Back
ऑनलाइन गेमिंग ने किशोर को लाखों के कर्ज चुकाने के लिए किया झूठा अपहरण नाटक
KSKartar Singh Rajput
Jan 05, 2026 14:31:13
Morena, Madhya Pradesh
एंकर-ग्वालियर ऑनलाइन गेमिंग ने किशोर उम्र के बच्चों को जुए की ऐसी लत लगाई है कि वह अनजाने में ही लाखों के कर्जदार बन गए हैं और अपने इस कर्ज को उतारने के लिए वो टीवी और क्राइम पेट्रोल जैसे धारावाहिकों से सीख लेकर हीनियस क्राइम को गढ़ने में भी पीछे नहीं हट रहे हैं. ऐसा ही एक मामला माधौगंज थाना क्षेत्र में सामने आया है जहां पुलिस कर्मी के नाबालिग बेटे ने अपने ऊपर चढ़े आठ लाख के कर्ज को उतारने के लिए अपहरण का झूठा नाटक किया. पिता पुलिसकर्मी भिंड में पदस्थ हैं और जल्द ही रिटायर होने वाले हैं. किशोर को मालूम था कि पिता को रिटायरमेंट पर अच्छा खासा पैसा मिलने वाला है। बस उसके दिमाग में खुराफात सूझी और उसने अपने ही अपहरण का नाटक कर घर वालों को हैरत में डाल दिया. लेकिन वह नया खिलाड़ी था उसने जिस मोबाइल नंबर से अपने पिता को रैंसम कॉल करवाया था वह उसकी मां के नाम था।यही से पुलिस को शक हुआ बाद में अपनी बहन के घर यह लड़का पुलिस को दूसरे दिन सकुशल मिल गया. उसने बताया कि ब्रेजा कार में चार लोगों ने उसे अगवा किया था और उसकी मां की सिम से उसके घर वालों को फोन किया था लेकिन जब पुलिस ने मोबाइल के आईईएमआई नंबर से इस बात की तस्दीक की तो बात झूठी निकली. इसके बाद किशोर ने जहां बदमाशों द्वारा उसे घुमाए जाना बताया था वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कोई ऐसी संदिग्ध गतिविधि नजर नहीं आई. कड़ाई से पूछताछ की गई तब उसने बताया कि वह ऑनलाइन गेमिंग में लाखों रुपए हार चुका था इससे उबरने के लिए उसने अपने अपहरण का नाटक रचा था।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली-विशालकाय अजगर निकलने से मचा हड़कम
स्थानीय लोगों ने वन विभाग को दी सूचना
मौके पर पहुँची वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़ा
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के भीमगंज गांव के पास का है मामला
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report