Back
सीतामऊ साहित्य महोत्सव तीन दिन चलेगा, शहर रोशन आकाशदीपों से
MPManish Purohit
Jan 07, 2026 03:22:07
Mandsaur, Madhya Pradesh
मंदसौर जिले में छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध सीतामऊ में 29 से 31 जनवरी तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय सीतामऊ साहित्य महोत्सव की शुरुआत लदूना तालाब स्थित सेवाकुंज पर मंगलवार को की गई। इस अवसर पर हजारों आकाशदीपों की उड़ान और आकर्षक आतिशबाजी से पूरा सेवाकुंज परिसर रोशन हो उठा, आगाज कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, विद्यार्थी और साहित्य प्रेमी नागरिक मौजूद रहे। आयोजन के दौरान साहित्य, कला, संस्कृति और दर्शन से जुड़ी देश की प्रतिष्ठित हस्तियों की सहभागिता में प्रतिदिन विभिन्न विधाओं पर आधारित ज्ञानवर्धक एवं रुचिकर सत्र आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के साथ ही बच्चों के लिए विशेष बाल मेले का आयोजन भी किया गया, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा रचनात्मक और आकर्षक स्टॉल लगाए गए। सीतामऊ साहित्य महोत्सव को लेकर पूरे नगर में उत्साह का माहौल है और नगर को आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
33
Report
0
Report
बाराबंकी टोलप्लाजा पर अधिवक्ता पर जानलेवा हमला को लेकर जखनिया बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
0
Report
सोफीपुर में बाबा साहब की प्रतिमा से छेड़छाड़ को लेकर गांव में आक्रोश, प्रशासन ने समझाबुझा कर कराया..
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report