंपनियों को यहाँ अपनी CSR गतिविधियों के साथ आगे आना चाहिए। कुछ अच्छा काम करें। आपको हमसे, मुझसे या सूद चैरिटी फ़ाउंडेशन से किसी भी तरह की मदद चाहिए, तो हम हमेशा आपके लिए मौजूद हैं, बस एक फ़ोन कॉल की दूरी पर।'0
0
Report
Advertisement
नासिक में राहुल गांधी MTDC रिज़ॉर्ट में पार्टी नेताओं से मिलने पहुँचे
Noida, Uttar Pradesh:NASHIK (MAHARASHTRA): RAHUL GANDHI ARRIVES AT MTDC RESORT FOR MEETING WITH PARTY LEADERS/VISUALS0
0
Report
हिंडौन सिटी में मिनी बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर दी; तीन की मौत, प्रदर्शन
Karauli, Rajasthan:हिण्डौन सिटी। मिनी बस ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, बाइक पर सवार पति-पत्नी सहित तीन लोगों की मौके पर हुई मौत, भगवत (60), भगवानी (55) व लक्ष्मी नारायण कोली (28) की मौके पर हुई मौत, सूचना पर बालघाट एवं श्री महावीर जी थाना पुलिस पहुंची मौके पर, घटना की सूचना के बाद हिंडौन से भी पुलिस अधिकारी पहुंचे मौके पर, लोग सड़क पर शव रख कर कर रहे प्रदर्शन, आरोपी बस चालक को गिरफ्तार करने की मांग, श्री महावीर जी थाना क्षेत्र के दुब्बी रोड की है घटना0
0
Report
गोलागंज में बारिश से जर्जर मकान गिरी, बड़ा हादसा टला—नागरिकों के लिए अलर्ट
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ गोलागंज में बारिश से ढही जर्जर मकान की दीवार, बड़ा हादसा टला मूसलाधार बारिश के चलते एक पुराने और जर्जर मकान की दीवार भरभराकर गिरी gali में बने घर के पिछले हिस्से की दीवार गिरने से बगल में बनी बाउंड्री वाल भी गिरी गनीमत रही कि हादसे के वक्त मकान के अंदर या आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, सुबह तड़के गिरी दीवार से बड़ा हादसा टल गया और किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। जर्जर दीवार गिरने से गली का रास्ता हुआ बन्द, लोगो का निकलना मुश्किल। लगातार बारिश को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को पुराने और जर्जर मकानों से दूर रहने की सलाह दी है।0
0
Report
Advertisement
