Neemuch
MP में बिश्नोई बलिदान दिवस पर विधायक परिहार ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
Phophalya, Madhya Pradesh:नीमच में बिश्नोई समाज के बलिदान दिवस पर विधायक दिलीपसिंह परिहार ने फोरजीरो चौराहे पर स्थित 100 वर्ष पुराने पीपल वृक्ष की पूजा अर्चना कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि बिश्नोई समाज के 363 लोगों ने हरे वृक्षों और प्रकृति की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी, जो पर्यावरण संरक्षण का एक अनूठा उदाहरण है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
वसंत कुंज के D-4 में लाखों की चोरी, कच्छा-बनियान चोर CCTV में कैद
Delhi, Delhi:वसंत कुंज के पॉश इलाके में लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुए है दिल्ली मे कच्छा-बनियान पहने चोरो का आतंक बदमाशों मे दिल्ली पुलिस खौफ नहीं दिन रात चोरी लूट जैसी घटना कम होने का नाम नहीं ले रही है लोकेशन, वसंत कुंज केंद्रीय समाचार: राजधानी दिल्ली मे कच्छा बनियान चोरो का आतंक बना हुआ है इलाके की पुलिस इस गैंग से बेखबर है। वही दिल्ली के दक्षिण पश्चिम जिले के वसंत कुंज से बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। वसंत कुंज के पॉश सेक्टर D-4 में लाखों रुपये की चोरी को अंजाम दिया गया, जिसकी पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि देर रात 4 से 5 चोर कच्छा-बनियान पहनकर सोसायटी में दाखिल हुए और चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना के बाद कच्छा बनियान चोरों का इलाके में दहशत का माहौल है। सोसायटी की आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में इसी तरह की तीन चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इनमें दो प्रयास असफल रहे, जबकि इस बार चोर बड़ी चोरी करने में सफल हो गए। उन्होंने कहा कि पॉश इलाके में इस तरह की वारदातें सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। इस गैंग के आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमों का गठन कर जांच तेज कर दी गई है। बाइट… ब्रजेश सिंह (RWA प्रेजिडेंट वसंत कुंज D4)0
0
Report
नौतपुर में नर्तकी बहनों के साथ 13 लोगों के खिलाफ गैंगरेप मामला दर्ज
Danapur, Bihar:दानापुर के नौबतपुर में तिलक समारोह में नाचने पहुंची झारखण्ड की दो नर्तकी बहनों के साथ 13 लोगों बंधक बनाकर किया गैंगरेप, नर्तकी के द्वारा नौबतपुर थाने में 10 नामजद और तीन अज्ञात पर गैंगरेप का मामला किया दर्ज जांच में जुटी नौबतपुर पुलिस एक आरोपी को किया गिरफ्तार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी. बतायाि जाता है कि नौबतपुर थाना क्षेत्र के बेलूरा रामपुर निवासी मुन्ना कुमार 18 जून को आयोजित एक तिलक समारोह में नृत्य प्रस्तुति देने के बहाने झारखंड के रहने वाली दोनों बहनों को नृत्य करने के लिए बुलाया. जब वह पहुंची तो यहां दोनों बहनों बंधक बनाया गया और उसके बाद दोनों बहनों के साथ 13 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया इस मामले में झारखंड की रहनेवाली नर्तकी दोनों बहनों ने बेलूरा रामपुर के रहने वाले मुन्ना कुमार उसके चचेरे भाई सूरज कुमार उसके दोस्त भानु कुमार समेत 13 लोगों पर बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला नौबतपुर थाने में दर्ज कराई है. इस मामले में फुलवारी शरीफ डीएसपी 2 दीपक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 19.06.26 को नौबतपुर थानांतर्गत दो महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने संबंधी सूचना संज्ञान में आई है। पुलिस टीम द्वारा तत्काल पीड़िताओं से संपर्क स्थापित कर बयान दर्ज कराया जा रहा हैं तथा उनका आवश्यक चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है। साथ ही, FSL टीम द्वारा घटनास्थल से आवश्यक वैज्ञानिक एवं भौतिक साक्ष्यों का संकलन किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन कर अग्रतर अनुसंधान प्रारम्भ कर दिया गया है। पुलिस द्वारा सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। बाईट दीपक कुमार, डीएसपी फुलवारीशरीफ-020
0
Report
दुर्ग में ट्रेडिंग कंपनी में निवेश धोखाधड़ी: आरोपी दंपत्ति गिरफ्तार
Durg, Chhattisgarh:एंकर‑दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां ट्रेडिंग कंपनी में निवेश करने पर लाभ का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी दंपति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है दोनों ही जालसाज दंपति दुर्ग जिले के ही रहने वाले हैं. दरअसल फातिमा अहमद ने जामुल थाने में लिखित में शिकायत दर्ज कराई की परी पवन सिंह और उसकी पत्नी पिंकी सिंह से उसकी पुरानी नजाम पहचान है तो वही दोनो ने स्वयं को फाइनेंशियल कंसलटेंट बताते हुए ट्रेडिंग कंपनी में निवेश कर करने पर अधिक लाभ अर्जित करने का प्लान समझाया और विश्वास में लेकर फातिमा अहमद से 25 लाख रुपए प्राप्त कर लिए वही फातिमा अहमद की सहेली रजनी परस्कर को भी गोल्ड लोन की स्कीम समझाते हुए उससे सोने के आभूषण लेकर उन्हें आईआईएफएल गोल्ड लोन फाइनेंस बैंक में गिरवी रखकर 15 लाख रुपए भी अपने पास रख लिए लेकिन जब फातिमा अहमद को ट्रेडिंग कंपनी में निवेश किया गया 25 लाख रुपए में से किसी भी प्रकार का लाभ अर्जित नहीं हुआ तब फातिमा ने आरोपियों से बातचीत की लेकिन दम्पत्ति ने कोई जवाब नहीं दिया तब फातिमा को समझ आ गया कि उसके साथ ठगी हो गई है और फातिमा अहमद ने जामुल थाने में लिखित में शिकायत दर्ज कराई पैसों के लिए लेनदेन के तमाम साक्षय भी पुलिस को सौंपे पुलिस ने विवेचना की तो साक्षय सही पाए गए इसके बाद पुलिस ने आरोपी दम्पत्ति को गिरफ्तार कर लिया वहीं उन्हें जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.0
0
Report
Advertisement
आकाशीय बिजली गिरने से खेत में चाचा-भतीजे की मौत
Bhopal, Madhya Pradesh:राजगढ़ आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे काका और भतीजे की मौत तेज बारिश और बादलों को गड़गड़ाहट से पचोर क्षेत्र के ग्राम गुलखेड़ी में चाचा और भतीजा आकाशीय बिजली की चपेट में आए जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई ग्राम गुलखेड़ी निवासी विष्णु भिलाला (45) अपने भतीजे रामदयाल भिलाला (25) के साथ खेत में प्याज भरने का काम कर रहे थे। शाम के समय मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए दोनों पेड़ के नीचे चले गए। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरी और दोनों उसकी चपेट में आ गए।0
0
Report
फरीदपुर संसारु की 24x7 लाइब्रेरी से युवाओं को सरकारी नौकरी मिली
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर के फरीदपुर संसारु गांव की लाइब्रेरी बनी युवाओं के सपनों की उड़ान, 24 घंटे अध्ययन की सुविधा से दर्जनों छात्रों को मिला रोजगार बिजनौर जिले के फरीदपुर संसारु गांव आज अपनी एक अनूठी शैक्षिक पहल के कारण चर्चा में है। गांव के ग्राम प्रधान द्वारा स्थापित की गई आधुनिक लाइब्रेरी ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं हो रही है। इस लाइब्रेरी के माध्यम से गांव और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं को बेहतर अध्ययन वातावरण मिलने के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आवश्यक संसाधन भी उपलब्ध हो रहे हैं। ग्राम प्रधान सचिन मलिक के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को पहले पढ़ाई के लिए बिजनौर शहर का रुख करना पड़ता था। शहर की दूरी करीब 15 से 20 किलोमीटर होने के कारण छात्रों को समय और धन दोनों की परेशानी झेलनी पड़ती थी। कई छात्र परिवहन की समस्या और आर्थिक कारणों से नियमित रूप से शहर जाकर पढ़ाई नहीं कर पाते थे। इसी समस्या को देखते हुए गांव में आधुनिक सुविधाओं से युक्त लाइब्रेरी स्थापित करने का निर्णय लिया गया। 24 घंटे खुली रहती है लाइब्रेरी फरीदपुर संसारु की यह लाइब्रेरी छात्रों के लिए 24 घंटे खुली रहती है, जिससे वे अपनी सुविधा और समय के अनुसार अध्ययन कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र देर रात तक या सुबह जल्दी आकर भी पढ़ाई कर सकते हैं। यही कारण है कि यह लाइब्रेरी छात्रों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुकी है। एसी, वाई-फाई और वाटर कूलर जैसी सुविधाएं लाइब्रेरी में छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एयर कंडीशनर (AC) की व्यवस्था की गई है, जिससे गर्मी के मौसम में भी छात्र आरामदायक वातावरण में पढ़ाई कर सकें। इसके अलावा हाई-स्पीड वाई-फाई सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे विद्यार्थी ऑनलाइन अध्ययन सामग्री, ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म और डिजिटल संसाधनों का लाभ उठा रहे हैं। लाइब्रेरी परिसर के बाहर स्वच्छ पेयजल के लिए वाटर कूलर भी लगाया गया है। इन सभी सुविधाओं के कारण छात्रों को शहर स्तर की पढ़ाई का माहौल गांव में ही मिल रहा है। करंट अफेयर्स और प्रतियोगी पुस्तकों पर विशेष ध्यान ग्राम प्रधान ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लाइब्रेरी में करंट अफेयर्स से संबंधित पुस्तकों, पत्रिकाओं और अन्य अध्ययन सामग्री की नियमित व्यवस्था की जाती है। इसके साथ ही विभिन्न सरकारी नौकरियों की तैयारी के लिए आवश्यक किताबें भी उपलब्ध कराई गई हैं। 50 से अधिक छात्रों को मिल चुकी है सरकारी नौकरी फरीदपुर संसारु की इस लाइब्रेरी की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि यहां अध्ययन करने वाले लगभग 50 से अधिक छात्रों को सरकारी नौकरी मिल चुकी है। इनमे से 25 छात्र यूपी पुलिस मे एक साथ भर्ती हो चुके है। गांव के युवाओं की यह सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही है। सरकारी नौकरी पाने वाले कई छात्र आज भी लाइब्रेरी का नाम गर्व से लेते हैं और इसे अपनी सफलता का महत्वपूर्ण आधार मानते हैं। ग्रामीण शिक्षा के लिए प्रेरणादायक मॉडल फरीदपुर संसारु गांव की यह पहल दिखाती है कि यदि स्थानीय स्तर पर शिक्षा और युवाओं के भविष्य को प्राथमिकता दी जाए तो ग्रामीण क्षेत्रों में भी बड़े बदलाव संभव हैं। आधुनिक सुविधाओं से लैस यह लाइब्ररी न केवल छात्रों के ज्ञान को बढ़ा रही है, बल्कि उन्हें अपने करियर के लक्ष्यों को हासिल करने का अवसर भी प्रदान कर रही है। स्थानीय लोगों का मानना है कि फरीदपुर की यह लाइब्रेरी जिले के अन्य गांवों के लिए भी एक प्रेरणादायक मॉडल है। यदि इसी तरह की सुविधाएं अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकसित की जाएं तो बड़ी संख्या में ग्रामीण युवाओं को शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकते हैं। बाइट --सचिन मलिक ग्राम प्रधान बाइट ---लाखन सिंह ग्रामीण बाइट --सुनील कुमार ग्रामीण बाइट --संजीव कुमार ग्रामीण बाइट --लवी कुमार छात्र बाइट --हर्ष मलिक छात्र0
0
Report
NEET 2026 के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने गोरखपुर-लखनऊ के बीच 4 स्पेशल ट्रेनें चलाईं
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ नीट (NEET) परीक्षा 2026 के परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल प्रशासन द्वारा दिनांक 21.06.2026 को गोरखपुर-लखनऊ-गोरखपुर के मध्य 02 जोड़ी अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाई जायेंगी। जिनका विस्तृत विवरण निम्नवत हैः 05007 गोरखपुर-लखनऊ जं0 अनारक्षित परीक्षा स्पेशल दिनांक 21 जून 2026 को गोरखपुर से 04ः05 बजे प्रस्थान कर खलीलाबाद से 04ः56 बजे, बस्ती से 05ः22 बजे, बभनान से 05ः52 बजे, मनकापुर से 06ः22 बजे, गोण्डा से 06ः55 बजे, करनैलगंज से 07ः24 बजे बाराबंकी से 08ः38 बजे, बादशाहनगर से 09ः20 बजे छूटकर लखनऊ जं. 10ः00 बजे पहुॅचेगी。 05008 लखनऊ-गोरखपुर जं0 अनारक्षित परीक्षा स्पेशल दिनांक 21 जून 2026 को लखनऊ जं. से 19ः15 बजे प्रस्थान कर बादशाहनगर से 19ः50 बजे, बाराबंकी से 20ः28 बजे, करनैलगंज से 21ः20 बजे, गोण्डा से 22ः12 बजे, मनकापुर से 22ः40 बजे, बभनान से 23ः12 बजे, बस्ती से 23ः42 बजे छूटकर अगले दिन खलीलाबाद से 00ः08 बजे छूटकर गोरखपुर 01ः15 बजे पहुॅचेगी。 05036 लखनऊ-गोरखपुर जं0 अनारक्षित परीक्षा स्पेशल दिनांक 21 जून 2026 को लखनऊ जं. से 04ः40 बजे प्रस्थान कर बादशाहनगर से 05ः10 बजे, बाराबंकी से 06ः05 बजे, करनैलगंज से 06ः54 बजे, गोण्डा से 07ः33 बजे, मनकापुर से 07ः59 बजे, बभनान से 08ः20 बजे, बस्ती से 08ः45 बजे, खलीलाबाद से 09ः10 बजे छूटकर गोरखपुर 10ः05 बजे पहुॅचेगी。 05035 गोरखपुर-लखनऊ जं0 अनारक्षित परीक्षा स्पेशल दिनांक 21 जून 2026 को गोरखपुर से 19ः15 बजे प्रस्थान कर खलीलाबाद से 19ः57 बजे, बस्ती से 20ः25 बजे, बभनान से 20ः54 बजे, मनकापुर से 21ः25 बजे, गोण्डा से 22ः00 बजे, करनैलगंज से 22ः31 बजे, बाराबंकी से 22ः52 बजे, छूटकर अगले दिन बादशाहनगर से 00ः32 बजे छूटकर लखनऊ जं 01ः10 बजे पहुॅचेगी。 इन गाड़ियों में सामान्य द्वितीय श्रेणी/जी.एस.सी.एन. के 10 तथा एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 12 कोच लगाये जायेंगे। सभी कोच अनारक्षित श्रेणी के होंगे।0
0
Report
Advertisement
केदारनाथ धाम और तीर्थ मार्ग प्रदूषणमुक्त: सफाई अभियान तेज, 1500 से अधिक स्वयंसेवक
Noida, Uttar Pradesh:Rudraprayag (Uttarakhand): Cleanliness drive intensified at Kedarnath Dham to keep the shrine and pilgrimage route pollution-free. केदारनाथ धाम और तीर्थयात्रा मार्ग को प्रदूषण-मुक्त रखने के लिए सफाई अभियान तेज़ किया गया है। रुद्रप्रयाग के DM विशाल मिश्रा ने कहा, "स्पष्ट निर्देश है कि श्री केदारनाथ धाम के ट्रैक रूट और जनपद की सफाई व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए। इसी के क्रम में एक हीलिंग हिमालयाज़ नाम का NGO है जिनके द्वारा यह पहल की गई है और इसमें जिला प्रशासन, नगर पंचायत केदारनाथ सभी जुड़कर इस मुहिम को सफल बना रहे हैं। इसमें 1500 से अधिक तीर्थयात्रियों ने वालंटियर बनकर योगदान दिया है..."0
0
Report
मैनपुरी-जमीनी विवाद के चलते दबंगों ने मां बेटे पर बोला जानलेवा हमला
Barnahal, Uttar Pradesh:जमीनी विवाद के चलते दबंगों ने मां बेटे पर बोला जानलेवा हमला युवक के साथ दबंग कर रहे थे मारपीट बच्चें की चीख पुकार सुन मौके पर पहुंची मां के साथ भी दबंगो ने की मारपीट मां बेटे गंभीर रूप से हुए घायल पुलिस ने घायलों को सीएससी करहल पर कराया भर्ती आरोपी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए पीड़ित परिवार ने पांच नाम दर्ज लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है तहरीर के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी कुर्रा थाना क्षेत्र के नगला भगी गांव से जुड़ा है पूरा मामला0
0
Report
सहारनपुर में मुठभेड़: एक नशा तस्कर गिरफ्तार, अन्य फरार
Saharanpur, Uttar Pradesh:बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस और नशा तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में लगातार कॉम्बिंग अभियान चला रही है। सीओ बेहट प्रिया यादव ने बताया कि इंस्पेक्टर सतेंद्र सिंह, सब इंस्पेक्टर सुरेन्द्र सिंह, मोहित कुमार, संजीव यादव और पुलिस टीम देर रात द्रोणाचार्य इंस्टीट्यूट, खुशहालीपुर के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सतपुरा की ओर से बाइक पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने टॉर्च की रोशनी दिखाकर उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोप है कि दोनों युवकों ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और बाइक दौड़ाकर भागने लगे। पुलिस ने आरोपियों का पीछा किया। खड़ंजे और उबड़-खाबड़ रास्ते पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इसके बाद दोनों आरोपी पैदल भागने लगे और पुलिस पर दोबारा फायरिंग की। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें एक आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी की पहचान रहमान पुत्र इल्ताफ निवासी किशनगढ़ कॉलोनी, कस्बा एवं थाना बिहारीगढ़, जनपद सहारनपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, .315 बोर के दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी रहमान के खिलाफ थाना बिहारीगढ़ समेत अन्य थानों में NDPS एक्ट और अन्य धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। इस मामले में भी उसके against संबद्ध धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में सघन सर्च अभियान चलाया, लेकिन दूसरा आरोपी फरार होने में सफल रहा। पुलिस का कहना है कि उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।0
0
Report
Advertisement
कनैनी गांव में चारा काटते समय 55 वर्षीय महिला मृत, खेत में शव
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के छतारी थाना क्षेत्र के गांव कनैनी में घर से चारा काटने गई 55 वर्षीय महिला का मृत अवस्था में मक्के के खेत में मिला शव. मृतक महिला का पति बताया जा रहा है एक वकील. मृतक महिला के बच्चों के द्वारा दिन भर ढूंढने के बाद भी नहीं चला कोई पता. शाम को लगभग 6:00 के आसपास परिजनों को चला पता. घटना की जानकारी मिलते ही CO डिबाई और छतारी थाना पुलिस पहुंची मौके पर. पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस घटना के सभी पहलुओं पर कर रही जांच पड़ताल. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल. छतारी थाना क्षेत्र के कनैनी गांव का मामला.0
0
Report
देवबंद में गौकशी के हिस्ट्रीशीटर के साथ मुठभेड़, एक गिरफ्तार एक घायल
Saharanpur, Uttar Pradesh:देवबंद थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठबڑ हुई। चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे एक हिस्ट्रीशीटर गौकशी को जवाबी कार्रवाई में गोली लग गई। घायल आरोपी को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में कॉम्बिंग अभियान चला रही है। पुलिस के अनुसार, सब इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह और शिवम चौधरी पुलिस टीम के साथ ग्राम दीवालहेड़ी पुलिया के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक वहां पहुंचे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागने लगे। भागते समय कच्चा रास्ता और रेत होने के कारण आरोपियों की बाइक फिसलकर गिर गई। इसके बाद दोनों युवक पास के खेतों में घुस गए और पुलिस पर दोबारा फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे मौके से दबोच लिया, जबकि दूसरा आरोपी फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अहसान पुत्र असगर निवासी भनहेड़ा खास, थाना देवबंद के रूप में हुई है। घायल होने के बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवबंद में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, .315 बोर के दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। अहसान याना दवबद का हिस्ट्राशाटर है और उसकी हिस्ट्रीशिट संख्या 76-ए दर्ज है। वह गौकशी के एक मामले में फरार चल रहा था। उसके खिलाफ देवबंद समेत जिले के विभिन्न थानों में गौकशी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और गिरोहबंद अधिनियम सहित करीब दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आसपास के इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन फरार आरोपी का कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस का कहना है कि उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।0
0
Report
दिनेश शर्मा ने योग दिवस पर सामूहिक योग का किया आह्वान
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कहा, "यहां कई हजार लोगों ने मिलकर सामूहिक योग किया है। 21 जून को योग दिवस है और इससे पहले पूरे भारत में एक जुनून सा है। योग दिवस एक पर्व की तरह मनाया जा रहा है... कल 170 देश मिलकर सामूहिक योग का कार्यक्रम कर रहे हैं..."0
0
Report
Advertisement
देवरिया: सरकारी जमीन अतिक्रमण के नाम पर दबंग ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पर हमला
Deoria, Uttar Pradesh:त्रिपुरेश पति त्रिपाठी लोकेशन देवरिया एंकर – देवरिया जनपद के सुरौली थाना क्षेत्र के भट्टजमुआव गाँव में सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के दौरान विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि द्वारा सरकारी जमीन की सफाई एवं खाली कराने की कार्रवाई कराई जा रही थी, तभी गांव के ही एक दबंग युवक ने लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच विवाद और मारपीट दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी0
0
Report
बेगूसराय में मिड-डे मील चावल चुराने के दो नाबालिग पकड़े, ग्रामीणों ने पिटाई के बाद पुलिस के हवाले
Begusarai, Bihar:जितेंद्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में सरकारी स्कूल से मिड-डे मील का चावल चोरी करने का मामला सामने आया है। यहां ग्रामीणों ने स्कूल की खिड़की के रास्ते चावल की बोरी निकाल रहे दो नाबालिग छात्रों को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने उनकी पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया। घटना का वीडियो भी चर्चा का विषय बना हुआ है।मामला बेगूसराय जिले के मंसूरचक प्रखंड अंतर्गत साठा पंचायत स्थित उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, छबिलापुर का है। बताया जा रहा है कि स्कूल में मिड-डे मील के लिए रखे गए चावल की बोरियों को खिड़की के रास्ते बाहर निकाला जा रहा था। देर रात स्कूल से आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। वहां तीन बोरी चावल पहले से खिड़की के नीचे गिरी हुई थी, जबकि एक अन्य बोरी को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही थी।ग्रामीणों ने दोनों नाबालिग लड़कों को मौके पर ही पकड़ लिया। इस दौरान कुछ लोगों ने उनकी पिटाई भी कर दी। सूचना मिलने पर स्कूल के प्रधानाध्यापक अशोक चौधरी और मंसूरचक थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दोनों नाबालिगों को अपने साथ थाने ले गई।प्रधानाध्यापक ने दोनों के खिलाफ लिखित शिकायत थाने में दी है। स्थानीय लोगों का दावा है कि दोनों छात्र इसी विद्यालय के छात्र हैं और कुछ महीने पहले भी चावल चोरी के आरोप में पकड़े गए थे, लेकिन उस समय उन्हें छोड़ दिया गया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुटी है。0
0
Report
कमरेज के शेखपुर गाँव में असामाजिक तत्वों के डर से पुलिस ने घर चेक
Surat, Gujarat:कामરેજ : કામરેજ ના શેખપુર ગામે વધતા અસામાજિક તત્વોના આતંકને લઈને કામરેજ પોલીસ હરકતમાં કામરેજ પોલીસોએ કોમ્બિંગ હાથ ધર્યું 1400 જેટલા ઘર ચેક કરી ભાડા કરાર વગર ભાડુઆતો ના ઘર માલિક વિરુદ્ધ કાર્યવાહી કરી સાથે જ લોકો ઘરમાં રાખતા પ્રાણ ઘાતક હથિયારો જમા કરાવવા અપીલ કરી 15 જેટલા લોકોએ તલવાર, કોયતા,લાકડીઓ જેવા પ્રાણ ઘાતક હથિયારો સ્વેચ્છાએ પોલીસને જમા કરાવ્યા કામરેજ પોલીસે સ્થાનિકો સાથે મિટિંગ થઇ પोलીસ ની કડક કામગીરી ને લઈને અસામાજિક તત્વોમાં ફફડાટ ફેલાયો0
0
Report
Advertisement
