Back
गाडरवारा अस्पताल के चार साल से बंद पीआईसीयू-एचडीयू वार्ड खुलने की मांग तेज
DVDinesh Vishwakarma
Mar 24, 2026 04:34:36
Narsinghpur, Madhya Pradesh
नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा से स्वास्थ्य सुविधाओं की पोल खोलती एक ऐसी तस्वीर आज हम आपको दिखाने जा रहे हैं जिसे देख आप भी कहेंगे वाह जनाब एमपी अजब है वाकई सबसे से गजब है.. आपकी टीवी स्क्रीन में दिख रही ये तस्वीरें किसी बड़े एम्स या मेडिकल कॉलेज की नहीं बल्कि नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा सरकारी अस्पताल की है..जी हां वही सरकारी अस्पताल जिसके कंधों पर करीब 2 लाख आबादी वाले इलाके को स्वस्थ रखने की जिम्मेदारी है..यहां करोड़ों खर्च कर आधुनिक वार्ड तो तैयार कर दिए गए लेकिन पिछले 4 सालों से इनको ऑपरेट करने वाले विशेषज्ञ डॉक्टर और स्किल्ड स्टाफ के अभाव में ये वार्ड बंद पड़े हैं और इनके गेट पर ताला लटका हुआ है.. जिस वार्ड की आप तस्वीरें देख रहे हैं वो कोई साधारण वार्ड नहीं बल्कि पीआईसीयू और एचडीयू वार्ड है..करीब 4 साल पहले इन दोनों वार्डों का निर्माण इस सोच के साथ कराया गया था कि यहां के बाशिंदों को गंभीर बीमारी के इलाज के लिए जिला अस्पताल नरसिंहपुर और मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर न करना पड़े...ताकि गंभीर बीमारी वाले मरीजों का इलाज भी यहां इन्हीं वार्डों में किया जा सके.. लेकिन करोड़ों की लागत से बनाए गए आधुनिक तकनीकों और मशीनों से लैश ये दोनों वार्ड पिछले चार सालों से बंद पड़े हुए हैं और इनमें ताला लटका हुआ है..गंभीर बीमारी वाले मरीजों का इलाज करने वाले वार्ड आज खुद के ही इलाज की दरकार लगा रहे हैं... 4 सालों से बंद पड़े इन वार्डों की समस्या को लेकर जब हमारा कैमरा सूबे के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री राव उदय प्रताप सिंह के पास पहुंचा तो वो भी हैरान थे..उन्होंने भी एक्सपर्ट डॉक्टरों को कमी को स्वीकार्य किया वहीं इन वार्डों में जल्द ही डॉक्टरों और स्टाफ की नियुक्ति की बात कही है..आप भी सुनिए क्या कहते है सूबे के मंत्री राव उदय प्रताप सिंह..
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ABAmit Bhardwaj1
FollowMar 24, 2026 05:34:420
Report
MCManish Chaudary
FollowMar 24, 2026 05:34:210
Report
KKKARAN KHURANA
FollowMar 24, 2026 05:34:100
Report
KKKARAN KHURANA
FollowMar 24, 2026 05:33:580
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 24, 2026 05:33:470
Report
RMRam Mehta
FollowMar 24, 2026 05:33:120
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowMar 24, 2026 05:33:010
Report
KKKARAN KHURANA
FollowMar 24, 2026 05:32:380
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
FollowMar 24, 2026 05:32:280
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 24, 2026 05:32:140
Report
AOAjay Ojha
FollowMar 24, 2026 05:31:590
Report
CRCHANDAN RAI
FollowMar 24, 2026 05:31:450
Report
VSVaibhav Sharma
FollowMar 24, 2026 05:31:240
Report
PKPradeep Kumar
FollowMar 24, 2026 05:31:070
Report
PKPradeep Kumar
FollowMar 24, 2026 05:30:520
Report