458441
नीमच जिले के जाट पंचायत में स्वतंत्रता दिवस पर कीचड़ की समस्या
Neemuch, Madhya Pradesh:नीमच जिले के जावद विधानसभा क्षेत्र की जाट ग्राम पंचायत में स्वतंत्रता दिवस के दिन बच्चों को कीचड़ से गुजरना पड़ा। सरपंच और सचिव की लापरवाही के चलते मुख्य मार्ग में गड्ढे थे जिन्हें स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले आनन-फानन में मिट्टी डालकर ढकने की कोशिश की गई। सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल होने के बाद ग्रामीणों ने सरपंच का घेराव किया जिसके बाद जेसीबी से मिट्टी हटाई गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सुजानगढ़ में मामा की लाइसेंसी पिस्टल के साथ फोटो पोस्ट करवाने पर इलियास खान गिरफ्तार
Churu, Rajasthan:चूरू। सुजानगढ़। स्थानीय संवाददाता राजकुमार चोटिया0
0
Report
वन स्टेट वन इलेक्शन से राजस्थान में एक साथ चुनाव संभव
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत का बड़ा बयान 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' का सपना होगा साकार चुनाव आयोग की घोषणा होते ही चुनाव को तैयार सरकार झुंझुनूं-चूरू में बीजेपी के प्रचंड बहुमत का दावा कांग्रेस की गुटबाजी पर बोले गहलोत— यह उनकी पुरानी परंपरा 'कांग्रेस में वर्चस्व की लड़ाई खुलकर जनता के सामने आई' झुंझुनूं के कमालसर पहुंचे प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार की माता के निधन पर जताया शोक विधायक राजेंद्र भांबू, रोहिताश्व धांगड़, प्यारेलाल ढूकिया रहे मौजूद राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं झुंझुनूं जिले के प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में पहली बार 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' का सपना साकार होने जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि राज्य सरकार और चुनाव आयोग पंचायत राज, जिला परिषद और नगर निकाय चुनाव एक साथ कराने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। साथ ही उन्होंने आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में झुंझुनूं और चूरू दोनों जिलों में भारतीय जनता पार्टी के प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज कर बोर्ड बनाने का दावा किया। मंत्री अविनाश गहलोत रविवार को झुंझुनूं जिले के कमालसर गांव पहुंच चुके थे। यहाँ उन्होंने पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार की माताजी मोहनी देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया और शोकसभा में शामिल होकर परिजनों को सांत्वना दी। इस मौके पर बीजेपी जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरि, झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भाम्बू, पूर्व प्रधान रोहिताश्व धांगड़, प्यारेलाल ढूकिया, पुर्व सांसद नरेन्द्र खीचड , भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुल्हरी, झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भाम्बु, जिला उपाध्यक्ष महावीर ढाका, पंचायत समिति सदस्य राहुल कुमास समेत अन्य भाजपा नेता भी मौजूद थे। शोकसभा के बाद मीडिया से बातचीत में प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि चुनाव आयोग जैसे ही चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेगा, राज्य सरकार पूरी तैयारी के साथ चुनाव कराने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया जा रहा है।झुंझुनूं और चूरू जिलों की जिम्मेदारी के सवाल पर गहलोत ने कहा कि भाजपा सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों, जनप्रतिनिधियों की मेहनत और कार्यकर्ताओं के समर्पण के दम पर दोनों जिलों में नगर निकाय, पंचायत समिति, जिला परिषद और पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेगी और अपने बोर्ड बनाएगी।उन्होंने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार विकास और सुशासन के एजेंडे पर काम कर रही है, जिसका लाभ जनता को मिल रहा है और यही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है।कांग्रेस में चल रही अंदरूनी बयानबाजी और गुटबाजी पर तंज कसते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि कांग्रेस में आंतरिक कलह कोई नई बात नहीं है। यह पार्टी की पुरानी परंपरा रही है, चाहे केंद्र की राजनीति हो या राज्यों की।उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बीच चल रही बयानबाजी को लेकर कहा कि यह कांग्रेस का अंदरूनी मामला है, लेकिन अब उसका अंतर्विरोध खुलकर जनता के सामने आ चुका है।अविनाश गहलोत ने वर्ष 2018 से 2023 तक की कांग्रेस सरकार पर भी हमला बोलते हुए कहा कि वह सरकार भ्रष्टाचार के दलदल में डूबी हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस में इस समय केवल वर्चस्व की लड़ाई चल रही है, जबकि भाजपा विकास और जनहित के मुद्दों पर आगे बढ़ रही है बाइट : अविनाश गहलोत ,कैबिनेट मंत्री एवं झुंझुनूं जिले के प्रभारी मंत्री0
0
Report
पुलिस ने पुष्प वर्षा कर किया कांवड़ यात्रियों का भव्य स्वागत, श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना
Ainy Hatinsi, Kaisarganj, Uttar Pradesh:कैसरगंज बहराईच श्रावण मास के पावन अवसर पर निकाली जा रही कांवड़ यात्राओं के क्रम में रविवार को थाना क्षेत्र के ग्राम चक पिहानी से निकली कांवड़ यात्रा जब कैसरगंज स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पहुंची, तो पूरा वातावरण “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालुओं का जोश, भक्ति और उत्साह देखते ही बन रहा था। हनुमान मंदिर में भगवान शिव एवं बजरंगबली के दर्शन-पूजन के उपरांत कांवड़ यात्रा जब कोतवाली कैसरगंज के सामने पहुंची, तो पुलिस प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी कैसरगंज डी.के. श्रीवास्तव, थानााध्यक्ष राजकुमार पांडेय तथा कोतवाली के दर्जनों पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने कांवड़ यात्रियों पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। पुलिस अधिकारियों ने सभी श्रद्धालुओं का अभिवादन करते हुए उनकी सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी डी.के. श्रीवास्तव ने कांवड़ यात्रियों से यात्रा के दौरान अनुशासन, आपसी भाईचारा एवं यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। वहीं थानााध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने कहा कि कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद है। यात्रा मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है तथा प्रत्येक गतिविधि पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। पुष्प वर्षा के बाद कांवड़ यात्रियों का जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ जरवल रोड की जानिब स्थित बासानी के लिए रवाना हुआ। पूरे मार्ग पर पुलिस बल लगातार सुरक्षा व्यवस्था संभाले रहा और यातायात को भी सुचारु बनाए रखा गया। श्रद्धालुओं ने पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए स्वागत और सुरक्षा प्रबंधों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह का सम्मान कांवड़ यात्रियों का उत्साह और आस्था दोनों को और मजबूत करता है। यात्रा पूरे समय शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं धार्मिक उल्लास के वातावरण में संपन्न होती रही।0
0
Report
Advertisement
फरीदकोट में बीजेपी ने संदीप सिंह सनी ब्राड को जिला अध्यक्ष बनाया
Kot Kapura, Punjab:फरीदकोट ज़िले में बीजेपी ने संदीप सिंह सनी ब्राड को ज़िला अध्यक्ष नियुक्त किया। वे कैप्टन अमरिंदर सिंह के काफी नज़दीकी माने जाते हैं और OSडी रहे हैं, पर कुछ समय पहले अमरिंदर के कांग्रेस छोड़ने के बाद सनी ब्राड ने अकाली दल ज्वाइन किया था, जहाँ वे सुखबीर बादल के OSडी रहे पर लगभग एक साल पहले कैप्टन ने उन्हें बीजेपी में शामिल किया और आज ज़िला अध्यक्ष के रूप में सम्मानित किया गया।0
0
Report
अमरूद तोड़ने के विवाद में बुजुर्ग की पीटकर हत्या
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल (महराजगंज)। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत धरमौली में अमरूद तोड़ने के विवाद में एक बुजुर्ग की कथित तौर पर लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, धरमौली निवासी मुखलाल शर्मा अपने गांव स्थित पुराने घर से धरमौली मेन रोड पर बने छोटे मकान में रहते थे। उनके मकान के पास रहने वाली महिला गोल्डी दुबे से अमरूद के पेड़ को लेकर पहले भी विवाद होता रहता था। आरोप है कि रविवार को गोल्डी दुबे मुखलाल शर्मा के पेड़ से अमरूद तोड़ रही थी। इसका विरोध करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई।परिजनों का आरोप है कि विवाद बढ़ने पर गोल्डी दुबे और उसके परिवार के लोगों ने मिलकर मुखलाल शर्मा पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं और वह सड़क पर गिर पड़े। सिर से अत्यधिक रक्तस्राव होने पर परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी परतावल आलोक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी शांति देवी की तहरीर पर गोल्डी दुबे के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के बाद गांव में भारी भीड़ जुट गई। मृतक के पुत्र की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। उनकी पुत्रियां मीना, रिंकू और जीना तथा बहनें सुमित्रा देवी और राजकुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका था। श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
पोखरे में डूबे दो किशोर, दोस्त बचाने के चक्कर में खुद भी डूबे
Azamgarh, Uttar Pradesh:दोस्त को बचाने में किशोर ने गंवाई जान, पोखरे में डूबने से दो छात्रों की मौत। आज़मगढ़ जिले के देवगांव थाना क्षेत्र में कालीचाबाद गांव निवासी अंश मौर्य (15 वर्षीय) पोखरे में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए उसका दोस्त अल्तमश अंसारी (16 वर्षीय) तत्काल पोखरे में कूद गया। बचाव के प्रयास में वह भी गहरे पानी में चला गया और दोनों डूब गए। घटना के समय पास के खेत में धान में पानी लगा रहा एक व्यक्ति दोनों को बचाने के लिए पोखरे में उतरा, लेकिन वह भी उन्हें बाहर नहीं निकाल सका। इसी दौरान गांव की एक महिला मौके पर पहुंची और अपनी साड़ी फेंककर उसकी मदद की। साड़ी के सहारे दोनों किशोरों को पोखरे से बाहर निकाला गया और तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर देवगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस इस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई करने में जुटी हुई है。0
0
Report
Advertisement
भिवंडी में गड्ढों के कारण दुर्घटना, 46 वर्षीय महिला की मौके पर मौत
Thane, Maharashtra:ब्रेकिंग... भिवंडी भीषण अपघात... रस्त्यावरील खड्ड्यामुळे महिलेचा मृत्यू | ट्रकखाली सापडून जागीच मृत्यू... भिवंडीतील रस्त्यांच्या दुरवस्थेमुळे पुन्हा एका कुटुंबावर दुःखाचा डोंगर कोसळला! ठाणे-भिवंडी मार्गावरील राहणाळ येथे रस्त्यावरील खड्ड्यात दुचाकी घसरल्याने 46 वर्षीय सुनिता पाल यांना मागून येणाऱ्या ट्रकने चिरडले. फ्लॅट पाहण्यासाठी निघालेल्या या दाम्पत्यावर काळाचा घाला पडला असून पती गंभीर जखमी आहेत. व्हॉईस ओव्हर - ही हृदयद्रावक घटना घडली ठाणे-भिवंडी मार्गावरील राहणाळ गावाच्या हद्दीत. ठाण्यातील मनोरमा नगर येथील रहिवासी सुनिता अक्षयलाल पाल वय 46 आणि त्यांचे पती अक्षयलाल पाल भिवंडीतील अंजूर फाटा परिसरात फ्लॅट पाहण्यासाठी ॲक्टिवा दुचाकीवरून निघाले होते. राहणाळ येथील काँक्रीट रस्त्यावर मोठे खड्डे पडले होते आणि पावसामुळे त्यात पाणी साचले होते. खड्ड्याचा अंदाज न आल्याने त्यांची दुचाकी खड्ड्यात गेली आणि घसरली. अपघातात अक्षयलाल पाल रस्त्याच्या कडेला पडले. तर सुनिता पाल रस्त्याच्या मधोमध पडल्या. त्याचवेळी मागून भरधाव येणाऱ्या ट्रकने त्यांना चिरडले. यात सुनिता पाल यांचा जागीच मृत्यू झाला. घटनेची माहिती मिळताच नारपोली पोलीस घटनास्थळी दाखल झाले. पंचनामा करून मृतदेह शवविच्छेदनासाठी भिवंडी उपजिल्हा रुग्णालयात पाठवण्यात आला. जखमी अक्षयलाल पाल यांच्यावर उपचार सुरू आहेत. या प्रकरणाचा पुढील तपास नारपोली पोलीस करत आहेत. या घटनेनंतर भिवंडी शहरासह ग्रामीण भागातील रस्त्यांची दयनीय अवस्था पुन्हा ऐरणीवर आली आहे. पावसामुळे खड्ड्यात पाणी साचल्याने वाहनचालकांना धोका निर्माण होत आहे. संतप्त नागरिकांनी रस्त्यावरील जीवघेणे खड्डे तातडीने बुजवावेत आणि दुर्घटनाग्रस्त कुटुंबाला आर्थिक मदत द्यावी अशी मागणी केली आहे. एक फ्लॅट पाहण्याची इच्छा, आणि त्यातच जीव गेला. खड्डे बुजवणार कधी आणि आणखी किती बळी जाणार? हा प्रश्न आता भिवंडीकर विचारत आहेत.0
0
Report
110 साल पुराने अष्टमुखी शिव मंदिर सावन के पहले सोमवार पर श्रद्धालुओं की भीड़
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। कल सावन का पहला सोमवार है। ऐसे में बिलासपुर के शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। इन्हीं मंदिरों में एक है करीब 110 साल पुराना अष्टमुखी शिव मंदिर।जहां भगवान शिव की आठ मुखों वाली दुर्लभ प्रतिमा और नेपाल के प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर की तर्ज पर निर्मित अनोखी शिवलिंग श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। सावन के पहले सोमवार को लेकर बिलासपुर का अष्टमुखी शिव मंदिर पूरी तरह सज-धज कर तैयार है। लगभग 110 वर्ष पुराने इस मंदिर का धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व बेहद खास माना जाता है। यहां विराजमान भगवान शिव की आठ मुखों वाली दुर्लभ प्रतिमा मंदिर को देश के अन्य शिवालयों से अलग पहचान देती है। यही वजह है कि सावन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं।मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता यहां स्थापित शिवलिंग है, जिसका निर्माण नेपाल के प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर की तर्ज पर किया गया है। मान्यता है कि इस प्रकार की शिवलिंग देश में अपने आप में अनूठी है। मंदिर की आकर्षक वास्तुकला, आध्यात्मिक वातावरण और हर-हर महादेव के गूंजते जयकारे श्रद्धालुओं को विशेष आध्यात्मिक अनुभूति कराते हैं।पहले सावन सोमवार को लेकर मंदिर समिति ने विशेष तैयारियां की हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दर्शन और जलाभिषेक की व्यवस्था की गई है। सुबह ब्रह्ममुहूर्त से ही भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक, विशेष पूजा-अर्चना और महाआरती होगी। मान्यता है कि सावन के पहले सोमवार को यहां सच्चे मन से पूजा करने पर भगवान शिव भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।करीब 110 साल पुराना यह अष्टमुखी शिव मंदिर सिर्फ बिलासपुर ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ की धार्मिक विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र है। सावन के पहले सोमवार पर यहां उमड़ने वाली आस्था एक बार फिर यह साबित करेगी कि भोलेनाथ के प्रति श्रद्धालुओं का विश्वास आज भी अटूट है। हर-हर महादेव。0
0
Report
श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान का किया गया शुभारंभ
Amroha, Uttar Pradesh:"श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय में *नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत" अभियान का शानदार शुभारंभ। "आज 2 अगस्त 2026 से शुरू होकर पूरे वर्ष चलने वाले इस महाअभियान में जागरूकता संगोष्ठी, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर प्रदर्शनी एवं नशा मुक्त भारत शपथ समारोह समेत एक दर्जन से अधिक कार्यक्रम किए जाएंगे आयोजित। "भारत दुनिया का सबसे युवा देश, विकसित भारत @ 2047 बनाने में शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास के साथ-साथ "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत" अभियान का होगा सबसे अहम रोल- श्री सुधीर गिरी संस्थापक अध्यक्ष वेंकटेश्वरा समूह। "नशे के खिलाफ जंग केवल सरकार द्वारा कड़ा नशा विरोधी कानून बनाने से नहीं, बल्कि इस महायज्ञ में शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ-साथ देश के हर नागरिक को लेनी होगी व्यक्तिगत जिम्मेदारी- डॉ राजीव त्यागी प्रतिकुलाधिपति श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय/ संस्थान। "नशा मुक्त युवा भारत से होगा स्वस्थ, सशक्त एवं सुरक्षित राष्ट्र का निर्माण- प्रो कृष्णकांत दवे कुलपति श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय। "आज राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय/ संस्थान में भारत सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय व सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय के निर्देशों के अनुपालन के क्रम में नशे के विरुद्ध पूरे साल चलने वाले "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत" अभियान का शानदार शुभारंभ हो गया। इस अभियान के तहत संस्थान के हजारों छात्र-छात्राएं, शिक्षक, प्रबंधन जागरूकता संगोष्ठियों, नुक्कड़ नाटकों, यूथ काउंसलिंग, पोस्टर प्रदर्शनी एवं नशे के विरुद्ध नशा मुक्त भारत शपथ अभियान चलाकर आम जनमानस को नशे के खिलाफ जंग में जुड़ने का आवाहन करेंगे। "श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय के डॉ सी सी रमन सभागार में "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत" अभियान का शुभारंभ प्रतिकुलाधिपति डॉ राजीव त्यागी, कुलपति प्रो कृष्णकांत दवे, वित्त निदेशक युवराज सिंह, कुलसचिव पीयूष पांडे आदि ने सरस्वती मां की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया। "अपने संबोधन में उपस्थित छात्र-छात्राओं को नशा मुक्त भारत की शपथ दिलाते हुए प्रतिकुलाधिपति डॉ राजीव त्यागी ने कहा कि देश में सिर्फ कड़ा नशा विरोधी कानून बनाने से नशा मुक्त भारत अभियान सफल नहीं होगा। इस महायज्ञ में देश के उच्च शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ-साथ देश के हर जिम्मेदार नागरिक को आगे आकर "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत" अभियान में अपनी आहुति देनी होगी। "वेंकटेश्वरा समूह के संस्थापक अध्यक्ष श्री सुधीर गिरि ने प्रधानमंत्री जी के इस अभियान की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है और आज हर क्षेत्र में पूरे विश्व में तेजी से ग्रोथ कर रहा है, लेकिन "विकसित भारत अभियान @ 2047" का सपना तब तक पूरा नहीं होगा जब तक अच्छी शिक्षा, उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं, रोजगार, कौशल विकास के साथ-साथ नशा मुक्त भारत अभियान पूरे देश में प्रभावी रूप से लागू नहीं होगा। "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान" को कुलपति प्रो कृष्णकांत दवे, वित्त निदेशक युवराज सिंह, कुलसचिव पीयूष पांडे आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रतिकुलपति डॉ मानस रंजन पाणिग्रही, डॉ राजेश सिंह, डॉ नीतू पवार, डॉ सुमन कुमारी, डॉ आयशा वाहिद, डॉ ज्योति सिंह, डॉ अरुण गोस्वामी, डॉ स्नेह लता, डॉ योगेश्वर शर्मा मेरठ परिसर से निदेशक डॉ पंकज सिंह मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
धौलपुर के मचकुंड क्षेत्र में लेपर्ड ने गाय पर हमला कर उसे मार डाला
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर। तीर्थराज मचकुंड क्षेत्र में रविवार को एक लेपर्ड ने सड़क किनारे चर रही गाय पर हमला कर उसे मार डाला। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लेपर्ड ने गाय के गلے को दबोच लिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाते हुए लाठी-डंडे और पत्थर फेंके, जिसके बाद लेपर्ड जंगल की ओर भाग गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। अधिकारियों ने बताया कि पिछले करीब एक महीने से मचकुंड क्षेत्र में लेपर्ड की गतिविधियां लगातार देखी जा रही थीं, जिसके चलते पहले ही लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई थी। घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है और उन्होंने वन विभाग से लेपर्ड की निगरानी बढ़ाने तथा लोगों और मवेशियों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। वन विभाग ने भी लोगों से जंगल और सुनसान क्षेत्रों में अकेले नहीं जाने तथा किसी भी वन्यजीव की सूचना तुरंत विभाग को देने की अपील की है。0
0
Report
जयपुर में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ka सम्मान, बालिका शिक्षा और विकास पर जोर
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में वाल्मीकि पंच कमेटी ने किया उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का सम्मान, विकास और बालिका शिक्षा पर दिया जोर जयपुर। राजधानी जयपुर के नारायण नगर, दादी का फाटक स्थित वाल्मीकि बस्ती में रविवार को जयपुर शहर वाल्मीकि पंच कमेटी के तत्वावधान में राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, स्थानीय लोगों और समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर उपमुख्यमंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया。 समारोह के दौरान कमेटी पदाधिकारियों ने फूल-मालाएं पहनाकर उपमुख्यमंत्री का सम्मान किया। इस अवसर पर क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना की गई。 अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में विकास कार्यों को लगातार गति दे रही है और जनता से किए गए वादों को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचाना है。 उन्होंने प्रदेश के 183 नगरीय निकायों में करीब 24,700 सफाई कर्मियों की भर्ती के निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा और अनेक परिवारों के जीवन में नई उम्मीद जगेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के सम्मान, उत्थान और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है。 उपमुख्यमंत्री ने बालिका शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए अभिभावकों से बेटियों की शिक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी से कम से कम एक पौधा लगाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।0
0
Report
झांसी के सीपरी बाजार में दिनदहाड़े चोरी, चोर ताला तोड़कर भागे
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के पॉश कॉलोनी में दिनदहाड़े बदमाशों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है, मकान मालिक के पहुंचते ही बदमाश ऊपर के रास्ते से कूद कर सामान के साथ नौ दो ग्यारह हो गए, वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और साक्ष्य संकलन करने में जुट गई है। फिलहाल पुलिस बदमाशों की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगालने में जुटी है ताकि बदमाश तक पहुंचना उनके लिए आसान हो सके। बताया जा रहा है कि मकान मालिक जितेंद्र अग्रवाल मंदिर से आकर दुकान पर चाबी लेने गए थे, घर में ताला लगा हुआ था, इतनी सी देर में बदमाश आये और दिनदहाड़े घर में धावा बोल दिया, दरवाजे के ताले तोड़कर अंदर दाखिल हो गए, जैसे ही जितेंद्र घर पर पहुंचे तो दरवाजे खुले मिले और ताले टूटे थे, उसके बाद उन्होंने अंदर जाकर देखा तो कमरे का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था और ऊपर से धम धम की आवाज आ रही थी, जैसे ही जितेंद्र ने चिल्लाया तो बदमाश ऊपर से कूद कर मय सामान के भाग गए, मकान मालिक का कहना है कि पत्नी के आने के बाद ही आकलन हो सकेगा कितने कीमत का सामान था अभी बताना मुश्किल है, फिलहाल पुलिस दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
हरियाणा ने चार महीनों में SGST संग्रह वृद्धि से देश में पहला स्थान पाया
Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा ने चालू वित्त वर्ष के पहले चार महीनों में एसजीएसटी संग्रह वृद्धि में देशभर में पहला स्थान प्रदेश ने राष्ट्रीय औसत 13 प्रतिशत के मुकाबले दोगुने से भी अधिक 28 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की बीते वित्त वर्ष 2025-26 में एसजीएसटी संग्रह वृद्धि में भी हासिल किया था देश में पहला स्थान जुलाई 2026 में हरियाणा का पोस्ट-सेटलमेंट एसजीएसटी संग्रह 5,135 करोड़ रुपये रहा वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों में हरियाणा का पोस्ट-सेटलमेंट एसजीएसटी संग्रह 19,680 करोड़ रुपये रहा पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह संग्रह था 15,055 करोड़ रुपये0
0
Report
हरियाणा बीजेपी के नवनियुक्त पदाधिकारियों की पहली बैठक कल पंचकूला ऑफिस में
Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा बीजेपी के नवनियुक्त पदाधिकारियों की पहली बैठक कल सोमवार को पंचकूला भाजपा प्रदेश कार्यालय में 3:00 बजे होगी बैठक मुख्यमंत्री नायब सैनी, हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता रहेंगे मौजूद हरियाणा बीजेपी प्रभारी डॉक्टर सतीश पूनिया समेत कई वरिष्ठ नेता रहेंगे मौजूद बीजेपी के नवनियुक्त पदाधिकारी की कल होगी पहली बैठक दोपहर 1:00 बजे 4 जिलों (कैथल,यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला) के मंडल अध्यक्षों, प्रभारियों की भी होगी बैठक0
0
Report
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में कांग्रेस का बड़ा चक्का जाम, तीन प्रमुख मांगें पूरी कराने का आश्वासन
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस ने रविवार को बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया। विधायक हर्षिता बघेल, पूर्व विधायक भुनेश्वर बघेल, कांग्रेस पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने डोंगरगढ़ विधानसभा के खैरागढ़ मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। करीब दो घंटे तक हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं और आवागमन पूरी तरह प्रभावित रहा। कांग्रेस ने तीन प्रमुख मांगों को लेकर आंदोलन किया। पहली, खपरी सिरदार से ढारा के नितिन चौक तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत प्रस्तावित करीब 12 किलोमीटर सड़क का तत्काल निर्माण कराया जाए। दूसरी, अघोषित बिजली कटौती पर रोक लगाकर बढ़े हुए बिजली बिलों से उपभोक्ताओं को राहत दी जाए, और स्मार्ट मीटर लगाना बंद किया जाए । तीसरी, किसानों को उचित मूल्य पर समय पर खाद उपलब्ध कराई जाए। आंदोलन की शुरुआत ग्राम खपरी सिरदार से हुई, जहां से करीब 40 ट्रैक्टरों के काफिले के साथ कांग्रेस नेताओं और ग्रामीणों ने रैली निकाली। यह रैली भंडारपुर होते हुए ढारा के नितिन चौक पहुंची, जहां प्रदर्शनकारियों ने डोंगरगढ़-खैरागढ़-कवर्धा मुख्य मार्ग पर बैठकर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन के चलते सड़क के दोनों ओर भारी वाहनों और यात्री बसों की लंबी कतारें लग गईं तथा राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि क्षेत्र की सड़कें बदहाल हैं, किसान खाद के लिए भटक रहे हैं और लगातार बिजली कटौती से आम जनता परेशान है, लेकिन सरकार इन मूलभूत समस्याओं के समाधान के बजाय केवल घोषणाओं तक सीमित है। स्थिति को देखते हुए खैरागढ़ और डोंगरगढ़ के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर उनका ज्ञापन लिया और लिखित आश्वासन दिया कि डोंगरगढ़-खैरागढ़ सड़क के मरम्मत कार्य की शुरुआत परसों से कराई जाएगी। इसके बाद कांग्रेस ने अपना चक्काजाम समाप्त कर दिया। इस प्रकार का सड़क जाम स्थानीय स्तर पर प्रशासन पर दबाव बनाने का प्रमुख माध्यम बनता रहा है।0
0
Report
Advertisement
