458441
नीमच केंट पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश
Neemuch, Madhya Pradesh:नीमच में कैंट पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने 11 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया। ये गिरोह व्यस्त सार्वजनिक स्थलों पर मोटरसाइकिलों को निशाना बनाता था। ऑपरेशन नीमच आई के तहत सीसीटीवी कैमरों की मदद से गिरोह का पर्दाफाश हुआ। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सिंहस्थ 2028 के लिए बाधक शौचालय, यूरिनल हटाने प्रस्ताव मंजूर; अटल प्रतिमा भी स्वीकृत
Ujjain, Madhya Pradesh:सिंहस्थ 2028 के लिए चौड़ीकरण में बाधक शौचालय, यूरिनल और पार्क हटाने के प्रस्ताव मंजूर, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा लगाने को भी मिली स्वीकृति। उज्जैन नगर निगम का स्थगित सम्मेलन मंगलवार को निगम मुख्यालय स्थित भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेयी सभागृह में आयोजित किया गया। निगम अध्यक्ष कलावती यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में शहर के विकास और सिंहस्थ 2028 से जुड़े कई प्रस्तावों पर चर्चा की गई। बैठक में शेष रहे प्रस्तावों को सदन ने सर्वसम्मति से मंजूरी दी। सम्मेलन में कार्तिक मेला एवं प्रदर्शनी 2026 के आयोजन को सैद्धांतिक स्वीकृति दी गई। इसके तहत पिछले वर्ष की व्यवस्था के अनुसार ही निविदाएं आमंत्रित कर मेला आयोजित किया जाएगा। इसके लिए एमआईसी द्वारा पहले पारित ठहराव को निरस्त करने का निर्णय भी लिया गया। हालांकि, फिलहाल मेले के आयोजन को केवल सैद्धांतिक मंजूरी मिली है। इसके अलावा स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत पीपीपी मोड पर सीबीजी और एमआरएफ प्लांट स्थापित करने के प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई। उज्जैन के साथ घटिया तहसील के ग्राम डबरी में भी प्लांट स्थापित करने के संशोधित प्रस्ताव को सदन ने मंजूरी दी। बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थापित करने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई। वहीं सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत शहर के प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण और उन्नयन में बाधा बन रहे निर्माण हटाने के प्रस्ताव भी पास किए गए। इनमें नानाखेड़ा चौराहे से शांति पैलेस तक मार्ग पर बाधक सुलभ शौचालय, गाड़ी अड्डा चौराहे से बड़ी पुलिया तक के मार्ग पर प्रभावित सुलभ शौचालय और तीन यूरिनल हटाने का प्रस्ताव शामिल है। इसके अलावा नानाखेड़ा से देवास गेट तक एमआर-2 मार्ग के उन्नयन में बाधक यूरिनल, पार्क और बस स्टैंड हटाने को भी मंजूरी दी गई।0
0
Report
नहरी पानी और मुआवजे की मांग पर किसानों ने किया तेज मोर्चा और धरना
Noida, Uttar Pradesh:नहरी पानी और मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने लगाया पक्का मोर्चा फतेहाबाद के लघु सचिवालय के मुख्य गेट के पास मोर्चे पर बैठे किसान किसानों ने शासन और प्रशासन से लड़ेंगे आर पार की लड़ाई जबतक उनकी मांगे पूरी नहीं होती जारी रहेगा संघर्ष, दिन रात बैठेंगे धरने पर किसानों ने कहा बिना मांगे मनवाए नही लौटेंगे अपने घर किसान नहरों पर पर्याप्त पानी और ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों के मुआवजे की कर रहे हैं मांग0
0
Report
सहरसा नगर निगम आयुक्त निलंबित, 8.44 करोड़ रुपये घोटाला उजागर
Saharsa, Bihar:सहरसा से बड़ी खबर है जहां वित्तीय गड़बड़ी और नियमों के अनदेखी के आरोप में राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सहरसा नगर निगम के आयुक्त प्रभात कुमार झा को निलंबित कर दिया है. निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय गया जिला स्थित आयुक्त कार्यालय मगध प्रमंडल रहेगा. दरअसल नगर विकास एवं आवास विभाग की पांच सदस्यीय जांच टीम ने बीते 21 सितम्बर को सरकार को एक रिपोर्ट सौंपी थी. रिपोर्ट के मुताबिक यह पाया गया था कि 8 करोड़ 44 लाख रुपये की 4 विकास योजनाओं को 68 हिस्सों में बांटा गया ताकि खुली टेंडर प्रक्रिया से बचा जा सके. जांच समिति ने नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा को दोषी पाया और फिर विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की जिसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने निलंबन का आदेश जारी किया है.0
0
Report
Advertisement
तीसरे चरण के सरपंच चुनाव से ग्रामीण क्षेत्रों में सियासी हलचल तेज
Tonk, Rajasthan:टोंक तीसरे चरण के सरपंच चुनाव को लेकर गांवों में सियासी हलचल तेज, कई पूर्व सरपंचों की साख दांव पर सरपंच पद के लिए आज नामांकन प्रक्रिया के बीच गांवों में चुनावी माहौल गर्माने लगा है। कई ग्राम पंचायतों में पूर्व सरपंचों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है, वहीं नए चेहरे भी चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं。 इस बार ग्रामीण क्षेत्रों में चुनावी मुद्दे भी काफी अहम रहने वाले हैं। गाँवों में सड़क, पानी, बिजली, नाली, सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं के साथ विकास कार्यों को लेकर मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे。 इसी को लेकर जी मीडिया की टीम ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और सरपंच चुनाव को लेकर उनकी राय जानी। चर्चा के दौरान ग्रामीणों ने गांव की समस्याओं, पिछले कार्यकाल में हुए विकास कार्यों और आगामी सरपंच से अपनी उम्मीदों को लेकर खुलकर बात रखी。 अब देखना होगा कि इस बार ग्रामीण मतदाता पुराने चेहरों पर भरोसा जताते हैं या विकास की नई उम्मीद के साथ किसी नए प्रत्याशी को मौका देते हैं।0
0
Report
डूंगरपुर के लक्ष्मण मैदान में भजनों का अद्भुत आयोजन, हजारों की भीड़
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर हेडलाइन - भजनों की मधुर स्वर लहरियां, हजारों दर्शकों का उत्साह एंकर इंट्रो - डूंगरपुर शहर में भजनों की मधुर स्वर लहरियां, हजारों दर्शकों का उत्साह और लक्ष्मण मैदान में गूंजते भक्ति संगीत के सुर... शहर के दीपावली मेले की सांस्कृतिक संध्या यादगार बन गई। नगर परिषद की ओर से आयोजित मेले में प्रसिद्ध भजन गायक प्रेमशंकर जाट और सुर लहरी के नाम से मशहूर एंकर एवं सिंगर दिलीप जोशी की प्रस्तुतियों ने ऐसा समां बांधा कि पूरा मैदान भक्तिरस में डूब गया। भजनों की धुन पर दर्शक देर तक झूमते रहे। नगर परिषद सभापति सुशीला गुप्ता और स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर केके गुप्ता भी खुद को थिरकने से नहीं रोक पाए। बॉडी - लक्ष्मण मैदान में आयोजित इस भजन संध्या में प्रेम शंकर जाट ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंच से गूंजते भक्ति गीतों के साथ दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ता गया। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने भजनों पर झूमकर कार्यक्रम का आनंद लिया। मैदान में हर तरफ उल्लास और उमंग का माहौल नजर आया। कार्यक्रम में सुर लहरी दिलीप जोशी ने भी अपनी मधुर आवाज और शानदार भजनों से श्रोताओं का मन मोह लिया। उनकी प्रस्तुतियों ने सांस्कृतिक संध्या में चार चांद लगा दिए।0
0
Report
दिलीप पुरी के पिता का बड़ा बयान: आरोपियों पर चाहिए फौरन एनकाउंटर
Dhar, Madhya Pradesh:दिलीप पुरी के पिताजी ओमप्रकाश पुरी का बड़ा बयान आरोपियों का शॉर्ट एनकाउंटर नहीं एनकाउंटर ही करना चाहिए था इसे दूर दांत अपराधियों को जिंदा रहना का कोई अधिकार नहीं ऐसे अपराधी और किसी की जान लेंगे शॉर्ट एनकाउंटर पर बोले दिवंगत टीआई दिलीप पुरी के पिताजी0
0
Report
Advertisement
कानपुर अवैध हथियार गैंग मामला 13 गन हाउस के रिकॉर्ड खंगाले
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर जौनपुर में पकड़े गए अवैध हथियार गैंग का मामला असलहा दुकानों पर पुलिस ने की कार्रवाई पुलिस के 13 गन हाउसों के रिकॉर्ड खंगालने पर खुलासा 12 लाख से अधिक कारतूसों की बिक्री का खुलासा मेस्टन रोड स्थित 'हैरिश गन हाउस' का नाम पुलिस द्वारा खरीदने वाले लोगों का भौतिक सत्यापन मूलगंज थाना क्षेत्र के मेस्टन रोड का मामला0
0
Report
फर्रुखाबाद की छात्रा दक्षिणा सिंह INSPIRE-MANAK नेशनल विनर, यूपी टॉप-5 में स्थान
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद की बेटी दक्षिणा सिंह ज्ञानफोर्ट इनोवेटिव स्कूल की कक्षा नौ की छात्रा हैं जिन्होंने केंद्र सरकार की INSPIRE-MANAK योजना में नेशनल विनर बनकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। खास बात यह है कि दक्षिणा ने उत्तर प्रदेश के टॉप-5 चयनित विद्यार्थियों में जगह बनाई है। देशभर के करीब 11.29 लाख प्रतिभागियों के बीच उनका मॉडल टॉप-60 में चुना गया। नई दिल्ली के भारत मंडपम में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने उन्हें सम्मानित किया। दक्षिणा ने एक ऐसा स्मार्ट फुटरेस्ट तैयार किया है, जिसे बनाने में उन्हें एक साल से अधिक का समय लगा। उनके इस नवाचार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग और नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन का सहयोग मिला है। अब दक्षिणा को जापान में आयोजित होने वाली कार्यशाला में शामिल होने का अवसर भी मिलेगा। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने उनका उत्साहवर्धन किया। दक्षिणा ने अपने पिता आलोक सिंह, माता डॉ. प्रीति सिंह और स्कूल के निदेशक विमल सिंह राठौर सहित शिक्षकों की टीम को सफलता का श्रेय दिया है।0
0
Report
बोकारो: छठ घाटों की साफ-सफाई, निर्माण और सुरक्षा पर डीसी-एसपी की समीक्षा
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में छठ महापर्व की तैयारी के लिए डीसी-एसपी ने चास और बोकारो स्टील सिटी क्षेत्र के छठ घाटों का निरीक्षण किया. 10 नवंबर से पहले घाटों पर साफ-सफाई, मरम्मती, घाट निर्माण और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए. अजय नाथ झा और नाथू सिंह मीणा ने चास नगर निगम क्षेत्र एवं बोकारो स्टील सिटी क्षेत्र के घाटों का निरीक्षण किया. सsolागडीह तालाब, सूर्य मंदिर, जगन्नाथ मंदिर और गरगा नदी घाटों के निरीक्षण हुए. जलकुंभी हटाने, श्रमिक बढ़ाने, मरम्मत समय पर पूरी करने, प्रकाश व्यवस्था पूरी करने के निर्देश दिए गए. सेक्टर 9 के कूलिंग पॉन्ड पर सफाई की स्थिति पर नाराजगी जताई गई और दिवाली से पहले सफाई पूरा करने को कहा गया. गोताखोरों के तैनाती, बैरिकेडिंग, बैलून, एंबुलेंस और मिनी कंट्रोल रूम की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए. श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता प्राथमिकता है; सभी विभाग समयबद्ध तैयारी करें.0
0
Report
Advertisement
Mehdipatnam के King's Restaurant में भयंकर आग, आसपास के इलाकों में दहशत
Hyderabad, Telangana:Hyderabad: A major fire broke out at King's Restaurant in Mehdipatnam, Hyderabad, triggering panic among locals and people in the surrounding area. The fire reportedly spread rapidly, engulfing the restaurant in flames, while thick smoke billowed into the sky. Visuals from the spot showed huge flames emerging from the restaurant as people attempted to douse the fire using a water tanker. After receiving information, fire department personnel rushed to the spot with fire engines and launched firefighting operations. The blaze was subsequently brought under control, preventing further spread. The exact cause of the fire is yet to be ascertained. Details regarding possible injuries, casualties and the extent of property damage are still awaited. Notably, King's Restaurant had witnessed a similar fire incident involving gas cylinder blasts in August 2022, in which two people sustained minor injuries. Further details are awaited as authorities are expected to investigate the incident.0
0
Report
महाकाल महालोक में CPR प्रशिक्षण: श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए नया कदम
Ujjain, Madhya Pradesh:महाकाल महालोक में दो दिवसीय प्रशिक्षण, मंदिर के कर्मचारी, सुरक्षाकर्मी और आउटसोर्स कर्मचारी सीख रहे हैं CPR देने का तरीका। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में किसी श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ने या दिल की धड़कन रुकने जैसी आपात स्थिति में तत्काल मदद मिल सके, इसके लिए मंदिर प्रबंध समिति ने एक खास पहल की है। मंदिर परिसर में तैनात कर्मचारियों, सुरक्षाकर्मियों और आउटसोर्स कर्मचारियों को CPR का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 3 और 4 नवंबर को श्री महाकाल महालोक में आयोजित किया जा रहा है। मंदिर चिकित्सालय के प्रभारी चिकित्सक डॉ. देवेंद्र परमार के मुताबिक, बिलियन हार्ट बीटिंग फाउंडेशन इंदौर के सहयोग से यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ट्रेनर जसराज राठौर ने प्रतिभागियों को बताया कि हृदय गति रुकने जैसी स्थिति में किस तरह CPR देकर किसी व्यक्ति की जान बचाने में मदद की जा सकती है। प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को CPR देने की प्रक्रिया और प्राथमिक उपचार की व्यावहारिक जानकारी भी दी जा रही है। इसका उद्देश्य मंदिर में किसी भी आपात स्थिति के दौरान श्रद्धालुओं को समय पर मदद उपलब्ध कराना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है।0
0
Report
नाबालिग से दुष्कर्म और गर्भपात के आरोप, उज्जैन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार
Ujjain, Madhya Pradesh:नाबालिग से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का आरोप, उज्जैन पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार चिमनगंज मंडी थाने में दर्ज हुई थी शिकायत, पुलिस ने आरोपी नरेंद्र जोशी को पकड़ा। मामले में आगे की जांच जारी। उज्जैन के चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म और उसका गर्भपात कराने के गंभीर मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नरेंद्र जोशी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, 17 अक्टूबर 2026 को पीड़िता की ओर से थाने में लिखित शिकायत दी गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, गर्भपात कराने और धमकाने सहित पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए टीम बनाई थी। लगातार तलाश के बाद पुलिस ने आरोपी नरेंद्र जोशी को कानीपुरा रोड से पकड़ा। इसके बाद उसे थाने लाया गया और जरूरी पूछताछ व कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है और वैधानिक कार्रवाई जारी है।0
0
Report
Advertisement
उज्जैन में बिना नंबर प्लेट, हूटर और काली फिल्म उल्लंघन पर चेकिंग; 41 चालान
Ujjain, Madhya Pradesh:बिना नंबर प्लेट, अवैध हूटर और काली फिल्म लगी गाड़ियों पर हुई कार्रवाई, मौके पर ही हटवाए प्रतिबंधित उपकरण, करीब 50 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। उज्जैन में यातायात नियमों का पालन कराने के लिए यातायात पुलिस और न्यायिक मजिस्ट्रेटों ने मिलकर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। शहर में हुई इस कार्रवाई के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई。 चेकिंग के दौरान बिना वैध नंबर प्लेट, गाड़ियों में अवैध रूप से लगाए गए हूटर और प्रतिबंधित काली Film का इस्तेमाल करने वाले वाहन चालकों को रोका गया। इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले अन्य वाहन चालकों पर भी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कुल 41 चालान बनाए गए और करीब 50 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया。 खास बात यह रही कि जिन गाड़ियों में काली फिल्म, अवैध हूटर और गलत नंबर प्लेट मिले, उन्हें मौके पर ही हटवाया गया। साथ ही वाहन चालकों को नियमों का पालन करने की समझाइश भी दी गई。 यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपनी गाड़ियों में निर्धारित मानकों के अनुसार नंबर प्लेट लगाएं, काली फिल्म और अवैध हूटर का इस्तेमाल न करें। पुलिस का कहना है कि सड़क पर सुरक्षित सफर के लिए यातायात नियमों का पालन करना जरूरी है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी इस तरह की चेकिंग और कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
रायगढ़ में अवैध महुआ शराब बिक्री पर पुलिस ने तीन गिरफ्तार
Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ जिले में अवैध महुआ शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने रायगढ़ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में घरघोड़ा और तमनार पुलिस ने अलग-अलग गांवों में दबिश देकर अवैध शराब बिक्री के तीन मामलों में दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 56 लीटर महुआ शराब जब्त की है, जिसकी कीमत करीब 11,200 रुपये बताई गई है। घरघोड़ा पुलिस ने ग्राम आमापाली में कार्रवाई करते हुए डिलेश्वर राठिया (30) के कब्जे से 30 लीटर महुआ शराब जब्त की। वहीं ग्राम बैहामुड़ा में सूरज चौहान (32) को 14 लीटर महुआ शराब के साथ पकड़ा गया। दोनों आरोपी अवैध रूप से शराब बिक्री के लिए रखे हुए थे। इधर, तमनार पुलिस ने ग्राम बुडिया में दबिश देकर मीना सबर (38) को पकड़ा। महिला के घर के पास कोला की बाड़ी के झुरमुट में छिपाकर रखी गई 12 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।0
0
Report
संभल में बाइक सवार युवक की हत्या, संदिग्धों की फायरिंग से हड़कंप
Sambhal, Uttar Pradesh:लोकेशन संभल संभल में घर जा रहे बाइक सवार युवक की रास्ते में गोली मारकर हत्या। अज्ञात बाइक सवारों ने बाइक से घर जा रहे युवक पर रास्ते में तावंडतोड़ फायरिंग कर उतारा मौत के घाट। युवक की हत्या से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा। एएसपी विकास चंद्र त्रिपाठी, ASP सुमित राम के साथ SOG के मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। ससुराल से पुरानी रंजिश में युवक की हत्या की आशंका। मृतक सगे साले की हत्या के आरोप में जेल में बंद था.. कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आया था। हजरत नगर गढ़ी थाना क्षेत्र का रहने वाला था मृतक। बनियाठेर थाना इलाके की बीते मंगलवार की देर शाम की घटना।0
0
Report
Advertisement
