458441
नीमच में लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर, नीमच-कोटा मार्ग अवरुद्ध
Neemuch, Madhya Pradesh:नीमच में बीते 24 घंटों से लगातार हो रही बारिश के कारण मालवा अंचल की नदी-नाले उफान पर हैं। इस बारिश के चलते मध्यप्रदेश से राजस्थान के कोटा को जोड़ने वाला मार्ग अवरुद्ध हो गया है। नीमच-कोटा अंतर्राज्यीय मार्ग पर सिंगोली और रतनगढ़ के बीच स्थित रोजड़ी नदी के उफान से पुलिया पर पानी भर गया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने पानी के तेज बहाव के कारण पुलिया के दोनों तरफ बैरिकेड्स लगाकर आवाजाही बंद कर दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इटियाथोक उपडाकघर से बैग में रखी 50 हजार का नगदी भी बरामद किया है
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। उपडाकघर से गुरुवार दोपहर को डाक विभाग के एक अभिकर्ता का बैग में रखा पचास हजार रुपया चोरी हो गया। चोरी की वारदात के बाद उप डाकघर कार्यालय में घंटों अफरातफरी का माहौल रहा।सूचना पर पहुंची डायल 112 व कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दी है। *घटना का विवरण* इटियाथोक थाना क्षेत्र के अयाह गांव निवासी संत प्यारे तिवारी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह गुरुवार सुबह करीब दस बजे इटियाथोक उपडाकघर के कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने अपने बैग में पचास हजार रुपये डाकखाने में जमा करने के लिए रखे थे। *चोरी की प्रक्रिया* आरोप है, कि वह अपना बैग टेबल पर रखकर सामने काउंटर पर चले गए।थोडी ही देर बाद लौटने पर बैग में रखा सारा रुपया गायब मिला। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। *सीसीटीवी फुटेज और पुलिस कार्रवाई* इटियाथोक उप डाकघर में उप पोस्टमास्टर पद पर कार्यरत कमलेश कुमारी वर्मा ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है, उच्चाधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से कई बार सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए अवगत कराया जा चुका है । मौके पर मौजूद कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा न होने से लोगों के बीच चोर उचक्कों का भय बना रहता है। लोगों का कहना है कि यहां किसी गार्ड की भी तैनाती नहीं है। इस घटना के बाद से उपभोक्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है।0
0
Report
मनपा अतिक्रमण कार्रवाई से पहले व्हॉट्सअप पर जानकारी लीक, गद्दार की आशance
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:Anchor: छत्रपती संभाजी नगरात मनपाच्या अतिक्रमण पथक कारवाईसाठी कुठे, कधी, कसे जाणार याची माहिती पथक पोहोचण्यापूर्वीच संबंधितांपर्यंत २ व्हॉट्सअप ग्रुपवर पोहोचवली जात असल्याचा प्रकार उघडकीस आला आहे. ह्या दोन्ही ग्रुपमध्ये मिळून ९०९ सदस्य असून, फोटो आणि व्हॉइस मेसेजच्या माध्यमातून पथकाच्या हालचाल शेअर केल्या जात होत्या. आता या नेटवर्कमागे मनपातीलच गद्दार आहेत का, याचा तपास सुरू झाला आहे. मनपाच्या अतिक्रमण पथकावर हातगाडी चालकांची नजर होती; पथक निघताच हातगाडी चालक पसार झाले. व्हॉट्सअपच्या माध्यमातून हातगाडी चालकांचे नेटवर्किंग स्पष्ट झाले. छत्रपती संभाजी नगरात गेल्या काही दिवसा पासून मनपाची अतिक्रमण कारवाई जोरदार सुरू आहे. अवैध धंद्यांसोबत हातगाडी चालकांवर ही कारवाई सुरू आहे; गेली काही दिवस कारवाई आधीच हातगाड्या पसार होत असल्याचा मनपाचे लक्ष आले असून, या प्रकाराची चौकशी सुरू झाली. Byte संतोष वाहूळे, अतिक्रमण सनियंत्रण अधिकारी. हे प्रकारांत मनपाचे काही कर्मचारीही समाविष्ट असल्याचा संशय असून कारवाई करण्यात येईल; व्हॉट्सअप ग्रुप बनवणाऱ्यांवरसुद्धा फौजदारी कारवाई केली जाईल. अतिक्रमण विभागाने अनधिकृत प्लॉटिंग आणि अतिक्रमणाविरोधात कारवाई तीव्र केली असून हातगाडी चालकांवरही जोरदार कारवाई सुरू आहे. कारवाईचा वेग वाढताच पथकाच्या हालचालींवर लक्ष ठेवणारे पंटरही सक्रिय झाले आहेत.0
0
Report
नोएडा में पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 साल से फरार 25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार!
Noida, Uttar Pradesh:लोकेशन नोएडा नोएडा में पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 साल से फरार 25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार! नोएडा में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। थाना सेक्टर-126 पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में लंबे समय से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी सुरेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को ओखला बर्ड सेंचुरी मेट्रो स्टेशन के पीछे फुटओवर ब्रिज के पास से दबोचा। पुलिस के मुताबिक सुरेश, संजय पहाड़िया के संगठित गिरोह का सक्रिय सदस्य रहा है। आरोप है कि गिरोह पहले मकानों और प्रतिष्ठानों की रेकी करता था और फिर ड्रिल मशीन, छैनी, पेचकस, हथौड़ी और आरी जैसे औजारों से चोरी की वारदात को अंजाम देता था। वारदात में इस्तेमाल सामान बेचकर मिलने वाली रकम गिरोह के सदस्य आपस में बांटते थे। पुलिस के मुताबिक गिरोह XUV-500 वाहन का भी इस्तेमाल करता था। आरोपी के खिलाफ नोएडा के अलग-अलग थाने क्षेत्र में कई मुकदमे दर्ज हैं। बाइट—मनीषा सिंह, एडीसीपी नोएडा0
0
Report
Advertisement
राहुल गांधी भारतीय कल्चर अपनाने वाले व्यक्ति, कांग्रेस से दलितों और मुसलमानो ने दुरियां बनाई थी
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली:- गत दिनों हल्द्वानी ( उत्तराखंड) में कांग्रेस की रेली के बाद, भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मंच का शुद्धिकरण किया था। जो इस वक्त एक मुद्दा बना हुआ है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन हल्द्वानी पहुंचे, उन्होंने राहुल गांधी को विदेशी कल्चर वाला बताया और दलितों की अनदेखी करने का इल्ज़ाम लगाया। इस पर आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि अगर कांग्रेस के हवाले से इतिहास के पन्नों को खंगाला जाएं तो नितिन नवीन की ये बात सही मालूम होती है, कि कांग्रेस ने दलित नेतृत्व को उभरने नहीं दिया था। आजाद भारत के बाद डाक्टर भीमराव अम्बेडकर ने 1952में पहला चुनाव नार्थ बम्बई से लडा। उनके मुकाबले में कांग्रेस उम्मीदवार था, उससे डाक्टर भीमराव चुनाव हार गए। फिर 2 साल बाद 1954 महाराष्ट्र के जिला भंडारा में माध्यमिक चुनाव हुए, यहां भी डाक्टर अम्बेडकर का कांग्रेस प्रत्याशी से आज्ञा सामना हुआ, उनको यहां भी कांग्रेस से हार का सामना करना पड़ा। ये बात कबीले गैर और सोचने वाली है कि अगर कांग्रेस चाहती तो डाक्टर भीमराव अम्बेडकर को सपोर्ट करके जीता सकती थी , और वो आसानी के साथ लोकसभा पहुंच जाते, मगर कांग्रेस ने ऐसा नहीं किया।मौलाना ने कहा कि कांग्रेस ने गत वर्षो कुछ ऐसे कदम उठाए जिसकी वजह से दलित और मुसलमान अलग होते गए। दलितों के नेतृत्व ने जब इन बातों को महसूस किया तो उन में कांशीराम जैसी सख्शीयत उभर कर सामने आई , उन्होंने दलित समाज को जोड़ने की एक बड़ी मुहिम चलाई , जिसमें कांशीराम और दूसरे दलित लीडरो को बड़ी हद तक कामयाबी हासिल हुई। वहीं दूसरी तरफ वी पी सिंह ने 1987 में कांग्रेस छोड़ी , फिर जन मोर्चा बनाया, कुछ दिनों के बाद उसका नाम बदलकर जनता दल कर दिया गया। जनता दल के बैनर तले भारत में अलग - अलग राज्यों में कुछ अच्छे प्रभावशाली लीडर मिल गए, जिसकी वजह से वी पी सिंह का प्रभाव बड़ा। वहीं कांग्रेस में मुसलमानो की आर्थिक, समाजिक, और शिक्षा व रोजगार के मसाइल पर तवज्जे न देने की वजह से मुसलमान कांग्रेस छोड़ करके वी पी सिंह के बैनर तले आ गया। भारत में सियासी पर पेक्ष में अगर देखें तो मुसलमानो और दलितों को लेकर बड़े पैमाने पर दो धडेंबंदी हो गई। जिसकी वजह से कांग्रेस पार्टी बहुत हद तक कमजोर पड़ी। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का बयान इस सम्बन्ध में ठीक है और इतिहास के हवालों से भी दुरुस्त है।मौलाना ने कहा कि कांग्रेस लीडर राहुल गांधी भारतीय कल्चर के व्यक्ति हैं, वो यहीं पले बड़े। नितिन नवीन के इस बयान से मैं इत्तेफाक नहीं रखता हूं।0
0
Report
सपा प्रतिनिधिमंडल ने की पीड़ित परिवार से की मुलाकात अधिकारियों से हुई सकारात्मक वार्ता
Sawayajpur, Uttar Pradesh:*15 दिन में मांगें पूरी न हुईं तो आर-पार की लड़ाई का ऐलान** हरदोई के सवायजपुर में विधायक के भतीजे विवेक सिंह जिनका विद्यालय कस्बा निवासी जिला पंचायत सदस्य रजनी पाल के ठीक सामने स्थित है बीते 26 अगस्त को रात विद्यालय के सामने कूड़ा डालने को लेकर दोनों पक्षों में टकराव हो गया हवाई फायरिंग के साथ ही दोनों पक्षों में मारपीट जिसमें विवेक गंभीर घायल हो गए कोतवाली पुलिस ने विवेक की तरफ से जिला पंचायत सदस्य के ससुर पति तथा देवरों परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया। मामले में पुलिस की एक तरफा कार्रवाई से नाराज जिला पंचायत के परिजनों ने समाजवादी पार्टी के मुखिया से गुहार लगाइए जिस पर सपा राष्ट्रीयअध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर मंगलवार दोपहर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजपाल कश्यप के नेतृत्व में 14 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल सवायजपुर पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने पहले जिला पंचायत सदस्य रजनी पाल के आवास पर पहुंचा जहां गृहस्ती का पूरा सामान पूरे घर में बिखरा पड़ा मिला इसके बाद पीड़ित परिवारके जागेश्वर पाल की पोती सोनी पाल चचेरे भाई देवेंद्र पाल से घटना की पूरी जानकारी जुटाई प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार से कहा अगर उन्होंने पपीड़ित पक्ष की बात 25 अगस्त को सुनकर उसका मुकदमा दर्ज कर लिया होता तो यह घटना नहीं घटती डॉो राजपाल कश्यप ने कहा अगर अभी भी मामला नहीं सुलझा तो भविष्य में बड़ी घटना कर सकती है पीड़ित परिवार डर से घर से पलायन कर गया है प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों से भी वार्ता की। वार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक लाइन आलोक राज, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट मयंक कुंडू सीओ ट्रैफिक अनुज मिश्रा ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिया कि पीड़ित परिवार के घर पर सुरक्षा व्यवस्था तैनात रहेगी और परिवार को किसी भी स्थिति में पलायन नहीं करना पड़ेगा। मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने वार्ता को सकारात्मक बताया। हालांकि सपा नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि पीड़ित पक्ष को न्याय नहीं मिला और आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी आर-पार की लड़ाई का ऐलान करेगी। प्रतिनिधिमंडल में ने निवर्तमान जिलाध्यक्ष शराफत अली, डॉ. , शकील नदवी, पूर्व सांसद उषा वर्मा, सुरेश पाल, पद्मराग सिंह ‘पम्मू’, डॉ. अरुण मौर्य, अजय पाल सिंह, प्रदीप कुशवाहा, मनोज पाल, चंद्रशेखर पाल, गिरजा शंकर पाल, विधानसभा अध्यक्ष विजय बाबू बाजपेई और हरिनाम सिंह यादव शामिल रहे। सपा नेताओं ने कहा कि पार्टी पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। प्रतिनिधिमंडल पूरे प्रकरण की रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को सौंपेगा। इसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी।0
0
Report
सिकंद्राराऊ में कल अकीदत और मोहब्बत के साथ निकलेगा जुलूस ए मोहम्मदी
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंद्राराऊ (हाथरस)-नगर में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर निकाला जाने वाला पारंपरिक जुलूस -ए- मोहम्मदी इस वर्ष कल 15 दिन विलंब से निकाला जा रहा है। सीरतुन्नबी कमेटी के सचिव मुजम्मिल कुरैशी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष रबीउल अव्वल माह के पहले जुमे को जुलूस निकाला जाता है, लेकिन इस बार पहले जुमे पर रक्षाबंधन तथा दूसरे जुमे पर जन्माष्टमी का पर्व होने के कारण कार्यक्रम की तिथि आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। मुजम्मिल कुरैशी ने बताया कि इस संबंध में प्रशासन, हिंदू समाज के प्रतिनिधियों एवं मुस्लिम समाज के लोगों के साथ बैठक कर विचार-विमर्श किया गया। सभी पक्षों की सहमति से यह निर्णय लिया गया कि प्रमुख त्योहारों के दौरान अधिक भीड़भाड़ को देखते हुए जुलूस को 15 दिन बाद निकाला जाए, ताकि सभी समुदायों की भावनाओं का सम्मान बना रहे और कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके। उन्होंने कहा कि आगामी वर्षों में जुलूस का आयोजन पूर्व निर्धारित समय पर ही किया जाएगा। कमेटी सचिव ने बताया कि नगर को जुलूस के लिए सजाया जा रहा है। हर वर्ष की भांति इस बार भी जुलूस में ऊंट, घोड़े तथा आकर्षक धार्मिक झांकियां शामिल होंगी। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि बिना साइलेंसर वाली मोटरसाइकिलों को जुलूस में शामिल न किया जाए। साथ ही बड़े डीजे, भड़काऊ नारे और आपत्तिजनक गीतों पर प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने बताया कि जुलूस के उपरांत आयोजित होने वाले वार्षिक जलसे में बरेली, मारहरा शरीफ, बिलग्राम शरीफ तथा मुंबई से प्रतिष्ठित उलेमा शिरकत करेंगे और अपने विचार व्यक्त करेंगे। मुजम्मिल कुरैशी ने सभी नागरिकों से भाईचारा, आपसी सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है l0
0
Report
Advertisement
टीकमगढ़-जतारा हाईवे पर तेज रफ्तार कार लार नदी में गिरी; सभी सुरक्षित
Tikamgarh, Madhya Pradesh:तेकमगढ़ जिले में दिखा तेज रफ्तार का कहर, टीकमगढ़ जतारा हाईवे मार्ग पर कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 20 फीट नीचे लार नदी में गिरी, फिलहाल हादसे में कार सवार सभी लोगों के सुरक्षित बताए जा रहे हैं, घटना की सूचना मिलते ही जतारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है, वही कार सवार सभी लोग जतारा से टीकमगढ़ जा रहे थे।0
0
Report
कृष्णनगर AV स्कूल में बाघा जतिन के 112वें शहीदी दिवस की श्रद्धांजलि
Krishnanagar, West Bengal:কৃষ্ণনগর এভি স্কুলে বীর শহীদ বাঘা যতীন পড়াশুনা করেছেন, সেই স্কুলে আজ 112 তম শহীদ দিবস পালন আজ 10ই সেপ্টেম্বর, কৃষ্ণনগর এভি স্কুলে যথাযোগ্য মর্যাদায় পালিত হলো বীর বিপ্লবী বাঘা যতীনের 112 তম শহীদ দিবস। ullam0
0
Report
बीजापुर के स्वास्थ्य शिविर में 405 ग्रामीणों का परीक्षण, दुर्गम क्षेत्र में उपचार जारी
Dantewada, Chhattisgarh:बीजापुर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मुश्किल हालात के बीच ग्रामीणों तक पहुंचकर इलाज और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराईं।Boड़गा और ताकिलोड़ में आयोजित दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में 405 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार किया गया। स्वास्थ्य टीम को गांव तक पहुंचने के लिए कच्ची और दुर्गम सड़कों से गुजरना पड़ा, वहीं कई जगह रास्ता बंद होने के बाद टीम ने इंद्रावती नदी पार कर पैदल गांव तक पहुंचकर शिविर लगाया। शिविर में 21 मलेरिया, 70 बुखार, 2 टीबी, 2 कुष्ठ, 5 मोतियाबिंद और 10 खुजली के मरीज सामने आए। इसके अलावा 179 ग्रामीणों की बीपी और शुगर की जांच की गई। 8 गर्भवती महिलाओं और 12 बच्चों का टीकाकरण भी किया गया। वहीं रात करीब 2 बजे सर्पदंश की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य अमला तत्काल सक्रिय हुआ और पीड़ित को अस्पताल पहुंचाकर उपचार शुरू कराया। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि दुर्गम इलाकों में भी ग्रामीणों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का प्रयास लगातार जारी रहेगा。0
0
Report
Advertisement
कानपुर में ससुर हत्या साजिश: शालू गिरफ्तार, पार्टी के दौरान डांस ने हलचल मचाई
Noida, Uttar Pradesh:कानपुर में ससुर की हत्या की साजिश रचने वाली शालू घटना की रात पति के साथ पार्टी में 'तुम तो धोखेबाज हो' गाने पर बेफिक्र होकर डांस करती नजर आई. फिलहाल आरोपी शालू को पुलिस ने गिरफ्तार किया हुआ है... जेल में शालू गुमसुम रहती है और बंदियों से बहुत कम बात करती है अक्सर बेटे को याद करके रोने लगती है।0
0
Report
बारिश से क्षतिग्रस्त पुल पर NHAI अधिकारी मौके पर पहुंचे, मरम्मत की संभावना जाहिर
Dindori, Madhya Pradesh:डिण्डौरी में एक बार फिर zee मीडिया की खबर का बड़ा असर देखने को मिला है... खबर दिखाए जाने के बाद NHAI के जिम्मेदार अधिकारी और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचे... जबलपुर अमरकंटक नेशनल हाइवे के बीच बरगांव में सिलगी नदी पर बने क्षतिग्रस्त पुल का अधिकारियों ने निरीक्षण किया है.. जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाइवे पर अंग्रेजों के जमाने का यह पुल भारी बारिश के चलते क्षतिग्रस्त हो गया था... पुल के पिलर का एक हिस्सा टूटने के बाद हादसे की आशंका बनी हुई थी... zee मीडिया ने इस खबर को प्रमुखता से दिखाया था... जिसके बाद NHAI अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और जल्द मरम्मत कराने की बात कही है... वहीं सुरक्षा के लिहाज से पुल पर बैरिकेडिंग भी कर दी गई है...0
0
Report
आगामी त्यौहारों के मद्देनजर ग्राम-नगर रक्षा समिति के सदस्यों को पुलिस लाइन में प्रशिक्षण
Vidisha, Madhya Pradesh:आगामी त्यौहारों को देखते हुए ग्राम एवं नगर रक्षा समिति के सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण. विदिशा के पुलिस लाइन में जिलेभर के समिति सदस्य हुए शामिल. इन त्योहारों में उनके कार्य क्या है, उन्हें किस प्रकार से तैनात किया जाना है, पुलिस की वह किस तरीके से मदद करेंगे. घटनाक्रम होने पर किस प्रकार से पुलिस को सूचना देंगे, इन सब विषयों को लेकर एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आज पुलिस लाइन में आयोजित किया गया. जिसमें एडिशनल एसपी मोनिका तिवारी, रक्षित निरीक्षक नीरज सिकरवार सहित अन्य अधिकारियों ने समिति सदस्यों को प्रशिक्षित किया0
0
Report
Advertisement
उमा भारती ने उज्जैन के हनुमान मंदिर मामले पर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा
Noida, Uttar Pradesh:भोपालउज्जैन में खड़े हनुमान मंदिर को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भरती ने पत्र लिखा उज्जैन मामले को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र लिखा उज्जैन के हनुमान मंदिर का समाधान मुख्यमंत्री खुद निकाले - उमा उमा भारती ने कमलापति पार्क के आगी की मस्जिद का हवाला दिया भोपाल के कमलापति पार्क के पास है मस्जिद उमा ने दिया उदाहरण मस्जिद को बचाने के लिए पुल का रास्ता और नक्शा बदला गया था0
0
Report
रामदेवरा रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना निरीक्षण: 1 हजार भोजन पैकेट वितरित
Jaisalmer, Rajasthan:जिला-जैसलमेर विधानसभा - पोकरण लोकेशन- रामदेवरा मंडल रेल प्रबंधक जोधपुर अनुराग त्रिपाठी पहुंचे रामदेवरा रेलवे स्टेशन अमृत भारत योजना के तहत निर्माणधीन कार्यों का किया निरीक्षण पश्चमी राजस्थान का महाकुंभ कहा जाने वाले बाबा रामदेव भादवा मेले में रेल से आने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए दिए निर्देश 1 हजार लोगों को खाने के पैकेट मंडल रेल प्रबंधक के हाथों से वितरित किए गए रामदेवरा, जैसलमेर मंडल रेल प्रबंधक जोधपुर अनुराग त्रिपाठी एकदिवसीय दौरे पर रामदेवरा रेलवे स्टेशन पर पहुंचे विशेष रेलगाड़ी से रामदेवरा रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। रामदेवरा रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत निर्माणधीन कार्य का बारीकी से अवलोकन किया जो भी कार्य अभी भी अधूरा पड़ा है उसे तत्परता के साथ पूरा करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। रेलवे स्टेशन परिसर पर साफ सफाई पीने का पानी शौचालय की व्यवस्था बेहतर नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को लताड़ भी लगाई वह व्यवस्था में सुधार करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। रेलवे की तरफ से रामदेवरा रेलवे स्टेशन पर बैठे लोगों को 1 हजार से अधिक खाने के पैकेट का वितरण भी मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के द्वारा किए गए पैकेट पाकर यात्रा करने वाले भक्त काफी उत्साहित व खुश नजर आए।गौरत है कि इन दिनों पश्चिमी राजस्थान का महाकुंभ कहा जाने वाला बाबा रामदेव भादवा मेला अपने पूरे सबाब पर चल रहा है ऐसे में देश के अलग-अलग स्थान से लाखों लोग रेल में यात्रा करते हुए रामदेवरा पहुंच रहे हैं। उनकी सुविधा को देखते हुए रेलवे की तरफ से अतिरिक्त मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन भी किया गया है। जो जोधपुर से रामदेवरा तक संचालित हो रही है रेलवे स्टेशन परिसर पर यात्रियों के विश्राम कक्ष में बैठने की सुविधा प्लेटफार्म पर सुविधा सहित अन्य प्रकार की सुविधाओं का उन्होंने बारीकी से निरीक्षण किया इस अवसर पर जोधपुर डिवीजन के आला अधिकारी सहित अन्य अधिकारी गण भी उपस्थित रहे।0
0
Report
गभाना में बंदरों के आतंक से 55 वर्षीय महिला की मौत
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ के गभाना क्षेत्र में बंदरों के आतंक ने एक महिला की जान ले ली। छत पर काम करने गई 55 वर्षीय महिला रामवती को बंदर ने घुड़की दी, जिससे वह घबरा कर छत से नीचे आंगन में गिर पड़ीं और हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मामला गभाना क्षेत्र के गांव बलवंत नगलिया का है, जहां बुधवार सुबह करीब सात बजे प्रमोद कुमार सिंह की पत्नी रामवती छत पर किसी काम से गई थीं। इसी दौरान अचानक एक बंदर वहां पहुंच गया और रामवती को घुड़की देने लगा। महिला ने बंदर को भगाने का प्रयास किया, लेकिन बंदर के लगातार घुड़की देने से वह घबरा गईं और छत से नीचे आंगन में गिर पड़ीं। हादसे के समय रामवती घर पर अकेली थीं; उनके दोनों बेटे नोएडा नौकरी के लिए गए हुए थे जबकि पति प्रमोद गांव में डेयरी पर दूध डालने गए थे। कुछ देर बाद लौटे प्रमोद ने पत्नी को घायल हालत में देखा और शोर मचाया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने गांव में बढ़ते बंदरों के आतंक पर चिंता जताई है।0
0
Report
Advertisement
