icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बांसवाड़ा जिला परिषद सदस्य पदों के नामांकन तीसरे दिन तेज, कुल 132 तक पहुंचा नामांकन

AOAjay OjhaJust now
Banswara, Rajasthan:पंचायतीराज चुनाव के तहत बांसवाड़ा जिला परिषद सदस्य पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। गुरुवार को नामांकन के तीसरे दिन राजनीतिक सरगर्मियां तेज रहीं। तीसरे दिन कुल 95 दावेदारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इसके साथ ही अब तक नामांकन करने वाले उम्मीदवारों की कुल संख्या 132 पहुंच गई है। नामांकन के दौरान कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी, भारत आदिवासी पार्टी और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों ने अपने-अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रजीत यादव के समक्ष उम्मीदवारों ने नामांकन प्रक्रिया पूरी की। कलेक्टर परिसर में चुनावी गतिविधियां तेज नजर आईं। जिला परिषद सदस्य बनने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के दावेदार मैदान में उतर रहे हैं। नामांकन प्रक्रिया को लेकर प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। निर्वाचन विभाग द्वारा पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जा रही है। आज नामांकन के दौरान कांग्रेस से बड़ा नाम डॉ विकास बामनिया का रहा, विकास कांग्रेस जिला अध्यक्ष और विधायक अर्जुन सिंह बामनिया के पुत्र है। 16 अक्टूबर को अंतिम मौका जिला परिषद सदस्य पदों के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर निर्धारित है। दोपहर 3 बजे तक उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत कर सकेंगे। अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने के लिए दावेदारों की गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।
0
0
Report

नरवाना मंडी में बारिश से धान नुकसान, तिरपाल-शेड कमी पर बहस

G1GULSHAN 1Just now
Jhanj Kalan, Haryana:नरवाना मंडी में बारिश का कहर, भीगा किसानों का पीला सोना! नरवाना मंडी में भीगा धान, लाखों के नुकसान की आशंका कृषि मंत्री ने मानी शेड-तिरपाल की कमी! जी मीडिया सवांददाता गुलशन चावला की मंडी से ग्राउंड रिपोर्ट व कृषि मंत्री सवाल जवाब एंकर जींद के नरवाना की अनाज मंडी में बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। खुले आसमान के नीचे पड़ा धान भीगने से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। मंडी में तिरपाल और शेड की कमी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा से सीधे सवाल किए, जिस पर मंत्री ने भी माना कि मंडियों में तिरपाल पर्याप्त नहीं हैं और शेड कम हैं।
0
0
Report
Advertisement

बाड़मेर जिला परिषद: नाम वापसी के आख़िरी दिन भाजपा का बागियों से डील-वार चर्चा

Barmer, Rajasthan:बाड़मेर जिला परिषद चुनाव में नाम वापसी के अंतिम दिन सियासी गतिविधियाँ तेज रहीं। भारतीय जनता पार्टी ने अधिकृत प्रत्याशियों के सामने चुनौती बन रहे बागियों को मनाने के लिए रणनीतिक प्रयास किए। केके विश्नोई, स्वरूप सिंह खारा समेत भाजपा के कई नेताओं ने बागी प्रत्याशियों से संवाद कर उन्हें नामांकन वापस लेने के लिए सहमत करवाने में अहम भूमिका निभाई। पार्टी नेताओं की इस सक्रियता को चुनावी मैदान में संभावित नुकसान कम करने और अधिकृत प्रत्याशियों के पक्ष में समीकरण मजबूत करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। पंचायती राज आम चुनाव 2026 के तहत जिला परिषद बाड़मेर के 37 वार्डों के लिए नाम वापसी की प्रक्रिया गुरुवार को शांतिपूर्वक संपन्न हुई। नाम वापसी के साथ ही अब चुनावी मुकाबले की तस्वीर स्पष्ट होने लगी है। टिकट वितरण के बाद जिन वार्डों में बागी प्रत्याशियों के मैदान में उतरने से मुकाबला पेचीदा होने की आशंका थी, वहां उन्हें मनाने के प्रयासों पर पार्टी नेताओं का विशेष ध्यान रहा। टिकट वितरण के बाद राजनीतिक दलों के सामने सबसे बड़ी चुनौती असंतुष्ट नेताओं और कार्यकर्ताओं को साथ बनाए रखने की रहती है। जिला परिषद चुनाव में भी भाजपा के सामने अधिकृत प्रत्याशियों के समर्थन में संगठन को एकजुट रखने की चुनौती रही। ऐसे में केके विश्नोई और स्वरूप सिंह खारा समेत पार्टी के अन्य नेताओं ने हस्तक्षेप करते हुए बागी प्रत्याशियों से बातचीत की और उन्हें नामांकन वापस लेने के लिए राजी करने के प्रयास किए। राजनीतिक नजरिए से यह कवायद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। यदि बागी प्रत्याशी चुनाव मैदान में बने रहते हैं, तो वे संबंधित वार्डों में अधिकृत उम्मीदवारों के वोटों में सेंध लगा सकते हैं। इससे विपक्षी प्रत्याशियों को फायदा मिलने की संभावना भी रहती है। ऐसे में नाम वापसी के दौरान असंतुष्टों को मनाना भाजपा की चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा रहा。 अब चुनाव प्रचार के दौरान प्रत्याशियों की सक्रियता, स्थानीय समीकरण और संगठन की ताकत निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं। भाजपा के सामने जहां अपने अधिकृत प्रत्याशियों को मजबूती देने की चुनौती है, वहीं अन्य राजनीतिक दल भी वार्डवार चुनावी समीकरणों के आधार पर अपनी रणनीति तैयार करेंगे। नाम वापसी के दौरान बागियों को मनाने में भाजपा नेताओं की भूमिका ने चुनावी प्रक्रिया को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बना दिया है। अब देखना होगा कि नेताओं के प्रयासों से पार्टी को कितना फायदा मिलता है और 37 वार्डों में होने वाले मुकाबले में इसका क्या असर पड़ता है।
0
0
Report

रींगस में पालिका बोर्ड की पहली बैठक हंगामे के बीच स्थगित

Sikar, Rajasthan:रींगस पालिका बोर्ड री पहली बैठक गुरुवार ने हंगामो होबा सूं अणपूरी रह गी। नगर का विकास का कामां तांई कमेटियां बणाबा रो प्रस्ताव एजेंडा में शामिल करबा री मांग ने लेयन विपक्षी दल का 14 पार्षद पालिकाध्यक्ष री पीठ का साम्ही ही धरणा पै बैठ ग्या। बैठक में पार्षद कमेटियां बणाबा री जोरदार मांग उठाई अर तत्कालीन कार्यवाहक ईओ महेश ओला ने दिया ग्या ज्ञापन री प्रति भी हाथां में लेयन लहराई। घणी देर तांई चलेड़ा ईं हंगामो अर विधायक सुभाष मील अर ईओ हरिनारायण यादव री समझाइश का बावजूद जब बात कोनी बणी, तो पालिकाध्यक्ष अमित शर्मा बाढ़ी? बैठक ने आवबा आला आदेश तांई स्थगित कर दी।
0
0
Report
Advertisement

मुर्गी दाना फैक्ट्री में हादसा: एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल

Amethi, Uttar Pradesh:फैक्ट्री में अचानक चालू हुई मिक्सर मशीन, एक मजदूर की दर्दनाक मौत, दूसरा मजदूर गम्भीर रूप से हुआ घायल, शालीमार ग्रुप की मुर्गी दाना फैक्ट्री C1 में सफाई के दौरान अचानक हुआ हादसा, इसकी चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही घायल मजदूर को ट्रामा सेंटर जगदीशपुर मे ईलाज चल रहा है, सीओ मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह घटना स्थल पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया है, पुलिस ने मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई में जुटी गई है, कमरौली थाना क्षेत्र के सेक्टर-22 मे स्थित शालीमार ग्रुप की मुर्गी दाना फैक्ट्री C1 की घटना
0
0
Report

फर्जी FMG प्रमाणपत्र से इंटर्नशिप: राजस्थान में 4 डॉक्टर गिरफ्तार

Jaipur, Rajasthan:विदेशी डिग्री, फर्जी सर्टिफिकेट ! 30 लाख में FMG परीक्षा पास करने का कथित खेल फर्जी सर्टिफिकेट से मेडिकल इंटर्नशिप ! 4 और डॉक्टर गिरफ्तार, SOG के रडार पर 100 फर्जी डॉक्टरों का नेटवर्क जयपुर vishnu विदेश से MBBS की डिग्री ली... लेकिन भारत में डॉक्टर के तौर पर प्रैक्टिस करने के लिए जरूरी परीक्षा पास नहीं कर पाए... तो कथित तौर पर शॉर्टकट का रास्ता चुना ! लाखों रुपए खर्च किए और FMG स्क्रीनिंग परीक्षा का फर्जी सर्टिफिकेट बनवा लिया... इसी फर्जी सर्टिफिकेट के आधार पर राजस्थान के मेडिकल कॉलेजों में इंटर्नशिप करने और मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन कराने का मामला सामने आता जा रहा है... SOG ने इस मामले में चार और डॉक्टरों को गिरफ्तार किया है... अब तक 100 से ज्यादा लोगों को चिह्नित किया जा चुका है... और 33 आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं... देखिए ये खास रिपोर्ट... फर्जी सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप..... राजस्थान में फर्जी FMG सर्टिफिकेट के जरिए मेडिकल इंटर्नशिप और रजिस्ट्रेशन कराने के मामले में SOG ने बड़ा एक्शन लिया है... विदेश से MBBS करने वाले चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है... आरोप है कि इन लोगों ने FMG स्क्रीनिंग परीक्षा पास नहीं की... लेकिन परीक्षा का कूटरचित सर्टिफिकेट हासिल कर लिया... इसी के आधार पर राजस्थान के अलग-अलग मेडिकल कॉलेजों में इंटर्नशिप کی... और राजस्थान मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन किया... SOG के मुताबिक, इस पूरे मामले में फर्जी सर्टिफिकेट तैयार कराने और रजिस्ट्रेशन कराने के लिए प्रति व्यक्ति 20 से 30 लाख रुपए तक लेने की बात सामने आई है... ग्राफिक्स इन .... फर्जी FMG सर्टिफिकेट का मामला विदेश से MBBS करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार 20 से 30 लाख रुपए तक देने का आरोप 100 से ज्यादा संदिग्ध चिह्नित पहले 33 आरोपी हो चुके गिरफ्तार कहाँ से MBBS किया, इंटर्नशिप कहाँ हुई, कुल कितने आरोपी, कौन-कौन शामिल हैं - SOG की जांच के अनुसार राजस्व मेडिकल काउंसिल के तत्कालीन रजिस्ट्रार सहित गिरफ्तारियां.... इस मामले की जांच SOG के उपाधीक्षक जितेंद्र नावरिया कर रहे हैं... जांच में विदेश से MBBS करने वाले 100 से ज्यादा लोगों को चिह्नित किया जा चुका है... SOG के अनुसार, राजस्थान मेडिकल काउंसिल के तत्कालीन रजिस्ट्रार डॉ. राजेश शर्मा, यूडीसी अखिलेश माथुर, एलडीसी फरहान हसन और मुख्य आरोपी भानाराम माली सहित कई लोगों को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है... पुलिस के मुताबिक, भानाराम माली, शुभम गुर्जर, इंद्रराज गुर्जर और अन्य लोगों पर कथित तौर पर फर्जी सर्टिफिकेट बनवाने और राजस्थान मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए रकम लेने के आरोप हैं... SOG का कहना है कि मामले में अब तक कुल 33 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है... चार नए आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद जांच का दायरा और बढ़ाया जा रहा है... फिलहाल SOG गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है... साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि फर्जी FMG सर्टिफिकेट तैयार कराने और उनके आधार पर इंटर्नशिप व रजिस्ट्रेशन कराने के नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है... जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी...
0
0
Report
Advertisement

दूनी में जल संचय-जनभागीदारी 3.0: रैली और सोख्ता गड्ढे पानी बचाने का संदेश

Tonk, Rajasthan:दूनी टोंक जल संचय-जन भागीदारी 3.0 अभियान के तहत दूनी नगर पालिका में कार्यक्रम आयोजित श्रमदान कर बनाए सोख्ता गड्ढे, जल संकल्प रैली निकालकर दिया पानी बचाने का संदेश जल संचय-जन भागीदारी 3.0 अभियान के तहत नगर पालिका दूनी में जल संरक्षण एवं जल संचय को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर पालिका परिसर में जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों ने श्रमदान कर जल संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंतर्गत वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने के लिए सोख्ता गड्ढों का निर्माण किया गया। वहीं, आमजन को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जल संकल्प रैली निकाली गई। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने “पानी बचाओ-जीवन बचाओ” और “जल है तो कल है” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को पानी का महत्व समझाते हुए जल बचाने का आह्वान किया। अभियान के माध्यम से जल संचय, वर्षा जल संरक्षण और पानी के सदुपयोग के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने का संदेश दिया गया।
0
0
Report

सेलारपुरा में आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य जागरूकता शिविर

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के सेलारपुरा में गुरुवार को आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयुष्मान आरोग्य मंदिर, सेलारपुरा एवं चिकित्सा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हुए इस कार्यक्रम में किशोरियों और गर्भवती महिलाओं की रक्ताल्पता की जांच की गई। साथ ही रक्तचाप और रक्त शर्करा की जांच भी की गई। कार्यक्रम में आयुष्मान आरोग्य मंदिर, सेलारपुरा की प्रभारी चिकित्सक डॉ. आरती दवे ने महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने ऋतुचर्या, दिनचर्या एवं गर्भिणी परिचर्या के महत्व को समझाया। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, संतुलित आहार लेने तथा गर्भावस्था के दौरान जरूरी सावधानियां बरतने के प्रति भी जागरूक किया। कार्यक्रम के तहत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, सेलारपुरा में भी स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधि हुई। डॉ. दवे ने विद्यार्थियों को सही खान-पान, उचित आहार-विहार और योग के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने औषधीय पौधों के स्वास्थ्य संबंधी महत्व के साथ घर पर आसानी से उगाए जा सकने वाले औषधीय पौधों के बारे में भी विस्तार से बताया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों, गर्भवती महिलाओं और विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, एनीमिया जैसी समस्याओं की समय पर पहचान को प्रोत्साहित करना तथा स्वस्थ जीवनशैली और औषधीय पौधों के प्रति रुचि विकसित करना रहा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से सुश्री ममता मेघवाल तथा आशा सहयोगिनी मधु रैदास ने कार्यक्रम में सहयोग किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहन मीणा, हुकुम सिंह सोलंकी एवं अन्य शिक्षकों का भी सहयोग रहा。
0
0
Report
Advertisement

बीकानेर में जलदाय विभाग के काम पर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया, भेदभाव के आरोप

Bikaner, Rajasthan:जलदाय विभाग के काम के विरोध में कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन हेड पोस्ट ऑफिस के पास चल रहा निर्माण कार्य कांग्रेस नेताओं ने रुकवाया निर्माण कार्य के बीच खड्डे में बैठकर नेताओं ने जताया विरोध चौतीना क्षेत्र में लंबे समय से पाइपलाइन नहीं डालने पर उठाए सवाल बजट आवंटन में भेदभाव का आरोप लगाकर जलदाय विभाग से मांगा जवाब Intro- बीकानेर में जलदाय विभाग के कामकाज को लेकर कांग्रेस नेताओं का विरोध सामने आया है हेड पोस्ट ऑफिस के पास चल रहे निर्माण कार्य को कांग्रेस नेताओं ने रुकवा दिया और खुद निर्माण कार्य के बीच बने खड्डे में बैठकर विरोध जताया कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि चौतीना क्षेत्र में लंबे समय से पाइपलाइन डालने का काम अटका हुआ है यहां बजट की कमी का हवाला दिया जा रहा था जबकि दूसरे क्षेत्रों में बजट मिलने पर काम आगे बढ़ाया जा रहा है इसी को लेकर कांग्रेस नेताओं ने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं बीकानेर में जलदाय विभाग के निर्माण कार्य को लेकर अब विरोध तेज होता नजर आ रहा है हेड पोस्ट ऑफिस के पास चल रहे काम के दौरान कांग्रेस नेता मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य रुकवाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया विरोध का तरीका भी चर्चा में रहा जहां आनंद सिंह और सुभाष स्वामी सहित कई नेता निर्माण कार्य के बीच बने खड्डे में बैठ गए और विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई कांग्रेस नेताओं ने चौतीना क्षेत्र में लंबे समय से पाइपलाइन नहीं डाले जाने का मुद्दा उठाया उनका कहना है कि क्षेत्र में काम शुरू नहीं होने पर बजट की कमी बताई जा रही थी लेकिन दूसरे क्षेत्रों में बजट मिलने के बाद निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं नेताओं ने इसे पाइपलाइन कार्यों में भेदभाव का मामला बताते हुए जलदाय विभाग से जवाब मांगा है कांग्रेस नेताओं का सवाल है कि जब दूसरे क्षेत्रों में काम के लिए बजट उपलब्ध हो सकता है तो चौतीना क्षेत्र के लोगों को पाइपलाइन सुविधा के लिए लंबे समय तक इंतजार क्यों करना पड़ रहा है अभी प्रदर्शन के जरिए कांग्रेस ने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं
0
0
Report

पोकरण के मंदिरों में बार-बार चोरी से सुरक्षा कर्मियों को चुनौती

Jaisalmer, Rajasthan:जिला — जैसलमेर विधानसभा — पोकरण खबर की लोकेशन — पो करण पोकरण में धार्मिक स्थलों पर चोरों का आतंक, पंचमुखी महादेव मंदिर के ताले लगातर हो रही चोरी की वारदातों से सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, श्रद्धालुओं में रोष पोकरण, जैसलमेर पोकरण शहर में चोरी की वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब चोरों ने शहर के पंचमुखी महादेव मंदिर को निशाना बनाते हुए मंदिर के ताले तोड़ दिए। धार्मिक स्थलों पर लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से श्रद्धालुओं में रोष व्याप्त है। वहीं, शहर में बार-बार सामने आ रही चोरी की वारदातों ने पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, शहर में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। आए दिन होने वाली ऐसी वारदातों से आमजन में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। धार्मिक स्थलों को निशाना बनाए जाने से श्रद्धालुओं में भी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन को गश्त बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखने की जरूरत है। शहरवासियों के सामने अब यह सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर पोकरण में चोरी की वारदातों पर कब लगाम लगेगी? धार्मिक स्थलों सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग उठ रही है। अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इन घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए क्या कदम उठाता है।
0
0
Report

राजकोट गोल्ड फर्म हत्याकांड: उदयपुर-सिरोही पुलिस ने 5 बदमाश पकड़े

Udaipur, Rajasthan:गुजरात के राजकोट में गोल्ड फर्म के कर्मचारी की हत्या कर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को उदयपुर पुलिस ने दबोचा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कार और लूट का माल भी बरामद किया है। वही वारदात में शामिल तीन अन्य बदमाशों को सिरोही पुलिस ने दबोच लिया। घटना के बाद गुजरात पुलिस की सूचना पर जिले भर में नाकाबंदी करवाई गई। इस दौरान सुखेर थाना पुलिस ने कार सवार दो आरोपियों गिरफ्तार किया, जिनके पास से 1 किलो सोना और 3 किलो चांदी का पाउडर जब्त किया गया। उदयपुर पुलिस ने मामले की जानकारी गुजरात पुलिस को दे दी है। गुजरात पुलिस के उदयपुर पहुंचने के बाद आवश्यक कार्रवाई कर आरोपियों को सौंप दिया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top