458330
नीमच में नदी के बहाव में बहा ऑटो, 5 सवारों को सुरक्षित निकाला
Jawad, Madhya Pradesh:नीमच जिले के कुकड़ेश्वर कस्बे के पास ईडर नदी में तेज बहाव के चलते एक ऑटो रिक्शा बह गया। ऑटो में 5 लोग सवार थे, जिनकी सुरक्षा को लेकर तुरंत पुलिस और ग्रामीणों ने प्रयास किए। ऑटो चालक की चेतावनी के बावजूद नदी पार करने की कोशिश में ऑटो बह गया और पुलिया के नीचे लुढ़क गया। ग्रामीणों और पुलिस के गोताखोरों की तत्परता से सभी सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सावन में परंपराओं का सम्मान करें, निजी सुविधा से बदलाव की मांग न करें
Ujjain, Madhya Pradesh:निजी सुविधा के लिए धार्मिक परंपराओं में बदलाव की मांग न करें, धर्मशास्त्र के अनुसार ही चलती हैं व्यवस्थाएं कहा- जब भी प्रकृति और परंपराओं से अनावश्यक छेड़छाड़ हुई, उसके दुष्परिणाम समाज को भुगतने पड़े उज्जैन। सावन माह शुरू होने से पहले अखिल भारतीय पुजारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महाकाल मंदिर के वरिष्ठ पुजारी महेश शर्मा ने श्रद्धालुओं से मंदिरों की परंपराओं और प्रकृति का सम्मान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु अपनी निजी सुविधा या स्वार्थ के लिए मंदिरों की वर्षों पुरानी धार्मिक परंपराओं में बदलाव की मांग न करें। मंदिरों की व्यवस्थाएं धर्मशास्त्र और सनातन परंपराओं के अनुसार तय होती हैं और उनका पालन करना सभी की जिम्मेदारी है。 पुजारी महेश शर्मा ने कहा कि जब भी किसी ने प्रकृति या धार्मिक परंपराओं से अनावश्यक छेड़छाड़ की है, उसके दुष्परिणाम सामने आए हैं। इसलिए श्रद्धा के साथ मंदिरों में आएं, दर्शन और पूजा करें, लेकिन परंपराओं को बदलने का प्रयास न करें। उन्होंने कहा कि धर्म और प्रकृति दोनों का संतुलन बनाए रखना ही समाज और आने वाली पीढ़ियों के हित में है。 उन्होंने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि सावन जैसे पवित्र महीने में भगवान शिव की आराधना श्रद्धा, अनुशासन और मर्यादा के साथ करें। मंदिरों की परंपराओं का सम्मान करना ही सच्ची भक्ति है। सनातन परंपराओं को अक्षुण्ण रखना प्रत्येक श्रद्धालु का कर्तव्य है और इन्हें निजी सुविधाओं के आधार पर बदले जाने की मांग नहीं की जानी चाहिए।0
0
Report
पेपर लीक पर हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने कड़ी कार्रवाई की मांग
Sonipat, Haryana:हरियाणा बीजेपी अध्यक अर्चना गुप्ता की प्रेस कॉन्फ्रेंस संसद का सत्र शुरू हो चुका है, लेकिन तमाम विपक्ष संसद में मुद्दे उठाने की बजाय, सड़को पर बैठा है सरकार ने पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई की है, पेपर को रद्द करने के बाद रिकॉर्ड 37 दोनों में दोबारा नीट का पेपर करवाया कांग्रेस के राज में अनेको बार पेपर लीक के मामले सामने आए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई करने की बात कही है, फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामला चलेगा कांग्रेस शासित राज्यों में जहा पेपर लीक हुआ है, वहा पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई - अर्चना गुप्ता जंतर मंतर पर जो प्रदर्शन कर रहे हैं उन्होंने महिलाओं से गलत व्यवहार किया, पत्थर फेंके वो नीट का एग्जाम देने वाले छात्र नहीं है राहुल गांधी ओर केजरीवाल छात्रों की आड़ में अपनी राजनीतिक रोटियां सेक रहे ह - अर्चना गुप्ता आम आदमी पार्टी के पार्षद ओर पदाधिकारी हिस्ट्री शीटर इस प्रदर्शन में शामिल - अर्चना गुप्ता बाइट - अर्चना गुप्ता - बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष0
0
Report
करनाल में चंद्रशेखर आजाद जयंती पर वत्स का BJP पर तीखा हमला, जंतर-मंतर आंदोलन का समर्थन
Karnal, Haryana:करनाल में शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती कार्यक्रम में पहुंचे बादली से कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे युवाओं के आंदोलन का खुलकर समर्थन किया और प्रदर्शन के दौरान युवाओं तथा छात्राओं के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार और लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की। वत्स ने कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों की आवाज को दबाने की कोशिश किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जा सकती। शहीदों को नमन, आज के हालात पर जताया दुख उन्होंने शहीद चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश आज जिन शहीदों के बलिदान की बदौलत आजाद है, उन्हीं के कारण हर नागरिक खुली हवा में सांस ले रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान हालात देखकर उन शहीदों की आत्मा भी व्यथित होगी, क्योंकि जिस लोकतंत्र के लिए उन्होंने अपना सर्वस्व न्योछावर किया था, आज उसी लोकतंत्र में आवाज उठाने वालों پر लाठियां बरसाई जा रही हैं। भरत तिवारी प्रकरण को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप उन्होंने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि भरत तिवारी का फर्जी एनकाउंटर कर हत्या की गई। वत्स ने कहा कि भरत तिवारी गरीबों, दलितों, किसानों और मजदूरों की आवाज थे और उनकी लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए कांग्रेस ने "न्याय की लौ" नाम से संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ हरियाणा की नहीं, बल्कि पूरे देश में न्याय की लड़ाई है। जंतर-मंतर आंदोलन के समर्थन में खुलकर बोले दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे युवा आंदोलन को लेकर विधायक ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। उन्होंने कहा कि जो सरकार "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" का नारा देती है, वही आंदोलन कर रही बहनों और बेटियों पर लाठियां चलवा रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि युवा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं तो इसमें उनका क्या अपराध है। वत्स ने कहा कि पिछले कई दिनों से संघर्ष कर रहे युवा और छात्राएं आज के दौर में भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव और चंद्रशेखर आजाद जैसे जज्बे का परिचय दे रहे हैं। पेपर लीक पर धर्मेंद्र शास्त्री के बयान से जताई सहमति उन्होंने कहा कि वह उनकी बात से सहमत हैं। उन्होंने कहा कि उन गरीब परिवारों की पीड़ा समझनी चाहिए जो बड़ी मुश्किल से अपने बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाते हैं, लेकिन जब परीक्षा का पेपर लीक हो जाता है तो उनके सपनों पर पानी फिर जाता है। संसद के गतिरोध और ओपी धनखड़ के बयान पर भी साधा निशाना उन्होंने कहा कि जनता का पैसा बर्बाद हो रहा है और इसकी जिम्मेदारी केंद्र सरकार पर है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा बचाने पर अड़ी हुई है। वहीं, पूर्व कृषि मंत्री ओपी धनखड़ के विवादित बयान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सत्ता के अहंकार में बीजेपी नेताओं की भाषा मर्यादा की सीमाएं लांघ चुकी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की जगह देश में "लठतंत्र" चल रहा है और सरकार जनता की आवाज सुनने के बजाय उसे दबाने का प्रयास कर रही है।0
0
Report
Advertisement
हांसी हत्याकांड: रोहित उर्फ बच्चू की गिरफ्तारी, 12 कारतूस बरामद
Hansi, Haryana:हांसी के चर्चित रेड जिम संचालक कपिल रेड्डू हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। हत्याकांड में अहम भूमिका निभाने वाले आरोपी रोहित उर्फ बच्चू को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है और उससे हथियार भी बरामद किए गए हैं। घायल आरोपी को पहले हांसी के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार रोहित के खिलाफ पहले से भी पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। 11 जून को फव्वारा चौक के पास बाइक सवार बदमाशों ने रेड जिम संचालक कपिल रेड्डू की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। इस मामले के दो मुख्य आरोपी प्रवेश और हिमांशु पहले ही हरियाणा एसटीएफ और दिल्ली पुलिस की संयुक्त मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं। अब रोहित की गिरफ्तारी को पुलिस इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड की जांच में बड़ी सफलता मान रही है। हांसी के डीएसपी रविंद्र सांगवान ने बताया कि बुधवार देर रात करीब एक बजे सीआईए-2 टीम को सूचना मिली थी कि भिवानी जिले के गांव भूरटाना निवासी आरोपी रोहित उर्फ बच्चू गांव पुठी मंगल खां की तरफ जा रहा है। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर कप्तान सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखते ही आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में police ने भी गोली चलाई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गाड़ी पर भी एक गोली लगी, जबकि जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल, दो मैगजीन और 12 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इस मामले में सदर थाना में नया केस दर्ज किया गया है। जांच में सामने आया है कि 11 जून को हुए कपिल रेड्डू हत्याकांड में रोहित ने हत्या में इस्तेमाल हथियार की व्यवस्था की थी और कपिल रेड्डू की रेकी भी की थी। वह मुख्य आरोपी सुंदर के लगातार संपर्क में भी था। पुलिस अब आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी, जिससे इस सनसनीखेज हत्याकांड में और अहम खुलासे होने की उम्मीद है।0
0
Report
फरीदाबाद में 25 जुलाई को मेगा यूथ फेस्ट, नशा मुक्त युवा का संदेश
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद- फरीदाबाद में 25 जुलाई को 'नशा मुक्त युवा' महोत्सव, डांस-म्यूज़िक से देंगे नशे के खिलाफ संदेश, MY भारत फरीदाबाद का बड़ा आयोजन, युवाओं को नशे से दूर रहने की दिलाई जाएगी शपथ, नशा मुक्त युवा से विकसित भारत, 25 जुलाई को फरीदाबाद में होगा मेगा यूथ फेस्ट, रजिस्ट्रेशन शुरू* यह जानकारी देते हुए जिला युवा अधिकारी एवं MY भारत फरीदाबाद की प्रभारी श्रीमती प्रियंका मलिक ने बताया कि यह कार्यक्रम 25 जुलाई 2026 को सत्ययुग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, फरीदाबाद में आयोजित किया जाएगा। प्रियंका मलिक ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। इस अवसर पर युवाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिताओं में डांस, म्यूजिक, पेंटिंग, स्पीच और रील मेकिंग जैसी विधाएं शामिल हैं। विजेता प्रतिभागियों को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। इच्छुक युवा अपना रजिस्ट्रेशन `mybharat.gov.in` पोर्टल पर जाकर कर सकते हैं। साथ ही अधिक जानकारी के लिए `mybharatfaridabad@gmail.com` पर मेल भी किया जा सकता है। श्रीमती मलिक ने सभी युवाओं, कॉलेजों और सामाजिक संगठनों से अपील की है कि वे इस मुहिम से जुड़ें और "नशा मुक्त फरीदाबाद, विकसित भारत" के संकल्प को मजबूत बनाएं。0
0
Report
किरण सिंह देव पर संविधान हत्या के आरोप, पेपर लीक मामले में हंगामा
Raipur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग बीजेपी अध्यक्ष किरण सिंह देव की पीसी पेपर लीक के मामले में तत्काल कदम उठाए गए कांग्रेस ने छात्रों के आंदोलन का स्वरूप ही बदल दिया जो देश ने रह नहीं रहे हैं , ऐसा पार्टी बना है कॉकरोच जनता पार्टी छात्रों के हित में इनका कोई भाषण नहीं राम की मर्यादा को तार तार कर दिया संसद के अंदर जाने की सोच प्रधानमंत्री के लिए गाली का इस्तमाल करना हमारी सभ्यता नहीं राहुल संविधान की छोटी से किताब से दिग्भ्रमित किया कांग्रेस ने संविधान का इस्तेमाल किया बिलो the belt जाकर राजनीतिक का आचरण किया कांग्रेस ने Upa की सरकार में 18 बार पेपर लीक हुए पूरे देश में अराजकता का माहौल पैदा करने की कोशिश, पहले दो देशों में ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, नेपाल और बांग्लादेश पर ये बना नहीं पाएंगे ये ऋषि मुनियों का देश कांग्रेस के नेता सोशल मीडिया पर गाली दे रहे हैं संविधान की हत्या का आरोप लगाया किरण सिंह ने नीट का पेपर लीक होने के बाद दोबारा पेपर हुए और जो पास हुए वो खुशी मना रहे है बाइट किरण सिंहदेव , बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष0
0
Report
Advertisement
सागर में युवती पर कुल्हाड़ी हमला, हालत गंभीर; थाने में पुलिस की शिकायतें
Sagar, Madhya Pradesh:सागर जिले के मोतीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोमला में पड़ोस में रहने वाली एक महिला द्वारा 21 वर्षीय युवती पर कुल्हाड़ी से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) में भर्ती कराया गया है। दअरसल घायल युवती सोना कुर्मी के पिता दिव्यांग हैं। परिजनों का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाली महिला आए दिन उनके पिता को ताने मारती थी। घायल युवती सोना ने महिला को ऐसा करने से रोका तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान महिला ने कुल्हाड़ी से युवती के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोट आई। घटना के बाद परिजन घायल युवती को लेकर शिकायत दर्ज कराने मोतीनगर थाने पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि सुबह करीब 8 बजे थाने में कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था और पूरा थाना खाली मिला। घायल युवती करीब आधे घंटे तक थाने के अंदर तड़पती रही, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने इस संबंध में कई वीडियो भी मीडिया को उपलब्ध कराये है। जिसमें पीड़ितों ने खाली पुलिस थाने के दृश्य दिखाए है मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सोलंकी ने बताया कि पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। वहीं, थाने में पुलिसकर्मियों की अनुपस्थिति को लेकर लगाए गए आरोपों को उन्होंने नकारा है।0
0
Report
करनाल में शिक्षकों-छात्रों का शांतिपूर्ण विरोध, लाठीचार्ज पर सरकार से इस्तीफा मांग
Karnal, Haryana:करनाल। दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवाओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध की गूंज अब करनाल तक पहुंच गई है। शिक्षक, छात्र और लॉ स्टूडेंट्स सड़कों पर उतर आए हैं। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस कार्रवाई को लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की और युवाओं की आवाज़ सुनने की अपील की। दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवाओं के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में करनाल में शिक्षकों, विद्यार्थियों और कानून की पढ़ाई कर रहे छात्रों ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ नारे लगाए और कहा कि लोकतांत्रिक देश में अपनी मांगों को शांतिपूर्ण ढंग से रखना हर नागरिक का अधिकार है। उनका आरोप है कि युवाओं की बात सुनने के बजाय उन पर बल प्रयोग किया गया, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। 'शांतिपूर्ण प्रदर्शन का जवाब लाठियों से क्यों?' प्रदर्शन में शामिल शिक्षकों ने कहा कि दिल्ली में शांतिपूर्वक अपनी मांगें रख रहे युवाओं, विशेषकर छात्राओं पर लाठाचार्ज की घटना बेहद शर्मनाक है। उनका कहना था कि यदि युवा लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रख रहे हैं तो सरकार का भी दायित्व है कि वह संवाद के जरिए समाधान निकाले, न कि बल प्रयोग करे। शिक्षकों ने इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं लोकतंत्र की भावना को कमजोर करती हैं। देशभर से जुटे युवाओं की एकजुटता का दिया हवाला शिक्षकों ने कहा कि देश के अलग-अलग राज्यों से हजारों युवा जंतर-मंतर पर पहुंचे, जो उनकी एकता और अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता का प्रतीक है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शांतिपूर्ण आंदोलनों की लगातार अनदेखी की जाएगी तो युवाओं में असंतोष बढ़ सकता है। उनका कहना था कि सरकार को समय रहते युवाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनना चाहिए और संवाद का रास्ता अपनाना चाहिए। 'बेटियों के साथ हुई कार्रवाई ने आहत किया' प्रदर्शन में शामिल शिक्षिकाओं ने कहा कि दिल्ली में छात्राओं के साथ जिस तरह का व्यवहार हुआ, उसने पूरे समाज को आहत किया है। उन्होंने कहा कि भले ही वे जंतर-मंतर नहीं पहुंच सकीं, लेकिन करनाल की सड़कों पर उतरकर इस घटना का विरोध कर रही हैं। उनका कहना था कि यदि सरकार शिक्षा मंत्री का इस्तीफा नहीं लेना चाहती तो कम से कम युवाओं की समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। पेपर लीक पर भी सरकार को घेरा प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि हरियाणा में 10वीं और 12वीं तक के पेपर लीक होने जैसी घटनाएं सामने आती रही हैं। उनका कहना था कि जब प्रश्नपत्र पहले ही अपेक्षाकृत आसान बनाए जा रहे हैं, तब भी पेपर लीक जैसी घटनाएं होना शिक्षा व्यवस्था की गंभीर विफलता को दर्शाता है। उन्होंने इस पूरे मुद्दे पर जवाबदेही तय करने की मांग की। लॉ स्टूडेंट्स बोले—युवाओं की आवाज़ दबाना ठीक नहीं धरना-प्रदर्शन में शामिल कानून के विद्यार्थियों ने कहा कि दिल्ली में युवाओं के साथ हुई घटना बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखने का अधिकार सभी को है और इस अधिकार का सम्मान होना चाहिए। छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराते हुए कहा कि भविष्य में विशेष रूप से छात्राओं के साथ इस तरह की घटनाएं दोबारा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि करनाल के शिक्षक और विद्यार्थी युवाओं के आंदोलन के समर्थन में शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। बाइट : शिक्षक एवं शिक्षिकाएं बाइट : छात्र एवम लॉ स्टूडेंट्स0
0
Report
रांची में आवास घेराव के दौरान पत्थरबाजी: राजनीतिक संग्राम तेज
Ranchi, Jharkhand:रांची में बीजेपी के आवास घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी अब राजनीतिक संग्राम में बदल गई है। कांग्रेस ने इस पूरे घटनाक्रम के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराते हुए इसे सुनियोजित साजिश करार दिया है तो भारतीय जनता पार्टी ने इस मामले पर कांग्रेस को ही पत्थर बाज कहा है। कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने पूरे मामले को सुनियोजित साजिश बताया। उनका कहना है कि बीजेपी आंदोलन को दूसरा रंग देना चाहती थी, इसलिए पहले से तैयारी कर पत्थरबाजी कराई गई। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषी पाए जाने पर बीजेपी के लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। बंधु तिर्की ने यह भी कहा की जांच के बाद बीजेपी पर बाँस ठेल देना चाहिए. आवास घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी के बाद कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल अरगोड़ा थाना पहुंचा। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस को ज्ञापन सौंपते हुए बीजेपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। कांग्रेस का आरोप है कि पत्थरबाजी बीजेपी की ओर से की गई, जिसमें कई कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हुए। जी झारखंड के कैमरामैन संजय टोप्पो भी पत्थर लगने से घायल हो गए। कांग्रेस के गंभीर आरोपों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने भी पलटवार किया है। बीजेपी का कहना है कि पत्थरबाजी की शुरुआत कांग्रेस समर्थकों ने की और अब वही अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए उल्टे आरोप लगा रही है। बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कांग्रेस के आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को पत्थरबाजी में महारत हासिल है और प्रदर्शन में बाहर से लोगों को बुलाया गया था। दीपक प्रकाश ने आरोप लगाया कि कसाई मोहल्ले से लोगों को लाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई और बाद में इसका दोष बीजेपी पर मढ़ा गया। बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस पहले हिंसा करती है और फिर खुद को पीड़ित बताने की कोशिश करती है। पार्टी नेताओं ने कहा कि अगर पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच होगी और वीडियो फुटेज खंगाले जाएंगे तो सच्चाई सामने आ जाएगी कि पत्थरबाजी की शुरुआत किसने की। एक ओर कांग्रेस बीजेपी पर सुनियोजित हमले का आरोप लगा रही है, तो दूसरी ओर बीजेपी कांग्रेस को ही हिंसा का जिम्मेदार बता रही है। ऐसे में अब पूरे मामले की सच्चाई पुलिस जांच और उपलब्ध वीडियो फुटेज के विश्लेषण के बाद ही सामने आ सकेगा.0
0
Report
Advertisement
लखीमपुर खीरी DM ऑफिस में कुल्हाड़ी लेकर भ्रष्टाचार के विरोधी ने कड़ा बयान दिया
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी डीएम ऑफिस में उसे समय हड़कंप मच गया जब एक शख्स कुल्हाड़ी लहराता हुआ भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलता नजर आया । अपने आप को पृथ्वीराज चौहान का बंसज बता रहा यह सबसे जिसका नाम राम सिंह है और भैरमपुर गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। जमीनी विवाद को लेकर यह शख्स परेशान था । सेक्स ने पुलिस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कार्रवाई न करने की बात कही है। हैरत की बात यह रही कि मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन तमाशबीन बना रहा । पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है0
0
Report
बागपत के लुहारी में अंकुर हत्याकांड: ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के लुहारी गांव में हुए अंकुर हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। हत्या के चार दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज ग्रामीण एसपी कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि अंकुर को बिजेन्द्र, पुष्पेन्द्र और अन्य आरोपियों ने घर से बुलाकर ले गए, हत्या करने के बाद शव गन्ने के खेत में फेंक दिया। परिजनों का कहना है कि 19 जुलाई को शव मिलने के तुरंत बाद पुलिस को तहरीर दी गई थी, लेकिन उसी दिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। उनका आरोप है कि गांव वालों द्वारा सड़क जाम और अंतिम संस्कार रोकने की चेतावनी के बाद 20 जुलाई को मुकदमा दर्ज किया गया। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मुकदमा दर्ज होने के बाद भी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा रहा। इतना ही नहीं, पुलिस पर आरोपियों को बचाने और मौके को कमजोर करने का भी आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों ने एसपी से निष्पक्ष जांच कर सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। मामला बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के लुहारी गांव का है।0
0
Report
सरकार ने छात्रों से बातचीत के लिए खुले दरवाजे, चर्चा चलती रहेगी
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: JITENDRA SINGH (UNION MINISTER) ON STUDENT PROTEST/GOVERNMENT READY TO TALK TO STUDENT सरकार ने स्पष्ट किया है कि वह संसद और अन्य मंचों पर छात्रों तथा युवाओं से जुड़े हर मुद्दे पर संवाद और चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है सरकार के दरवाजे खुले हैं हम कहीं भी चर्चा करने को तैयार हैं जितना समय चर्चा के लिए चाहिए होगा हम त्यार हैं चर्चा से ही समाधान निकलेगा कल दोपहर से आज दोपहर तक हमारी तरफ से 4 बार यूएन स्टूडेंट्स को न्योता जा चुका है चर्चा के लिए जेपी नड्डा जी और मैं दोनो से चर्चा करेंगे , जहां आप लोग चाहे वहा चर्चा कर सकते हैं नड्डा जी के ऑफिस में घर में जहां आप लोग चाहे वहा चर्चा कर सकते हैं0
0
Report
Advertisement
अज्ञात युवक का शव मिलने से अमरोहा के नौगांव सादात में हड़कंप
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव देहरी खुर्रम स्थित एक बाग में करीब 36 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला। सूचना पर पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच के निर्देश दिए। अमरोहा जनपद के नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव देहरी खुर्रम में अखिल मुस्लिम इंटर कॉलेज के सामने स्थित एक बाग में गुरुवार को करीब 36 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पीआरवी, थाना पुलिस, डॉग स्क्वॉड और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। सूचना पर पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने भी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और अज्ञात मृतक की पहचान कराने के प्रयास लगातार जारी हैं। फिलहाल क्षेत्र में कानून व्यवस्था पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। बाइट: लखन सिंह यादव, पुलिस अधीक्षक अमरोहा0
0
Report
रायबरेली हाथी पार्क में भाजपा का प्रदर्शन: राहुल-प्रियंका के पुतलों के साथ नारे
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली के हाथी पार्क चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया है। कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का पुतला फूंककर कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की है। इस दौरान भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस छात्रों के मुद्दे पर राजनीति कर रही है और अनावश्यक टकराव का माहौल बना रही है। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पुलिस की मौजूदगी में विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्वक संपन्न हो गया है।0
0
Report
दिबियापुर के खनन पर वायरल वीडियो ने सवाल उठाए, आरक्षी अनिल जुरैल चर्चा में
Auraiya, Uttar Pradesh:दिबियापुर में अवैध खनन पर उठे सवाल, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. दिबियापुर थाना क्षेत्र में तैनात एक आरक्षी अनिल जुरैल को लेकर वायरल वीडियो ने नए सवाल खड़े कर दिए हैं. वायरल वीडियो में ट्रैक्टर पर बैठा एक व्यक्ति कथित तौर पर कहता सुनाई दे रहा है कि मेरा अनिल सर से बात हो गई है, उन्हीं के कहने पर मिट्टी डाल रहे हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित आरक्षी पहले भी कई विवादों में चर्चा में रहा है, और उसकी कार्यशैली को लेकर कई खबरें सामने आ चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. वायरल वीडियो के बाद क्षेत्र में चर्चा है. वहीं वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों पर नया मोड़ आया है. विशाल ने बयान जारी कर वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों का खंडन किया है. विशाल का कहना है कि ट्रैक्टर सीज किए जाने के डर से उससे जबरन बयान बुलवाया गया था. उसने स्पष्ट किया कि वह आरक्षी अनिल जुरैल को पहचानता तक नहीं है और न ही उसकी उनसे कभी किसी प्रकार की बातचीत या संपर्क हुआ है. विशाल ने कहा कि वायरल वीडियो में उसके नाम से कही गई बातें वास्तविक तथ्यों पर आधारित नहीं हैं. उसके इस नए बयान के बाद वायरल वीडियो पर लगाए गए आरोपों पर सवाल उठने लगे हैं. हालांकि, मामले को लेकर पुलिस विभाग की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया या जांच संबंधी कोई जानकारी सामने नहीं आई है. यदि इस प्रकरण में कोई आधिकारिक बयान या कार्रवाई होती है, तो उसके आधार पर आगे की स्थिति स्पष्ट होगी.0
0
Report
Advertisement
