Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Morena476001

ग्वालियर में खड़ी स्कॉर्पियो के काँच टूटे, तीन युवकों ने पत्थर मारे

KSKartar Singh Rajput
Feb 22, 2026 14:45:23
Morena, Madhya Pradesh
ग्वालियर ब्रेकिंग घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो के तोड़े काँच बाइक सवार 3 युवकों ने पत्थर मारकर तोड़े काँच सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए बाइक सवार बदमाश पड़ोसियों के बीच हुए विवाद बताया जा रहा है कारण घटना का वीडियो पुलिस तक पहुंचा की जांच शुरू गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के गायत्री विहार की घटना
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
VSVishnu Sharma
Feb 22, 2026 16:17:33
Jaipur, Rajasthan:वंदेमातरम के साथ विराट हिन्दू सम्मेलन एवं कलश यात्रा से धार्मिक देशभक्ति महेश नगर स्थित मधुबन बस्ती में विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन की शुरुआत वंदे मातरम गीत के साथ हुई। इसके बाद तीन मंदिरों से लगभग 500 महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में 1200 से अधिक लोग शामिल हुईं, जिनमें लगभग 700 महिलाएं विशेष तौर पर शामिल रहीं। सम्मेलन में बृंदावन धाम के रामानंद प्रभु महाराज का सान्निध्य प्राप्त हुआ। उन्होंने सनातन धर्म की महत्ता बताते हुए कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजनों की निरंतरता की जरूरत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ डॉ. एस. एन. शर्मा ने की, वहीं प्रोफेसर डॉ. बीरेंद्र पांडेय ने समाज जीवन में पंच परिवर्तन की आवश्यकता और उससे होने वाले सकारात्मक प्रभावों पर विचार रखे। सम्मेलन में स्वच्छता योद्धाओं, बाल प्रतिभाओं तथा पर्यावरण संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान देने वाले समाजसेवियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का समापन भारत माता की आरती के साथ हुआ। समाज को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आनंद प्रदान करने के लिए डॉ. राजू बृजवासी द्वारा फागोत्सव और फूलों की होली का रंगारंग आयोजन किया गया।
0
comment0
Report
MTMD. TARIQ
Feb 22, 2026 16:16:54
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत में एक पशु की खाल उतरा शव मिला जिसके बाद गोवंश की हत्या का शोर मच गया। वहीं एसपी ने इसे किसी किसान द्वारा दूध देने वाली भेस के बच्चे का शव बताया है। दरअसल विश्व हिंदू महासंघ के जिला मंत्री दिनेश कुशवाहा ने आरोप लगाया कि डग्गा नहर के पास कुछ कसाईयो ने एक नंदी की क्रूर हत्या कर दी। मौके पर पहुंचकर उन्होंने देखा कि गौवंश की पूरी खाल उतारी गई थी और बहुत ही निर्दयी तरीके से हत्या की गई। उन्होंने शव को मोटरसाइकिल पर लादकर पशु चिकित्सालय पहुंचाया, पोस्टमॉर्टम कराया और अंतिम संस्कार भी करवाया। विश्व हिंदू महासंघ पीलीभीत ने कहा है कि ऐसी पशु क्रूरता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, एसपी सुकृति माधव ने मामले की जानकारी देते हुए स्पष्ट किया कि यह किसी भैंस के बच्चे का मामला था, जो पहले ही मर चुका था। दूध देने के लिए भैंस की खाल उतारकर उसमें भूसा भरा जाना था। यह किसी किसान की ओर से किया गया काम था। पुलिस के अनुसार गोवंश की पुष्टि नहीं हुई है।
0
comment0
Report
PTPawan Tiwari
Feb 22, 2026 16:16:26
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर जनपद के उतरौला क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बुजुर्ग ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। यह हादसा उतरौला-बलरामपुर मार्ग पर ग्राम पुरैनियाजाट के पास दोपहर करीब 12 बजे हुआ।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बलरामपुर की ओर जा रहे एक ई-रिक्शा को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा चालक मुनेजर मिश्रा (65) की मौके पर ही मौत हो गई।मृतक मुनेजर मिश्रा श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र के बाघा जोत गांव के निवासी थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक चालक को मौके से ही पकड़ लिया। थाना प्रभारी अविरल शुक्ला ने बताया कि ट्रक और चालक को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
0
comment0
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
Feb 22, 2026 16:16:15
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी के सेंटर पर शिकायत पर पहुंची पुलिस, तीन युवतियों को गिरफ्तार किया गया जिसमें एक केन्या और दो बरेली की रहने वाली हैं. स्पा सेंटर को पुलिस ने सील कर आगे की कार्यवाही में जुटी है. इटावा जनपद के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के स्टेशन बजरिया इलाके में पुलिस ने मौके से तीन युवतियों समेत पांच को गिरफ्तार किया जिसमें एक केन्या और दो बरेली की रहने वाली हैं. स्पा सेंटर को पुलिस ने सील कर आगे की कार्यवाही में जुटी है. बताया गया कि कई दिनों से स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी का व्यापार फल फूल रहा था. जिस पर प्रतिदिन गलत कामों को अंजाम दिया जाता है. वहीं इस सेंटर पर कार्य करने वाली एक युवती के द्वारा पुलिस से शिकायत की गई कि उसके साथ मारपीट और गलत कार्य करने का दबाव बनाया जाता था जिसके बाद युवती ने पुलिस से शिकायत की जिसके बाद शिकायत मिलने पर पुलिस ने छापा मारकर कार्यवाही करते हुए मौके से तीन लड़कियों और शिकायत करने वाली युवटी और एक मैनेजर को गिरफ्तार किया है. साथ ही सेंटर को भी सील कर दिया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. वहीं इस मामले में लगभग 5 घंटे तक यह कार्यवाही की गई है。
0
comment0
Report
VKVINOD KANDPAL
Feb 22, 2026 16:15:42
0
comment0
Report
VRVIJAY RANA
Feb 22, 2026 16:15:26
Chandigarh, Chandigarh:आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में करोड़ों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है बैंक की चंडीगढ़ ब्रांच में हरियाणा सरकार से जुड़े कुछ खातों में करोड़ो रुपये की गड़बड़ी पकड़ी गई है बैंक ने खुद स्टॉक एक्सचेंज को सूचना देकर बताया उसके ही कुछ कर्मचारियों ने अनधिकृत और गलत तरीके से ये गड़बड़ी की, जिसमें बाहर के कुछ लोग शामिल है बैंक ने चार कर्मचारियों को सस्पेंड भी किया है गड़बड़ी सामने आने के बाद हरियाणा सरकार ने दो निजी बैंकों में सरकारी खाते बंद करने के आदेश दिए हैं हरियाणा सरकार के एक आदेश के अनुसार 31 मार्च तक खाते बंद करने के निर्देश दिए गए हैं हरियाणा सरकार ने सभी विभागों, बोर्डों और निगमों को 31 मार्च तक निजी बैंकों से अपनी जमा राशि निकालने और खाते बंद करने के निर्देश दिए हैं इसके साथ ही स्पष्ट किया गया है भविष्य में सरकारी खाते केवल राष्ट्रीयकृत बैंकों में ही खोले जाएंगे
0
comment0
Report
BPBHUPESH PRATAP
Feb 22, 2026 16:15:13
Greater Noida, Uttar Pradesh:अखिलेश यादव की बेटी की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट कोर्ट के आदेश पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जांच शुरू समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई गौतमबुद्धनगर जिला दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज भाटी बोड़ाकी की याचिका पर न्यायालय के आदेश के बाद की गई है। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मनोज भाटी ने न्यायालय में दायर प्रार्थना पत्र में बताया कि अखिलेश यादव की पुत्री की कथित आपत्तिजनक फोटो 'इंडियन स्टोरी' नामक एक सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट की गई थी। आरोप है कि इस पोस्ट के माध्यम से परिवार की छवि धूमिल करने और सामाजिक रूप से बदनाम करने का प्रयास किया गया। याचिका में कहा गया है कि उक्त पोस्ट पर 100 से अधिक आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं, जिससे पीड़िता और मुलायम सिंह यादव के परिवार को मानसिक आघात पहुंचा तथा उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित हुई। इस कृत्य को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 151, 356, 356 (3), 354-सी और आईटी एक्ट की धारा 66-ई तथा 67 के तहत दंडनीय अपराध बताया गया है। अधिवक्ता मनोज भाटी के अनुसार, इस मामले में 30 दिसंबर 2025 को थाना सूरजपुर में लिखित तहरीर दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद 1 जनवरी 2026 को पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल) को भी रजिस्टर्ड डाक से शिकायत भेजी गई थी, फिर भी एफआईआर दर्ज नहीं की गई। इसके उपरांत उन्होंने न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गौतमबुद्धनगर की शरण ली。 न्यायालय ने थाना सूरजपुर को रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इन निर्देशों के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
0
comment0
Report
Feb 22, 2026 16:13:31
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल वत्स ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत बूथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिए कि सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से दर्ज कराया जाए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान का मुख्य उद्देश्य शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करना है, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक सशक्त बनाया जा सके। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने बूथ पर उपस्थित नए मतदाताओं से स्वयं फॉर्म–06 भरवाने की प्रक्रिया को पूर्ण कराया तथा उन्हें मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के महत्व के बारे में जानकारी दी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय दयालपुर विकासखंड मुरसान बूथ संख्या 61 तथा जीएसए एस उ0मा0 विद्यालय मुरसान के बूथ संख्या 22, 23 व 24 का निरीक्षण किया।
0
comment0
Report
YSYatnesh Sen
Feb 22, 2026 16:05:41
Indore, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते कल भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन करने की घोषणा की गई थी जिसको देखते हुए कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस के कार्यकर्ता भी जमा हो गए थे और पुलिस द्वारा चारों तरफ़ से बैरिकेडिंग कर दी गई थी इसके दौरान दोनों पार्टियों के बीच जमकर पथराव हुआ जिसमें कई लोग घायल हो गए इसके साथ ही एक पुलिस कर्मी को भी पत्थर आके लगा जिसमें वह भी घायल हो गया पुलिस कर्मी की शिकायत पर पुलिस ने मुक़दमा दर्ज किया है पूरा मामला इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र का है जहाँ भाजपा जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस कार्यालय के घेराव का आव्हान किया गया था जिसके बाद कांग्रेस के कार्यकर्ता भी कार्यालय पर पहुँच गये थे उसी दौरान दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ और दोनों पार्टी के कई लोग घायल भी हुए इसी बीच 2 पुलिसकर्मियों को भी चोट आयी पुलिस ने दोनों पुलिसकर्मियों की शिकायत पर दोनों पार्टियों के अज्ञात लोगों के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज किया एडिशनल डीसीपी ने बताया कि जो प्रदर्शन का आयोजन किया गया था उसकी अनुमति नहीं ली गई थी इसके साथ ही इस पूरे घटनाक्रम में दो पुलिसकर्मी आरक्षक जगमोहन और सब इंस्पेक्टर राम सिंह बघेल की शिकायत पर शासकीय कार्य में बाधा और बग़ैर अनुमति प्रदर्शन की धाराओं में मुक़दमा दर्ज किया है इस मामले में सब इंस्पेक्टर को पत्थर लगा था जिससे उनको चोट आयी थी पुलिस ने मुक़दमा दर्ज कर पूरे मामले की जाँच पड़ताल शुरू कर दी है
0
comment0
Report
APAVINASH PATEL
Feb 22, 2026 16:05:24
0
comment0
Report
RJRahul Joshi
Feb 22, 2026 16:05:05
Kota, Rajasthan:रामगंजमंडी, कोटा ट्रैक्टर ने मवेशी को मारी टक्कर बिजली के पोल से टकराकर झाड़ियों में घुसा, रामगंजमंडी के सुकेत रोड पर नयागांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक मवेशी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराता हुआ सड़क किनारे झाड़ियों में जा घुसा। हादसे में मवेशी ट्रैक्टर में ही फंस गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर में सवार चालक सहित तीन लोग चोटिल हो गए। आसपास मौजूद राहगीरों ने तुरंत घायलों को सुकेत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रैक्टर में सवार लोगों ने कथित रूप से शराब का सेवन किया हुआ था और वाहन तेज रफ्तार में चल रहा था। इसी दौरान अचानक सामने आए मवेशी को बचाने की कोशिश में ट्रैक्टर बेकाबू हो गया और बिजली के पोल से टकरा गया, जिससे पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर-ट्रॉली को झाड़ियों से बाहर निकलवाया। और मामले की सूचना पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
0
comment0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Feb 22, 2026 16:04:51
Tonk, Rajasthan:मालपुरा (टोंक) टोंक के मालपुरा में जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी मालपुरा क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने मालपुरा क्षेत्र में इन दिनों नगरपालिका की ओर से चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान की जानकारी लेते हुए मालपुरा के सबसे पुराने ब्रह्म तालाब के सौंदर्यकरण का जायजा लिया। कैबिनेट मंत्री ने स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने पर लोगों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए शेष चिन्हित लोगों को भी अपने-अपने अतिक्रमण हटाने का आह्वान किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री जी से मांग की है कि उदयपुर में फतेहसागर झील की तरह मालपुरा में ब्रह्म तालाब को विकसित किया जाए। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि मालपुरा में ब्रह्म तालाब पर लगभग 20 करोड़ रुपए के विकास कार्य राज्य सरकार करने जा रही है। आने वाले दो-तीन महीनों में करोड़ों रुपए के विकास कार्य मालपुरा क्षेत्र में शुरू होंगे। जिसमें डाक बंगला तक डिवाइडर वाली रोड तथा मालपुरा में बरसात के पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने की सबसे बड़ी समस्या के समाधान के लिए आज कैबिनेट मंत्री ने पानी की निकासी के मार्गों का जायजा लिया तथा तकनीकी अधिकारियों से पानी की समुचित निकासी के लिए तकनीमा तैयार कर रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए। इस दौरान एसडीएम कपिल शर्मा सहित सभी विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top