Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Morena476001

ग्वालियर में दोस्ती टूटने पर ISI एजेंट के आरोप, ठेकेदार की जांच शुरू

KSKartar Singh Rajput
Dec 17, 2025 06:49:56
Morena, Madhya Pradesh
ग्वालियर में दोस्ती टूटने पर दोस्त दोस्त का दुश्मन बन गया। डिफेंस क्षेत्र में ठेकेदारी का काम करने वाले एक ठेकेदार ने अपने पूर्व मित्र पर झूठी और गंभीर शिकायतें कर उसे मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है। उसका दोस्त शिकायते कर उसे पाकिस्तान का ISI एजेंट बता रहा है। वही पीड़ित ठेकेदार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। दअरसल ग्वालियर पड़ाव थाना क्षेत्र के साकेत नगर का रहने वाला फरियादी नीतीश कुमार ने बताया कि वह डिफेंस से जुड़े ठेकेदारी कार्य में लंबे समय से सक्रिय है। इसी दौरान उसकी दोस्ती महेश राठौर से हुई थी। दोनों के बीच अच्छे संबंध थे। लेकिन किसी कारणवश समय के साथ उनकी दोस्ती टूट गई। इसके बाद महेश राठौर ने कथित तौर पर नीतीश कुमार के खिलाफ झूठी शिकायतें करना शुरू कर दिया। नीतीश का आरोप है कि उसका पूर्व दोस्त अलग-अलग विभागों और अधिकारियों को शिकायतें भेजकर उसे बदनाम करने का प्रयास कर रहा है। इतना ही नहीं, शिकायतों में उसे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI का एजेंट तक बता रहा है। ऐसे गंभीर आरोपों के चलते न केवल उसकी सामाजिक छवि को नुकसान पहुंच रहा बल्कि डिफेंस से जुड़ा होने के कारण उसके काम पर भी सीधा असर पड़ रहा है। वह बार-बार की जा रही झूठी शिकायतों के कारण उसकी ठेकेदारी से संबंधित फाइलें अटक रही हैं और अधिकारियों के सामने उसे बार-बार सफाई देनी पड़ रही है। इससे मानसिक तनाव के साथ-साथ आर्थिक नुकसान भी हो रहा है। पीड़ित ने इसे साजिश करार देते हुए कहा कि निजी रंजिश के चलते उसके खिलाफ देशद्रोह जैसे गंभीर आरोप लगाना बेहद खतरनाक और कानून का दुरुपयोग है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंचकर की गई शिकायत पर नीतीश कुमार ने महेश राठौर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपों की गंभीरता को देखते हुए तथ्यों की बारीकी से जांच की जाएगी और यदि शिकायतें झूठी पाई जाती हैं तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनन कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Jan 16, 2026 05:14:16
Madhwamai, Uttar Pradesh:

आज पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर राजेश द्विवेदी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड का निरीक्षण किया गया। परेड निरीक्षण के दौरान एसपी द्वारा पुलिस कर्मियों की टर्नआउट, अनुशासन, वर्दी की शुद्धता, परेड फॉर्मेशन एवं ड्रिल की बारीकी से समीक्षा की गयी तथा सभी कर्मियों को बेहतर टर्नआउट, शारीरिक दक्षता, अनुशासित व्यवहार और समयबद्धता बनाए रखने हेतु निर्देश दिए गए। शुक्रवार परेड के साथ ही आगामी गणतन्त्र दिवस समारोह के दृष्टिगत परेड का रिहर्सल भी कराया गया, जिसमें विभिन्न दस्तों की लाइन, फॉर्मेशन, कदम-ताल, सलामी की मुद्रा तथा समन्वय का निरीक्षण किया गया। रिहर्सल के दौरान एसपी राजेश द्विवेदी द्वारा जहाँ-जहाँ कमियाँ दृष्टिगोचर हुईं, वहाँ संबंधित अधिकारियों को तुरंत सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा गया कि गणतन्त्र दिवस परेड को भव्य, आकर्षक एवं पूर्णतः अनुशासित रूप में प्रस्तुत करना प्राथमिकता है और इसकी तैयारी आगामी रिहर्सल से पूर्व पूर्ण कर ल जाए। निरीक्षण के क्रम में  पुलिस अधीक्षक महोदय पीआरवी वाहनों, दंगा-नियंत्रण उपकरणों, सुरक्षा सामग्रियों एवं आवश्यक उपकरणों का भी परीक्षण किया गया।

0
comment0
Report
Jan 16, 2026 04:48:28
0
comment0
Report
Jan 16, 2026 04:46:58
Panna, Madhya Pradesh:1.पन्ना में जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष। 2.सरेआम चली गोली; दो घायल कटनी रेफर। 3.जमीनी विवाद ने लिया खूनी संघर्ष कृष्णगढ़ की घटना। एंकर :- ​मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ पुश्तैनी जमीन के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मामला पवई थाना क्षेत्र के ग्राम कृष्णगढ़ का है, जहाँ आज गुरुवार को एक देवर ने अपने ही सगे साले पर सरेआम गोली चला दी। जानकारी के मुताबिक, ककरहटी निवासी मोहम्मद रईस की बहन सबीना का अपने देवर अफजल खान से जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। बुधवार को जब सबीना अपनी ससुराल पहुंची, तो विवाद इतना बढ़ा कि मामला पुलिस थाने तक जा पहुंचा। आज जब भाई रईस अपनी बहन की मदद करने कृष्णगढ़ पहुंचा, तो आरोपी अफजल ने कट्टे से उस पर फायर कर दिया।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top