Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Morena476001

ग्वालियर में SSP ने TI को लाइन अटैच कर दिया; जाम के बीच खुलासा

KSKartar Singh Rajput
Oct 19, 2025 02:50:50
Morena, Madhya Pradesh
ग्वालियर में टीआई की गाड़ी से लगे जाम में फंसे SSP तो तुरंत किया लाइन अटैच बिना सूचना के थाने से गायब थे टीआई और सिविल ड्रेस में अपने स्टाफ के साथ बीच सड़क पार्क किए हुए थे कार...。 मध्यप्रदेश के ग्वालियर में टीआई की गाड़ी से लगे ट्रैफिक जाम में SSP फंस गए। जाम में फंसे SSP ने आगे बढ़कर देखा तो टू व्हीलर वाले रॉन्ग साइड से जा रहे थे और एक कार बीच रोड पर खड़ी हुई थी। पास जाकर देखने पर कार में टीआई बैठे हुए थे। इसके बाद एसएसपी ने टीआई से सवाल जवाब किए तो टीआई कोई जवाब नहीं दे पाए जिसके कारण SSP ने पहले तो टीआई को फटकार लगाई और फिर लाइन अटैच कर दिया。 टीआई की गाड़ी से लगा जाम शुक्रवार की रात SSP धर्मवीर सिंह दौलतगंज इलाके से गुजर रहे थे जहां वो जाम में फंस गए। इस दौरान SSP धर्मवीर सिंह ने देखा कि रोड पर कोई ट्रैफिक पुलिसकर्मी नहीं था और टू व्हीलर वाले रॉन्ग साइड से जा रहे थे साथ ही एक कार रोड पर बीच में खड़ी हुई थी। वो कार के पास पहुंचे तो कार में तिघरा थाना टीआई शिवकुमार शर्मा अपने स्टाफ के साथ सादे कपड़ों में बैठे हुए थे और उन्हीं की कार रोड पर खड़ी होने के कारण जाम लग रहा था। इस पर जब SSP धर्मवीर सिंह ने टीआई शिवकुमार शर्मा से पूछा कि बिना ड्यूटी इस क्षेत्र में रोड पर कार पार्क कर क्यों खड़े हैं तो टीआई कोई जवाब नहीं दे पाए। एसएसपी ने टीआई को जमकर फटकार लगाते हुए लाइन अटैच कर दिया।
3
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AYAmit Yadav
Oct 19, 2025 05:02:13
0
comment0
Report
STSharad Tak
Oct 19, 2025 05:02:02
Sirohi, Rajasthan:सिरोही में दो कार और बस में टक्कर। कोतवाली थाने के सारणेश्वरजी पुलिए के पास की घटना, घटना में कार सवार 5 लोग हुए गम्भीर। सूरत से बीकानेर जा रही निजी ट्रेवल्स की बस, सवारियों के आई मामूली चोटें। इनोवा कार का टायर ब्लास्ट होने से कार चालक ने सड़क किनारे खड़ी की थी कार, इनोवा के पीछे आई एक और कार, कार के पीछे चल रही निजी ट्रेवल्स की बस का बिगड़ा संतुलन, नियंत्रण बिगड़ने के बाद बस पलटी कार पर। घटना की जानकारी मिलने पर SP डॉ प्यारेलाल शिवरान, ASP किशोर सिंह, एसडीएम हरिसिंह, तहसीलदार जगदीश बिश्नोई सहित अधिकारीReached मौके पर। हादसे के बारे में ली जानकारी। घायलों के उपचार को लेकर दिए निर्देश।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Oct 19, 2025 05:01:50
Sikar, Rajasthan:फतेहपुर सीकर नारियल से भरे एक ट्रक में लगी आग सीकर के फतेहपुर में देर रात बीकानेर हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास खड़े नारियल से भरे एक ट्रक में आग लग गई l जानकारी के अनुसार फतेहपुर से बीकानेर की तरफ जाने वाली हाईवे पर नारियल से भरा यह ट्रक पेट्रोल पंप के पास खड़ा था।तभी एक आकाश तारा पटाखा जलता हुआ ट्रक के ऊपर आकर गिर गया इसके बाद धीरे-धीरे देखते ही देखते ट्रक में आग लग गई स्थानीय लोगों ने आग की सूचना दमकल विभाग को दी इसके बाद दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर पानी डालकर काबू पाया। लगभग 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग को पूर्णतया बुझा दिया गया आग लगने के कारण हाइवे पर जाम लग गया जिसे पुलिस ने खुलवाया और आवागमन शुरू करवाया।
0
comment0
Report
DSDIBYENDU SARKAR
Oct 19, 2025 05:01:14
Arambag, West Bengal:আরামবাগঃ১৯ অক্টোবর ভাঙা রামকৃষ্ণ সেতুর ওপর দিয়ে যাত্রীবাহী বাস চলাচল শুরু হল আরামবাগে। স্থানীয় মানুষজনের দাবি অত্যন্ত দুর্বল, যেকোনো সময় আবারও বিপর্যয় করতে পারে。 দু'দিন বাস ধর্মঘট ও আরামবাগ ব্যবসায়ী সমিতির চাপের কাছে এক প্রকার নতি স্বীকার করে আরামবাগে ভাঙা শ্রীরামকৃষ্ণ সেতুর হাইট বার তুলে দেওয়া হয়েছে। ফলে ভাঙা রামকৃষ্ণ সেতু দিয়ে বাস চলাচল শুরু হয়েছে রবিবার সকাল থেকেই। দীর্ঘ আড়াই মাস ধরে রামকৃষ্ণ সেতুর ওপর দিয়ে যাত্রীবাহী বাস ও পন্যবাহী ট্রাকগুলি চলাচল বন্ধ ছিল। রামকৃষ্ণ সেতুর একাংশ কয়েক মাস আগেই ভেঙে গিয়েছে। ফলে সেতুর ওপর দিয়ে যান চলাচল নিয়ন্ত্রণ ছিল নিয়ন্ত্রনের। যাত্রীবাহী বাস ও পন্যবাহী ভারী ট্রাকগুলিকে সেতুর ওপর উঠতে দেওয়া হচ্ছিল না। অর্থনৈতিক ক্ষতির মুখে পরে আরামবাগ ব্যবসায়ী সমিতিও আরামবাগ মহকুমা প্রশাসনের দৃষ্টি আকর্ষণ করে ও স্মারকলিপি জমা দেয়। তারপর আরামবাগ মহকুমায় দুইদিন বাস ধর্মঘট করে বাস মালিক সংগঠনগুলি একত্রিত হয়ে। মালিক সংগঠন দাবি করে তারা বারবার প্রশাসনকে জানিয়েও কোনো কাজ হয়নি। তাই তাদের এই ধর্মঘটের সিদ্ধান্ত। অন্যদিকে রামকৃষ্ণ সেতু সংস্কারের কাজ অত্যন্ত ঢিলে গতিতে চলায় ক্ষুব্ধ স্থানীয় মানুষজনও। তবে বাস মালিক সংগঠন প্রশাসনের কাছে দাবি করে হাইট বার তুলে দেওয়ার জন্য। প্রশাসন রাজি হওয়ায় বাস ধর্মঘট প্রত্যাহার করে বাস চলাচল শুরু হয় দুদিন আগেই। রবিবার সকাল থেকেই কেবলমাত্র যাত্রীবাহী বাস ভাঙা রামকৃষ্ণ সেতুর ওপর দিয়ে চলাচল শুরু করেছে। তবে বেশ কিছু উঁচু দূরপাল্লার বাস হাইট বার ক্রস করতে না পারায় সেগুলি আটকে গিয়েছে। ফলে সব যাত্রীবাহী বাস যাতায়াত করছে না। স্থানীয় মানুষজনের দাবি সেতুটি অত্যন্ত দুর্বল। যেকোনো সময়ই বড় দুর্ঘটনা ঘটতে পারে। নতুন সেতু না হলে এই রামকৃষ্ণ সেতু সংস্কার করে কোন কাজ হবে না। দক্ষিণবঙ্গের অত্যন্ত গুরুত্বপূর্ণ শহর আরামবাগ। আরামবাগের সঙ্গে একদিকে দুই মেদিনীপুর বাঁকুড়া পুরুলিয়া ঝাড়frig... [সমাপ্ত অংশ]
0
comment0
Report
Nitin JhawarNitin Jhawar
Oct 19, 2025 04:59:49
2
comment0
Report
RNRandhir Nidhi
Oct 19, 2025 04:50:45
Gumla, Jharkhand:अज्ञात वाहन द्वारा ऑटो को टक्कर मार देने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल गुमला - सदर थाना क्षेत्र के बांसडीह घाटी में पीछे से अज्ञात वाहन द्वारा ऑटो को टक्कर मार देने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए। मृतका की पहचान हर्रा डीपाटोली निवासी सुकरी देवी (40 वर्ष) के रूप में हुई है। घायलों में बेनेदिक्ता लकड़ा (38), जय माला (10), दिनेश उरांव (25), पवन उरांव (22), जानकी देवी (40), बालमीत कुमारी (21), बिनसरी उरांव (50), अमन लकड़ा (13) और कमला देवी (40) शामिल हैं। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल गुमला लाया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। घटना के संबंध में घायलों ने बताया कि दीपावली और साप्ताहिक हाट के लिए वे सभी गुमला शहर खरीदारी करने आ रहे थे। इसी दौरान बांसडीह घाटी में पीछे से अज्ञात वाहन ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पलट गया और यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
0
comment0
Report
BKBRAJESH KUMAR
Oct 19, 2025 04:50:37
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र : खूँटी स्लग : खूँटी में दीपावली बाजार गुलजार। खूँटी में दीपावली बाजार सज गई है और लोग खरीदारी करने के लिए पहुंच रहे हैं खूंटी के भगत सिंह चौक और नेताजी चौक में गणेश लक्ष्मी की प्रतिमा पूजा के सामान आदि की बिक्री हो रही है साथ-साथ , रंगुली , सजावटी सामान , मिट्टी के दीये तेल आदि खरीदारी करने के लिए लोग बाजार में लोग पहुंच रहे हैं। वहीं दीपावली को लेकर खूंटी का बाजार गुलजार है। खरीदारी करने आये मोनिका सागर ने बतलाया कि मूर्ति व सजावटी सामान खरीद रहे हैं साथ में पटाखा दीया पूजा का सामान खरीदना है। खूंटी में विशेषकर दीपावली मनाने के लिए ही आये हैं। ग्रामीण गजेंद्र दल ने बताया कि साल भर में एक बार दीपावली आता है जिसे हम लोग उत्साह पूर्वक मानते हैं। आज दिया करें तेल और अन्य सामान खरीदे हैं और खरीदारी करना बाकी है दीपावली हम लोग धूमधाम से मनाएंगे。
0
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Oct 19, 2025 04:50:26
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में बिजली विभाग की लापरवाही एक बार फिर बनी मौत की वजह बनी हैं। जहां करंट लगने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम मच गया। पूरा मामला लाखो थाना क्षेत्र के खातोपुर चौक के पास का है। मृतक की पहचान सिंघौल थाना क्षेत्र के इटवा गांव निवासी नीरज कुमार के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बिजली विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। बिल्डिंग के ठीक बगल में 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार गुजर रहा था। बताया जा रहा है कि बस का भाड़ा लगाने के दौरान नीरज कुमार बिजली के पोल की चपेट में आ गए, और मौके पर ही तड़प-तड़प कर उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही लाखो थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया। वहीं, घटना के बाद इलाके में आक्रोश और शोक का माहौल है — लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर कब तक बिजली विभाग की लापरवाही ऐसे निर्दोष जिंदगियों को निगलती रहेगी。
0
comment0
Report
VKVINOD KANDPAL
Oct 19, 2025 04:49:47
Haldwani, Uttarakhand:एंकर : दीपावली के त्यौहार को देखते हुए प्रशासन अलर्ट पर है, खासकर फायर ब्रिगेड को अलर्ट मोड पर रखा गया है, बाज़ार में भीड़, महिला सुरक्षा को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जा रही है, कई जगह महिला पुलिसकर्मी सादी वर्दी में तैनात रहेंगी, बाज़ार में पुलिस वेरिफिकेशन ड्राइव भी लगातार चला रही है, इसके अलावा डॉग स्क्वाड, बम स्क्वाड के जरिये भी चेकिंग हो रही है, SP सिटी हल्द्वानी के मुताबिक दीपावली के मद्धेनज़र कुछ एक्स्ट्रा फ़ोर्स बढ़ाया गया है, बाइट : प्रकाश चंद्र, SP सिटी हल्द्वानी पटाखों का कारोबार 3 बड़ी जगहों पर होगा जिसमें रामलीला ग्राउंड, MB ग्राउंड और ऊँचापुल शामिल है, किसी भी हादसे से बचने के लिये लाइसेंस को परखा जा रहा है, नये लोगों को लाइसेंस कम दिये जा रहे हैं जिससे अनहोनी से बचा जा सके, बाइट : गोपाल सिंह चौहान, सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top