Back
अमेरिका से बहन की शादी में लूट: गुना के चार बदमाश गिरफ्तार, चांदी बरामद
KSKartar Singh Rajput
Dec 29, 2025 04:48:57
Morena, Madhya Pradesh
लूटकांड के आरोपी सडक़ों पर: अमेरिका से बहन की शादी में आए युवक से लूट करने वाले चार बदमाश पुलिस ने दबोचे
चांदी की दो चैनें बरामद, पुलिस ने निकाला जुलूस
गुना शांति पब्लिक स्कूल के पास 25 दिसंबर की रात अमेरिका से अपनी बहन की शादी में आए युवक के साथ हुई लूट और मारपीट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूटी गई चांदी की चेनें बरामद कर ली हैं। यह वही घटना है जिसमें दुर्गा कॉलोनी के पास फरियादी तरुण राठौर को आठ-दस बदमाशों ने घेरकर न सिर्फ पीटा था, बल्कि नकदी और चांदी की चेन लूट ली थी। तरुण अमेरिका की एक निजी कंपनी में नौकरी करता है और बहन की शादी में शामिल होने के लिए गुना आया हुआ था。
पुलिस के अनुसार, घटना वाले दिन रात करीब 8:30 बजे तरुण अपने घर की ओर जा रहा था। तभी कुछ युवकों ने उसका रास्ता रोका और खेत की ओर ले जाकर बेरहमी से मारपीट की। सिर में गंभीर चोट आने के चलते तरुण को उसके दोस्त की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपियों ने दो चांदी की चेन और लगभग पांच हजार रुपए नगद लूट लिए थे। साथ ही यूपीआई पेमेंट के जरिए भी पैसे ट्रांसफर कराने की कोशिश की, हालांकि तकनीकी कारणों से ट्रांजैक्शन फेल हो गया।
एफआईआर दर्ज होते ही कोतवाली पुलिस ने दो से तीन टीमें बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू की और सूरज बरार, प्रमोद यादव, बलराम धाकड़ और दीपक नामदेव को गिरफ्तार कर लिया। police ने आरोपियों से लूटी गई चेनें भी बरामद कर ली हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी सूरज बरार के खिलाफ पहले से भी कई मामले दर्ज हैं, जिससे इस पूरी वारदात के गिरोहनुमा होने की आशंका भी जताई जा रही है। मामले की जांच अभी जारी है और पुलिस अन्य संलिप्त लोगों की पहचान में जुटी हुई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों का घटना स्थल पर जुलूस भी निकाला।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NCNITIN CHAWRE
FollowDec 29, 2025 06:32:060
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowDec 29, 2025 06:31:380
Report
JGJugal Gandhi
FollowDec 29, 2025 06:31:280
Report
PSPrasenjit Sardar
FollowDec 29, 2025 06:31:100
Report
MDMahendra Dubey
FollowDec 29, 2025 06:30:440
Report
DSDevendra Singh
FollowDec 29, 2025 06:30:280
Report
SKSantosh Kumar
FollowDec 29, 2025 06:30:170
Report
0
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowDec 29, 2025 06:21:490
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowDec 29, 2025 06:21:310
Report
KMKuldeep Malwar
FollowDec 29, 2025 06:21:200
Report
SBSharad Bhardwaj
FollowDec 29, 2025 06:20:510
Report
GJGaurav Joshi
FollowDec 29, 2025 06:20:290
Report
PCPUSHKAR CHAUDHARY
FollowDec 29, 2025 06:20:110
Report
ASAJEET SINGH
FollowDec 29, 2025 06:19:520
Report