Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Morena476001

मुरैना में सरकारी डॉक्टर के साथ अभद्रता: अस्पताल से जबरन घर ले जाने का मामला

KSKartar Singh Rajput
Nov 11, 2025 11:23:33
Morena, Madhya Pradesh
मुरैना में शासकीय डॉक्टर के साथ अभद्रता, सरकारी अस्पताल से जबरन घर ले गए युवक मुरैना जिले के कैलारस स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ एक शासकीय डॉक्टर बलवीर के साथ अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, बीती रात सूरज बंसल नामक युवक अपने साथियों के साथ अस्पताल पहुंचा और ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के साथ गाली-गलौज कर जबरन उन्हें अपने घर ले जाने लगा। सरकारी अस्पताल में मरीजों का इलाज कर डॉ ने जाने से इंकार करते हुए कहा कि अस्पताल में मरीज भर्ती हैं और उनकी जिम्मेदारी है, लेकिन आरोपियों ने उनकी बात अनसुनी कर दी। बल्कि डॉक्टर को गालियां देकर जबरन गाड़ी से घर ले जाकर परिजन के इलाज के लिए दबाव बनाया गया। सुबह पीड़ित डॉक्टर ने कैलारस थाने पहुंचकर शिकायत आवेदन दिया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वही इस पूरे मामले पर मुरैना के स्वास्थ्य अधिकारी पद्मेश उपाध्याय का कहना है इस तरह का मामला सामने आया है जहां रात में कैलारस स्वास्थ्य केंद्र पर कुछ लोग पहुंचे जबरन डॉक्टर को उठाकर इलाज के लिए इलाज करवाने के नाम पर घर ले गए और उनसे अभद्र की गई इस मामले में हमने पुलिस को आवेदन दिया है और कार्रवाई की आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Nov 11, 2025 12:56:14
Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर, नगर पालिका परिषद पूरनपुर एवं सोशियो वाइटल नेटवर्क फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में आज स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का मुख्य उद्देश्य नगरवासियों में स्वच्छता, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूकता फैलाना था।रैली का शुभारंभ सुबह 11 बजे PM श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पूरनपुर से किया गया, जो तिरंगा चौराहा, रेलवे स्टेशन, वार्ड नंबर 17 से होते हुए पुनः विद्यालय परिसर में संपन्न हुई।रैली में स्कूली छात्राओं, प्रधानाचार्या जाहिदा खातून, शिक्षकों, नगर पालिका के सफाई कर्मियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने “स्वच्छ भारत, सुंदर भारत”, “कचरा न फैलाएं, देश को सजाएं”, “गीला-सूखा कचरा अलग करो” जैसे नारों के साथ शहरवासियों को संदेश दिया।रैली में शामिल प्रतिभागियों ने हाथों में बैनर,
0
comment0
Report
SKSATISH KUMAR
Nov 11, 2025 12:56:08
Jaspur, Uttarakhand:स्लग रामनगर के ग्रामीण इलाकों में प्राधिकरण के खिलाफ ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी ने एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना देते हुए की जमकर नारेबाजी शहर रामनगर ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी ने कहां की रामनगर विधानसभा के अंतर्गत 25 ग्रामीण क्षेत्रों में प्राधिकरण लागू कर ग्रामीण जनता का उत्पन्न किया जा रहा है उन्होंने कहा कि आज प्राधिकरण पूरी तरह भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है तथा इसमें लिप्त अधिकारी व कर्मचारी जनता का उत्पीड़न कर खुलेआम अवैध वसूली कर रहे हैं उन्होंने कहा कि रामनगर में पहले ही कई गांव हलपत्ति क्षेत्र में आने के साथ ही उनको जमीन पर ना तो लोन मिल पा रहा है और ना ही उनकी 143 हो पा रही है और यदि ऐसे में कोई अपना मकान तूफानी अन्य किसी चीज का निर्माण कर रहा है तो प्राधिकरण के कर्मचारी आकर के साथ ही उनसे हजारों रुपए की वसूली कर रहा है रकम न देने पर उनके निर्माण दिन मकान को सील करने की कार्रवाई की जा रही है उन्होंने कहा कि इस मामले में कई बार उनके द्वारा प्राधिकरण जेई से कई बार मोबाइल पर संपर्क किया गया लेकिन एक बार भी जेई ने उनका फोन नहीं उठाया उन्होंने साफतौर कहा कि यदि ग्रामीण इलाकों में जिला विकास प्राधिकरण को शिकार समाप्त नहीं किया गया तो इसके खिलाफ उग्र आंदोलन करने के साथ ही इस विभाग में भ्रष्टाचार में लिफ्ट अधिकारियों के खिलाफ भी मोर्चा खोला जाएगा।
0
comment0
Report
ADAnup Das
Nov 11, 2025 12:55:38
Krishnanagar, West Bengal:নAKA চেকিং দিল্লির লালকেল্লা তে বিস্ফোরণের ঘটনার পর দম্ভিত গোটা দেশ। ঘটনার গুরুত্ব বুঝে ঘটনাস্থলে এসে পৌঁছায় স্বরাষ্ট্রমন্ত্রী অমিত শাহ। প্রাণহানি এবং আহতের সংখ্যা বেড়ে যাওয়ায় উদ্বিগ্নপ্রশাসন। গত কালকের ঘটনার পর থেকে এলাট রাজ্য এবং কেন্দ্রীয় সশস্ত্র বাহিনী। গতকাল রাত এবং আজ ভোর থেকেই দেশের বিভিন্ন প্রান্তে চলছে কড়া নজরদারি। ঠিক একই রকম ভাবে নদীয়ার ভারত বাংলাদেশ সীমান্তবর্তী এলাকাগুলিতেও চলছে পুলিশি প্রহরা। ঠিক একই রকম ভাবে নদীয়ার নাকাশিপাড়া থানার বিভিন্ন রাস্তায় চলছে পুলিশই প্রহরা। সকাল থেকেই নাকাশিপাড়া থানার পুলিশ রাস্তা-ঘাটে আসা-যাওয়া গাড়ি গুলির ওপর কড়া নজরদারি চালাচ্ছে।
0
comment0
Report
ASAshutosh Sharma1
Nov 11, 2025 12:54:48
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में ACB की कार्रवाई\n\nकृषि उपज मंडी सूरजपोल, जयपुर के सहायक सचिव 8 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार\n\nराजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी की एसआई यू यूनिट ने कार्रवाई करते हुए कृषि उपज मंडी समिति, सूरजपोल, जयपुर में कार्यरत सहायक सचिव इन्द्र सिंह मीणा को 8 हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।\n\nअस्बा डीजी गोविंद गुप्ता ने बताया कि एसीबी को परिवादी ने एक शिकायत दी थी कि उसकी फर्म का मंडी लाइसेंस बनवाने की एवज में सहायक सचिव इन्द्र सिंह मीणा द्वारा रिश्वत की माँग की जा रही है। इस शिकायत पर डीआईजी अनिल कायल के निर्देशन में और एडिशनलएसपी संदीप सारस्वत के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा आरोपी को परिवादी से मांगी गई रिश्वत राशि 8 हजार लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। है।
0
comment0
Report
DKDeepesh Kumar
Nov 11, 2025 12:54:37
Noida, Uttar Pradesh:रामनगर में जिला विकास प्राधिकरण के खिलाफ विरोध लगातार तेज होता जा रहा है, मंगलवार को ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी के नेतृत्व में विकास खंड के कई जनप्रतिनिधियों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर प्राधिकरण के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, इस दौरान उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भेजकर ग्रामीण इलाकों से जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त किए जाने की मांग की, संजय नेगी ने कहा कि रामनगर विधानसभा क्षेत्र के लगभग 25 ग्रामीण इलाकों में जिला विकास प्राधिकरण लागू कर ग्रामीण जनता को परेशान किया जा रहा है, उन्होंने आरोप लगाया कि प्राधिकरण अब भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है, जहां अधिकारी और कर्मचारी खुलेआम अवैध वसूली कर रहे हैं, उन्होंने विशेष रूप से प्राधिकरण के जेई पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह लोगों से अवैध रूप से हजारों रुपये की वसूली कर रहे हैं, नेगी ने कहा कि यदि कोई ग्रामीण अपने घर की मरम्मत या नए निर्माण का काम करता है, तो प्राधिकरण के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर वसूली के लिए दबाव बनाते हैं। रकम न देने पर ग्रामीणों के घरों और निर्माणाधीन भवनों को सील करने की कार्रवाई की जा रही है, और उक्त संबंध में अगर उनसे पूछने के लिए उन्हें फोन किया जाता है तो वह किसी के फोन नहीं उठाते हैं, यहां तक कि जनप्रतिनिधियों के फोन तक नहीं, संजय नेगी ने कहां कि रामनगर के कई गांव पहले से ही फॉरेस्ट लैंड और फलपट्टी क्षेत्र में आते हैं, जिससे ग्रामीणों को जमीन पर लोन या 143 की अनुमति नहीं मिल पा रही है, ऐसे में प्राधिकरण के नियमों ने ग्रामीणों की परेशानियां और बढ़ा दी हैं। संजय नेगी ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही ग्रामीण क्षेत्रों से जिला विकास प्राधिकरण को खत्म नहीं किया गया, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा और department में लिप्त भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा। वहीं मामले पर जिला विकास प्राधिकरण के सचिव विजयनाथ शुक्ला ने कहा कि अब तक किसी भी सिंगल आवासीय कॉलोनी का चालान नहीं किया गया है, और विभाग पूरी तरह से नियमों के तहत कार्य कर रहा है, और वहीं उन्होंने मामले की जांच करने की बात भी कही.
0
comment0
Report
NTNagendra Tripathi
Nov 11, 2025 12:53:45
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में रोडवेज बस हुई हादसे की शिकार,15 घायल, एक महिला यात्री गंभीर। गोरखपुर के यूनिवर्सिटी चौराहे पर सोमवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब कैसरबाग डिपो की रोडवेज बस गोलंबर से जा टकराई। बस में करीब 45 यात्री सवार थे। हादसे में 15 लोग घायल हो गए, जबकि बस्ती जिले की 55 वर्षीय गुजराती देवी की हालत गंभीर है। कैंट थाने की पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसा रात करीब साढ़े 12 बजे हुआ। चालक रामबाबू ने बताया कि मोहद्दीपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम को बचाने की कोशिश में बस का नियंत्रण बिगड़ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद चौराहे पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन मंगाकर बस को हटवाया और यातायात सामान्य कराया। गंभीर रूप से घायल गुजराती देवी अपने बेटे दुर्गा प्रसाद और परिवार के 20 सदस्यों के साथ मुंबई जाने के लिए निकली थीं। हादसे के बाद परिवार के लोगों ने आरोप लगाया कि चालक नशे में था और उसकी लापरवाही से ये हादसा हुआ। वहीं पुलिस का कहना है कि चालक का मेडिकल कराया जा रहा है रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। कैंट थाना प्रभारी संजय सिंह के मुताबिक, मामूली रूप से घायल यात्री बिना सूचना दिए अपने घर लौट गए हैं जबकि गंभीर घायल गुजराती देवी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
0
comment0
Report
SASALMAN AMIR
Nov 11, 2025 12:53:15
0
comment0
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
Nov 11, 2025 12:52:24
Bijnor, Uttar Pradesh:धर्मेंद्र के लिए मंदिर में पूजा। बिजनौर में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र के स्वास्थ्य के लिए पंचमुखी हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की गई। जिला पंचायत अध्यक्ष सहित कई लोगों ने पूजा अर्चना की। धर्मेंद्र के स्वास्थ्य के लिए पूजा अर्चना की गई। कबड्डी के स्टार खिलाड़ी राहुल चौधरी भी पूजा में शामिल हुए। बिजनौर के पंचमुखी हनुमान मंदिर का मामला। बिजनौर में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र के स्वास्थ्य के लिए पंचमुखी हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की गई है। बिजनौर के बीजेपी जिला पंचायत अध्यक्ष साकेन्द्र प्रताप सिंह ने हनुमान मंदिर में जाकर विधि विधान से पूजा अर्चना की है। इस दौरान कई समर्थक भी मौजूद रहे। धर्मेंद्र जी के कई फैन मंदिर पहुंचे थे। फिल्मी कलाकार धर्मेंद्र की अचानक से तबियत खराब हो गई। उन्हें इलाज के लिए मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी तबियत खराब होने पर अलग जगहों पर दुआओं का दौर जारी है। सभी लोग धर्मेंद्र की लंबी आयु की कामना के लिए मंदिर और अन्य जगहों पर जाकर प्रार्थना कर रहे है। फ़िल्म अभिनेता धर्मेंद्र के लिए दुआओँ का दौर जहां जारी है तो वहीं बिजनौर जिले में भी लोग उनके लिए दुआ कर रहे है। बिजनौर के पंचमुखी मंदिर में जिला पंचायत अध्यक्ष सहित कई लोग ने भी पूजा अर्चना की है। धर्मेंद्र के स्वास्थ्य के लिए पूजा अर्चना। कबड्डी के स्टार खिलाड़ी राहुल चौधरी भी पूजा मे शामिल हुए। बिजनौर के पंचमुखी हनुमान मंदिर में पहुंचकर साकेंद्र और कबड्डी खिलाड़ी राहुल ने धर्मेंद्र की लंबी उम्र के लिए दुआ मांगी。
0
comment0
Report
RSRahul shukla
Nov 11, 2025 12:52:05
Amethi, Uttar Pradesh:रायबरेली पुलिस व अमेठी कोतवाली की संयुक्त कार्रवाई, वांछित अपराधी अल्तमश खान और सहयोगी गिरफ्तार AMेठी। नगर कोतवाली रायबरेली क्षेत्र के एक गंभीर मामले में वांछित चल रहे अपराधी अल्तमश खान को उसके एक सहयोगी सहित पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसकी तलाश में रायबरेली पुलिस, स्वाट टीम और अमेठी कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। अमेठी कोतवाली प्रभारी रवि सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सागर तिराहा स्थित अल्तमश खान के घर पर दबिश दी, जहां से उसे और उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद दोनों को अमेठी कोतवाली लाया गया, जहां पर आवश्यक कागजी कार्रवाई और पूछताछ की गई। इसके बाद रायबरेली पुलिस दोनों अभियुक्तों को लेकर रवाना हो गई। बताया जा रहा है कि अल्तमश खान लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बचने की कोशिश कर रहा था। उसकी गिरफ्तारी को पुलिस ने बड़ी सफलता बताया है। इस संयुक्त कार्रवाई में अमेठी कोतवाली प्रभारी रवि सिंह व उनकी टीम की सक्रिय भूमिका की सराहना की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार और वांछित अपराधियों के खिलाफ इसी तरह अभियान जारी रहेगा, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top