icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा के दौरान साय ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा

Jashpur Nagar, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के 2 दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं जहां आज उन्होंने लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोगों में भ्रम फैलाने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर शहर के रणजीता स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के मंच से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में देश में लगाए गए आपातकाल के दौर का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने आपातकाल के दौरान देश की परिस्थितियों को याद करते हुए कांग्रेस की नीतियों पर सवाल उठाए।कार्यक्रम के बाद रणजीता स्टेडियम से 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा का शुभारंभ हुआ। इसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ बड़ी संख्या में भाजपा के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए।
0
0
Report

दीपावली से पहले मऊ में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: बसों से पकड़ा गया 230 किलो दूषित खोया कराया गया

PRAKASH PANDEYPRAKASH PANDEYFollow1m ago
Mau, Uttar Pradesh:प्रकाश पाण्डेय/मऊ आगामी दीपावली पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं पेय पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।विभागीय टीम ने छापेमारी कर दो बसों से 230 किलोग्राम दूषित खोया बरामद कर नष्ट कराया। जांच अभियान के दौरान थाना चिरैयाकोट के सामने सैदपुर (गाजीपुर) से आ रही बस संख्या यूपी 65 डीटी 1487 को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 180 किलोग्राम खोया बरामद हुआ। पूछताछ में कैलाश यादव ने 100 किलोग्राम तथा सतीश चन्द्र यादव ने 80 किलोग्राम खोया अपना होना बताया। इसी क्रम में सैदपुर से ही आ रही एक अन्य बस संख्या यूपी 65 एचटी 8285 का निरीक्षण करने पर उसके अंदर 50 किलोग्राम खोया लावारिस अवस्था में पाया गया। दोनों बसों से बरामद कुल 230 किलोग्राम खोया अत्यंत अस्वच्छ एवं दूषित परिस्थितियों में रखा गया था तथा धूल युक्त और बदबूदार हो चुका था। लगभग 69,000 रुपये अनुमानित मूल्य के इस दूषित खोये को खाद्य कारोबारियों की सहमति से नगर पंचायत चिरैयाकोट की टीम के सहयोग द्वारा मौके पर ही नियमानुसार नष्ट करा दिया गया। इसके अतिरिक्त, टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मिठाई की दुकानों का निरीक्षण कर जांच हेतु कुल चार नमूने संग्रहित किए। इनमें पहसा बाजार से छेना मिठाई, भीमपुरा मोड़ (रतनपुरा) स्थित प्रतिष्ठान से बेसन लड्डू, चोरपाकला स्थित भाई-भाई बंगाली स्वीट से बर्फी तथा चोरपाकला के ही एक अन्य प्रतिष्ठान से बर्फी का नमूना लिया गया। सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक की प्रयोगशाला भेजा गया है। सहायक आयुक्त ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी। अभियान के दौरान दुकानदारों को अपने प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई रखने एवं खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने के प्रति जागरूक भी किया गया। बाइट - (खाद्य) आयुक्त-॥ मंजूषा सिंह
0
0
Report
Advertisement

कांग्रेस का जिला स्तर का 3–25 नवंबर जनजागरूकता अभियान: गांव-गांव चौपाल से वोटिंग मुद्दे उजागर

Nuh, Haryana:गांव-गांव में चौपाल लगाकर वोट चोरी के मुद्दे पर लोगों को जागरूक करेगी कांग्रेस 3 से 25 नवंबर तक चलेगा जिला स्तरीय जनजागरूकता अभियान, पिनगवां में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लिया निर्णय。 जिला कांग्रेस कमेटी नूंह की ओर से जिले में 3 नवंबर से 25 नवंबर तक गांव-गांव चौपाल कार्यक्रम आयोजित कर जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर कथित वोट चोरी और मतदाता सूचियों में अनियमितताओं के मुद्दे को उठाएंगे। अभियान को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से पुनहाना विधानसभा क्षेत्र के पिनगवां ब्लॉक में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई。 जिला कांग्रेस कमेटी के अनुसार, इन चौपाल कार्यक्रमों में विधायक राजबीर सिंह फर्टिया मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे, जबकि कार्यक्रमों की अध्यक्षता पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी नूंह के जिलाध्यक्ष शहीदा खान करेंगे。 कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, जनजागरूकता अभियान के दौरान कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को कथित वोट चोरी के मुद्दे से अवगत कराएंगे। इसके साथ ही विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत मतदाता सूचियों से कथित तौर पर वोट काटे जाने के मामलों को भी ग्रामीणों के समक्ष उठाया जाएगा。 जिला कांग्रेस कमेटी का कहना है कि अभियान का उद्देश्य जिले के प्रत्येक गांव तक पहुंचकर लोगों को उनके लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक मताधिकार के प्रति जागरूक करना है। चौपालों के माध्यम से मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की कथित अनियमितता के खिलाफ आवाज उठाने के साथ लोगों को अपने मताधिकार के प्रति सजग रहने का संदेश दिया जाएगा। चौपाल कार्यक्रमों के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी जाएंगी। इसके अलावा मतदाता सूचियों से जुड़ी शिकायतों और संबंधित मामलों की जानकारी एकत्रित की जाएगी, ताकि मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को उचित मंच पर उठाया जा सके। जिला कांग्रेस कमेटी ने इस अभियान के जरिए लोकतांत्रिक प्रक्रिया में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी और मताधिकार की सुरक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठाने की बात कही है。
0
0
Report

कलेक्टर ने मक्सी में विकास कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति और दिशा-निर्देशन दिए

Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर- शाजापुर जिले के मक्सी में बुधवार को कलेक्टर डॉ. परीक्षित संजय राव झाड़े ने विभिन्न शासकीय निर्माण एवं विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। निरीक्षण की शुरुआत कलेक्टर ने मक्सी में निर्माणाधीन शहरी हाईवे की सीसी रोड से की। यहां उन्होंने सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति देखी। इसके बाद वे मक्सी थाने पहुंचे, जहां सिंहस्थ के मद्देनजर पुलिसकर्मियों के ठहरने के लिए बनाई जा रही बिल्डिंग का निरीक्षण किया। उन्होंने भवन निर्माण की स्थिति और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके बाद कलेक्टर ने मक्सी के फिल्टर प्लांट का निरीक्षण कर जल शुद्धिकरण व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं निर्माणाधीन सिविल अस्पताल पहुंचकर भवन निर्माण कार्य की प्रगति देखी। उन्होंने मक्सी के तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया और इसके बाद उज्जैन से इंदौर मार्ग को जोड़ने वाले निर्माणाधीन बायपास का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर ने विभिन्न निर्माण कार्यों की स्थिति की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता, निर्धारित समय-सीमा और विकास कार्यों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बाइट – डॉ. परीक्षित संजय राव झाड़े, कलेक्टर शाजापुर
0
0
Report
Advertisement

छतरपुर: बमीठा थाना क्षेत्र में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद

Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के बमीठा थाना पुलिस ने चंद्रनगर में अवैध पटाखों के बड़े जखीरे को बरामद किया है। शिवराजपुर रोड पर राजेंद्र गुप्ता के यहां छापेमारी में करीब 3 लाख रुपये से अधिक के अवैध पटाखे बरामद किए गए हैं। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शिवराजपुर रोड पर राजेंद्र गुप्ता के यहां अवैध रूप से पटाखों का भंडारण किया जा रहा है। सूचना पर एसडीओपी के साथ थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान करीब 3 लाख रुपये से अधिक के अवैध पटाखे बरामद किए गए। छापेमारी के दौरान मौके पर तहसीलदार सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस ने बरामद पटाखों को जब्त कर आगे की वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है। दीपावली के त्योहार को देखते हुए पुलिस अवैध पटाखा कारोबारियों पर लगातार नजर बनाए हुए है।
0
0
Report

Desuri घाट पर हादसों का सिलसिला जारी, एलिवेटेड वे निर्माण की मांग तेज

Pali, Rajasthan:पाली जिले के देसूरी घाट सेक्शन में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन होने वाले हादसों के बावजूद इस मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अब तक कोई ठोस समाधान नजर नहीं आ रहा है। आज एक बार फिर देसूरी घाट सेक्शन में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। लगातार हो रहे हादसे अब सरकार और जिम्मेदार विभागों के लिए गंभीर चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। पिछले दो दशकों की बात करें तो इस खतरनाक घाट सेक्शन में सैकड़ों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इसके बावजूद स्थायी समाधान का इंतजार आज भी बना हुआ है। वहीं, देसूरी घाट सेक्शन में हादसों पर अंकुश लगाने के लिए एलिवेटेड वे निर्माण की डीपीआर तैयार किए जाने की प्रक्रिया भी चर्चा में है। लेकिन अब आमजन को केवल योजनाओं और घोषणाओं से नहीं, बल्कि धरातल पर काम शुरू होने से राहत की उम्मीद है। ऐसे में सवाल यही है कि आखिर कब तक इस घाट सेक्शन में हादसों का सिलसिला जारी रहेगा? सरकार कब इस गंभीर समस्या को प्राथमिकता देते हुए एलिवेटेड वे निर्माण की दिशा में ठोस कदम उठाएगी? क्योंकि जब तक योजना धरातल पर उतरकर निर्माण कार्य शुरू नहीं होता, तब तक इस खतरनाक मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों और यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े होते रहेंगे।
0
0
Report
Advertisement

झालावाड़ में दीवार गिरने से अधेड़ की मौत, गांव में शोक की लहर

Jhalawar, Rajasthan:डग (झालावाड़) झालावाड़ जिले के गंगधार थाना क्षेत्र के ग्राम दल की रुंडी (पाड़लिया खेड़ा) में दीवार गिरने से एक अधेड़ व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे में विजय सिंह राजपूत दीवार के नीचे दब गए, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं. हादसे के बाद परिजन स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौमहला लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर छा गई. सूचना मिलने पर गंगधार पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया. इसके बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल बना हुआ है.
0
0
Report

मंदसौर में दिव्यांग युवक को SDOP ने बस स्टैंड तक पहुंचवाकर दी मदद, वीडियो वायरल

Mandsaur, Madhya Pradesh:मंदसौर: मध्य प्रदेश के मंदसौर में पुलिस अधिकारी की दरिया दिल्ली का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है यह वीडियो मंगलवार का बताया जा रहा है बताया जा रहा है की जनसुनवाई में शिकायत करने पहुंचे एक दिव्यांग युवक को सीतामऊ एसडीओपी दिनेश प्रजापति ने अपने सरकारी वाहन से बस स्टैंड तक छुड़वाया यह दिव्यांग युवक अपनी शिकायत लेकर पुलिस अधिकारियों के पास जनसुनवाई में पहुंचा था मंगलवार को मंदसौर पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित जनसुनवाई के दौरान मानवता और संवेदनशीलता की एक बेहतरीन तस्वीर देखने को मिली, सीतामऊ थाना क्षेत्र के बड़ावदी निवासी हीरालाल , जो हाथ-पैरों से दिव्यांग हैं, अपनी मोटरसाइकिल से संबंधित शिकायत लेकर जनसुनवाई में पहुंचे थे。 जनसुनवाई समाप्त होने के बाद जब हीरालाल वापस जाने के लिए बाहर निकले तो सीतामऊ एसडीओपी दिनेश प्रजापति उनके साथ आए और हीरालाल को अपने सरकारी वाहन से बस स्टैंड तक पहुंचवाया। इतना ही नहीं, उन्हें घर लौटने के लिए बस का किराया भी दिया।
0
0
Report
Advertisement

भाटपार रानी में मिठाई के गोदाम पर प्रशासन का छापा, 25 किलो तक खराब मिठाई नष्ट

ASAmit SinghFollow9m ago
Deoria, Uttar Pradesh:त्योहारों के दौरान मिलावटखोरी और खराब खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। बुधवार को भाटपार रानी बाजार में एसडीएम के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मिठाई की दुकान के गोदाम पर औचक छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान करीब 25 किलो खराब और दुर्गंधयुक्त मिठाई बरामद हुई, जिसे मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। जांच अभियान के दौरान टीम ने चिवड़ा गली स्थित शैलेश स्वीट हाउस के विंध्यवासिनी गली स्थित गोदाम की जांच किया गया। अधिकारियों ने गोदाम में रखी मिठाइयों की गुणवत्ता, साफ-सफाई और वैधता की पड़ताल की। इस दौरान करीब 10 से 12 किलोग्राम खराब एवं दुर्गंधयुक्त मिठाई मिली। वहीं, जांच में एक अन्य गोदाम में भी करीब 10 से 15 किलोग्राम खराब मिठाई पाई गई। एसडीएम के निर्देश पर दोनों स्थानों से मिली खराब मिठाइयों को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने मिठाइयों के नमूने एकत्र कर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेज दिए । रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने मिठाई विक्रेताओं को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान मिलावटी, बासी और खराब मिठाइयों की बिक्री किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनस्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए छापेमारी एवं जांच अभियान लगातार जारी रहेगा।
0
0
Report

बयाना में नामांकन खारिज होने पर समर्थकों ने लगाया जाम

Bharatpur, Rajasthan:बयाना(भरतपुर)बागरैन पंचायत में 3 सरपंच प्रत्याशियों के नामांकन खारिज, आक्रोशित समर्थकों ने लगाया जाम, गोपाल, बाबूलाल और लक्ष्मण जाटव के नामांकन फॉर्म खारिज होने पर समर्थकों में नाराजगी, बयाना-कैलसाड़ा मार्ग पर समर्थकों ने लगाया जाम, करीब आधे घंटे से सड़क पर आवागमन बाधित, दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें, सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, थाना प्रभारी अवतार गुर्जर ग्रामीणों से कर रहे समझाइश, प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे, आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने के प्रयास जारी, ग्रामीणों में नामांकन खारिज होने से भड़का आक्रोश, सड़क पर उतरे समर्थक बयाना-कैलसाड़ा मार्ग पर लगाया जाम।
0
0
Report

रैगुड़ा जंगल में मुर्गा लड़ाई के बहाने लाखों के जुए में 156 गिरफ्तार

Vijayapura, Karnataka:रैगुड़ा के जंगल में मुर्गा लड़ाई की आड़ में चल रहे बड़े जुआ फड़ पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, यहां मुर्गा लड़ाई पर लाखों रुपये का दांव लगाया जा रहा था। पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने 156 व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 20 लाख 1 हजार 200 रुपये नकद, 47 चारपहिया वाहन और 12 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। पुलिस ने सभी 156 व्यक्तियों के विरुद्ध थाना भद्राकाली में अपराध क्रमांक 06/2026 दर्ज कर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) एवं सार्वजनिक द्यूत अधिनियम की धारा 4 और 13 के तहत कार्रवाई की है। कार्रवाई में जब्ती का विवरण: नकद रकम – ₹20,01,200, चारपहिया वाहन – 47, मोबाइल फोन – 12, कार्रवाई की जद में आए व्यक्ति – 156। राहुल बंसल, Asp
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top