487001
नरसिंहपुर के रेलवे हॉस्पिटल में एनुअल वैलनेस कैंप आयोजित
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले के रेलवे हॉस्पिटल में आज एनुअल वैलनेस कैंप का आयोजन किया गया। डॉ. आर. आर. कुरी ने रेलवे विभाग के कर्मचारियों का हेल्थ चेकअप किया और उन्हें डेंगू तथा फीवर की जानकारी दी, साथ ही उनकी रोकथाम और सावधानी बरतने के तरीके बताए। कर्मचारियों को मानसिक तनाव को मैनेज करने, शुगर और बीपी को कंट्रोल करने, और शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए हेल्थ टिप्स भी दिए गए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रanchi: सरकार के समाधान से छात्र धरना समाप्त, कांग्रेस ने कहा
Ranchi, Jharkhand:रांची कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंहा ने कहा, संवाद से प्रतिबद्धता के साथ सरकार ने समाधान निकाला है। छात्रों के हर वाजिब डिमांड को हमने पूरा करने का काम किया है। बिना पैलेट गण चलाये ,बिना एके 47 निकाले छात्रों के साथ खड़े रहे। अब छात्रों को भी सरकार के ऊपर विश्वास और भरोसा कर धरना समाप्त करना चाहिए। छात्रों ने सरकार को बधाई भी दिया है और सरकार छात्रों के साथ खड़ी भी है। छात्रों से आग्रह है, अब धरना समाप्त कर राज्य को आगे ले जाने में अपनी सहभागिता प्रदान करें。0
0
Report
लखनऊ में आरएलडी स्टूडेंट विंग ने अखिलेश यादव के विरोध में पुतला दहन के साथ प्रदर्शन किया
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): RLD Student Wing Workers Protest Against Akhilesh Yadav, Burn Effigy Amid Heavy Rain / Visuals लोकतंत्र के मंचों पर अपनी कड़ी भावनाओं को व्यक्त करते हुए, यह प्रदर्शन समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोक दल के जयंत चौधरी के बीच चल रहे टकराव के संदर्भ को दर्शाता है, जो गठबंधन टूटने के लगभग डेढ़ साल बाद भी जारी है। अखिलेश यादव के बारे में अपमानजनक टिप्पणियों के कारण लोगों में गुस्सा बढ़ा है। नतीजतन, प्रदर्शनकारियों ने अखिलेश यादव का पुतला फूंका और चौधरी चौधरी सिंह के समर्थकों के लिए नारे लगाए; उन्होंने अखिलेश यादव से शर्म करने और होश में आने की अपील की।0
0
Report
नशे के खिलाफ जन संकल्प रैली से राजस्थान में नशामुक्ति के संकल्प का प्रदर्शन
Jaipur, Rajasthan:नशे के खिलाफ जन संकल्प रैली एवं वॉकाथॉन आयोजित, नशामुक्त राजस्थान का लिया संकल्प. अजमेर नशे के खिलाफ जनजागरूकता और युवाओं को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से “नशे के खिलाफ जन संकल्प रैली एवं वॉकाथॉन” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में आमजन एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जल संसाधन कैबिनेट मंत्री श्री सुरेश रावत ने कहा कि नशा व्यक्ति के साथ-साथ पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। राजस्थान को नशामुक्त बनाने के लिए सरकार के प्रयासों के साथ आमजन की सक्रिय भागीदारी भी आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और अपने साथियों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ युवा ही विकसित और सशक्त राजस्थान की नींव हैं। राजीव दत्ता जी ने कहा कि नशा आज समाज के सामने एक गंभीर चुनौती है। विशेष रूप से युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को मिलकर प्रयास करना होगा। युवाओं की ऊर्जा को खेल, शिक्षा और सकारात्मक गतिविधियों की ओर ले जाकर ही स्वस्थ एवं सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है। नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान को घर-घर तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है। कलेक्टर श्री लोकबंधु ने कहा कि नशे की समस्या से निपटने के लिए प्रशासन के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। युवाओं को नशे से बचाने के लिए निरंतर जागरूकता अभियान चलाने के साथ उन्हें शिक्षा, खेल और अन्य रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज केवल प्रशासनिक कार्रवाई से नहीं, बल्कि सामूहिक जागरूकता और सामाजिक संकल्प से ही बनाया जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. अरविंद शर्मा ने किया। कार्यक्रम की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह ने दी। इस अवसर पर सीजेएम रमन शर्मा, पुलिस अधीक्षाे जीआरपी नरेंद्र चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र भाटी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राम चंद्र चौधरी, सीईओ शिवम जोशी, दिनेश मुरजानी (कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष), नवनीत कौशिक, सुमित पुट्ठी, कमल पुट्ठी, अजय ठाकुर, अनिल तेजवानी, श्रीराम चौधरी, मोनू बराड़, विष्णु गुर्जर एवं गोपी गुर्जर सहित अनेक गणमान्यजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से आमजन को नशे के विरुद्ध एकजुट होने तथा युवाओं को स्वस्थ, सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई किसी एक व्यक्ति या संस्था की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। सामूहिक प्रयासों और निरंतर जनजागरूकता के माध्यम से ही नशामुक्त एवं स्वस्थ राजस्थान के संकल्प को साकार किया जा सकता है।0
0
Report
Advertisement
Ajmer में नशा मुक्ति अभियान: जन संकल्प रैली ने युवाओं को जोड़ा
Ajmer, Rajasthan:राजस्थान के शहर अजमेर में मनशीयत के खिलाफ नशा मुक्ति अभियान के तहत जन संकल्प रैली का आयोजन किया गया। जिसमें जिला इंतजामिया के आला अफसरान समेत शहर भर के स्कूल, कॉलेज के स्टूडेंट्स ने शिरक़त की। शहर के मुख़्तलिफ़ रास्तों से निकाली गई इस जन संकल्प रैली में शहर वासियों का जबरदस्त जोश देखा गया। कॉलेज, स्कूली तलबा ने अपने हाथों में नशे के खिलाफ बैनर पोस्टर के ज़रिये से आम इंसान को नशे के खिलाफ बेदार होने की अपील भी की। जिला कलेक्टर लोकबंधु के मुताबिक भारत नशा मुक्ति अभियान के तहत यह रैली का अहम हिस्सा था, जिसमें शहर वासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नशे के खिलाफ स्कूल कॉलेज स्टूडेंट्स के अलावा मज़हबी तंजीमों और सियासी पार्टियों के लीडरान समेत सामाजिक कारकुनान भी मौजूद रहे।0
0
Report
2027 गोसाईगंज सीट: खब्बू तिवारी बनाम अभय सिंह, BJP-समाजवादी संघर्ष
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या की गोसाईगंज विधानसभा... ये सिर्फ एक सीट नहीं, बल्कि सियासी रसूख और बाहुबलियों के वर्चस्व की वो जंग है, जहां हर चुनाव में सत्ता के साथ-साथ ताकत और जनाधार का इम्तिहान होता है। कभी खब्बू तिवारी का दबदबा, तो कभी अभय सिंह का सियासी प्रभाव... गोसाईगंज की सियासत में दोनों धुरंधरों की टक्कर ने इस सीट को प्रदेश की सबसे चर्चित सीटों में शामिल कर दिया। लेकिन अब तस्वीर बदल चुकी है... 2027 की जंग में सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब दोनों सियासी दिग्गज बीजेपी में हैं, तो बीजेपी किसके चेहरे पर दांव लगाएगी और गोसाईगंज की जनता किसके वर्चस्व पर मुहर लगाएगी? गोसाईगंज विधानसभा का राजनीतिक इतिहास हमेशा रोमांच से भरा रहा है। इस सीट पर चुनावी मुकाबला अक्सर हाई-प्रोफाइल रहा है। यहाँ उम्मीदवार की व्यक्तिगत छवि, सामाजिक समीकरण और स्थानीय नेटवर्क चुनावी नतीजों पर गहरा असर डालते रहे हैं। इसी वजह से इसे पूर्वांचल की सबसे चर्चित विधानसभा सीटों में गिना जाता है जहां पर होती वर्चस्व की लड़ाई। साल 2012 में गोसाईंगंज विधानसभा क्षेत्र का गठन बीकापुर और अन्य आसपास के क्षेत्रों को मिलाकर किया गया था। विधानसभा के गठन के बाद से ही यह सीट राजनीतिक और बाहुबली वर्चस्व के कारण हमेशा चर्चा में रही है। वर्ष 2012 में समाजवादी पार्टी के अभय सिंह ने जीत दर्ज की। 2017 में भारतीय जनता पार्टी के इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू तिवारी ने अभय सिंह को हराकर बाजी मारी। लेकिन 2022 में एक बार फिर मुकाबला पलटा और समाजवादी पार्टी के अभय सिंह ने भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी को तकरीबन 13 हजार वोटों के अंतर से हराकर सीट अपने नाम कर ली। अब 2027 की लड़ाई की बिसात बिछनी शुरू हो चुकी है। भाजपा विकास, कानून व्यवस्था और संगठन के दम पर वापसी की रणनीति बना रही है, जबकि समाजवादी पार्टी अपने मौजूदा जनाधार और स्थानीय नेतृत्व के सहारे सीट बचाने की तैयारी में जुटी है। हालांकि सपा विधायक अभय सिंह समाजवादी पार्टी से बगावत कर लिए हैं और भाजपा के कार्यक्रमों में शामिल होते नजर आते हैं। हालांकि सबसे बड़ा सवाल यही है कि जनता किसके साथ जाएगी? इसका जवाब अभी किसी के पास नहीं है। चुनाव तक स्थानीय मुद्दे, उम्मीदवारों का चयन, दलों की रणनीति, जातीय और सामाजिक समीकरण, सरकार के कामकाज और चुनावी माहौल—ये सभी कारक मतदाताओं के फैसले को प्रभावित करेंगे। लेकिन अब तक सबसे बड़ा सवाल ये है कि वर्तमान में दोनों धुरंधर बीजेपी में हैं। जिसमें बीजेपी के सामने उम्मीदवार के चयन को लेकर बड़ी चुनौती हैं—इन्द्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू तिवारी पहले से ही बीजेपी में हैं लेकिन वर्तमान समय में सपा के बागी विधायक अभय सिंह भी भाजपा में देखे जा रहे हैं। हालांकि खब्बू तिवारी का जिले के ब्राह्मणों और युवाओं में मजबूत पैठ मानी जाती है। जिसका फायदा बीजेपी को विधानसभा मिल्कीपुर और बगल की कटेहरी विधानसभा के उपचुनाव में भी मिला है। यानी इतना तय है कि गोसाईगंज में मुकाबला एक बार फिर कांटे का होगा। यह सीट सिर्फ अयोध्या ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति का तापमान मापने वाली सीटों में शामिल रहेगी। जनपद में अगर जातिय समीकरण देखा जाए और स्थानीय वरिष्ठ पत्रकार की बातों को माने तो बीजेपी की जीत के लिए गोसाईगंज से बाहुबली खब्बू तिवारी ही चुनाव परिणाम बदल सकते हैं। चूंकि जनपद में 5 विधानसभा है जिनमें एक सीट मिल्कीपुर दलित के लिए आरक्षित है दूसरी रूदौली और अयोध्या ओबीसी पर बीजेपी के विधायक जीते हुए है चौथी विधानसभा बीकापुर जहाँ से क्षत्रिय समाज के अमित सिंह चौहान है। इस नाते गोसाईगंज विधानसभा में बीजेपी को बहुत सोच समझकर कदम आगे बढ़ाना है। गोसाईगंज की सियासत में इतिहास कई बार करवट ले चुका है। अब 2027 में जनता किस पर भरोसा जताएगी, इसका फैसला ईवीएम नहीं, उससे पहले जनता के मन में होगा। अयोध्या से प्रवेश पांडेय की रिपोर्ट0
0
Report
बदायूं: डीजे पर पसंदीदा गाना नहीं आया, कांवड़ियों ने ग्रामीणों से मारपीट
Budaun, Uttar Pradesh:बदायूं ब्रेकिंग बदायूं में ग्रामीणों ने कांवड़ियों के साथ की मारपीट कांवड़ियों के डीजे पर मनचाहा गाना बजवाने को लेकर ग्रामीण चढ़ गया और साउंड ऑपरेटर से मारपीट कर दी,इस दौरान उसके अन्य ग्रामीण साथी भी आ गए गुस्साए कांवड़ियों ने भी ग्रामीण को जमकर पीटा तथा मुख्य आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया तथा कांवड़ियों को समझा बुझाकर रवाना किया पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है,तथा अग्रिम कार्यवाही की बात कह रही है दातागंज थाना क्षेत्र के बिरियाडांडी गांव का मामला0
0
Report
Advertisement
डोंबिवली में शोले-सी दोस्ती पर राजनीति तकरार, रविंद्र चव्हाण के इशारे गर्माहट बढ़ाने लगे
Kalyan, Maharashtra:शोलेच्या दोस्ती’वरून डोंबिवलीत राजकीय वाद! रवींद्र चव्हाणांच्या ‘धोक्याच्या’ इशाऱ्यावर मनसेचा पलटवार ‘काचेचे तुकडे उचलणारे कार्यकर्ते आम्ही… शोलेची दोस्ती आहे, पण ज्याच्यासोबत बसतात त्यांनाच सर्वात जास्त जीवाचा धोका’ – राजू पाटील-श्रीकांत शिंदेंच्या जवळिकीवरून रवींद्र चव्हाणांचा अप्रत्यक्ष इशारा. ‘३० वर्षे एकत्र असताना मैत्री आठवली नाही का?’ – ‘काचेचे तुकडे उचलणाऱ्यांनीच डोंबिवलीतील मैदाने चोरली’आधी जनतेची कामं करा, मग इतरांना सल्ले द्या’ मैदानांच्या मुद्द्यावरून हर्षद पाटलांचा रवींद्र पाटलांवर हल्लाबोल. भाजप आमदार रवींद्र चव्हाण-मनसे शहर अध्यक्ष हर्षद पाटील यांच्यातील शाब्दिक युद्धाने कल्याण-डोंबिवलीचं राजकीय वातावरण तापलं. मनसेच्या पलटवाराला भाजप काय उत्तर देणार? याकडे आता सर्वांचं लक्ष लागलं आहे.0
0
Report
हाई कोर्ट के आदेश के बाद भोपाल नारियल खेड़ा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई
Noida, Uttar Pradesh:भोपाल भोपाल के नारियल खेड़ा में अतिक्रमण पर कार्रवाई जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हाई कोर्ट के आदेश के बाद करीब 60 अवैध अतिक्रमण हटाने में जुटा प्रशासन स्थानीय निवासी कार्रवाई का कर रहे विरोध0
0
Report
उत्तराखंड में भारी बारिश से जलभराव, ऑरेंज अलर्ट जारी; चारधाम मार्ग खुले
Noida, Uttar Pradesh:Dehradun (Uttarakhand): Vinod Kumar Suman (Secretary, Disaster Management and Rehabilitation) on weather alert / rainfall preparedness in Garhwal and Kumaon regions / government precautionary measures लगातार बारिश के कारण उत्तराखंड के कई हिस्सों में भारी जलभराव और नदियों में जलस्तर बढ़ गया है। नरेंद्र नगर टिहरी में 265 mm, कीर्ति नगर में 67 mm, घनसाली में अहिंसा, मालदेवता में 109 mm, सहसधारा और हाथी बगला क्षेत्र में 109 mm और 105 mm, जलीग्राम में 63 mm, तेजम पिथौरागढ़ में 95 mm, बंगापानी में 4 mm, देवलथल में 65 mm, कालाढूंगी में 75 mm, हरिद्वार में 73 mm और पला उत्तरकाशी में 60 mm बारिश दर्ज की गई। कई स्थानों पर नदियों का जलस्तर बढ़ा है, खासकर ऋषिकेश के पास। आज देहरादून, टिहरी, पौड़ी और उधमसिंह नगर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने संबंधित क्षेत्रों में अलर्ट रहने और सचेत ऐप डाउनलोड करने की सलाह दी है। अनावश्यक यात्रा से बचने और सुरक्षित यात्रा के लिए आवश्यक सामान रखने का भी सुझाव दिया गया है। चारधाम यात्रा मार्ग और राज्य के महत्वपूर्ण मार्ग खुले हैं, हालांकि कुछ ग्रामीण और छोटे मार्ग अभी भी बंद हैं, जिन्हें खोलने का काम जारी है।0
0
Report
Advertisement
चिड़ावा में 100 से अधिक परिवारों को राशन किट वितरित, सेवाकार्य की मिसाल
Jhunjhunu, Rajasthan:चिड़ावा में जरूरतमंद परिवारों की मदद को आगे आया संस्थान 100 से अधिक परिवारों को राशन सामग्री के किट वितरित नर सेवा ही नारायण सेवा संस्थान ने किया सेवा कार्य अरविंद महमिया की प्रेरणा से आयोजित हुआ कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरि रहीं कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा नेता राजेश दहिया, मधु शर्मा, मनीषा केडिया भी रही मौजूद सीएमआर में पीएसओ लक्ष्मीकांत शर्मा, भाजपा अध्यक्ष नरेंद्र गिरधर भी रहे मौजूद अतिथियों ने कहा— जरूरतमंदों की सेवा सबसे बड़ी मानव सेवा जरूरतमंद परिवारों की सहायता करना केवल सामाजिक जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि मानवता के प्रति सच्ची सेवा भी है। इसी भावना को साकार करते हुए झुंझुनूं जिले के चिड़ावा कस्बे में नर सेवा ही नारायण सेवा संस्थान के तत्वावधान में जरूरतमंद नागरिकों को राशन सामग्री के किट वितरित किए गए। सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद महमिया की प्रेरणा से आयोजित कार्यक्रम में 100 से अधिक जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री के किट प्रदान किए गए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरि रहीं। जबकि अध्यक्षता पूर्व पालिकाध्यक्ष मधु शर्मा ने की। पूर्व जिला महामंत्री भाजपा झुंझुनूं राजेश दहिया, पूर्व आरएएस शिवप्रसाद आर्य, बाल कल्याण समिति झुंझुनूं की पूर्व सदस्य मनीषा केडिया, पीएसओ सीएमआर जयपुर लक्ष्मीकांत शर्मा तथा भाजपा नगर मंडल चिड़ावा अध्यक्ष नरेंद्र गिरधर शामिल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने पंडित हीरालाल पुजारी के आचार्यत्व में मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संस्था अध्यक्ष अरविंद महमिया, सुरेश जलिंद्रा, डॉ. कुसुमलता, प्रभुशरण तिवाड़ी, संजय जखोड़िया, डॉ. बीएल वर्मा एवं बाबूलाल वर्मा ने अतिथियों का माला, साफा एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर अतिथियों ने जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री वितरित करते हुए कहा कि जरूरतमंदों की सेवा मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। समाज के सक्षम लोगों और सामाजिक संस्थाओं को आगे आकर ऐसे परिवारों की मदद करनी चाहिए, ताकि कोई भी जरूरतमंद परिवार मूलभूत आवश्यकताओं से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देने से जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान सेवा कार्य के साथ भाजपा नेता राजेश दहिया का जन्मदिन भी केक काटकर मनाया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने सेवा के माध्यम से जन्मदिन मनाने की पहल की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. एलके शर्मा ने किया। इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा, महेश शर्मा आजाद, मोहित तामड़ायत, ओमप्रकाश सैनी, गोपाल महमिया, रिशु महमिया, फूल कुमार भागेरिया, सुल्तान सैनी, ओमप्रकाश स्वामी, गिरधारी खोजी, सुनील पारीक, रवि गोदडिया सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। नर सेवा ही नारायण सेवा संस्थान की ओर से जरूरतमंद परिवारों के लिए किए गए इस सेवा कार्य की उपस्थित लोगों ने सराहना की। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि समाज के सक्षम लोग यदि अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंदों का हाथ थामें, तो सेवा की छोटी-सी पहल भी किसी परिवार के लिए बड़ी राहत बन सकती है।0
0
Report
निकाय चुनाव से पहले जलदाय विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, ACE का तबादला
Jaipur, Rajasthan:आचार संहिता से पहले PHED में संशोधित सूची, DPC के विवाद के बाद ACE का तबादला, रिटायर इंजीनियर को दे दी पोस्टिंग आशीष चौहान, जयपुर-जलदाय महकमे में निकाय चुनाव की आचार संहिता से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. 1 महीने बाद पीएचईडी में संशोधित सूची आई, जिसमें कई इंजीनियर्स के तबादले निरस्त भी हुए.सीएमओं की मंजूरी के बाद जलदाय विभाग में दूसरी तबादला सूची जारी हुई. विवाद के बाद एसीई का तबादला- राजस्थान में निकाय चुनाव आचार संहिता से ठीक पहले जलदाय महकमे में तबादले हुए.सीएमओं की मंजूरी के बाद पीएचईडी की 1 महीने 7 दिन बाद संशोधित सूची जारी हुई. जिसमें सबसे बड़ा फेरबदल अतिरिक्त मुख्य अभियंता अमिताभ शर्मा की पोस्टिंग को लेकर हुआ.अमिताभ शर्मा को अतिरिक्त सचिव मॉनिटरिंग से ड्रिलिंग क्षेत्र में तबादला कर दिया गया.कुछ दिन पहले अमिताभ शर्मा समेत चीफ इंजीनियर्स ने प्रमुख सचिव हेमंत गेरा को डीपीसी को लेकर चिट्ठी लिखी थी,पूरा विवाद सीएमओ तक पहुंचा था.पीएचईडी में फिलहाल 4 चीफ इंजीनियर्स के पद पर डीपीसी करनी है,जिसमें एडिशनल चीफ इंजीनियर अमिताभ शर्मा भी चीफ इंजीनियर्स की रेस में आगे है.अब एक महीने में फिर से अमिताभ शर्मा का तबादला जलदाय महकमे में सुखियां बना हुआ है. इनके तबादले निरस्त- नाम ............. पद पारितोष गुप्ता .......... एसीई आदित्य शर्मा .......... एसीई कृष्ण अग्रवाल ........... एसई जोगेंद्र मीणा ............ एक्सईन रामेंद्र कुमार ............ एसक्सईन अशोक मीणा ........... एक्सईएन जयनारायण ........... एक्सईएन ईशु नारंग ............ एक्सईएन रूद्रवीर सिंह ............ एक्सईएन रिटायर हुए इंजीनियर का तबादला- CMO की मंजूरी के बाद PHED में 1 एडिशनल चीफ इंजीनियर,5 अधीक्षण अभियंता और 36 एक्सईएन,106 एईएन,31 जेईएन और 13 प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले किए गए.इंजीनियर्स के तबादला सूची में सुधार किया गया.लेकिन पिछले महीने रिटायर हुए इंजीनियर का तबादला किया गया.अभय कुमार मीणा 31 जुलाई को एईएन के पद से रिटायर हो गए.लेकिन उनका नए डिवीजन सांगानेर में पोस्टिंग दे दी.उन्हें ट्रांसपोर्ट नगर से मानसरोवर लगाया गया,जबकि वे तो पिछले महीने ही रिटायर हो गए. अब चीफ इंजीनियर्स के तबादले मुश्किल- अब चीफ इंजीनियर्स के तबादले मुश्किल है.जलदाय विभाग में 11 में से 8 चीफ इंजीनियर्स की पोस्ट खाली है,इन सीटों को एडिशनल चीफ इंजीनियर्स का चार्ज दे रखा है.3 चीफ इंजीनियर सस्पेंड चल रहे है,एक एपीओ.माना जा रहा है कि डीपीसी के बाद ही चीफ इंजीनियर्स की खाली पोस्ट को भरा जाएगा.0
0
Report
निकाय चुनाव से ठीक पहले जलदाय विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अमिताभ शर्मा की पोस्टिंग
Jaipur, Rajasthan:जयपुर-जलदाय महकमे में निकाय चुनाव की आचार संहिता से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. 1 महीने बाद पीएचईडी में संशोधित सूची आई, जिसमें कई इंजीनियरों के तबादले निरस्त भी हुए. सीएमओं की मंजूरी के बाद जलदाय विभाग में दूसरी तबादला सूची जारी हुई. विवाद के बाद एसीई का तबादला- राजस्थान में निकाय चुनाव आचार संहिता से ठीक पहले जलदाय महकमे में तबादले हुए. सीएमओं की मंजूरी के बाद पीएचईडी की 1 महीने 7 दिन बाद संशोधित सूची जारी हुई. जिसमें सबसे बड़ा फेरबदल अतिरिक्त मुख्य अभियंता अमिताभ शर्मा की पोस्टिंग को लेकर हुआ. अमिताभ शर्मा को अतिरिक्त सचिव मॉनिटरिंग से ड्रिलिंग क्षेत्र में तबादला कर दिया गया. कुछ दिन पहले अमिताभ शर्मा समेत चीफ इंजीनियर्स ने प्रमुख सचिव हेमंत गेरा को डीपीसी को लेकर चिट्ठी लिखी थी, पूरा विवाद सीएमओ तक पहुंचा था. पीएचईडी में फिलहाल 4 चीफ इंजीनियर के पद पर डीपीसी करनी है, जिसमें एडिशनल चीफ इंजीनियर अमिताभ शर्मा भी चीफ इंजीनियर की रेस में आगे है. अब एक महीने में फिर से अमिताभ शर्मा का तबादला जलदाय महकमे में सुखिया बना हुआ है. इन के तबादले निरस्त- नाम .......... पद पारितोष गुप्ता .......... एसीई आदित्य शर्मा .......... एसीई कृष्ण अग्रवाल ........... एसई जोगेंद्र मीणा ............ एक्सईन रामेंद्र कुमार ............ एक्सईएन अशोक मीणा ........... एक्सईएन जयनारायण ........... एक्सईएन ईशु नारंग ............ एक्सईएन रूद्रवीर सिंह ............ एक्सईएन रिटायर हुए इंजीनियर का तबादला- CMओ की मंजूरी के बाद PHED में 1 एडिशनल चीफ इंजीनियर, 5 अधीक्षण अभियंता और 36 एक्सईएन, 106 एईएन, 31 जेईएन और 13 प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले किए गए. इंजीनियर्स के तबादला सूची में सुधार किया गया. लेकिन पिछले महीने रिटायर हुए इंजीनियर का तबादला किया गया. अभय कुमार मीणा 31 जुलाई को एईएन के पद से रिटायर हो गए. लेकिन उनका नए डिवीजन सांगानेर में पोस्टिंग दे दी. उन्हें ट्रांसपोर्ट नगर से मानसरोवर लगाया गया, जबकि वे तो पिछले महीने ही रिटायर हो गए. अब चीफ इंजीनियर्स के तबादले मुश्किल- अब जलदाय विभाग में 11 में से 8 चीफ इंजीनियर की पोस्ट खाली है, इन सीटों को एडिशनल चीफ इंजीनियर्स का चार्ज दे रखा है. 3 चीफ इंजीनियर सस्पेंड चल रहे है, एक एपीओ. माना जा रहा है कि डीपीसी के बाद ही चीफ इंजीनियर की खाली पोस्ट को भरा जाएगा. नोट-इस खबर की फीड 2 सी से भेजी गई है。0
0
Report
Advertisement
सरकारी राशन विक्रेताओं के हित में सरकार का महत्वपूर्ण निर्णय
Gonda, Uttar Pradesh:सरकारी राशन विक्रेताओं के हित में सरकार का महत्वपूर्ण निर्णय गोण्डा। जिले के उचित दर विक्रेताओं के हित में लाभांश वृद्धि की घोषणा किए जाने पर उचित दर विक्रेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सरकार के प्रति आभार जताया। सजीव प्रसारण कार्यक्रम के दौरान उचित दर विक्रेताओं ने मुख्यमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना। लाभांश में वृद्धि को उचित दर विक्रेताओं की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया। उपस्थित लोगों ने कहा कि उचित दर विक्रेता शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली को अंतिम पायदान तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लाभांश वृद्धि से उन्हें अपने दायित्वों के निर्वहन में और अधिक प्रोत्साहन मिलेगा तथा पात्र लाभार्थियों को खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहायता मिलेगी। कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन, मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद, सांसद गोण्डा/केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री के प्रतिनिधि रमाशंकर मिश्र,सांसद कैसरगंज के प्रतिनिधि संजीव सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा अकबाल बहादुर तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी कुंवर दिनेश प्रताप सिंह, एआरओ शिव प्रकाश त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में उचित दर विक्रेतागण एवं संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।0
0
Report
प्रतापगढ़ में भारतीय मजदूर संघ का धरना-प्रदर्शन, 11 सूत्रीय ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन और रैली का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में विभिन्न विभागों के कर्मचारी और श्रमिक रैली में शामिल हुए। रैली सामुदायिक भवन हाउसिंग बोर्ड से शुरू होकर जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंची, जहां प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर के माध्यम से 11 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया। प्रदर्शन के दौरान श्रमिकों ने आंगनबाड़ी, आशा सहयोगिनी, ठेका कर्मचारी, विद्युत, रोडवेज, शिक्षा, श्रम, चिकित्सा, जलदाय, स्वायत्त शासन, पथ विक्रेता और निजी क्षेत्र के कर्मचारियों की लंबित मांगों के समाधान की मांग उठाई। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि श्रमिकों की लंबित मांगों का जल्द सकारात्मक समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो भारतीय मजदूर संघ चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा। कार्यक्रम के अंत में श्रमिक एकता के नारों के साथ प्रदर्शन का समापन किया गया।0
0
Report
AK-47 दावे पर केंद्र ने कहा: छात्रों की समस्याओं का समाधान; सीवान घटना पर कार्रवाई
Noida, Uttar Pradesh:बिहार सरकार के AK-47 वाले दावे पर कहा, "उस समय केंद्र सरकार ने छात्रों की सभी समस्याओं का समाधान किया। यहां भी छात्रों पर लगे सभी केस खत्म किए गए। सिवान में जो घटना घटी उस पर बिहार सरकार ने तुरंत कार्रवाई की। जिसने यह किया था उसे सस्पेंड किया गया है... बिहार सरकार को जो एक्शन लेना था उन्होंने लिया है... संजय झा, JDU0
0
Report
Advertisement
