Back
ग्वालियर साइबर फ्रॉड के किंगपिन उदय विनाग्या गिरफ्तार, 2.52 करोड़ का मामला
KSKartar Singh Rajput
Jan 24, 2026 08:00:20
Morena, Madhya Pradesh
एंकर- ग्वालियर में करोड़ों का साइबर फ्रॉड करने वाला मुख्यआरोपी किंगपिन आखिरकार पकड़ा गया है। क्राइम ब्रांच ने रामकृष्ण आश्रम में हुए 2.52 करोड़ के साइबर फ्रॉड के मुख्य सूत्रधार किंगपिन ऊर्फ उदय विनाग्या को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। जहां से उसे 25 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। उदय विनाग्या के खाते में ही ठगी गई रकम का एक बड़ा हिस्सा 1 करोड़ 30 लाख रुपए पहुंचे थे। हैरानी की बात यह है कि आरोपी ग्वालियर का ही रहने वाला है। लेकिन पुलिस लंबे समय से इसे पकड़ने में नाकाम थी। जिस पर विशेष सत्र न्यायाधीश ने क्राइम ब्रांच की जांच पर गहरी नाराजगी जताते हुए जांच अधिकारी को तलब किया था। सख्ती के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। दअरसल मामला 17 मार्च 2025 को रामकृष्ण आश्रम के तत्कालीन सचिव सुप्रदीप्तानंद से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 2.52 करोड़ ठगने का है। क्राइम ब्रांच ने इस मामले में 17 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि पुलिस ने धारा 27 के तहत जांच लंबित रखी थी। लेकिन जांच में कोई नई प्रगति या ठगी गई रकम की जब्ती का ब्योरा कोर्ट को नहीं दिया। पुलिस की पूछताछ में करण जो खुद भी आरोपी है और उदय का भाई है उसने अपने भाई उदय विनाग्या का नाम किंगपिन के तौर पर उजागर पुलिस के सामने किया था। करण ने बताया कि उसने 1 करोड़ 30 लाख रुपए उदय को ट्रांसफर किए थे। इसके अलावा, उदय की मां हेमलता के खाते में भी काफी बड़ा लेनदेन सामने आया है। वही पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उदय का क्या कारोबार है वह कितने खाते चलाता है उसकी संपत्ति कहां-कहां है और उसके साथ कितने लोग ठगी में शामिल हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRishikesh Kumar
FollowJan 24, 2026 09:23:360
Report
PKPrashant Kumar
FollowJan 24, 2026 09:23:150
Report
MMMAYANK MAYANK
FollowJan 24, 2026 09:22:470
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 24, 2026 09:22:360
Report
0
Report
PJPrashant Jha2
FollowJan 24, 2026 09:22:230
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowJan 24, 2026 09:22:020
Report
JPJai Pal
FollowJan 24, 2026 09:21:420
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowJan 24, 2026 09:21:280
Report
HBHeeralal Bhati
FollowJan 24, 2026 09:21:150
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowJan 24, 2026 09:20:560
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowJan 24, 2026 09:20:41Jodhpur, Rajasthan:फलोदी के केलनसर गांव में चोरों ने मकान का ताला तोड़कर घर में रखे लाखों रु के सोने-चांदी के आभूषण पर हाथ साफ किया। चाखु पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
0
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowJan 24, 2026 09:20:340
Report
ASArvind Singh
FollowJan 24, 2026 09:20:210
Report
RKRampravesh Kumar
FollowJan 24, 2026 09:20:090
Report