icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
458001
Durgesh SharmaDurgesh SharmaFollow19 Sept 2024, 10:32 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बिजावर-बड़ामलहरा में अवैध शराब के विरुद्ध भारी कार्रवाई: 19 भट्ठियां ध्वस्त

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर में अवैध शराब कारोबार पर नकेल कसने के लिए आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बिजावर और बड़ामलहरा क्षेत्र में कच्ची शराब के अड्डों पर छापा मारकर 19 भट्ठियां ध्वस्त की गईं और 850 किलो महुआ लाहन नष्ट किया गया,कलेक्टर के निर्देश पर और जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने बिजावर वृत्त के अंतर्गत बिजावर, कंजरपुरा, बिलगांय, नयाताल और कायन क्षेत्रों में सघन दबिश दी। टीम ने रणनीति बनाकर कच्ची शराब के गुप्त डेरों को चारों तरफ से घेरा। अचानक हुई कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में भगदड़ मच गई।,तलाशी के दौरान झाड़ियों और जमीन में छिपाकर रखे सैकड़ों डिब्बों में भारी मात्रा में गुड़ और महुआ लाहन मिला। मौके पर 19 से अधिक भट्ठियों को ध्वस्त कर 850 किलो से ज्यादा महुआ लाहन नष्ट किया गया और 33 लीटर हाथभट्टी कच्ची शराब बरामद की गई। नष्ट की गई सामग्री और जब्त शराब की कीमत करीब 1 लाख 10 हजार रुपये आंकी गई है।,आबकारी विभाग ने इस मामले में 7 प्रकरण पंजीबद्ध किए हैं。
0
0
Report

मध्यप्रदेश का 71वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाने के साथ प्रतिभाओं का सम्मान

Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:धूमधाम से मनाया गया मध्यप्रदेश का 71वां स्थापना दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, मध्यप्रदेश का 71वां स्थापना दिवस पूरे प्रदेश में उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। हरदा के स्थानीय पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके ने क्षेत्रवासियों और प्रदेश की जनता को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांधा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान किया गया और मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति की राशि वितरित की गई। किसान सम्मान के तहत आयोजित क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को ट्रैक्टर, बुलेट और स्कूटी की चाबियां भी सौंपी गईं। हरदा के स्थानीय पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम का विवरण, केंद्रीय मंत्री उइके शामिल हुए। उन्होंने स्थापना दिवस की बधाई देते हुए प्रदेश को विकास के नए आयामों तक पहुंचाने और विकसित मध्यप्रदेश के संकल्प को साकार करने की बात कही। समारोह के दौरान देशभक्ति और सांस्कृतिक रंगों से सजी प्रस्तुतियां दीं। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान कर उनके योगदान को याद किया गया। मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति राशि प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। किसान सम्मान कार्यक्रम के तहत क्विज विजेताओं को ट्रैक्टर, बुलेट और स्कूटी की चाबियां सौंपी गईं। स्थापना दिवस समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, प्रतिभाओं के सम्मान और पुरस्कार वितरण के माध्यम से मध्यप्रदेश के गौरव और विकास के संकल्प को प्रदर्शित किया गया।
0
0
Report
Advertisement

बस्तर के मटनार संगम हिल्स पर्यटन का नया केंद्र, चित्रकोट से 10 किमी दूरी

Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर में प्राकृतिक खूबसूरती और पर्यटन की संभावनाओं के बीच मटनार संगम हिल्स इन दिनों पर्यटकों के आकर्षण का नया केंद्र बनकर उभर रहा है, विश्व प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात से 10 किलोमीटर दूरी पर स्थित मटनार संगम हिल्स में चारों ओर फैली हरियाली, पहाड़ियों का मनमोहक नजारा और प्राकृतिक वातावरण यहां आने वाले लोगों को खासा आकर्षित कर रहा है, स्थानीय लोग भी इस खूबसूरत स्थल को पर्यटन के नए हब के रूप में देख रहे हैं, फिलहाल यहां पर्यटन सुविधाओं का विकास की दरकार नजर आ रही है जिसके बाद मटनार संगम हिल्स में स्थानीय रोजगार के अवसर भी बढ़ सकते है।
0
0
Report

जयपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने 735 लीटर मूंगफली तेल सीज किया, मिलावट की आशंका

Jaipur, Rajasthan:Jaipur त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई वाटिका स्थित लालानी इंटरप्राइजेज पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई। 735 लीटर रिफाइंड मूंगफली तेल सीज। कसौटी ब्रांड के मूंगफली तेल में मिलावट की आशंका। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने शनिवार देर शाम किया निरीक्षण। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत लिए गए तेल के नमूने। जांच के लिए नमूने खाद्य प्रयोगशाला जयपुर भेजे गए। सीएमएचओ जयपुर द्वितीय डॉ. मनीष मित्तल के निर्देशन में हुई कार्रवाई। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार होगी अग्रिम कार्रवाई।
0
0
Report

डेटा एंट्री ऑपरेटरों को राज्यकर्मी का दर्जा: शांतिपूर्ण रोड मार्च

Begusarai, Bihar:जितेंद्र कुमार बेगूसराय एंकर बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के राज्यव्यापी आह्वान पर आज जिला इकाई बेगूसराय के तत्वावधान में विभिन्न सरकारी कार्यालयों में कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटर, प्रोग्रामर, स्टेनोग्राफर, आईटी कर्मियों एवं अन्य संविदाकर्मियों ने अपनी एकल मांग राज्यकर्मी का दर्जा को लेकर शांतिपूर्ण रोड मार्च एवं विरोध प्रदर्शन आयोजित किया। यह रोड मार्च कैंटीन चौक से प्रारम्भ होकर नवाब चौक, नगर निगम चौक होते हुए हड़ताली चौक तक पहुँचा, जहाँ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी साथी उपस्थित होकर अपनी एकजुटता एवं प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए सरकार के समक्ष अपनी मांग को बुलंद किया। जिला अध्यक्ष नीलेश कुमार झा ने कहा कि वर्षों से विभिन्न विभागों में अपनी सेवाएं दे रहे डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं अन्य संविदाकर्मी सरकारी व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इसके बावजूद उन्हें स्थायी सरकारी कर्मचारियों के अनुरूप अधिकार एवं सम्मान नहीं मिल रहा है। अब समय आ गया है कि सरकार हमारी एकल मांग राज्यकर्मी का दर्जा पर गंभीरता से विचार करते हुए सकारात्मक निर्णय ले। जिला कोषाध्यक्ष चंदन कुमार ने कहा कि यह आंदोलन केवल अधिकार की लड़ाई नहीं, बल्कि हमारे भविष्य, सम्मान एवं सामाजिक सुरक्षा की लड़ाई है। सभी साथियों को एकजुट होकर इस संघर्ष में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। जिला उपाध्यक्ष रवि भूषण ने कहा कि संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में चल रहा यह आंदोलन कर्मचारियों की एकता और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। जब तक हमारी जायज मांग पूरी नहीं होती, संघर्ष जारी रहेगा। महिला संयोजक पिंकू कुमारी ने कहाकि महिला कर्मियों सहित सभी संविदाकर्मियों को सम्मानजनक एवं सुरक्षित भविष्य का अधिकार है। यह संघर्ष हमारे अधिकारों और आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए है। मीडिया प्रभारी रंजन कुमार ने कहा कि आज का शांतिपূর্ণ मार्च सरकार तक हमारी आवाज पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। हम लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत हैं और आगे भी आंदोलन को मजबूती प्रदान करेंगे। कार्यक्रम के माध्यम से बिहार सरकार से मांग की गई कि वर्षों से कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटर, प्रोग्रामर, स्टेनोग्राफर एवं अन्य संबंधित कर्मियों की सेवाओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें अविलंब राज्यकर्मी का दर्जा प्रदान किया जाए। अंत में जिला इकाई ने कार्यक्रम में शामिल सभी साथियों, सहयोगियों एवं प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा आगामी संघर्षों में इसी एकजुटता एवं ऊर्जा के साथ भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की。
0
0
Report
Advertisement

खगड़िया SP भानु प्रताप सिंह के परिवार विवाद में पत्नी आत्मदाह की चेतावनी

Patna, Bihar:इन दिनों खगड़िया जिले के SP भानु प्रताप सिंह पारिवारिक विवाद चर्चा में हैं। भानुप्रताप की पत्नी खगड़िया एसपी पर अपने बच्चे से नहीं मिलने का और एसपी आवास से बाहर निकलने का आरोप भानु प्रताप पर लग रही है। भानु प्रताप की पत्नी बिहार के राज्यपाल, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, महिला आयोग को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई थी। लेकिन आज भानु प्रताप की पत्नी मुख्यमंत्री आवास पहुंची है जहां पर आत्मदाह करने की बात कह रही है। खगड़िया SP भानु प्रताप सिंह की पत्नी पूजा पहुंची मुख्यमंत्री आवास। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से न्याय की लगा रही हैं गुहार。 न्याय नहीं मिलने पर मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह करने की दी है चेतावनी। जब तक अपने पति और अपने बेटी से मुलाकात नहीं हो जाता तब तक बैठोगी अनशन पर。
0
0
Report

सीएम योगी ने किसानों के नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा पैकेज घोषित किया

Noida, Uttar Pradesh:सीएम योगी की किसानों के लिए बड़ी घोषणा साइक्लोन, अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवजा কिसानों के नुकसान की भरपाई के लिए नया पैकेज लाएगी योगी सरकार सीएम योगी का ऐलान- किसानों को हुए नुकसान की पूरी भरपाई करेगी डबल इंजन सरकार फसल नुकसान का आकलन कर तत्काल मुआवजा देने के निर्देश सीएम योगी ने सभी जिलाधिकारियों को सर्वे पूरा करने के दिए निर्देश किसानों को राहत देने के लिए सरकार जल्द लाएगी नया पैकेज अन्नदाता किसानों के साथ खड़ी है डबल इंजन की सरकार: सीएम योगी पहले दिए गए मुआवजे को नाकाफी मानते हुए सीएम योगी ने की बड़ी घोषणा गोरखपुर के चौरी चौरा में सीएम योगी का किसानों को भरोसा- नुकसान की भरपाई करेगी सरकार
0
0
Report

सरौली में वायरिंग के दौरान मिस्त्री की मौत, चचेरे भाई भी झटका

Samastipur, Bihar:वायरिंग के दौरान बिजली मिस्त्री को करंट लगने से मौत।।चचेरे भाई को भी लगा झटका ।पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सरौली गांव में रविवार को नए घर में वायरिंग करने के दौरान करंट लगने से एक बिजली मिस्त्री की मौत हो गई। हादसे में उसका चचेरा भाई भी करंट की चपेट में आ गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव निवासी बदलू दास के पुत्र संजय दास (35) के रूप में हुई है। हादसे में उसके चचेरे भाई पंकज कुमार को भी करंट का झटका लगा है। परिजनों के अनुसार, संजय और पंकज रविवार सुबह सरौली गांव में एक व्यक्ति के नए घर में वायरिंग का काम करने गए थे। काम के दौरान संजय को अचानक करंट लग गया। उसे बचाने की कोशिश में पंकज भी करंट की चपेट में आ गया। हालांकि संजय को तेज झटका लगा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। संजय की मां ने बताया कि सुबह वह पंकज के साथ काम करने के लिए घर से निकला था। करीब 11 बजे परिवार को सूचना मिली कि सरौली गांव में वायरिंग के दौरान उसे करंट लग गया है। परिजन मौके पर पहुंचे तो संजय की मौत हो चुकी थी। परिवार ने बताया कि संजय की शादी करीब सात साल पहले हुई थी। वह चार बच्चों का पिता था और बिजली मिस्त्री का काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी मौत के बाद परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। विभूतिपур थानाध्यक्ष सुनील झा ने बताया कि करंट लगने से युवक की मौत की सूचना मिली थी। पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजकर घटना की जांच कराई गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक बिजली मिस्त्री का काम करता था और वायरिंग करने के दौरान करंट की चपेट में आया। शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

JTET 2026: लातेहार समेत झारखंड में दो पालियों में आयोजित, 18 केंद्र, 7671 अभ्यर्थी

Latehar, Jharkhand:झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 आयोजित हो रही है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा आयोजित यह परीक्षा आज दो पालियों में होगी। इस परीक्षा के लिए कुल जिले में 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिसमें लातेहार में 8, मानिका में 4 और चंदवा में 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। लातेहार में कुल 18 परीक्षा के लिए बनाए गए हैं जिसमें 7671 एबिलिटी परीक्षा देंगे। टेट परीक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं। लातेहार जिले में भी JTET को लेकर सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड़ देखी गई। जिला प्रशासन ने यातायात और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए स्पेशल साइबर सेल बनाए गए हैं। पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में परीक्षा केंद्र पर विशेष सुरक्षा के चक चौबंद व्यवस्था की गई है बंदोबस्त परीक्षा केंद्र के बाहर 100 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। वही लातेहार उपायुक्त संदीप कुमार को पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के द्वारा सभी परीक्षा केदो का निरीक्षण किया गया सुरक्षा समेत कई इंतजामों का भी लिया जायजा
0
0
Report

पटना में हुंडई i20 हादसा, एयरबैग ने बचाई दो लोगों की जान

Patna, Bihar:पटना - अटल पथ के महेश नगर के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मरीन ड्राइव की ओर से आ रही हुंडई i20 कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के वक्त कार में दो लोग सवार थे। गनीमत रही कि टक्कर के दौरान कार के एयरबैग खुल गए, जिससे दोनों लोगों की जान बच गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार में फंसे दोनों लोगों को बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलते ही यातायात थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को टोचन कर थाने पहुंचाया। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
0
0
Report

टिहरी में ITFU Taekwondo सेमिनार: लड़कियों के लिए मानसिक-शारीरिक सशक्तिकरण पर जोर

New Tehri, Uttarakhand:टिहरी में देव भूमि आई टी एफ यू ताईक्वांडो एसोसिएशन द्वारा सातवीं वीं कलर ग्रेडिंग टेस्ट और ब्लैक बेल्ट एक्जामिनेशन सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की, इस मौके पर विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया और सांस्कृतिक, योगा कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए वही मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने छात्रों को पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद फिजिकली फिटनेस पर भी ध्यान देने के लिए मोटिवेट किया वही डायरेक्टर अशोक कुमार ने कहा इन दिनों महिला क्राइम के बढ़ते मामलों के चलते लड़कियों को खासकर इस ओर अपने को मजबूत करने की जरूरत है जिसके लिए हमारी संस्था काम कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मैकेनिक की मौत, बेटियों पर पिता का साया टूट गया

Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से एक मैकेनिक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले मैकेनिक की पहचान मोहल्ला चिमन दुबे निवासी शहंशाह (36 वर्ष) के रूप में हुई है। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि वह सड़क पर अपने काम में जुटे हुए थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि शहंशाह बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल शहंशाह की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। वहां डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शहंशाह की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी तीन मासूम बेटियों के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं और पूरे मोहल्ले को गमगीन कर दिया。
0
0
Report

Gamharia incident: BJP MLA Nit Apara? No, Nit? headline here

Ranchi, Jharkhand:रांची बीजेपी विधायक नीरा यादव ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा, झारखंड वीरों का प्रदेश पर कहते हुए दुख होता है कि इस गठबंधन की सरकार के कारण हम शर्मशार हो रहे हैं, कलंकित हो रहे हैं। गम्हरिया में पति पत्नी विवाद होता है, महिला को लगता है थाना जाते हैं पुलिस के संरक्षण में जाते हैं तो हमें कोई नुकसान नहीं होगा। भाग कर जब गम्हरिया थाना जाती है और पुलिस थाने में रक्षक ही भक्षक बन जाते जाने। गुग्धा जैसे छोटे से गाँव की महिला थाना जाती है, रात में थाने में रखा जाता है और थाने में ही महिला के साथ दुषकर्म होता है।हेमंत सरकार में अपराध को बढ़ाने का मौका दे रही है, संरक्षण दे रही है। रघुबर दास की सरकार में अपराध करने के लिए अपराधी सोचता था। पिछले सात साल से राज्य में महिला आयोग का पद खाली है। राज्य में गठबंधन की सरकार में भय का माहौल है। नशा का कारोबार बढ़ रहा । गम्हरिया की घटना को लेकर राज्य के सभी मंडल में बीजेपी महिला मोर्चा के द्वारा सीएम के पुतला दहन का कार्यक्रम किया जा रहा है। थाने में पुलिस कर्मी के द्वारा दुषकर्म किया जाता है। युवाओं से कहेंगे षड्यंत्र का शिकार मत बनिए । इस सरकार के चक्कर में अपना भविष्य बर्बाद न करें। गम्हरिया की घटना में उस महिला को न्याय मिले। राज्य सरकार आश्वस्त करे , अपराधियों के भय का माहौल नहीं रह गया है। सरकार की जवाबदेही तय होनी चाहिए। सीएम जब झारखंड में सवालों का जवाब नहीं दे रहे तो भागते फिर रहे हैं। पर अब जनता जाग चुकी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top