458001
आरक्षण में वर्गीकरण के फैसले के समर्थन में मंदसौर में वाल्मीकि समाज की रैली
Mandsaur, Madhya Pradesh:मंदसौर में रविवार को वाल्मीकि समाज ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा आरक्षण में वर्गीकरण के फैसले के समर्थन में शहर में रैली निकाली। समाज ने इस फैसले को जल्द लागू करने की मांग करते हुए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। रैली में समाज के नेताओं ने कहा कि इस लड़ाई में वे अकेले नहीं हैं बल्कि देशभर का वंचित समाज उनके साथ है और कोई भी अपनी स्थिति को अकेला नहीं समझे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीएम धामी: चार धाम ऑल-वेदर रोड से उभर रहा स्वर्णिम आध्यात्मिक युग
Noida, Uttar Pradesh:हरिद्वार, उत्तराखंड: स्थापना दिवस पर हरि सेवा आश्रम में संत सम्मेलन को संबोधित करते हुए CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "आज का दिन सचमुच बहुत सुंदर और दिव्य है। यहाँ श्रीमद्भागवत कथा का पाठ हो रहा है और संतों का एक भव्य समागम भी हो रहा है। मैंने यहाँ मौजूद सभी संतों का आशीर्वाद लिया है। हम इस समय भारत की आध्यात्मिक चेतना और सनातन धर्म के लिए एक स्वर्णिम युग देख रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, जो काम लंबे समय से रुके हुए थे, वे अब तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं—चाहे वह भगवान राम मंदिर का निर्माण हो, काशी कॉरिडोर हो, महाकाल लोक परियोजना हो, या देवभूमि उत्तराखंड में 'चार धाम ऑल-वेदर रोड' का विकास हो। केदारनाथ और बद्रीनाथ धामों के पुनर्निर्माण, साथ ही सर्दियों में तीर्थयात्रा और आदि कैलाश यात्रा को आसान बनाने जैसी परियोजनाएँ भी प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में आगे बढ़ रही हैं... हरिद्वार, उत्तराखंड: नागरासू में गुरुद्वारे के अंदर हुए विवाद की घटना पर CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा, 'मैंने उनसे बात की है और उन्हें भरोसा दिलाया है कि हम निष्पक्ष कार्रवाई करेंगे। देवभूमि उत्तराखंड सभी को अपनाती है और सभी धर्मों का सम्मान करती है। हमारे यहाँ हेमकुंड साहिब, नानकमत्ता साहिब और रीठा साहिब जैसे पवित्र स्थल हैं—ये स्थान हमारे सिख गुरुओं द्वारा स्थापित किए गए थे। सभी धर्मों का सम्मान करना हमारे राज्य की संस्कृति और मूल्यों का एक अहम हिस्सा है।0
0
Report
राम मंदिर चंदे हेराफेरी केस: SIT सच्चाई के साथ दोषियों के खिलाफ कड़े कदम
Noida, Uttar Pradesh:हरिद्वार, उत्तराखंड: राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के मामले पर मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, "मेरा मानना है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बहुत स्पष्ट रूप से कहा है कि बिना सबूत के किसी पर आरोप लगाना अपराध है इसलिए, लोगों को सोच-समझकर ही आरोप लगाने चाहिए। SIT पूरी सच्चाई सामने लाएगी और दोषियों को सज़ा मिलेगी। गलत काम में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी ही चाहिए, और CM योगी ने भरोसा दिलाया है कि ऐसी कार्रवाई जरूर की जाएगी..."0
0
Report
यमुनानगर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक चालक आदिल की मौत, फरार चालक की तलाश
Yamuna Nagar, Haryana:एंकर : यमुनानगर में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। पुराना हमीदा मोड़ पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दूध सप्लाई करने जा रहे 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जबकि आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। वीओ-1 सोमवार सुबह पुराना हमीदा मोड़ पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक मोटरसाइकिल और तेज रफ्तार ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर गिर गया और ट्रक उसे कुचलता हुआ निकल गया। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर मौजूद लोग सन्न रह गए। वीओ-2 मृतक की पहचान 24 वर्षीय आदिल के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के ढीका गांव का रहने वाला था। आदिल अविवाहित था और दूध बेचने का काम करता था। वह रोजाना की तरह सुबह दूध सप्लाई देने उत्तर प्रदेश से यमुनानगर आया था, लेकिन यह सफर उसकी जिंदगी का आखिरी सफर बन गया। बाइट: शमशेर राणा, चौकी इंचार्ज, हमीदा पुलिस वीओ-3 हादसे की सूचना मिलते ही हमीदा पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। पुलिस के अनुसार हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश के लिए कार्रवाई जारी है। बाइट: शमशेर राणा, चौकी इंचार्ज, हमीदा पुलिस Last वीओ : हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर सवाल खड़े करता है। आखिर सड़कों पर बेलगाम दौड़ते वाहनों पर लगाम कब लगेगी और कब तक निर्दोष लोग अपनी जान गंवाते रहेंगे।0
0
Report
Advertisement
बालेसर में सोमेसर ग्राम पंचायत में मूंग बीज वितरण शुरू
Jodhpur, Rajasthan:बालेसर क्षेत्र के सोमेसर ग्राम पंचायत में मूंग बीज किया जा रहा है वितरण, मुख्यमंत्री बीज स्वावलम्बन योजना के तहत ग्रामीणों को किया जा रहा है मूंग बीज वितरित, प्रति किसान 8 किलो मूंग बीज किया जा रहा है वितरित, AAO कंवराराम यादव के निर्देशन में किया जा रहा है बीज वितरित, सोमेसर ग्राम पंचायत के 200 किसानों को किया जाएगा मूंग बीज वितरित।0
0
Report
राज्यसभा चुनाव से पहले बीजेडी की भूमिका पर सियासी दलीलें तेज
Rajya sabha election purbaru Dala badala jogun savyapada radda dabi nei BJD ra abhijoga nei Bachaspati Surama Padhi0
0
Report
यूपी में दो राज्यों के लखटकिया वॉन्टेड का एनकाउंटर
Varanasi, Uttar Pradesh:दो राज्यों का 'लखटकिया वॉन्टेड' यूपी में ढेर!0
0
Report
Advertisement
आगरा के किरावली तहसील में लेखपाल की गुंडागर्दी, फरियादी से मारपीट वायरल
Agra, Uttar Pradesh:आगरा का लातमार लेखपाल तहसील किरावली में लेखपाल की गुंडई आई सामने, पैमाइश की फरियाद लेकर पहुंचे ग्रामीण को पीटा, फरियादी की कुर्सी से गिराकर लात-घूंसों से पिटाई, खेत की पैमाइश की फरियाद लेकर पहुंचा था ग्रामीण, लेखपाल पर रिश्वत लेने का भी लगाया आरोप, मारपीट में फरियादी के आई चोटें, पहले भी विवादों में रह चुका है लेखपाल वीरपाल, पीड़ित ने तहसीलदार से की मामले की शिकायत, फरियादी से मारपीट का वीडियो वायरल, आगरा के किरावली तहसील का मामला।0
0
Report
नई टिहरी: बेरोजगारी से नाराज व्यक्ति BSNL टावर पर चढ़ा, प्रशासन जुटा समझौता प्रयास
New Tehri, Uttarakhand:ब्रेकिंग नई टिहरी में बीएसएनएल टावर पर चढ़ा एक व्यक्ति, प्रशासन ने संभाला मोर्चा नई टिहरी में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब नौकरी से निकाले जाने से आक्रोशित नरोतम प्रसाद गैरोला, ग्राम भांगला पट्टी दोगी नरेंद्रनगर का एक व्यक्ति जो बीएसएनएल के टावर पर चढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस, फायर ब्रिगेड वा एसडीआरएफ तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास शुरू किए। व्योक्ति व्यक्ति के टावर पर चढ़ने से अफरा-तफरी मच गई तथा अधिकारियों तथा मौके पर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, संबंधित व्यक्ति अपनी नौकरी समाप्त किए जाने से नाराज बताया जा रहा है। आक्रोश में उसने बीएसएनएल टावर पर चढ़कर विरोध जताना शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, प्रशासन और अन्य संबंधित प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी लगातार व्यक्ति को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर टावर के आसपास लोगों की आवाजाही सीमित कर दी गई है तथा किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। समाचार लिखे जाने तक व्यक्ति टावर पर मौजूद था और प्रशासन उसे सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटा हुआ था। अधिकारियों का कहना है कि बातचीत के माध्यम से मामले का समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।0
0
Report
कुशीनगर हाईवे दुर्घटना: दो की मौत, तीन घायल; ट्रक चालक फरार
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर - तेज रफ्तार कार हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से मारी टक्कर - टक्कर के बाद कार के उड़े परखचे - कार सवार 5 लोगों में दो की मौत तीन घायल - मौके से ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार - सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - पुलिस दूनो शवों को कब्जे में लेकर आगे की जांच में जुटी - पुलिस ने घायल तीन लोगों को अस्पताल में करवाया भर्ती - कसया थाना क्षेत्र के पकवा इनार की घटना।0
0
Report
Advertisement
लखनऊ आग हादसे में कई लोग फंसे, बचाव जारी
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ में आग की घटना एक चश्मदीद गवाह, अमन का कहना है, 'यहां एक लाइब्रेरी या कंप्यूटर कोर्स का संस्थान है। जब हम यहां पहुंचे, तो हमने इमारत से धुआं निकलते देखा। हमने 5-6 लोगों को बचाया। आग लगने के बाद, एक व्यक्ति इमारत से नीचे कूद गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। अभी भी कुछ लोग अंदर फंसे हुए हैं...' लखनऊ, उत्तर प्रदेश फायर विभाग के एक अधिकारी का कहना है, 'बताया जा रहा है कि 10-12 लोग अंदर फंसे हुए हैं। हम इमारत के अंदर नहीं जा पाए हैं क्योंकि आग बहुत भीषण है...'0
0
Report
विवाहिता को परेशान करने वाले युवक गिरफ्तार, घट्टिया पुलिस ने किया केस दर्ज
Ujjain, Madhya Pradesh:विवाहिता को परेशान करना पड़ा महंगा, घट्टिया पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार उज्जैन जिले के घट्टिया थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को लगातार परेशान करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी लंबे समय से महिला को फोन कर परेशान कर रहा था और उसे धमकियां भी दे रहा था। पुलिस के अनुसार, ग्राम झीतरखेड़ी निवासी विवाहिता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम सलामता निवासी गोविंद यादव (26 वर्ष) उसे लगातार फोन और मैसेज कर परेशान कर रहा है। इतना ही नहीं, आरोपी द्वारा महिला के साथ छेड़छाड़ करने और जान से मारने की धमकी देने की बात भी सामने आई। शिकायत मिलते ही घट्टिया पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की। बाद में उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उज्जैन पुलिस का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। महिला अपराधों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है और ऐसे मामलों में सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।0
0
Report
बिहार के स्कूलों के समय बदले: 22–30 जून तक नई टाइमिंग
Patna, Bihar:पटना बिहार में स्कूलों के समय में बड़ा बदलाव भीषण गर्मी और लू को देखते हुए शिक्षा विभाग ने नया आदेश जारी किया। 22 जून से 30 जून 2026 तक पूरे बिहार में स्कूलों का संचालन बदले समय पर होगा। सभी प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालय सुबह 6:30 बजे से खुलेंगे। विद्यालय का संचालन दोपहर 12:30 बजे तक किया जाएगा। प्रार्थना सभा सुबह 6:30 बजे से 7:00 बजे तक होगी। कक्षाओं का संचालन निर्धारित नई समय-सारिणी के अनुसार होगा। प्राथमिक विद्यालयों में मध्याह्न भोजन सुबह 9:00 बजे से 9:40 बजे तक कराया जाएगा। छात्रों की छुट्टी दोपहर 12:20 बजे कर दी जाएगी। 12:20 से 12:30 बजे तक शिक्षकों द्वारा कार्यों की समीक्षा और अगले दिन की तैयारी होगी। शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के अधिकारियों और स्कूलों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।0
0
Report
Advertisement
स्कूल खुलने से पहले नहीं हुई सफाई, झाड़ियों और घास से घिरा विद्यालय परिसर
Chhatiram, Uttar Pradesh:परतावल, महराजगंज। प्रदेश सरकार द्वारा 25 जून से परिषदीय विद्यालयों को खोलने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन परतावल विकास खंड के सिसवा मुंशी स्थित प्राथमिक विद्यालय और उच्च प्राथमिक विद्यालय का परिसर अभी भी बड़ी-बड़ी घास और झाड़ियों से पटा हुआ है। विद्यालय परिसर में उगी घनी घास के कारण बच्चों और अभिभावकों में कीड़े-मकोड़ों तथा जहरीले जीवों का डर बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय परिसर की लंबे समय से सफाई नहीं कराई गई है। परिसर में जगह-जगह घास और झाड़ियां उग आई हैं, जिससे स्कूल का वातावरण अस्वच्छ दिखाई दे रहा है। ऐसे में स्कूल खुलने के बाद बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जानकारी के अनुसार उच्च प्राथमिक विद्यालय में 51 तथा प्राथमिक विद्यालय में 53 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। विद्यालय खुलने में अब कुछ ही दिन शेष हैं, लेकिन अभी तक सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो सकी है। ग्रामीणों का आरोप है कि सफाईकर्मी की तैनाती के बावजूद विद्यालय परिसर की नियमित सफाई नहीं की जा रही है। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी (एबीएसए) मुसाफिर पटेल ने बताया कि विद्यालय परिसर की सफाई के लिए प्रधानाध्यापक द्वारा कई बार ग्राम प्रधान से कहा गया है, लेकिन अब तक सफाई नहीं कराई गई है। वहीं ग्राम विकास अधिकारी सूरज गौंड ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। जल्द ही विद्यालय परिसर की साफ-सफाई कराकर व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी,0
0
Report
हरियाणा के समाधान शिविरों में सप्ताह में दो बार लोगों की शिकायतें मौके पर हल
Yamuna Nagar, Haryana:हरियाणा के सभी जिला मुख्यालयों एवं उप मंडल कार्यालय में सप्ताह में दो बार लगने वाले समाधान शिवरों में भारी संख्या में लोग आकर अपनी शिकायतों का समाधान करवा रहे हैं. यमुनानगर जिला सचिवालय में आयोजित समाधान शिवर में लोगों ने अपनी समस्याएं रखी, जिस का मौके पर मौजूद अधिकारियों ने समाधान करवाया. सीटीएम पीयूष गुप्ता ने बताया कि सोमवार और बृहस्पतिवार को जिला सचिवालय में इसके अलावा रादौर, मुस्तफाबाद और छछरौली के उपमंडल कार्यालय में भी समाधान शिविर लगाए जाते हैं, जिस में मौके पर समस्याओं का समाधान का प्रयास किया जाता है. इसके अलावा अगर किसी मामले में जांच अथवा अन्य कार्रवाई करनी है तो उसमें कुछ समय और लग जाता है. वहीं जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति के सदस्य विजय बब्बर ने बताया कि इन शिवरों में भारी संख्या में लोग अपना समाधान करवा रहे हैं. यह सरकार का अच्छा प्रयास है. समाधान शिवर में आए एडवोकेट राजिंदर गोयल ने बताया कि उनके इलाके में सफाई कर्मचारी की समस्या थी, जिसकी इस समाधान शिविर में शिकायत दी गई और उसका समाधान हुआ है. पियूष गुप्ता सीटीएम ने लोगों से अपील की कि वह अपनी समस्याओं के समाधान के लिए समाधान शिविर में आए जिनका मौके पर समाधान किया जाएगा.0
0
Report
चित्तौड़गढ़-कोटा हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक भिड़ंत, घायल की हालत गंभीर
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़-कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 पर पारसोली थाना क्षेत्र में सोमवार को एक सड़क हादसा हो गया। खेरपुरा और लक्ष्मीपुरा के बीच ईंटों से भरी एक पंचर ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार अनुराग दमामी निवासी श्रीनगर, थाना बेगूं गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। घायल को पारसोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर प्राथमिक उपचार किया गया, फिर उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए 108 एंबुलेंस की सहायता से चित्तौड़गढ़ रेफर कर दिया गया। पारसोली पुलिस मौके पर पहुँची और मामले की जानकारी जुटाई गई।0
0
Report
Advertisement
