487001
सालीचौका में पुराने विवाद को लेकर पांच ग्रामीणों ने की व्यक्ति के साथ मारपीट
Narsinghpur, Madhya Pradesh:सालीचौका थाना क्षेत्र के डूंगरिया गांव में 35 वर्षीय युवक के साथ पांच ग्रामीणों ने लाठी डंडे और रॉड से हमला कर दिया। घायल ने बताया कि वह अपनी दुकान बंद कर घर जा रहा था तभी पुराने विवाद के चलते गांव के रास्ते में पांच लोगों ने उसे रोककर पीट दिया। युवक को गंभीर हालत में नरसिंहपुर जिला अस्पताल लाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गुरुग्राम में कांग्रेस का प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम- गुरुग्राम में कांग्रेस का प्रदर्शन कांग्रेस ने प्रदर्शन कर CEC का मांगा इस्तीफा गुरुग्राम में प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र, प्रभारी संजय दत्त, पूर्व सांसद राज बब्बर समेत कई नेता प्रदर्शन में हुए शामिल कांग्रेसियों ने CEC ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला देशभर में चोरी से बनी है भाजपा की सरकार- संजय दत्त जब तक ज्ञानेश कुमार रहेगा CEC तब तक देश मे नही हो पाएगा निष्पक्ष चुनाव- कांग्रेस हरियाणा में भी हुई चुनाव में धांधली- राज बब्बर0
0
Report
हरियाणा कांग्रेस-चुनाव आयोग इस्तीफा मांग तीव्र प्रदर्शन: लोगों ने पुतला जलाया
Yamuna Nagar, Haryana:आज पूरे हरियाणा में कांग्रेस द्वारा जिला मुख्यालयों पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जा रहे हैं। इसी कड़ी में यमुनानगर में भी सांसद दीपेंद्र हुड्डा और वरुण मुलाना के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वोट चोर गद्दी छोड़ की नारे लगाए। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा नेताओं का घमंड सातवें आसमान पर है, लोकतंत्र की हत्या कर रही है बीजेपी चुनाव आयोग के साथ मिलकर। उन्होंने कहा कि तीन चुनाव आयुक्त में से दो ने सरकार को पत्र लिखा था। उसी के बाद राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस करके सीधे-सीधे आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में मात्र 14000 मतों के अंतर से कांग्रेस की सरकार बनने से रोका गया। उन्होंने कहा कि जब हरियाणा में चुनाव परिणाम की गिनती शुरू हुई तो 75 सीटों पर कांग्रेस आगे थी, जब पोस्टल बैलेट खुले और जब-जब भी पोस्ट बैलेट में जिसकी सरकार बनती दिखती है उसी की सरकार बनती है, लेकिन हमारे साथ धोखा किया गया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का आईटी सेल बीजेपी का आईटी सेल है।_s_s_s_ चुनाव आयोग पर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए, हरियाणा में दोबारा चुनाव कराए जाने चाहिए, जहां-जहां भी वोट चोरी हुए हैं वहां लोकसभा , विधानसभा दोबारा चुनाव करवाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग बीजेपी का चुनाव आयोग बनकर रह गया है। चुनाव आयुक्त ज्ञानेंद्र कुमार है वह केरल कैडर के हैं उन पर कई मुकदमे चल रहे हैं और वह बीजेपी की टिकट बांट रहे हैं। वही अंबाला के सांसद वरुण मुलाना ने कहा कि कांग्रेस की एक ही मांग है वह लोकतंत्र को जीवित रखना चाहती है चुनाव आयोग के इस्तीफा की मांग कर रही ,है उन्हें तुरंत अपने पद से इस्तीफा देना होगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला सचिवालय के सामने जोरदार प्रदर्शन करते हुए चुनाव आयोग का पुतला जलाया और उनके इस्तीफा की मांग की。0
0
Report
धनबाद में सरकारी नोकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, आरोपी हिरासत में
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में सरकारी नोकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। सदर थाना पुलिस ने आरोपी पंकज गुप्ता को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ धनबाद, झरिया, बैंक मोड़ समेत कई थाना क्षेत्रों में एक दर्जन से अधिक शिकायतें दर्ज हैं। पीड़ितों का आरोप है कि आरोपी ने शिक्षा, स्वास्थ्य और पुलिस विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 6 लाख से लेकर 20 लाख रुपये तक की रकम ली। कुछ लोगों को कथित तौर पर फर्जी जॉइनिंग लेटर भी दिए गए। जांच के दौरान इन दस्तावेजों के फर्जी होने का खुलासा हुआ। बताया जा रहा है कि पंकज गुप्ता लंबे समय से ठगी का काम कर रहा था और इस मामले में उसके भाई की संलिप्तता की भी बात सामने आई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी पर शिकायतकर्ताओं के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराने के आरोप भी सामने आए हैं वही डीएसपी लाॅ इन ऑडर ने बताया कि बैंक मोड़ निवासी पंकज गुप्ता पर कई जिलों के लोगों से ठगी करने के आरोप हैं। पीड़ितों के आवेदन पर कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लिया गया है। पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई करेगी।0
0
Report
Advertisement
मीरजापुर में कांग्रेस प्रदर्शन, CEC के पुतले फूंके गए
Ukhdand, Uttar Pradesh:मीरजापुर में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पहुंचे। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंका और डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर इस्तीफे की मांग की। एक रिपोर्ट कलेक्ट्रेट में सोमवार की दोपहर बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता हाथों में कांग्रेस का झंडा लेकर जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। कांग्रेसियों का आरोप है कि मुख्य चुनाव आयुक्त केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रहे हैं। लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ज्ञानेश कुमार से तत्काल इस्तीफे की मांग की गई है।0
0
Report
जलजमाव से परेशान छात्रों ने NH-28 मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया
Naugarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग सिद्धार्थनगर विद्यालय परिसर में जलजमाव की समस्या से परेशान विद्यालय के जेनजी अल्फा विद्यार्थियों का फूटा गुस्सा। जय किसान इंटर कॉलेज के छात्रों ने सनई में एन एच-28 बस्ती-सिद्धार्थनगर मार्ग को किया जाम। सड़क पर उतरकर बच्चों ने जलजमाव की समस्या के खिलाफ जताया विरोध। छात्राओं का आरोप— विद्यालय परिसर में पानी भरने से पढ़ाई हो रही प्रभावित। बच्चों ने डीएम से विद्यालय का निरीक्षण करने की लगाई गुहार। जाम की सूचना मिलते ही एसडीएम सदर व पुलिस मौके पर पहुंची, समझाने का प्रयास। सनई स्थित जय किसान इंटर कॉलेज में जलजमाव को लेकर छात्रों का प्रदर्शन।0
0
Report
कृष्णपाल गुर्जर ने कांग्रेस पर हमला; वोट के महत्त्व पर जोर
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद। केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कांग्रेस और कांग्रेस के लोगों की एक नीति रही है अंग्रेजों की तरह बातों और राज करो लेकिन अब गंगा जमुना में बहुत पानी है और लोग अपने वोट की ताकत को पहचानते हैं हर मामले में कांग्रेस के लोग वोट खोजते हैं लेकिन हम लोग वोट नहीं खोजते बल्कि लोगों को जोड़ते हैं। वही कृष्ण पाल गुर्जर ने कांग्रेस के पूर्व विधायक नीरज शर्मा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि राजनीतिक व्यक्ति को अपनी भाषा पर संयम रखना चाहिए जिस तरीके की भाषा का इस्तेमाल किया गया है इससे उसके आचरण और व्यवहार का पता चलता है परंतु जिस तरीके के भाषा का इस्तेमाल किया गया है उसे पता चलता है कि इन लोगों का आचरण और व्यवहार कैसा है। वही कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के द्वारा भाजपा पर लगाए गए आरोपी पर पलटवार करते हुए कहा कि चोरों को चोर नजर आते हैं नीचे से लेकर बड़े से बड़ा नेता आज जमानत पर है इनका पूरा नेतृत्व भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है इनके 10 सालों के कार्यकाल में 12 लाख करोड़ के घोटाले हुए हैं कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि मोदी सरकार के 12 साल के कार्यकाल में कोई एक घोटाला बता दो। वही कांग्रेस द्वारा भाजपा कार्यकाल में सड़कों में गड्ढे के सवाल पर कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस के काल में सड़क थी कहां सिर्फ गड्ढे ही थे आज भाजपा कार्यकाल में हर तरफ चमचमाती सड़के नजर आएंगी। वही रणदीप सुरजेवाला के द्वारा हरियाणा में फरीदाबाद सहित पांच जिलों को नशे का गढ़ बताने के मामले पर कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि पंजाब में आप पार्टी से पहले कांग्रेस की सरकार थी जहां पर पंजाब के अंदर युवाओं को नशे में धकेलना का काम कांग्रेस ने किया और रही बच्ची कसर आम आदमी पार्टी ने पूरी कर दी है कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब एक पहल शुरू की है जिसमें देश का अगर कोई आधार बनने वाला है तो देश का युवा होगा देश के युवा को नशे से बचाना सरकार और पेरेंट्स दोनों का काम है अगर देश का युवा नशे में फंस गया तो विकसित भारत का सपना पूरा नहीं होगा। वही रणदीप सुरजेवाला द्वारा पंजाब के मुख्यमंत्री और हरियाणा के मुख्यमंत्री को जीजा साली की उपाधि देते हुए चुटकुले बज मुख्यमंत्री कहीं जाने के बयान पर कृष्ण पाल गुर्जर ने पलटवार करते हुए कहा कि यह कांग्रेस तय नहीं करेगी यह देश की जनता तय करेगी एक समय कांग्रेस का था जहां देश के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह हुआ करते थे परंतु सुपर प्रधानमंत्री सोनिया गांधी हुआ करती थी आज यह वोट चोरी की बात करते हैं परंतु जहां उनकी सरकार बन जाए वहां पर चुनाव आयोग भी ठीक है और ईवीएम मशीन भी ठीक है परंतु जहां उनकी सरकार ना बने वहां पर चुनाव आयोग भी गलत होता है और EVM भी बदल दी जाती है।0
0
Report
Advertisement
धान खरीद शुरू न होने से किसान भारी नुकसान, बारिश बढ़ा रही चिंता
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र -धान की सरकारी खरीद शुरू न होने के कारण किसानों को उठाना पड़ रहा है भारी नुकसान,बरसात के चलते भीग रही है फसल,थानेसर अनाज मंडी में खुद किसान तिरपाल लेकर फसल को ढकने का कर रहे है प्रयास,किसानों का आरोप सरकार ओर प्रशासन मिलकर किस को करना चाहते हैं बर्बाद किसान आत्महत्या करने को मजबूर धान का सीजन इन दिनों जोरों पर है जहां एक तरफ खेत में फसल तैयार खड़ी है तो वहीं दूसरी ओर मंडिया भी लगभग भर चुकी है इसी बीच बरसात में किसानों की चिंताएं बढ़ा दी है, थानेसर में पिछले करीब 1 घंटे से बरसात जारी है। किसानों का कहना है कि धान की सरकारी खरीद अभी तक शुरू नहीं की गई है सरकार वादा खिलाफी कर रही है जहां 25 सितंबर से धान की खरीद शुरू करने का आश्वासन दिया गया था वही अभी तक सरकारी खरीद मंडियों में नहीं आई है किसानों का कहना है कि इस बारिश से उन्हें भारी नुकसान होने वाला है मंडियों में व्यवस्थाएं भी पूरी नहीं है किसानों को खुद अपनी तारपाल खरीद कर लानी पड़ रही है किसानों का यह भी आरोप है कि जिन किसानों की प्राइवेट खरीद हुई है उन पर आढ़ती द्वारा मोटे कट लगाए जा रहे हैं वहीं अगर मंडी प्रशासन की बात करें तो अब तक पीआर धान 2लाख 40 हजार क्विंटल आवक हुई जिसमें से सिर्फ 10 हजार 600 क्विंटल प्राइवेट बिक्री हुई है अगर गेट पास की बात करे को ई खरीद पर अब तक 500 गेट पास कटे है और मेनवल 3000 गेट पास कटे है अध्यक्ष सुरेश सैनी का कहना है कि मंडी में सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है अब सरकारी खरीद आने का इंतजार है बाइट : दिलबाग सिंह किसान नेता बाइट : धर्मपाल सिंह किसान बाइट : निर्मल सिंह किसान बाइट : सुरेश सैनी मार्केट कमेटी अध्यक्ष थानेसर,कुरुक्षेत्र0
0
Report
MSP पर बाजरा खरीद न होने से किसान भूख हड़ताल और चक्का जाम चेतावनी
Rewari, Haryana:MSP पर बाजरा खरीद न होने से किसानों का गुस्सा बढ़ गया। जिला सचिवालय केGate पर 25 सदस्यीय भारतीय किसान यूनियन चढूनी गुट के किसानों ने एक दिवसीय भूख हड़ताल की और सरकार के खिलाफ नारे लगाए। प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी गई कि 1 तारीख से MSP पर बाजरे की सरकारी खरीद शुरू नहीं होने पर वे सड़कों पर चक्का जाम करेंगे। पिछले कुछ दिनों से मंडी में बाजरे की आवक तेज है, पर खरीद पोर्टल और एजेंसियों के सक्रिय न होने से किसान निजी व्यापारियों को कम दामों पर बेचने को मजबूर हों। आरोप है कि देरी से प्रति क्विंटल किसान को 600–700 रुपये का नुकसान झेलना पड़ रहा है। पहले के समय में भी भावांतर भरपाई का वादा किया गया था, लेकिन कुछ किसानों को राशि नहीं मिली। किसानों ने अब सरकार और प्रशासन को साफ-साफ अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि अगर 1 तारीख से खरीद शुरू नहीं हुई तो सड़क जाम और पानी की टंकी पर चढ़कर उग्र आंदोलन होगा।0
0
Report
अलीगढ़ में 100 करोड़ से पक्का नाला: जलभराव पर मिली राहत
Aligarh, Uttar Pradesh:100 करोड़ की लागत से बनेगा पक्का नाला, क्वार्सी से लेकर एटा चुंगी तक बनेगा पक्का नाला, नगर निगम के द्वारा कराया जाएगा नाले का निर्माण कार्य, नाले का निर्माण कार्य होने से महानगर में होने वाले जल भराव से मिलेगी निजात, नाले में होने वाली घटनाओं से भी मिलेगी राहत, कुछ दिनों पहले कार सवार तीन दोस्तों की नाले में कार गिरजाने के कारण हुई थी तीनों की मौत, अलीगढ़ महानगर के क्वारसी चोराहे से लेकर एटा चुंगी तक होगा नल का निर्माण कार्य0
0
Report
Advertisement
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ला रेजिडेंशिया में सीवर पाइप गिरने से गाड़ियाँ क्षतिग्रस्त, हादसा वायरल
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ला रेजिडेंशिया सोसाइटी में एक बार फिर हादसा सामने आया है। यहाँ 22 मंजिला टावर से सीवर पाइप का करीब आधा हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। पाइप गिरने से सोसाइटी में नीचे खड़ी कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। एक कार का शीशा भी टूट गया। जिसके बाद सोसायटी निवासियों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। सोसायटी निवासी द्वारा बताया गया कि सीवर पाइप टावर की ऊंचाई से टूटकर सीधे नीचे खड़ी गाड़ियों पर गिरा। गनीमत रही कि हादसे के वक्त वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। उनका ये भी कहना है कि सोसायटी का स्ट्रक्चर ऑडिट करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और जिला प्रशासन से लिखित में कई बार दे चुके हैं लेकिन ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा बिल्डिंग का स्ट्रक्चर ऑडिट नहीं कराया जा रहा, अभी कुछ दिन पहले एक प्लास्टर का बड़ा हिस्सा पार्किंग एरिया में जा गिरा था गनीमत ये रही जिस समय वह हिस्सा गिरा, तब वहां कोई मौजूद नहीं था नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था。0
0
Report
रुद्रप्रयाग में कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ प्रदर्शन, CEC हटाने की मांग
Routhiya, Uttarakhand:रुद्रप्रयाग में जिला कांग्रेस कमेटी ने भारत निर्वाचन आयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार समेत तीनों निर्वाचन आयुक्तों के पुतले का दहन किया और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस ने जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया और जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर निर्वाचन आयोग को भंग करने, मुख्य निर्वाचन आयुक्त समेत दोनों निर्वाचन आयुक्तों को पद से हटाने और उनके पूर्व के फैसलों की समीक्षा कर निरस्त करने की मांग की। वीओ: कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण और एसआईआर प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और भेदभाव का आरोप लगाते हुए निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। प्रदेश कांग्रेस सचिव लक्ष्मण सिंह रावत ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा लगाए गए वोट चोरी के आरोपों के सत्यापन के बाद देशभर में इस मुद्दे को लेकर कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उन्होंने निर्वाचन आयोग की भूमिका की जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस जिला प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी नरेंद्र बिष्ट ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने तथा फॉर्म-7 के इस्तेमाल में मनमानी की जा रही है। उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप कंडारी ने कहा कि लोकतंत्र में निर्वाचन प्रक्रिया का पारदर्शी और निष्पक्ष होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवाल लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर विषय हैं। वहीं पूर्व विधायक मनोज रावत ने कहा कि कांग्रेस ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और दोनों निर्वाचन आयुक्तों को पद से हटाने तथा कथित चुनावी अनियमितताओं की जांच और कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती, कांग्रेस अपना आंदोलन जारी रखेगी।0
0
Report
हमीरपुर के प्राथमिक विद्यालय में जिलाधिकारी का औचक निरीक्षण, व्यवस्था जाँच
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय का किया औचक निरीक्षण, विद्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, बच्चों से बातचीत कर शिक्षण कार्य की प्रगति जानी, डीएम ने स्कूल में पढ़ाई का स्तर जानने के लिए एक बच्ची से मैथ का टेस्ट लिया, विद्यालय परिसर में साफ सफाई रखने और खराब पड़े वाटर फिल्टर कूलर को दुरुस्त करा कर तत्काल चालू कराने के निर्देश, विद्यालय में मीनू चार्ट लगाने और एमडीएम की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश, कुरारा विकास खंड क्षेत्र के बदनपुर प्राथमिक विद्यालय का मामला।0
0
Report
Advertisement
कौशांबी में सोलर पैनल चोरी गैंग का खुलासा, 4 गिरफ्तार
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:सोलर पैनल चोरी गैंग का खुलासा कौशांबी ज़िले में पुलिस ने सोलर पैनल चोरी करने वाले गैंग का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 5 लाख रुपये कीमत के 19 सोलर पैनल और चोरी में इस्तेमाल लोडर वाहन बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी फतेहपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं。 एसपी सत्यनारायण प्रजापत के मुताबिक सैनी थाना क्षेत्र के डोरमा गाँव में हुई चोरी में गिरफ्तार आरोपियों में सोनू, मोहित, पिंटू और प्रांजुल शामिल हैं। आरोप है कि ये लोग सोलर पैनल चोरी की वारदात को अंजाम देते थे, जबकि आरोपी पिंटू लाल चोरी के सोलर पैनल खरीदता था。 पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर करीब 5 लाख रुपये कीमत के 19 सोलर पैनल और वारदात में इस्तेमाल लोडर वाहन बरामद किया है। चोरी की घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी, जिसके बाद गैंग का खुलासा हुआ。0
0
Report
बाढ़ प्रभावित सुकमा में मुख्यमंत्री साय ने राहत केंद्रों का निरीक्षण किया
Raipur, Chhattisgarh:बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने सुकमा पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राहत केंद्रों का किया निरीक्षण, प्रभावित लोगों से मुलाकात कर जाना हालचाल राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की कमी न हो - मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज बाढ़ प्रभावित सुकमा पहुंचे। मुख्यमंत्री ने बाढ़ एवं जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जमीनी स्थिति का जायजा लिया और राहत केंद्रों में की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया。 मुख्यमंत्री श्री साय ने राहत केंद्रों में रह रहे प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने जिला प्रशासन से बाढ़ की स्थिति, राहत एवं बचाव कार्यों तथा प्रभावित परिवारों को उपलब्ध कराई जा रही सहायता की जानकारी ली。 मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रभावित लोगों की सुरक्षा, भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।0
0
Report
गोंडा के नजूल भूमि मामले में नया मोड़, कब्जा हटाने की अदालत से आदेश
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा में करीब 30 साल से सरकारी नजूल भूमि को लेकर चल रही कानूनी लड़ाई और कमिश्नर-जज के बीच चल रहे विवाद अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। गोंडा देवीपाटन मंडल की मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल की सख्त के बाद सरकारी भूमि विवाद में वादी दयानंद मिश्रा ने न्यायालय के समक्ष शपथ-पत्र देकर आगे पैरवी न करने और कार्यवाही समाप्त किए जाने का अनुरोध करके दयानंद मिश्रा ने आज सोमवार को खुद सरकारी भूमि से अपना 30 साल पुराना कब्जा भी स्वयं हटा लिया है। लंबे समय से न्यायालय में लंबित इस प्रकरण में घटनाक्रम अब शासकीय भूमि की सुरक्षा और उसके निर्धारित उपयोग की दिशा में आगे बढ़ता दिखाई दे रहा है। इसी जमीन के खाली कराने को लेकर के सिविल जज सीनियर डिवीजन सबीना खातून और कमिश्नर दुर्गा शक्ति नागपाल के बीच फोन पर बातचीत हुई थी और विवाद बढ़ा था।यह मामला गोंडा में आयुक्त कार्यालय एवं भवन के लिए आरक्षित नजूल भूखंड संख्या 514, 515, 524 और 525 से संबंधित है।प्रकरण वर्ष 1997 से न्यायालय में लंबित था वर्ष 2008 में स्थगन आदेश पारित होने के बाद भी सरकारी भूमि से जुड़े मामले में विधिक पैरवी जारी रही।सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराने के अभियान के दौरान यह पुराना प्रकरण प्रशासन के संज्ञान में आया।सरकारी भूमि से जुड़े इस पुराने प्रकरण की जानकारी सामने आने के बाद मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने मामले की लगातार समीक्षा की।अभिलेखों और न्यायालयीन स्थिति की पड़ताल कराते हुए संबंधित अधिकारियों को सरकारी पक्ष मजबूती से रखने और शासकीय हितों की रक्षा के लिए प्रभावी विधिक पैरवी के निर्देश दिए गए।जांच के दौरान भूमि पर अवैध विद्यालय संचालित होने की बात भी सामने आई थी। प्रशासन ने मौके की स्थिति की पड़ताल कराई तो वर्तमान में वहां कोई भी विद्यार्थी और शिक्षक नहीं मिला।इसके बाद भूमि की मौके पर स्थिति की भी निगरानी की गई।अतिक्रमणकारी दयानन्द मिश्र,एडवوكेट,निवासी ग्राम छावनी सरकार आनंदपुरी,सिविल लाइन,गोंडा की ओर से न्यायालय में शपथ-पत्र प्रस्तुत किया गया है।इसमें वाद में आगे पैरवी न करने तथा कार्यवाही समाप्त किए जाने का अनुरोध किया गया है।0
0
Report
Advertisement
