Neemuch
MP में लापता युवक के कपड़े और नोट मिले, डूबने की आशंका
Phophalya, Madhya Pradesh:नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र में जाजू सागर डेम पर एक 35 वर्षीय युवक के कपड़े, मोबाइल, आधार कार्ड, पर्स और डायरी मिलने से हड़कंप मच गया। युवक शेरु पिता मुबारक हुसैन गुरुवार रात से लापता था। परिजनों ने नीमच केंट थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जीरन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और डेम में तलाश शुरू कर दी। युवक के डूबने की आशंका जताई जा रही है। थाना प्रभारी ने जांच जारी रहने की बात कही।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
केदारनाथ पैदल मार्ग बारिश के कारण अवरुद्ध, सोनप्रयाग-गौरीकुंड में यात्रियों को रोका गया
Routhiya, Uttarakhand:केदारनाथ धाम पैदल यात्रा मार्ग पर बारिश के चलते एक बार फिर आवाजाही प्रभावित हुई है। चीरबासा हैलीपैड के समीप मलबा और पत्थर आने से पैदल मार्ग अवरुद्ध हो गया है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने फिलहाल सोनप्रयाग और गौरीकुंड में यात्रियों को रोक दिया है। वीओ: गत रात्रि हुई बारिश के कारण चीरबासा हैलीपैड के समीप केदारनाथ पैदल मार्ग पर भारी मलबा और पत्थर आने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। सूचना मिलते ही जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र ने संबंधित कनिष्ठ अभियंता और डीडीएमए गुप्तकाशी को इसकी जानकारी दी। क्षेत्र में अभी भी बारिश जारी है। मौसम सामान्य होने के बाद मार्ग से मलबा और पत्थर हटाने का काम शुरू किया जाएगा। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए फिलहाल सोनप्रयाग और गौरीकुंड में केदारनाथ जाने वाले यात्रियों को रोका गया है। प्रशासन ने यात्रियों से मौसम और मार्ग की स्थिति सामान्य होने तक निर्देशों का पालन करने तथा अनावश्यक रूप से आगे नहीं बढ़ने की अपील की है।0
0
Report
गढ़वा में एमवीआई चेकिंग: तीन कमांडर जीप बिना कागजात पकड़ीं
Narayanpur, Jharkhand:गढ़वा जिला मुख्यालय में एमवीआई की वाहन चेकिंग से हड़कंप मचा हुआ है। जांच के दौरान वाहनों के दस्तावेजों में कई चौंकाने वाली गड़बड़ियां सामने आई हैं। कहीं बोलेरो के नंबर पर कमांडर जीप दौड़ती मिली, तो कई वाहन बिना जरूरी कागजात के सड़क पर चलते पाए गए। इसके साथ ही स्कूल बस और सवारी बसों के दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। जिन वाहनों के कागजात अधूरे या नियमों के मुताबिक नहीं पाए जाएंगे, उनके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, गढ़वा जिला मुख्यालय में एमवीआई की टीम ने वाहनों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान कमांडर जीप समेत कई वाहनों को रोककर उनके रजिस्ट्रेशन, परमिट, फिटनेस, इंश्योरेंस और अन्य जरूरी कागजातों की जांच की गयी। जांच के दौरान तीन कमांडर जीप ऐसे मिले, जिनके पास जरूरी कागजात मौजूद नहीं थे। इन वाहनों को पकड़कर कार्रवाई की गई है। जांच के दौरान एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया, जहां बोलेरो के नंबर पर कमांडर जीप चलती मिली। इसके अलावा कई ऐसे वाहन भी जांच के दायरे में आए, जो जरूरी दस्तावेजों के बिना सड़क पर दौड़ रहे थे। एमवीआई की इस कार्रवाई के बाद वाहन संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूल बसों और सवारी बसों के कागजात की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जिन स्कूल वाहनों के दस्तावेज पूरे नहीं पाए जाएंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार जुर्माना और अन्य कार्रवाई की जाएगी। एमवीआई ने सभी स्कूल संचालकों और वाहन मालिकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों के सभी जरूरी कागजात अपडेट रखें। खासकर स्कूल बसों में फिटनेस, परमिट, इंश्योरेंस और सुरक्षा से जुड़े मानकों का पालन सुनिश्चित करें, ताकि बच्चों और यात्रियों की सुरक्षा से किसी तरह का समझौता न हो।0
0
Report
रोबो फिश: जलरोबोट ने मछली जैसी गतिशीलता दिखायी
Noida, Uttar Pradesh:robo fish0
0
Report
Advertisement
देवरी पुलिस ने अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी, पिकअप चालक फरार
Giridih, Jharkhand:एभीबी : गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बीती रात को चतरो-महतोटांड मुख्य मार्ग पर सांखो गांव के पास शराब लदे एक पिकअप वाहन को जब्त किया है। पुलिस ने वाहन की तलाशी के दौरान विभिन्न ब्रांड की 902 बोतल शराब और 450 कैन बीयर बरामद की है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये बताई गई है। शराब की यह खेप बिहार की ओर ले जाई जा रही थी। हालांकि पुलिस को देखते ही चालक पिकअप वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि देवरी थाना क्षेत्र के रास्ते एक पिकअप वाहन में भारी मात्रा में अवैध शराब लादकर बिहार ले जाया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खोरीमहुआ अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चतरो-महतोटांड मुख्य मार्ग पर सांखो गांव के पास संदिग्ध पिकअप वाहन संख्या बीआर 39 के 8566 को रोकने का प्रयास किया। पुलिस टीम को देखते ही चालक वाहन को सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पिकअप से रॉयल चैलेंज फाइनस्ट प्रीमियम व्हिस्की की 72 बोतल, रॉयल स्टैग डीलक्स व्हिस्की की 280 बोतल तथा आइकॉनिक व्हाइट एलीट इंटरनेशनल ग्रेन व्हिस्की की 550 बोतल बरामद की गई। इसके अलावा किंगफिशर स्ट्रांग क्लासिक प्रीमियम बीयर की 450 कैन भी मिली। बरामद शराब की कुल मात्रा करीब 450 लीटर बताई गई है। इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने शुक्रवार को देवरी थाना में पत्रकारों को बताया कि अवैध शराब के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। खासकर सीमावर्ती इलाकों में अवैध शराब की तस्करी को लेकर पुलिस काफी चौकन्नी है। बिहार सीमा से जुड़े रास्तों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है। अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य अवैध शराब के परिवहन और तस्करी पर पूरी तरह अंकुश लगाना है। पुलिस ने शराब और पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है। मामलों में देवरी थाना कांड संख्या 87/26 के तहत दर्ज कर बीएनएस की धारा एवं उत्पाद अधिनियम की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस फरार चालक की पहचान करने के साथ उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। कार्रवाई में खोरीमहुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के अलावे गावां अंचल के पुलिस इंस्पेक्टर रोहित कुमार महतो, देवरी थाना प्रभारी श्वेता कुमारी, एसआई उपेंद्र कुमार यादव, रिशु सिन्हा, उत्पात विभाग के लक्ष्मण महतो सहित कई जवान जवान शामिल थे。0
0
Report
बच्चों से जुड़ी नई खबर पर बड़ा खुलासा
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
महिला से छिनैती करने वाले शातिर बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने से गिरफ्तार
Mau, Uttar Pradesh:प्रकाश पाण्डेय/मऊ मऊ। जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक शातिर अपराधी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। यह बदमाश पिछले सप्ताह एक महिला के साथ हुई छिनैती की घटना में वांछित था। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जमीन बेरुकी की तरफ घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी, जिसमें थानाध्यक्ष बाल-बाल बचे। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा। पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में लेकर इलाज के लिए सीएचसी रतनपुरा में भर्ती कराया। 5 सितंबर को की थी छिनैती गिरफ्तार बदमाश की पहचान मयंक उर्फ प्रिंस यादव (23) पुत्र ओमप्रकाश यादव (निवासी टेघुनिया गोविंदपुर, थाना घोसी) के रूप में हुई है। मयंक घोसी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसने 5 सितंबर को चकरा-जमीनसहरुल्ला मार्ग पर अपने साथियों के साथ मिलकर एक महिला से कान की बाली छीन ली थी। दो साथी हुए फरार अंधेरे का फायदा उठाकर मयंक के दो साथी मौके से फरार हो गए। उनकी पहचान राजा राजभर और लाला उर्फ योगेन्द्र राजभर (दोनों निवासी रसड़ी, थाना घोसी) के रूप में हुई है। पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस ने मामले में बीएनएस और आर्म्स एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा की गई बरामदगी: मौके se 1 अवैध तमंचा (315 बोर) 1 जिंदा कारतूस और 1 खोखा (315 बोर) 1 खोखा कारतूस (9mm) लूटी गई 1 जोड़ी पीली धातु की कान की बालीघटना में प्रयुक्त होंडा शाइन मोटरसाइकिल 1 की-पैड मोबाइल फोन बरामद आरोपी का है लंबा आपराधिक इतिहास मयंक उर्फ प्रिंस एक शातिर अपराधी है। उस पर मऊ जिले के दोहरीघाट, मधुबन और सरायलखंसी थानों में चोरी, रंगदारी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत आधा दर्जन से अधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं।0
0
Report
Advertisement
Muradnagar dowry death: Husband and in-laws accused of killing newlywed
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के मुरादनगर में शादी के कुछ महीनों बाद ही एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और छत से नीचे फेंककर हत्या करने का आरोप लगाया है। मामला मुरादनगर के महावीर लोहे वालो के निकट नेहा पैंट हाउस मेन रोड का है। गौतमबुद्ध नगर के भंगेल बेगमपुर निवासी प्रभात ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसने अपनी बहन आकृति उर्फ रिया की शादी मुरादनगर निवासी गौरव के साथ तय की थी। शादी तय होने के दौरान लड़के पक्ष द्वारा गाड़ी की ओर अन्य मांग की गई। बातचीत न बनने पर दबाव बनाकर कोर्ट मैरिज कराई गई। इसके बाद से ही आरोपी पति गौरव, ससुर रमेश, सास सरोज, जेठ सनी और ननद नेहा व सोनी द्वारा 30 लाख रुपये और स्कार्पियो-एन गाड़ी की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा।7 सितंबर 2026 की रात को मृतका आकृति ने अपने भाई को फोन पर रोते हुए बताया कि ससुराल वाले उसके साथ मारपीट कर रहे हैं और जान से मारने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ ही देर बाद फिर फोन आया कि आकृति छत से नीचे गिर पड़ी है। परिवार जब अस्पताल पहुँचा, तो डॉक्टरों ने आकृति को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, भाई की शिकायत पर मुरादनगर पुलिस ने पति सहित ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।0
0
Report
Scooter पर नया अपडेट सामने आया
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
मंकी से जुड़ी खबर पर ताज़ा अपडेट
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
मऊ में छिनैती के आरोपी से मुठभेड़, एक घायल, दो साथी भागे
Mau, Uttar Pradesh:मऊ। जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक शातिर अपराधी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। यह बदमाश पिछले सप्ताह एक महिला के साथ हुई छिनैती की घटना में वांछित था। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जमीन बेरुकी की तरफ घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी, जिसमें थानाध्यक्ष बाल-बाल बचे। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा। पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में लेकर इलाज के लिए सीएचसी रतनपुरा में भर्ती कराया। 5 सितंबर को की थी छिनैती गिरफ्तार बदमाश की पहचान मयंक उर्फ प्रिंस यादव (23) पुत्र ओमप्रकाश यादव (निवासी टेघुनिया गोविंदपुर, थाना घोसी) के रूप में हुई है। मयंक घोसी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसने 5 सितंबर को चकरा-जमीनसहरुल्ला मार्ग पर अपने साथियों के साथ मिलकर एक महिला से कान की बाली छीन ली थी। दो साथी हुए फरार अंधेरे का फायदा उठाकर मयंक के दो साथी मौके से फरार हो गए। उनकी पहचान राजा राजभर और लाला उर्फ योगेन्द्र राजभर (दोनों निवासी रसड़ी, थाना घोसी) के रूप में हुई है। पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस ने मामले में बीएनएस और आर्म्स एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा की गई बरामदगी: मौके se 1 अवैध तमंचा (315 बोर) 1 जिंदा कारतूस और 1 खोखा (315 बोर) 1 खोखा कारतूस (9mm) लूटी गई 1 जोड़ी पीली धातु की कान की बालीघटना में प्रयुक्त होंडा शाइन मोटरसाइकिल 1 की-पैड मोबाइल फोन बरामद आरोपी का है लंबा आपराधिक इतिहास मयंक उर्फ प्रिंस एक शातिर अपराधी है। उस पर मऊ जिले के दोहरीघाट, मधुबन और सरायलखंसी थानों में चोरी, रंगदारी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत आधा दर्जन से अधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं।0
0
Report
पाकुड़ में बरसात से जलभराव; स्वास्थ्य केंद्र व पंचायत सचिवालय तक पहुँच टूट
Pakur, Jharkhand:एकर इंट्री--पाकुड़ सदर प्रखंड के कई गांवों में बरसात के कारण जलभराव की समस्या सामने आयी है...इसी दौरान पाकुड़ प्रखंड के भवानीपुर पंचायत में भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है...पिछले कई दिनों से गांव के पंचायत सचिवालय और स्वास्थ्य उपकेंद्र परिसर में पानी भर गया हैं,जहां जाना मुस्किल है...घुटने तक तक पानी भरा हुआ है...भवानीपुर से फरसा जाने वाली सड़क के किनारे बने पंचायत भवन और स्वास्थ्य उपकेंद्र तक जाने वाले रास्ते में पानी भर गया है... पूरा परिसर में पानी भरा है...जलभराव के कारण ग्रामीण इन केंद्र तक पहुंच ही नहीं पा रहे हैं...फिलहाल, वैकल्पिक व्यवस्था के तहत इन केंद्रों को दूसरी जगहों पर चलाया जा रहा है...ताकि ग्रामीणों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो...पंचायत के कई ग्रामीणों ने बताया कि उनके लिए पंचायत सचिवालय और स्वास्थ्य उपकेंद्र जाना बहुत जरूरी हैं...बीमार पड़ने पर वे स्वास्थ्य उपकेंद्र जाते हैं, जरूरी कामों के लिए पंचायत सचिवालय पहुंचते हैं...ग्रामीणों का कहना है कि ये दोनों भवन ऐसी जगह बनाए गए हैं जो सड़क से काफी नीचे है...इसलिए बरसात का पानी यहां पर जमा हो जाता है....ग्रामीणों ने शिकायत की कि अगर भवन बनाने से पहले यहां अच्छी तरह मिट्टी भर दी जाती तो जलभराव नहीं होता और सभी केंद्र ठीक से चलते...उन्होंने मांग की कि प्रशासन इस पर ध्यान दे और भवन बनाने वाले संबंधित लोगों पर कार्रवाई करे... इस बारे में अंचल अधिकारी सह प्रभारी बीडीओ अरविंद कुमार बेदिया ने बताया कि जलभराव के कारण इन केंद्रों के सभी जरूरी काम दूसरी जगहों पर करवाए जा रहे हैं... वही पाकुड़ सदर प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ के के सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य उप केंद्र में पानी जमा हो जाने के कारण दूसरे जगह पर सभी जरूरी कार्य किए जा रहे हैं...स्वास्थ्य से संबंधित कोई काम प्रभावित नहीं है...सभी काम हो रहा है...हमारे स्वास्थ्य कर्मी गांव जा रहे हैं और ग्रामीणों की समस्या का समाधान भी कर रहे हैं...0
0
Report
Advertisement
पंजाब पुलिस ने यूरोप से पहला प्रत्यर्पण सफल किया
Noida, Uttar Pradesh:पंजाब पुलिस ने यूरोप से पहली बार किसी अपराधी के प्रत्यर्पण में सफलता हासिल की अंतर-देशीय संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी के तौर पर, पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों की मदद से मोल्दोवा गणराज्य से भगोड़े अपराधी अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत डलम का प्रत्यर्पण सुनिश्चित किया है। वह जग्गू भगवानपुरिया गैंग का एक अहम सदस्य है और उस पर हत्या, हत्या की कोशिश, UAPA, आर्म्स एक्ट और नशीले पदार्थों से जुड़े अपराधों जैसे कई मामले दर्ज हैं। यह पंजाब पुलिस द्वारा किसी यूरोपीय देश से किया गया पहला प्रत्यर्पण है, जो संगठित अपराध के खिलाफ हमारी लड़ाई में एक अहम उपलब्धि है। 'ऑपरेशन ईस्टर्न रीच' - जो छह महीने तक खुफिया जानकारी पर आधारित एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का सर्च ऑपरेशन था - की यह सफलता AGTF पंजाब और OFTEC पंजाब द्वारा केंद्रीय एजेंसियों और अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों के साथ लगातार निगरानी और करीबी तालमेल के कारण ही संभव हो पाई।0
0
Report
पटना के 31 इमरजेंसी बॉक्स अब सीधे डायल 112 से जुड़ेंगे
Patna, Bihar:पटना में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए दो साल पहले 31 स्थानों पर लगाए गए इमरजेंसी कॉल बॉक्स अब सीधे डायल 112 आपात सेवा से जुड़ेंगे, पटना स्मार्ट सिटी की ओर से इसकी व्यवस्था डायल 112 को सौंप दी गई है और इस महीने के अंत तक नई व्यवस्था शुरू होने की संभावना है, कॉल बॉक्स का हेल्प बटन दबाते ही सूचना सीधे 112 कंट्रोल रूम में पहुंचेगी और जरूरत के अनुसार पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचेगी, कॉल बॉक्स में दो बीप के बाद मदद मांगने की सुविधा और तेज आवाज वाले लाउडस्पीकर लगे हैं। पहले कॉल बॉक्स से स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम में तैनात अधिकारी से बात होती थी जिसके बाद सूचना संबंधित थाने तक पहुंचती थी । इस्तेमाल कम होने और सहायता पहुंचने की प्रक्रिया लंबे होने के कारण अब इसे सीधे 112 से जोड़ा जा रहा है, इससे शिकायत दर्ज होने से लेकर पुलिस के पहुंचने तक का समय कम होगा। यह सुविधा कारगिल चौक, डाकबंगला चौक, गांधी मैदान, अटल पथ गोलंबर, आयकर गोलंबर, पटना साहिब स्टेशन, हाईकोर्ट मोड़, जीपीओ गोलंबर, राजधानी वाटिका समेत राजधानी के 31 प्रमुख स्थानों पर उपलब्ध है।0
0
Report
सीतामढ़ी में डुमरा केथरिया में हत्या: जिला परिषद सदस्य के पति को गोली मारी गई
Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी में डुमरा थाना क्षेत्र के केथरिया गांव में अहले सुबह जिला परिषद सदस्य के पति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह घटना मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई है बाइक सवार अपराधियों ने बैद्यनाथ महतो को आठ गोलियां मारी है जिससे घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इससे पूर्व भी इन पर हमला हो चुका था जिसकी शिकायत थाने में की गई थी। इतना ही नहीं ग्रामीणों ने सुरक्षा को लेकर डुमरा थाने का भी घेराव किया था लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की सकी; नतीजा यह हुआ कि आज परिषद पर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है और आगजनी कर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
