icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

देवरिया में नशे में पति ने पत्नी पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

Deoria, Uttar Pradesh:जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के रामगुलाम टोला मोहल्ले में पति ने नशे में चूर होकर अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। पत्नी को गंभीर हालत में देवरिया मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया जहां गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। आपको बता दे कि बीती रात पवन गिरी ने अपनी पत्नी अन्नू गिरी पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला के गले पर भी चाकू से वार किया गया, जिससे उसकी हालत बेहद नाजुक हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल पहुंचाया और उसका पति जो नशे में चूर था उसे गिरफ्तार कर कोतवाली लाई। मोबाइल पर बातचीत में सदर कोतवाल ने बताया कि महिला का पति मुंबई में वेल्डिंग का कार्य करता है। घर आया था उसे शक था कि उसकी पत्नी मोबाइल पर किसी से बात करती है। इसी को लेकर दोनों में तकरार हुई और पति शराब पिए था इसी दौरान उसने घर में रखे चाकू से अपने पत्नी के ऊपर वार कर दिया। जिससे वह घायल हो गए फिलहाल उसका इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
0
0
Report

शहर की व्यस्त सड़क पर नशे में धुत दो युवकों का हाई-ऑक्टेन ड्रामा, पुलिस ने नियंत्रित किया

Bageshwar, Uttarakhand:शहर की व्यस्ततम सड़क उस समय रंगमंच में बदल गई, जब नशे में धुत दो युवकों ने बीच सड़क पर हाई-वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया। दोनों कभी सड़क पर बैठ जाते, तो कभी लेट जाते,कभी एक-दूसरे से उलझते और कभी पुलिसकर्मियों से बहस करने लगते। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें हटाने की कोशिश की, लेकिन दोनों अपने ही अंदाज में 'प्रदर्शन' करते रहे। इस दौरान राहगीरों की भीड़ जुट गई और किसी ने मोबाइल से वीडियो बनाकर ये पूरा नजारा कैप्चर कर लिया । काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनों को वहां से हटाकर स्थिति सामान्य कराई, लेकिन उनका 'शो' चर्चा का विषय बन गया।
0
0
Report

ललितपुर के पूराकला नाले में जहरीला केमिकल डालकर मछलियाँ मरीं; SDM जाँच शुरू

ASAMIT SONIJust now
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के पूराकला थाना क्षेत्र अंतर्गत छेदा नाले में दबंगों द्वारा केमिकल डालकर मछलियों का शिकार करने का आरोप लगा है, आरोपियों द्वारा नाले के पानी मे जहरीला पदार्थ डालने से भारी संख्या में मछलियां मर गयी . सैकड़ों की तादाद में मरी हुई मछलियां नाले के पानी मे उतराते हुये देख ग्रामीणों में हड़कम्प मच गया , ग्रामीणों का कहना है कि इसी पानी को उनके पशुओं द्वारा भी पिया जाता है । बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से नाले के पास कुछ बाहरी दबंगो ने कब्जा जमाकर रखा हुआ है और नाले के पानी मे इन्ही के द्वारा जहरीला केमिकल डालकर मछलियों को मारा जा रहा है । जिसका एक वीडियो भी बनाकर ग्रामीणों द्वारा सोशल मीडिया पर भी वायरल किया गया है , जिसमे देखा जा सकता है आरोपियों द्वारा भारी मात्रा में केमिकल रखा गया है । जिसका उपयोग मछलियों को मारने के लिये किया जा रहा है । फिलहाल SDM तालबेहट ने मामले की जांच के लिये मत्स्य विभाग को निर्देशित किया है।
0
0
Report
Advertisement

पूर्व शत्रुता आधार पर माँ- बेटी की निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी

ANAJAY NATHJust now
Sambalpur, Odisha:ଖଡିଆ ପାଲି ରେ ପୂର୍ବ ଶତ୍ରୁତାକୁ କେନ୍ଦ୍ର କରି ଡବଲ ମର୍ଡର |ମାଁ ଓ ଝିଅଙ୍କୁ ହତ୍ୟା|ସମ୍ବଲପୁର ଜିଲ୍ଲା ଶାସନ ଥାନା ଅନ୍ତର୍ଗତ ଗିରିପାଲିର ଖଡ଼ିଆପଡ଼ା ରେ ମା’ ଓ ଝିଅଙ୍କୁ ବୀଭତ୍ସ ହତ୍ୟା ଭଳି ଏକ ବିଭତ୍ସ ଡବଲ ମର୍ଡର ଖବର ମିଳିଛି। ପୂର୍ବ ଶତ୍ରୁତାକୁ କେନ୍ଦ୍ର କରି ଉଭୟଙ୍କୁ ଅତି ନିର୍ମମ ଭାବେ ହତ୍ୟା କରାଯାଇଛି ବୋଲି କୁହାଯାଉଛି। ସେମାନେ ହେଲେ ମା’ ଉର୍ମିଳା ପାତ୍ର(୬୦) ଓ ଝିଅ ଲିଳିମା କୁଦେଇ(୩୫)। ମିଳିଥିବା ସୂଚନା ଅନୁଯାୟୀ, ପ୍ରବଳ ଗରମ ଯୋଗୁ ଉଭୟ ମା’ ଓ ଝିଅ ଘର ବାହାରେ ଶୋଇଥିବା ସମୟରେ କେତେଜଣ ପଡ଼ୋଶୀ ଯୁବକ ସେମାନଙ୍କୁ ଆକ୍ରମଣ କରିଥିଲେ। ବାଇକର ଚେନ କ୍ରାଙ୍କ ସାହାଯ୍ୟରେ ସେମାନଙ୍କୁ ନିର୍ଦ୍ଦୟ ଭାବେ ପିଟି ପିଟି ହତ୍ୟା କରାଯାଇଥିବା ଜଣାପଡ଼ିଛି। ମୃତ ମହିଳାମାନଙ୍କର ସେଭଳି କେହି ସମ୍ପର୍କୀୟ ନଥିବା ବେଳେ ପୂର୍ବରୁ ରହିଥିବା କୌଣସି ବିବାଦ ଯୋଗୁ ଏହି ଡବଲ ମରଡର ଘଟିଛି ବୋଲି ଆଶଙ୍କା କରାଯାଉଛି । ଘଟଣାସ୍ଥଳରେ ବର୍ତ୍ତମାନ ସୁଦ୍ଧା ମୃତଦେହ ପଡ଼ି ରହିଥିବା ବେଳେ ସ୍ଥାନୀୟ ଅଞ୍ଚଳରେ Ultr ଉତ୍ତେଜନା ପ୍ରକାଶ ପାଇଛି। ପୋଲିସ ଘଟଣାର ତଦନ୍ତ ଆରମ୍ଭ କରିଥିବା ବେଳେ ପୋଲିସ ଅନୁଧ୍ୟାନ ପାଇଁ ଘଟଣାସ୍ଥଳରେ ūପସ୍ଥିତ ରହିଛି。
0
0
Report

नवादा में शक के चलते प्रेमिका के भाई ने युवक पर चाकू से हमला; कान काटा गया—अस्पताल में भर्ती

Nawada, Bihar:नवादा में शक के चलते युवक पर चाकू से हमला. प्रेमिका के भाई ने काटा कान. पीड़ित अस्पताल में भर्ती, कटा कान ठंडे पानी में रखकर लाया अस्पताल. नवादा से एक सनसनीखेज वारदात. बहन से बात करने के शक में एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया. हमलावर कोई और नहीं, युवती का सगा भाई था. पीड़ित का कान काट दिया गया. वो अभी अस्पताल में भर्ती है नवादा जिले के बुंदेड्ढखंड थाना क्षेत्र के पारनवादा मलिक टोला में एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ. हमले में युवक का बायां कान काट दिया गया. पीड़ित की पहचान कृष्ण ठाकुर के बेटे अमर कुमार के रूप में हुई है. अमर अपने घर से आटा लेने निकला था. इसी दौरान वो बाएं कान में फोन लगाकर बात कर रहा था. तभी उसकी प्रेमिका का भाई वहां पहुंच गया और उससे पूछा कि तुम मेरी बहन से बात क्यों कर रहा है.अमर ने सफाई देते हुए कहा कि लड़की से उसकी बातचीत 6 महीने से बंद है और उसने नंबर भी ब्लॉक कर रखा है. दोनों साथ पढ़ते थे पर अब लड़की की शादी भी तय हो चुकी है. मुझे उस लड़की से कोई लेना देना नहीं है। लेकिन प्रेमिका के भाई को अमर की बात पर यकीन नहीं हुआ. गुस्से में उसने चाकू निकालकर अमर के बाएं कान पर वार कर दिया. कान कटने के बाद अमर लहूलुहान हो गया.  आन-फानन में परिजन उसे अस्पताल ले गए. कटा हुआ कान एक बोतल में ठंडे पानी में रखकर डॉक्टर के पास लाया गया ताकि री-अटैचमेंट हो सके. अमर का इलाज अभी अस्पताल में जारी है.
0
0
Report
Advertisement

पुनौराधाम के धार्मिक विकास के साथ आयुर्वेदिक महाशिविर से स्वस्थ भारत की दिशा

Sitamarhi, Bihar:एक तरफ बिहार और केंद्र सरकार माता सीता की पावन जन्मस्थली पुनौराधाम को विश्वस्तरीय धार्मिक और पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। यहां भव्य माता सीता मंदिर के निर्माण के साथ-साथ सैटलाइट टाउनशिप बसाने की भी योजना है, जिससे पूरे इलाके की तस्वीर बदलने की उम्मीद है। वहीं दूसरी ओर पुनौराधाम को स्वास्थ्य और आयुर्वेद की नई पहचान दिलाने की पहल भी शुरू हो चुकी है। इसी कड़ी में सीतामढ़ी के फुलमत नगर में बिहार के प्रथम विराट निःशुल्क आयुर्वेदिक एवं प्राकृतिक चिकित्सा स्वास्थ्य महाशिविर का आयोजन किया गया, जहां स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। शिविर में बिहार के विभिन्न जिलों सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों लोगों ने निःशुल्क चिकित्सा परामर्श और उपचार का लाभ उठाया। विश्वविख्यात आयुर्वेदाचार्य वैद्य आशु भारद्वाज के मार्गदर्शन में लोगों को आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा, योग, प्राणायाम और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व से अवगत कराया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस तरह पुनौराधाम धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान के साथ विकसित हो रहा है, उसी तरह आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा के एक बड़े केंद्र के रूप में अपनी पहचान स्थापित करेगा।
0
0
Report
Advertisement

झज्जर की फैक्ट्रियों पर प्रशासन का डंडा; सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर होगी सीलिंग

Jhajjar, Haryana:झज्जर की फैक्ट्रियों पर चलेगा प्रशासन का डंडा सुरखा मानकों में कमी मिली तो फैक्ट्री होगी सील, मालिकों पर दर्ज होंगे आपराधिक मुकदमे झज्जर। जिले में लगातार सामने आ रही औद्योगिक दुर्घटनाओं, आगजनी की घटनाओं और मजदूरों की मौतों के मामलों के बाद जिला प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। उपायुक्त एवं जिला मजिस्ट्रेट वर्षा खांगवाल ने जिले की सभी औद्योगिक इकाइयों का व्यापक सुरक्षा निरीक्षण कराने के आदेश जारी किए हैं। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि सुरक्षा नियमों की अनदेखी अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जारी आदेशों के अनुसार झज्जर जिले के अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी औद्योगिक क्षेत्रों में कामगारों की सुरक्षा, जान-माल की रक्षा और आपातकालीन प्रबंधन को मजबूत करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। हाल के दिनों में फैक्ट्रियों में आग लगने और सुरक्षा संबंधी कमियों के मामलों को देखते हुए यह सख्त फैसला लिया गया है। विशेष टास्क फोर्स करेगी हर फैक्ट्री की जांच निरीक्षण अभियान के लिए एक विशेष संयुक्त टास्क फोर्स का गठन किया गया है। इस टीम में अग्निशमन विभाग, औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग, स्थानीय नगर निकाय, हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (HSIIDC) तथा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी शामिल होंगे। टीम जिले की प्रत्येक फैक्ट्री का दौरा कर सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच करेगी। इन बिंदुओं पर रहेगी प्रशासन की पैनी नजर क्या फैक्ट्री का निर्माण स्वीकृत भवन मानचित्र और बिल्डिंग प्लान के अनुसार हुआ है या नहीं। कहीं बिना अनुमति के अवैध निर्माण या विस्तार तो नहीं किया गया। फायर एनओसी, स्वचालित स्प्रिंकलर सिस्टम, फायर हाइड्रेंट, अग्निशामक यंत्र और फायर अलार्म पूरी तरहकार्यशील हैं या नहीं। आपातकालीन निकास मार्ग खुले, बाधा मुक्त और स्पष्ट संकेतकों से युक्त हैं या नहीं। खतरनाक मशीनों और रसायनों के बीच कार्यरत श्रमिकों को सुरक्षा उपकरण, मास्क और दस्ताने उपलब्ध हैं या नहीं। कर्मचारियों को नियमित रूप से मॉक ड्रिल और आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है या नहीं। छोटी सी चूक भी पड़ सकती है भारी प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि निरीक्षण के दौरान यदि किसी भी फैक्ट्री में राष्ट्रीय सुरक्षा मानकों, बिल्डिंग प्लान या फायर सेफ्टी व्यवस्था में छोटी या बड़ी कोई भी कमी पाई जाती है तो संबंधित फैक्ट्री को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया जाएगा। फैक्ट्री का संचालन तब तक पूरी तरह बंद रहेगा जब तक प्रबंधन सभी कमियों को दूर कर निरीक्षण समिति से दोबारा सुरक्षा अनुपालन प्रमाणपत्र प्राप्त नहीं कर लेता। मालिकों पर दर्ज होंगे केस नियमों का उल्लंघन करने वाले फैक्ट्री मालिकों और प्रबंधन के खिलाफ कानूनी धाराओं के तहत सख्त आपराधिक मुकदमे दर्ज किए जाएंगे। प्रशासन का कहना है कि मजदूरों की जान के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। लगातार हादसों के बाद बड़ा फैसला जिले में बीते दिनों कई औद्योगिक हादसों में मजदूरों की मौत और परिवारों के उजड़ने की घटनाएं सामने आई हैं। ऐसे में प्रशासन का यह कदम औद्योगिक सुरक्षा को लेकर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। निरीक्षण अभियान तत्काल प्रभाव से शुरू कर दिया गया है और जल्द ही जिले की सभी फैक्ट्रियां प्रशासन की जांच के दायरे में होंगी। बाइट जिला उपायुक्त वर्षा खनगवाल झज्जर सुमित कुमार
0
0
Report

थाना प्रभारी ने रक्तदान कर सूरज की मां के इलाज में मदद की

Ujjain, Madhya Pradesh:मां की जिंदगी बचाने आगे आई पुलिस, आरक्षक ने रक्तदान कर निभाया मानवता का फर्ज थाना प्रभारी विवेक कानोड़िया स्वयं अस्पताल पहुंचे, मरीज और परिजनों का जाना हाल आरक्षक जगदीश गहलोत ने रक्तदान कर उपलब्ध कराया बी पॉजिटिव ब्लड.. उज्जैन। पुलिस का नाम आने ही अक्सर कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की तस्वीर सामने आती है, लेकिन चिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए एक जरूरतमंद परिवार की मदद कर संवेदनशीलता का परिचय दिया। इस्कॉन मंदिर के पीछे झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्र में रहने वाले 14 वर्षीय सूरज भाटी ने अपनी मां सुनीता भाटी के इलाज के लिए रक्त की आवश्यकता होने पर थाना प्रभारी विवेक कानोड़िया को फोन कर मदद की गुहार लगाई। सूरज ने बताया कि उसकी मां अस्पताल में भर्ती है और ब्लड की तत्काल जरूरत है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विवेक कानोड़िया स्वयं अस्पताल पहुंचे और मरीज के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने रक्त की व्यवस्था के लिए प्रयास शुरू किए। थाना प्रभारी ने स्वयं रक्तदान करने की इच्छा जताई, लेकिन ब्लड ग्रुप अलग होने और नियमित दवा सेवन के कारण ब्लड बैंक द्वारा उनका रक्त नहीं लिया जा सका। इसके बाद थाना प्रभारी ने थाना स्टाफ के व्हाट्सएप ग्रुप पर बी पॉजिटिव ब्लड ग्रुप वाले कर्मचारियों से स्वेच्छा से रक्तदान करने की अपील की। अपील मिलते ही आरक्षक जगदीश गहलोत तत्काल पुष्पा मिशन अस्पताल पहुंचे और रक्तदान कर मरीज की मदद की। पुलिस की इस पहल से न सिर्फ मरीज को समय पर रक्त उपलब्ध हो सका, बल्कि आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर परिवार को भी बड़ी राहत मिली। परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुश्किल समय में पुलिस ने परिवार के सदस्य की तरह साथ दिया。
0
0
Report
Advertisement

आदित्य उर्फ दिव्यांशु गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर युवतियों से रेप-धोखाधड़ी

Jabalpur, Madhya Pradesh:कभी राज, कभी दिव्यांशु, तो कभी आदित्य बनकर लड़कियों से पहले दोस्ती, फिर शादी का वादा कर होटल में ले जाना, और फिर न्यूड फोटो लेकर ब्लैकमेल करना। ये वो आरोपी है, जो मूलतः रहने वाला बिहार का है, पर देश के अलग-अलग राज्यों में घूमकर युवतियों से दोस्ती कर रुपए ऐंठा करता था। एमपी पुलिस ने शातिर आरोपी को बैंगलोर से गिरफ्तार कर रविवार को जबलपुर लेकर पहुंची, जहाँ कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड में लिया है। इसका असली नाम क्या है, पुलिस अभी यह भी पता लगाने में जुटी हुई है, क्योंकि आधार कार्ड में कुछ, ड्राइविंग लाइसेंस में कुछ तो पेन कार्ड में कुछ और नाम यह उपयोग करता था। जबलपुर पुलिस को उम्मीद है, जल्द ही इसके और भी कांड का खुलासा हो सकता है। माना यह भी जा रहा है कि अन्य राज्यों में भी यह इसी तरह से युवतियों को फंसाकर उनसे रूपए मांगा होगा। 20 मार्च 2026 में एक युवती ने जबलपुर महिला थाना पुलिस को लिखित में शिकायत देते हुए बताया कि शादी डाट काम में एक युवक जिसने अपना नाम आदित्य सिंह बताया था, उससे दोस्ती हुई, उसका कहना था कि वह बिजनिसमैन है, और शादी करना चाहता है। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होना शुरू हो गई। युवती का कहना था कि 14 मार्च को वह जबलपुर आया और मिलने के लिए शहर के मैक्स होटल में बुलाया। काफी देर तक बातचीत हुई, और फिर शादी का वादा कर रेप किया। अगले दिन आदित्य ने शहर के तिलवारा स्थित शुकून होटल और फिर तीसरे दिन एक और होटल ले गया। तीन दिन तक लगातार मिलने के बाद वह यह कहकर चला गया कि जल्द ही परिवार वालों से बात कर शादी कर लेगा। युवती ने आरोपी के झांसे में आकर लगातार उससे बात करती रही। एक सप्ताह बाद आदित्य ने व्हाट्सअप काल कर युवती को बताया कि उसके अपत्तिजनक फोटो, वीडियो है, अगर चाहती हो कि वायरल ना हो तो जल्द से जल्द रूपए का इंतजाम कर लो। यह सुनकर युवती डर गई, पर उसने घर में किसी से कुछ नहीं बताया, आदित्य का भी दोबारा काल नहीं आया। апріл माह में आदित्य उर्फ पकंज, उर्फ दिव्यांशुं ने फिर युवती को काल किया और कहा कि वह मथुरा घूमने जा रहा है, चाहों तो चल सकती हो। युवती ने परिवार वालों से बात की और आदित्य के फोटो वाली बता दी। 8 अप्रैल को युवती के पास काल आया कि वह मीटिंग के लिए कटनी आ रहा है, चूंकि आरोपी के पास युवती की फोटो थी, लिहाजा उसने मां को यह बताई कि उसने चुपके से फोटो ले लिया था। जानकारी युवती के भाई को लगी तो वह अपने साथियों के साथ महाकौशल ट्रेन में बैठकर कटनी के लिए रवाना हो गया। तब तक किसी को यह नहीं पता था कि युवती के साथ रेप भी हुआ है। युवती एस-4 में सफर कर रही थी, जबकि आरोपी आदित्य सिंह बी-4 में था। सिहोरा स्टेशन के पास आदित्य युवती के पास आया और जैसे ही उसे साथ में ले जाने लगा, तभी उसका भाई और साथी जीआरपी पुलिस के साथ कोच में पहुंच गए , जिसके बाद आदित्य को कटनी स्टेशन में उतारकर साथ में जबलपुर लाए और महिला थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को नोटिस देकर छोड़ दिया। आदित्य इतना शातिर था कि पुलिस को जो आधारकार्ड नोटिस के समय दिया था, वह फर्जी था, इतना ही नहीं मोबाइल नंबर भी गलत था। 28 मई 2026 को युवती फिर से महिला थाने पहुंची और बताया कि उसने पुलिस और परिवार वालों से बहुत सारी बाते डर कर छिपाई थी। युवती का कहना था कि आरोपी से जब दो माह पहले शादी डॉट काम पर दोस्ती ہوئی थी, तब उसने शादी करने का वादा कर रेप किया था, जबकि वह पहले से शादीशुदा है, जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पहले की धाराओं में इजाफा करते हुए बीएनएस की 69,319 लगाई, और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। महिला थाना पुलिस के पास आदित्य सिंह का जो आधार कार्ड और मोबाइल नंबर था, वह बंद जा रहा था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, इसी दौरान जानकारी लगी कि कुछ इसी तरह का केस जबलपुर के गोराबाजारा थाने में 2022 में दर्ज हुआ था। पुलिस ने फोटो का मिलान किया तो आदित्य ही निकला, जो कि दिव्यांशु सिंह बनकर लड़की से दोस्ती कर उसे भी शादी का झांसा देकर रेप किया था, और रुपए भी मांगे थे। इस केस में दिव्यांशु उर्फ आदित्य सिंह की पत्नी रेणू भी सहआरोपी थी, जिन्हें कोर्ट से बाद में जमानत मिल गई थी। महिला थाना पुलिस साइबर टीम की मदद से आदित्य उर्फ दिव्यांशु की पतासाजी में जुटी थी, इसी बीच पता चला कि वह बैंगलोर में है, और वहीं पर काम कर रहा है। एसपी से अनुमति लेकर सीएसपी आशीष जैन के नेतृत्व में महिला थाना प्रभारी मंजू शर्मा, प्रधान आरक्षक आनंद यादव, आरक्षक तीरथ, आरक्षक विनय और साइबर सेल में पदस्थ अरविंद के साथ आरोपी को पकड़ने के लिए रवाना हुए, जहां स्थानीय पुलिस की मदद से धर दबोचा। रविवार को उसे जबलपुर लाया गया। सीएसपी आशीष जैन का कहना है कि इसके कितने नाम है, यह पता लगाया जा रहा है, क्योंकि इसके आधारकार्ड में कुछ, पेनकार्ड में कुछ, ड्राइविंग लाइसेंस में कुछ नाम लिखे हुए है। पूछताछ के दौरान आरोपी का कहना है कि इसका असली नाम ओमप्रकाश गुप्ता है जो बिहार के आरा जिले का रहने वाला है। आरोपी ने 10वीं और 12वीं की पढ़ाई जबलपुर के गढ़ा में ही रहकर की है। चार साल पहले जबलपुर निवासी रेणू सिंह से विवाह हुआ था। पूछताछ के लिए रिमांड में लेकर यह पता किया जा रहा है, कि इसके कितने नाम है, और अभी तक कितनी लड़कियों के साथ फ्राड किया है।
0
0
Report

गरियाबंद के गाँवों में बिजली संकट, खून से पीएम को खत लिखने का फैसला

Majarkata, Chhattisgarh:स्थिति...गरियाबंद एंकर...गरियाबंद के उदंती सीता नदी अभ्यारण्य क्षेत्र में बसे 5 ग्राम पंचायत के 48 मजरे टोले के ग्रामीण विद्युतीकरण की मांग को लेकर अब पीएम को अपने खून से लिखे पत्र भेजने का निर्णय लिया है। सभी मजरे टोले के प्रतिनिधि ने रविवार को बैठक लेकर पत्र लिखने के लिए 10 जून की तारीख तय किया है। अड़गड़ी ग्राम में सैकड़ों की संख्या में बिजली सेवा से वंचित परिवार जुटेंगे और स्वयं के खून से पत्र लिखेंगे। दरअसल इस इलाके में आजादी के 79 साल बाद भी बिजली सेवा नहीं पहुंच सकी है। वैकल्पिक सोलर बिजली देख देख के अभाव में बंद पड़ा है। पिछले 10 वर्षों से ग्रामीण लगातार इसके लिए मांग करते आ रहे थे पर उन्हें केंद्र से मंजूरी नहीं मिलने का जवाब हमेशा मिलता था। इसलिए अब वे अपनी व्यथा पीएम को बताने खून से लिखे पत्र भेजने का निर्णय लिया है। बिजली के अभाव में इस इलाके में बरसात में लोग अंधेरे में रात गुजरने को मजबूर है। शादी विवाह हो या फिर पंखा टीबी जैसे आधुनिक मनोरंजन के साधन भी नहीं पहुंच सके हैं। शिक्षा और स्वास्थ्य पर भी बिजली के अभाव का प्रत्यक्ष प्रभाव पड़ते दिख रहा है।
0
0
Report

बस्तर के एकमात्र सरकारी मेडिकल कॉलेज में 1147 मोतियाबिंद मरीजों का सफल ऑपरेशन—रिकॉर्ड सफलता

Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर संभाग के एकमात्र शासकीय मेडिकल कॉलेज में नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज की है, पिछले एक वर्ष के दौरान अस्पताल में 1147 मोतियाबिंद मरीजों का सफल ऑपरेशन किया गया, जिससे सैकड़ों लोगों की धुंधली पड़ चुकी दुनिया फिर से रोशन हो सकी, इस सुविधा का लाभ केवल बस्तर जिले तक सीमित नहीं रहा, बल्कि दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर समेत पड़ोसी राज्य ओडिशा के मरीजों को भी मिला है, नेत्र विभागाध्यक्ष डॉ. छाया शोरी के अनुसार मोतियाबिंद बढ़ती उम्र के साथ होने वाली सामान्य बीमारी है, जिसमें आंख का प्राकृतिक लेंस धुंधला हो जाता है और मरीज को धीरे-धीरे कम दिखाई देने लगता है। समय पर इलाज नहीं होने पर यह काचियाबिंद जैसी गंभीर स्थिति में बदल सकता है, जिससे दृष्टि पर गहरा असर पड़ता है, डिमरापाल स्थित मेडिकल कॉलेज में बिना टांके की आधुनिक तकनीक से मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जाता है, जिसमें खराब लेंस को हटाकर कृत्रिम लेंस लगाया जाता है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top