Back
हरवार गांव की पूजा जाट MPPSC में DSP के लिए क्वालिफाई, नीमच में उत्साह
PSPritesh Sharda
Nov 09, 2025 06:19:45
Neemuch, Madhya Pradesh
हरवार गांव की पूजा जाट ने MPPSC में लहराया परचम
नीमच। नीमच जिले की जीरन तहसील के छोटे से गांव हरवार के लिए यह अत्यंत गर्व का क्षण है। हरवार गांव की बेटी पूजा जाट पिता बलवीरसिंह जाट ने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की प्रतिष्ठित परीक्षा में शानदार सफलता अर्जित करते हुए उप-पुलिस अधीक्षक (DSP) के पद के लिए क्वालिफाई किया है।
पूजा जाट के लिए यह सफलता कई मायनों में खास है। उनका परिवार खेती-किसानी से जुड़ा है, जहाँ उनके माता-पिता और भाई किसान हैं। पूजा ने अपनी पूरी शिक्षा सरकारी स्कूल और कॉलेज से प्राप्त की है।
बेटी को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और उसे इंदौर जैसे बड़े शहर भेजकर पढ़ाना परिवार के लिए एक बड़ी चुनौती थी। बताया जाता है कि परिवार को पूजा की पढ़ाई को लेकर कई सामाजिक दबावों का सामना भी करना पड़ा। हालांकि, पिता बलवीरसिंह जाट और परिवार के समर्थन के दम पर पूजा ने यह मुकाम हासिल किया है।
पूजा की इस उपलब्धि से हरवार गांव और समूचे नीमच जिले में खुशी का माहौल है। उनकी यह सफलता उन ग्रामीण विद्यार्थियों के लिए एक बड़ा उदाहरण है जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं।
5
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MPMAHESH PARIHAR1
FollowNov 09, 2025 08:03:450
Report
MSMrinal Sinha
FollowNov 09, 2025 08:02:350
Report
NMNitesh Mishra
FollowNov 09, 2025 08:02:210
Report
MSMrinal Sinha
FollowNov 09, 2025 08:01:360
Report
NJNarendra Jaiswal
FollowNov 09, 2025 08:01:240
Report
KJKamran Jalili
FollowNov 09, 2025 08:00:57Ranchi, Jharkhand:ग्रामीण चिकित्सक की गला रेत कर हत्या
दो लोगों ने घटना को दिया अंजाम
मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
बुढ़मू थाना क्षेत्र के मतवे गांव की घटना
0
Report
KJKamran Jalili
FollowNov 09, 2025 08:00:390
Report
RTRAJ TAKIYA
FollowNov 09, 2025 08:00:270
Report
0
Report
AVArun Vaishnav
FollowNov 09, 2025 07:48:020
Report
AKAshwani Kumar
FollowNov 09, 2025 07:47:480
Report
RRRAJA REHBER JAMAL
FollowNov 09, 2025 07:47:210
Report
MJManoj Jain
FollowNov 09, 2025 07:47:140
Report
NDNEELAM DAS PADWAR
FollowNov 09, 2025 07:47:010
Report
PSPradeep Soni
FollowNov 09, 2025 07:46:480
Report