मंदसौर के पिपलिया मंडी वार्ड 5 के निवासियों ने एसपी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा
Mandsaur, Madhya Pradesh:मंदसौर के पिपलिया मंडी नगर में बुधवार को वार्ड नंबर 5 के निवासियों ने मनासा मार्ग पर चक्काजाम कर प्रदर्शन किया, मांग की गई कि उन्हें मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाएं। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। आज, प्रभावित क्षेत्रवासियों ने जिला पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और मामले को वापस करने की मांग की।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
