Back
₹1 इनाम से शराब सरगना धनराज लोधी की तलाश बनी सुर्खियों में
DVDinesh Vishwakarma
Feb 05, 2026 03:47:47
Narsinghpur, Madhya Pradesh
एंकर-अपराधों पर अंकुश लगाने और फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए नरसिंहपुर पुलिस ने एक अनोखा कदम उठाया है। जिले के करेली थाना अंतर्गत दर्ज आबकारी एक्ट के गंभीर प्रकरण में फरार चल रहे शराब सरगना धनराज लोधी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना ने मात्र 1 रुपये का इनाम घोषित किया है। यह इनाम अब तक जिले ही नहीं, बल्कि संभवतः प्रदेश का सबसे सस्ते इनामी आरोपी बन गया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस के अनुसार करेली थाना के अपराध क्रमांक 27/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट में फरार आरोपी धनराज लोधी पिता लाल साहब लोधी, उम्र 27 वर्ष, निवासी समनापुर, थाना कोतवाली, जिला नरसिंहपुर लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर है। आरोपी की जानकारी देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखे जाने का आश्वासन भी पुलिस द्वारा दिया गया है। यह था पूरा मामला 9 जनवरी को करेली थाना पुलिस पेट्रोलिंग पर थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक थार वाहन (MP 04 CP 9399) अवैध शराब लेकर गाडरवारा की ओर से नरसिंहपुर आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर वाहन की तलाशी लेने पर थार में खाकी रंग के कार्टूनों में भरी 44 पेटी अवैध देशी मदिरा मसाला बरामद की गई, जिसमें कुल 2200 पाव (396 लीटर) शराब पाई गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जबकि इस अवैध शराब नेटवर्क का मुख्य सरगना धनराज लोधी फरार हो गया। फरार आरोपी धनराज लोधी की गिरफ्तारी के लिए ₹1 का इनाम घोषित किए जाने के बाद यह मामला सोशल मीडिया और आमजन में चर्चा का विषय बन गया है। पुलिस का कहना है कि यह इनाम प्रतीकात्मक है, जिससे यह संदेश जाए कि अपराधी चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो, कानून से नहीं बच सकता। अब देखना होगा कि ₹1 के इनामी इस शराब सरगना को पकड़ने में पुलिस को कब तक सफलता मिलती है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 05, 2026 06:20:560
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 05, 2026 06:19:190
Report
RSRavi sharma
FollowFeb 05, 2026 06:18:020
Report
RZRajnish zee
FollowFeb 05, 2026 06:17:530
Report
0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowFeb 05, 2026 06:17:390
Report
BSBhanu Sharma
FollowFeb 05, 2026 06:17:240
Report
AOAjay Ojha
FollowFeb 05, 2026 06:17:080
Report
DRDamodar Raigar
FollowFeb 05, 2026 06:16:500
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowFeb 05, 2026 06:16:190
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 05, 2026 06:15:570
Report
0
Report
0
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 05, 2026 06:03:33Noida, Uttar Pradesh:रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने उत्तराखंड के दीपक कुमार से बात कर निर्दोष बचाने की कोशिश संसद में उठाएंगे
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 05, 2026 06:03:11Noida, Uttar Pradesh:Delhi | Meeting of the INDIA bloc floor leaders, underway in Parliament House
0
Report