icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
458441
Rakesh RathoreRakesh RathoreFollow13 Aug 2024, 12:42 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

धौलपुर के खेड़ा गांव: सरपंच चुनाव रंजिश में लाठी-भाटा, फायरिंग—4 घायल

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर - सरपंच चुनाव की रंजिश में दो पक्षों में लाठी-भाटा जंग और फायरिंग, 4 घायल, वीडियो वायरल धौलपुर जिले के बाड़ी उपखंड के कंचनपुर थाना क्षेत्र के खेड़ा गांव में सरपंच चुनाव की रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया है। चुनाव में हारे प्रत्याशी के समर्थकों ने जीते प्रत्याशी के पक्ष पर हमला बोल दिया, जिसमें लाठी-भाटा जंग के साथ फायरिंग भी हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है。 धौलपुर के खेड़ा गांव में सरपंच चुनाव की रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले गांव में सरपंच पद के चुनाव हुए थे, जिसमें एक पक्ष का प्रत्याशी जीत गया था। इसी जीत से खफा होकर हारे हुए प्रत्याशी के समर्थकों ने जीते हुए प्रत्याशी के पक्ष के लोगों के घरों पर धावा बोल दिया。 हमलावरों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और बंदूक से फायरिंग भी की। इस खूनी संघर्ष में गांव में अफरा-तफरी मच गई है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि दोनों पक्षों के हाथों में लाठी-डंडे हैं और बड़ों से लेकर बच्चों तक के हाथों में डंडे नजर आ रहे हैं। दोनों तरफ से एक-दूसरे पर हमले किए जा रहे हैं。 इस घटना में 4 लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों में उर्मिला पत्नी विशंभर, हर्षित पुत्र विशंभर, विशंभर पुत्र तुला और सूरज पुत्र विशंभर शामिल हैं, सभी जाति प्रजापति हैं। घायलों ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने घर में घुसकर मारपीट की और जान से मारने की नीयत से फायरिंग की。 घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही कंचनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत करवाया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जांच में जुटी है
0
0
Report

जमशेदपुर सोनारी में सरस्वती मंदिर के पास चार गाड़ियों के शीशे तोड़े, इलाके में हड़कंप

Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों द्वारा वाहनों में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। यहां सरस्वती मंदिर परिसर में खड़ी चार गाड़ियों को निशाना बनाते हुए उनके शीशे तोड़ दिए गए। घटना के बाद इलाके के लोगों में आक्रोश है। इस मामले में पीड़ित वाहन मालिकों ने सोनारी थाना में लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है,पूरा मामला सोनारी थाना क्षेत्र का है, जहां बीती 8 नवंबर की रात से 9 नवंबर की सुबह के बीच असामाजिक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया.शिकायतकर्ताओं के अनुसार, सरस्वती मंदिर परिसर में खड़ी चार गाड़ियों को निशाना बनाया गया और उनके शीशे तोड़कर वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।तोड़फोड़ की इस घटना में सुरेश कुमार साहू की इनोवा कार, राधानारायण प्रसाद की स्विफ्ट कार मनोज कुमार सिंह की इनोवा में तोड़फोड़ की गई है.वाहन मालिकों का आरोप है कि 9 नवंबर की सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच कुछ लोग लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर लेकर पहुंचे और परिसर में खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए।घटना के बाद पीड़ितों ने सोनारी थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर पूरे मामले की जानकारी दी है। साथ ही आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और आखिर मंदिर परिसर में खड़ी गाड़ियों को निशाना बनाने के पीछे क्या वजह है。
0
0
Report
Advertisement

चुनाव के कारण रबी बुवाई देरी, किसान खेतों में तेजी से तैयारी कर रहे हैं

Baran, Rajasthan:चुनाव की व्यस्तता से क्षेत्र में पिछड़ा खेती का चक्र हकाई-जुताई और पहली सिंचाई में जुटे किसान बारां जिलें के समरानियां .कस्बे सहित आसपास के समूचे ग्रामीण इलाके में चुनावी सरगर्मियों के चलते किसानों की खेती-बाड़ी का गणित गड़बड़ा गया है। चुनाव प्रचार और मतदान की व्यस्तता के कारण खेतों में समय पर हकाई और जुताई का कार्य शुरू नहीं हो सका, जिसके चलते रबी सीजन की बुवाई का चक्र पिछड़ गया। अब चुनाव समाप्त होते ही किसान पूरा जोर लगाकर खेतों की तैयारी में जुट गए हैं। क्षेत्र के खेतों में इन दिनों रबी की प्रमुख फसलों गेहूं, चना, सरसों और धनिया की बुवाई की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। चुनावी माहौल के कारण जो खेत खाली पड़े थे, वहां अब सुबह से रात तक ट्रैक्टरों की गड़गड़ाहट सुनाई दे रही है। समय की भरपाई के लिए किसान एक साथ हकाई-जुताई के साथ-साथ खेतों मे पलेवा के कार्य में जुट गए हैं, ताकि जमीन में पर्याप्त नमी बनाकर जल्द से जल्द बीज की बुवाई की जा सके। ढिकवानी के काश्तकारों ka कहना है कि रबी की बुवाई में पहले ही काफी देरी हो चुकी है। तापमान में आ रहे बदलाव को देखते हुए अगर अब तेजी नहीं दिखाई गई, तो फसलों के अंकुरण और उत्पादन पर सीधा असर पड़ सकता है। इसी चिंता के बीच किसान दिन-रात एक कर जुताई, खाद प्रबंधन और सिंचाई के काम को पूरा करने में लगे हुए हैं।
0
0
Report

भीलवाड़ा के बालाजी मंदिर में अन्नकूट महोत्सव: झांकी और 31 हजार किलो भोग तैयार

Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा शहर के बालाजी मार्केट स्थित ऐतिहासिक पेंच के बालाजी मंदिर में अन्नकूट महोत्सव को लेकर इस बार विशेष तैयारियां की जा रही हैं। भगवान श्रीहनुमानजी के दरबार में आयोजित होने वाला यह महोत्सव धार्मिक आस्था के साथ अपनी भव्यता के लिए भी खास पहचान बनाने जा रहा है। इस बार अमावस्या दो दिन मानने से दीपावली के दूसरे दिन अन्नकूट महोत्सव आयोजित होने वाला कार्यक्रम अब दो दिन बाद होगा जिसकी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं इस बार मंदिर में करीब 31 हजार किलो अन्नकूट का भोग तैयार किया जाएगा। इसके लिए लगभग 150 हलवाइयों की टीम जुटेगी। आयोजन में नाथद्वारा के श्रीनाथजी मंदिर की परंपरा की झलक भी देखने को मिलेगी। विशेष रूप से चावल से गिरिराज स्वरूप तैयार कर भगवान को भोग अर्पित करने की योजना है। मंदिर प्रबंधन की ओर से 10 नवंबर को शाम 6 बजे महाआरती का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को अन्नकूट की प्रसादी वितरित की जाएगी। इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। अन्नकूट महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में भी विशेष उत्साह का माहौल है। भगवान को विविध व्यंजनों का भोग लगाने और फिर उसे प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं में वितरित करने की यह परंपरा भारतीय धार्मिक संस्कृति में सामूहिक आस्था, सेवा और समरसता का संदेश देती है।
0
0
Report
Advertisement

Odisha में पटाखा शोर से स्वास्थ्य पर असर, CPCB गाइडलाइन के अनुसार नॉइस मॉनिटरिंग

Noida, Uttar Pradesh:भुवनेश्वर, ओडिशा: साउंड पॉल्यूरेशन पर, स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के सीनियर एनवायर्नमेंटल साइंटिस्ट, शाश्वत कुमार मोहंती कहते हैं, 'हम CPCB (सेंट्रल पॉल्यूरेशन कंट्रोल बोर्ड) की गाइडलाइंस के हिसाब से नॉइज़ मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इसमें चार अलग-अलग ज़ोन में मॉनिटरिंग शामिल है: कमर्शियल, रेजिडेंशियल, इंडस्ट्रियल और साइलेंस ज़ोन... क्योंकि पटाखे आमतौर पर रात 10 बजे के बाद बंद हो जाते हैं, इसलिए रात में नॉइज़ लेवल थोड़ा कम हो गया। हालांकि, दिन के समय, लेवल 55 dB से बढ़कर 72 dB हो गया... तय हेल्थ स्टैंडर्ड्स के हिसाब से, रेजिडेंशियल इलाकों में नॉइज़ लेवल दिन में 55 dB और रात में 45 dB होना चाहिए। हालांकि, पटाखों से होने वाले शोर में बढ़ोतरी का असर पड़ेगा; यह बुज़ुर्गों और बच्चों की हेल्थ पर असर डालेगा, जिससे उनके रेस्पिरेटरी और कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम पर असर पड़ सकता है। हालांकि यह बहुत ज़्यादा खतरनाक नहीं हो सकता है, लेकिन इसका असर ज़रूर पड़ेगा।
0
0
Report

गोवर्धन पर्व पर जेल में गौ-सेवा महापर्व; तोमर ने दीपावली भोजन योजना की घोषणा

Morena, Madhya Pradesh:एंकर - मध्य प्रदेश सरकार द्वारा गोवर्धन पर्व के पावन अवसर पर ग्वालियर की केंद्रीय जेल में गोवर्धन पर्व 2026 गौ-सेवा संवर्धन एवं पशुपालकों के सम्मान को समर्पित महापर्व का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर केंद्रीय जेल पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान के साथ गोवर्धन पूजा की और गौ-माता का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान जेल परिसर में धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिला। ऊर्जा मंत्री ने गौ-माता की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की। कार्यक्रम का उद्देश्य गौ-संरक्षण, गौ-सेवा और पशुपालकों के योगदान को सम्मान देने के साथ-साथ समाज में सेवा, करुणा और मानवीय संवेदनाओं का संदेश देना रहा। कार्यक्रम के दौरान ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने केंद्रीय जेल में निरुद्ध बंदियों को भी संबोधित किया। उन्होंने बंदियों से संवाद करते हुए जीवन में सकारात्मक सोच अपनाने, अच्छे कार्य करने और समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जीवन में परिस्थितियां चाहे जैसी भी हों, इंसान को हमेशा अच्छे विचारों और सकारात्मक कर्मों के रास्ते पर आगे बढ़ना चाहिए। ऊर्जा मंत्री ने अपने संबोधन में मानवीय संवेदनाओं को विशेष महत्व देते हुए कहा कि त्योहार केवल खुशियां मनाने का अवसर नहीं होते, बल्कि ये एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटने और जरूरतमंदों के जीवन में भी आनंद लाने का संदेश देते हैं। इसी भावना के साथ ऊर्जा मंत्री ने दीपावली पर्व को लेकर एक विशेष पहल करने की बात कही। उन्होंने जेल प्रबंधन से कहा कि दीपावली के अवसर पर एक दिन का भोजन अपनी ओर से बंदियों को उपलब्ध कराया जाए, ताकि जेल में निरुद्ध लोग भी त्योहार की खुशियों को महसूस कर सकें। मंत्री की इस घोषणा से कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच मानवीय संवेदना और सेवा भाव का संदेश पहुंचा। उन्होंने कहा कि त्योहारों की असली खुशी तभी है, जब समाज के हर वर्ग तक खुशियां पहुंचें और कोई भी व्यक्ति अपने आपको अकेला या उपेक्षित महसूस न करे। गोवर्धन पर्व पर आयोजित इस कार्यक्रम ने गौ-सेवा और सामाजिक समरसता के साथ-साथ मानवीय मूल्यों को भी केंद्र में रखा। एक ओर जहां ऊर्जा मंत्री ने गौ-माता की पूजा कर भारतीय संस्कृति और परंपरा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की, वहीं दूसरी ओर केंद्रीय जेल में बंदियों के बीच पहुंचकर उनके साथ संवाद करना और दीपावली पर भोजन उपलब्ध कराने की पहल करना कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा।
0
0
Report
Advertisement

भुवनेश्वर में AQI 206: ग्रीन क्रैकर्स कम उपयोग से प्रदूषण बढ़ा, कोर्ट नोटिफिकेशन पर सवाल

Noida, Uttar Pradesh:भुवनेश्वर, ओडिशा: एयर पॉल्यूशन पर, स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के चीफ एनवायर्नमेंटल साइंटिस्ट, निरजन मल्लिक कहते हैं, '...सुप्रीम कोर्ट ने 'ग्रीन क्रैकर्स' के इस्तेमाल को ज़रूरी बनाने के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया था, लेकिन ऐसा लगता है कि पारंपरिक, नियमों का पालन न करने वाले पटाखों का बहुत ज़्यादा इस्तेमाल किया गया, जबकि ग्रीन क्रैकर्स का बहुत कम इस्तेमाल किया गया...अभी, भुवनेश्वर में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 206 है, जो 'खराब' कैटेगरी में आता है...इससे सांस लेने की प्रणाली और पूरी सेहत को खतरा है। जिन लोगों को दिल की बीमारी है, उनके लिए शोर और पॉल्यूशन का ज़्यादा लेवल खास तौर पर गंभीर हो सकता है। हालांकि, यह एक टेम्पररी बढ़ोतरी है; लेवल कम होने और नॉर्मल होने की उम्मीद है…
0
0
Report

ग्वालियर की सरेआम गुंडागर्दी: चेतकपुरी चौराहे पर कार तोड़फोड़, मौत की धमकी वायरल

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर\n\nग्वालियर में सरेराह गुंडागर्दी, चेतकपुरी चौराहे पर कार में तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी!\n​ग्वालियर के व्यस्ततम झांसी रोड थाना क्षेत्र के चेतकपुरी चौराहे की सनसनीखेज घटना।\n​बीती शाम युवकों ने बीच सड़क पर एक चलती कार को जबरन रोक लिया।\n​आरोपियों ने लाठी-डंडों से कार में जमकर तोड़फोड़ की और गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया।\n​गाड़ी के अंदर बैठे भयभीत युवक को सरेआम जान से मारने की धमकी दी गई।\n​इस पूरी खौफनाक वारदात का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।\n​व्यस्त चौराहे पर हुई इस गुंडागर्दी से आम नागरिकों और राहगीरों में भारी दहशत फैल गई है।\n​मामले की गंभीरता को देखते हुए झांसी रोड थाना पुलिस ने त्वरित एक्शन लिया है।\n​पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर एक नामजद युवक और एक अन्य अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।\n​ वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश तेज कर दी गई है।
0
0
Report
Advertisement

नवादा के सदर अस्पताल इमरजेंसी: डॉक्टर 20 मिनट देर से पहुंचे, मरीजों की तबाही?

Nawada, Bihar:सदर अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टर गायब, मरीज होते रहे परेशान, दो डॉक्टरों की थी ड्यूटी, दोपहर 2 बजे तक खाली पड़ी रही डॉक्टर की कुर्सी, अस्पताल की व्यवस्था पर उठे सवाल, प्रबंधन ने 20 मिनट की देरी बताकर दी सफाई बिहार के नवादा जिले के सदर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में समय पर डॉक्टर के मौजूद नहीं रहने के कारण इलाज कराने पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। आलम यह था कि इमरजेंसी वार्ड में मरीजों की भीड़ लगी थी, लेकिन डॉक्टर की कुर्सी खाली पड़ी थी और मरीज डॉक्टर के चेंबर में बैठकर उनके आने का इंतजार कर रहे थे。 जानकारी के अनुसार, इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर पुष्कर चंद्र की ड्यू्टी निर्धारित थी, लेकिन दोपहर करीब 2 बजे तक वह ड्यूटी पर मौजूद नहीं थे। बताया गया कि उस समय दो डॉक्टरों की ड्यूटी थी, इसके बावजूद मौके पर एक भी डॉक्टर के मौजूद नहीं रहने की बात सामने आई। ऐसे में इलाज के लिए पहुंचे मरीजों की परेशानी बढ़ती चली गई。 अस्पताल पहुंचे स्थानीय लोगों ने इस व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर करते हुए सवाल उठाए। लोगों का कहना था कि जब इमरजेंसी वार्ड में ही समय पर डॉक्टर उपलब्ध नहीं होंगे तो आम मरीजों को इलाज कैसे मिलेगा? इमरजेंसी जैसी महत्वपूर्ण जगह पर डॉक्टरों की अनुपस्थिति अस्पताल की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है。 वहीं, इस पूरे मामले पर सदर अस्पताल के प्रबंधक कुमार आदित्य ने बताया कि डॉक्टर करीब 20 मिनट की देरी से पहुंचे थे। संभव है कि उन्हें कोई इमरजेंसी काम आ गया हो। उन्होंने कहा कि डॉक्टर अब ड्यूटी पर पहुंच गए हैं。 हालांकि, सवाल यह है कि इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की समय पर मौजूदगी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी किसकी है? आखिर मरीजों को इलाज के लिए डॉक्टर का इंतजार क्यों करना पड़ रहा है? अस्पताल प्रबंधन को इस व्यवस्था में सुधार करने की जरूरत है, ताकि इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सके。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top