458001
मंदसौर में भयंकर पेयजल संकट! बिना बारिश के खतरा बढ़ा
Mandsaur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के मंदसौर में भीषण पेयजल संकट गहराने लगा है। जल स्रोतों में संरक्षित जल खत्म होने की कगार पर है। कालाभाटा डैम के पास पत्थर और चट्टानों को हटाकर गड्ढों में भरे पानी को मोटरों के जरिए पेयजल सप्लाई किया रहा है। 10 से 15 दिन बारिश नहीं होगी तो पेयजल का गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा। शहर में पेयजल सप्लाई में भी कटौती की गई है। जिन इलाकों में टैंकर जा सकते हैं वहां अब दो दिन छोड़कर जल दिया जाएगा। वहीं सकड़े इलाको में एक दिन छोड़कर पेयजल सप्लाई होगा।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
आशूष पांडे के खिलाफ बृजवासियों में फूटा संतों का गुस्सा, 'कालनेमि' बताकर एनकाउंटर और जेल की मांग
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा । सनातन धर्म के संतों और हिंदू देवी-देवताओं पर लगातार विवादित टिप्पणी करने वाले आशूष पांडे के खिलाफ ब्रज के संतों और स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। मथुरा में संतों ने आशूष पांडे को 'कालनेमि' (संत के भेष में असुर) करार देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार से उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। स्थानीय संतों का कहना है कि आशूष पांडे कोई संत नहीं, बल्कि एक पेशेवर अपराधी और हिस्ट्रीशीटर गैंगस्टर है, जिसने हमेशा सनातन धर्म और साधु-संतों को अपमानित करने का काम किया है। संतों के अनुसार, आशूष पांडे का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उस पर करीब 35 आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह पूर्व में गैंगस्टर एक्ट के तहत भी नामजद रह चुका है। आरोप है कि उसने शामली में लगभग 100 निर्दोष लोगों पर फर्जी मुकदमे दर्ज करवाए, जिसके कारण कई लोगों को वहां से पलायन करने पर मजबूर होना पड़ा। उसने शामली में रामलीला कमेटी की जमीन पर अवैध कब्जा किया। इसके अलावा, वृंदावन में भी एक आश्रम को हड़प लिया और अब उसकी नजर जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी के आश्रम को हथियाने पर है। उसने शामली में रामलीला कमेटी की जमीन पर अवैध कब्जा किया। इसके अलावा, वृंदावन में भी एक आश्रम को हड़प लिया और अब उसकी नजर जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी के आश्रम को हथियाने पर है। संतों ने याद दिलाया कि आशूष पांडे पर मथुरा के मनीष चतुर्वेदी की गाड़ी चुराकर भागने का भी मामला दर्ज है। संतों ने रोष जताते हुए कहा कि आशूष पांडे ने हिंदुओं के सर्वोच्च धर्मगुरु शंकराचार्य भगवान पर यौन शोषण जैसे बेहद घिनौने और फर्जी आरोप लगाए थे। बाद में उसने खुद यह स्वीकार भी किया था कि उसके द्वारा लगाए गए आरोप पूरी तरह से झूठे थे। संत समाज ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि यदि यह तथाकथित संत ब्रजभूमि (मथुरा-वृंदावन) की सीमा में कदम रखता है, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। "संत के भेष में यह व्यक्ति पूरी तरह से व्यभिचारी है। अगर यह ब्रज में घुसा, तो इसका मुंह काला किया जाएगा, जूतों-चप्पलों की माला पहनाई जाएगी और गधे पर बैठाकर घुमाया जाएगा। यह समाज में रहने लायक नहीं है।" मामले की गंभीरता को देखते हुए संतों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की अपील की है। आशूष पांडे को तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। ऐसे अपराधियों और सनातन धर्म के दुश्मनों का पुलिस द्वारा 'एनकाउंटर' किया जाना चाहिए। उसके और उसके भाई (जो कि खुद एक हिस्ट्रीशीटर है) के खिलाफ कठोरतम कानूनी कदम उठाए जाएं।0
0
Report
ग्राउंड रिपोर्टर: ताजा स्थिति की कोई जानकारी नहीं मिली
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
अतिक्रमण पर चला पीला पंजा, प्रशासन का ताबड़तोड़ अभियान
Noida, Uttar Pradesh:अतिक्रमण पर चला पीला पंजा, प्रशासन का ताबड़तोड़ अभियान0
0
Report
Advertisement
लखनऊ में बुलडोजर एक्शन, हनुमान मंदिर सामने सड़क चौड़ीकरण कब्जे हटाने की कार्रवाई
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ में हुआ बुलडोजर एक्शन अलीगंज में नया हनुमान मंदिर से नीरा नर्सिंग होम के बीच की सड़क चौड़ी करने में अवैध कब्जे बाधक बन रहे हैं। कब्जेदारों को नोटिस दिया गया था, जिसकी मियाद पूरी हो चुकी है। इसके बाद भी कब्जा न हटाने पर लोक निर्माण विभाग ने मुनादी कराई थी कि कब्जा न हटने पर विभाग खुद उन्हें तोड़ देगा。 नया हनुमान मंदिर से पहले तो सड़क फोरलेन है, मगर मंदिर के सामने करीब 250 मीटर में सिंगल लेन से कुछ अधिक ही रह जाती है। इस रोड पर आवागमन अधिक रहता है, जिससे जाम लगता है। मंदिर के सामने वाली पट्टी पर सड़क करीब 10 मीटर चौड़ी की जानी है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने कार्ययोजना भी बनाई थी, लेकिन यहां पर करीब 15 से 20 पक्की दुकानें और मकान भी हैं, जिनके कारण काम अटका है।0
0
Report
दिल्ली पुलिस का सेल्फ डिफेन्स कैंप: 1000 छात्राओं ने आत्मरक्षा कौशल सीखा
Delhi, Delhi:दिल्ली साउथ वेस्ट जिले में दिल्ली पुलिस स्पेशल महिला इकाई ने 1000 लड़कियों के आत्मरक्षा के लिए जागरूक किया। सेल डिफेन्स समर कैंप के समापन में पहुंचे एडिशनल CP लड़कियों से अपील की कि आगे अपने पड़ोस की 10 महिलाओं को जागरूक करें। पालम सेक्टर-2 स्थित राजकीय सह-शिक्षा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित सेल्फ डिफेन्स समर कैंप का समापन हुआ, जहां करीब 1000 छात्राओं ने आत्मरक्षा के गुर सीखकर आत्मविश्वास बढ़ाया। आज के दौर में महिलाओं की सुरक्षा एक महत्वपूर्ण विषय है। दिल्ली पुलिस द्वारा इस कैंप में छात्राओं को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। कैंप में 1000 से अधिक छात्राओं ने भाग लेकर आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकें सीखीं। बाइट: देवतोष कुमार सुरेंद्र सिंह, IPS, एडिशनल CP; प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति, छेड़छाड़ या असामाजिक तत्वों का सामना किस प्रकार साहस और सूझबूझ के साथ किया जा सकता है। साथ ही उन्हें आत्मविश्वास, सतर्कता और त्वरित निर्णय लेने के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया।0
0
Report
पिहोवा की चौधरी राइस मिल में धान स्टॉक गड़बड़ी, दो अधिकारी सस्पेंड
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र :-जिले के पिहोवा में नीमवाला की राइस मिल में धान के स्टॉक में गड़बड़ी मिलने के मामले में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के दो अधिकारियों पर गाज गिरी है। विभाग ने पिहोवा में तैनात AFSO और इंस्पेक्टर को सस्पेंड किया है। खास बात यह है कि जिस इंस्पेक्टर पर कार्रवाई हुई, उसी ने राइस मिल के खिलाफ केस दर्ज कराया था। विभाग के मुताबिक, चौधरी राइस मिल फिजिकल वेरिफिकेशन (PV) के दौरान धान स्टॉक में भारी कमी मिलने से जुड़ा है। जांच में सामने आया कि मिल में 24,318.75 क्विंटल धान कम मिला, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5.81 आंकी गई है। यह कीमत MSP के मुताबिक थी। 39 हजार क्विंटल से ज्यादा धान बांटा पिछले सीजन में विभाग ने चौधरी राइस मिल को कस्टम मिलिंग के लिए करीब 39 हजार क्विंटल धान दिया था। इस धान से तैयार चावल (सीएमआर) की आपूर्ति मिलर को भारतीय खाद्य निगम (FCI) को करनी थी। 25 नवंबर को मुख्यालय की गठित टीम ने AFSO करनाल की अध्यक्षता में मिल की PV की थी। उस समय रिकॉर्ड और स्टॉक में कोई कमी नहीं पाई गई थी। दूसरी जांच में कम मिला धान इस साल 17 मार्च को डीएफएससी कार्यालय के निर्देश पर ASFO शाहाबाद राजीव सैनी और आईएफएस गौरव अरोड़ा की टीम ने दोबारा फिजिकल वेरिफिकेशन की। जांच के दौरान मिल में करीब 24 हजार क्विंटल धान कम मिला। स्टॉक में इतनी बड़ी कमी सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। इंस्पेक्टर ने दर्ज करवाई FIR स्टॉक में कमी मिलने के बाद डीएफएससी कार्यालय के आदेश पर पिहोवा इंचार्ज इंस्पेक्टर रिंकू जांगड़ा ने 17 मार्च को चौधरी राइस मिल के खिलाफ केस दर्ज कराया था। हालांकि बाद में विभागीय जांच में सवाल उठे कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में धान गायब होने की जानकारी समय रहते विभाग को क्यों नहीं मिली और निगरानी व्यवस्था कैसे फेल हुई। हर 15 दिन में देनी होती है रिपोर्ट नियमों के अनुसार कस्टम मिलिंग के लिए दिए गए धान स्टॉक की निगरानी संबंधित इंचार्ज अधिकारी की जिम्मेदारी होती है। इसके तहत हर 15 दिन में स्टॉक की फिजिकल वेरिफिकेशन कर रिपोर्ट विभाग को भेजनी होती है। चौधरी राइस मिल के मामले में यह पाक्षिक रिपोर्ट नियमित रूप से जमा नहीं कराई गई। नवंबर में धान आवंटित होने के बाद से लेकर मार्च तक स्टॉक की निगरानी संबंधी रिपोर्टों को लेकर सवाल खड़े हुए。 मार्च में नोटिस दिया गया स्टॉक में कमी सामने आने के बाद डीएफएससी नरेश कुमार ने 20 मार्च को इंस्पेक्टर रिंकू जांगड़ा और एएफएसओ जसबीर सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। नोटिस में पूछा गया कि निर्धारित समय पर फिजिकल वेरिफिकेशन रिपोर्ट क्यों जमा नहीं कराई गई। इसके बाद 2 अप्रैल को डीएफएससी ने दोनों अधिकारियों के खिलाफ विभाग के डायरेक्टर को शिकायत भेजी गई। दोनों को किया सस्पेंड शिकायत में फिजिकल वेरिफिकेशन और निगरानी में लापरवाही के आरोप लगाए गए थे। विभागीय स्तर पर मामले की समीक्षा के बाद इंस्पेक्टर रिंकू जांगड़ा और एएफएसओ जसबीर सिंह को सस्पेंड कर दिया। कल राज्यमंत्री से मिले थे किसान भाकियू पिहोवा के प्रवक्ता प्रिंस वड़ैच ने कहा कि इस मामले को लेकर राज्यमंत्री राजेश नागर से मिलकर ज्ञापन दिया। राज्यमंत्री के आदेश के बाद ASFO और इंस्पेक्टर पर कार्रवाई की गई। विभाग से दोनों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग रखी है।0
0
Report
Advertisement
किच्छा नदी में बाढ़ आपदा से निपटने को मॉक ड्रिल, राहत एवं बचाव का किया गया प्रदर्शन
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी तहसील क्षेत्र के नारायन नगला स्थित किच्छा नदी पर बुधवार को आपदा प्रबंधन एवं बाढ़ राहत विभाग की ओर से व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य संभावित बाढ़ जैसी आपदाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों को परखना और संबंधित विभागों के बीच समन्वय को मजबूत करना था। जॉइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर के नेतृत्व में आयोजित इस मॉक ड्रिल में आपदा मित्रों, फायर ब्रिगेड कर्मियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया। टीमों ने नदी में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने, प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई करने की प्रक्रिया का अभ्यास किया। इस दौरान तहसीलदार भानू प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मॉक ड्रिल में आपदा मित्र टीम कमांडर अनुज सिंह के नेतृत्व में अरविंद कुमार, अयान सैफी, कमल सिंह, नेमचंद्र, रूप किशोर, नरेंद्र, मोहित और देवेंद्र ने सक्रिय भूमिका निभाई। फायर स्टेशन प्रभारी योगेश कुमार के साथ फायरमैन वतन मालिक, राजकुमार, गौरव और मोहित ने भी बचाव अभियान का प्रदर्शन किया। वहीं नारायन नगला चौकी प्रभारी अंकित सिंह बघेल, कपिल एवं उमेश कुमार की मौजूदगी में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान नवी अहमद, नफीस अहमद, मयंक गंगवार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। मॉक ड्रिल के माध्यम से लोगों को आपदा के समय सतर्क रहने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने के प्रति जागरूक किया गया। अधिकारियों ने कहा कि ऐसी अभ्यास गतिविधियां किसी भी आपात स्थिति में जनहानि को कम करने और राहत कार्यों को प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।0
0
Report
जयपुर के 300 करोड़ के कोचिंग हब का भरोसा टूट, 14 में बिके सिर्फ स्पेस
Jaipur, Rajasthan:राजधानी जयपुर के प्रताप नगर में हाउसिंग बोर्ड ने कोचिंग हब बनाया था. दावा था कि एक ही छत के नीचे 50 हजार से ज्यादा छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे. लेकिन करीब 300 करोड़ रुपए की लागत से बना यह महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट अब पूरी तरह फेल साबित होता नजर आ रहा है.\n\n67 हजार वर्ग मीटर भूमि पर 16.98 लाख वर्ग फीट निर्मित क्षेत्रफल में बने इस प्रोजेक्ट को अब खरीदार नहीं मिल रहे हैं. वर्ष 2021 में इस प्रोजेक्ट की लॉन्चिंग हुई थी और 2023 में यह बनकर तैयार हुआ था. लेकिन तब से अब तक 8 एजुकेशन टावर्स में बने 224 कोचिंग स्पेस में से सिर्फ 14 कोचिंग स्पेस ही बिक पाए हैं.\n\nकोचिंग हब प्रोजेक्ट फेल\n\n300 करोड़ रुपए की लागत से हुआ था निर्माण\n\nप्रताप नगर में 67 हजार वर्ग मीटर भूमि पर बना है कोचिंग हब\n\nकोचिंग हब में बनाए गए 9 टॉवर\n\n1 एडमिन ब्लॉक, 8 एजुकेशन टावर्स, लाइब्रेरी सहित अन्य सुविधाओं का हुआ था निर्माण\n\n2021 में हुई थी प्रोजेक्ट की शुरुआत\n\n2023 में प्रोजेक्ट हुआ था तैयार\n\nएजुकेशन टावर्स में 224 कोचिंग स्पेस का हुआ था निर्माण\n\n224 में से सिर्फ 14 कोचिंग स्पेस ही बिके\n\nप्रोजेक्ट से हाउसिंग बोर्ड को 500 करोड़ रुपए रेवेन्यू की थी उम्मीद\n\nअब करोड़ों रुपए की लागत से बना प्रोजेक्ट धूल फांक रहा है\n\nबिल्डिंगों के मेंटेनेंस पर हाउसिंग बोर्ड के लाखों रुपए हो रहे हैं खर्च\n\nहाउसिंग बोर्ड को नहीं मिले खरीदार, अब बिल्डिंगों का हाल भी बदहाल\n\n300 करोड़ रुपए से बने इस प्रोजेक्ट के लिए हाउसिंग बोर्ड को अभी तक खरीदार नहीं मिल रहे हैं। लिहाजा अब ये बड़ी-बड़ी इमारतें धूल फांक रही हैं। हाउसिंग बोर्ड खरीदारों का इंतजार कर रहा है, जबकि प्रोजेक्ट में बनी लाइब्रेरी विद्यार्थियों का इंतजार कर रही है। इंतजार करते-करते अब बिल्डिंगों के शीशे टूटने लगे हैं, टावर्स में धूल की मोटी परत जमने लगी है.\n\nकोचिंग हब प्रोजेक्ट फेल होने के बाद इसे IIT जोधपुर को देने की पहल भी शुरू हुई थी, लेकिन वह पहल भी अब फाइलों में सिमटकर रह गई है।\n\nइस प्रोजेक्ट से हाउसिंग बोर्ड کو करीब 500 करोड़ रुपए के रेवेन्यू की उम्मीद थी। लेकिन प्रोजेक्ट फेल होने की वजह से न तो अपेक्षित रेवेन्यू मिला और अब इसके रखरखाव पर हर महीने लाखों रुपए खर्च करने पड़ रहे हैं।\n\nकुल मिलाकर हाउसिंग बोर्ड ने अपनी पारंपरिक कार्यशैली से हटकर जो महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट शुरू किए थे, उनमें से कई उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए हैं। जयपुर में बनाई गई चौपाटियों का हाल भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है.0
0
Report
नदिया के कृष्णनगर पेंशनधारकों ने SDM के खिलाफ प्रदर्शन किया
Krishnanagar, West Bengal:নদীয়ার কৃষ্ণনগর পৌরসভায় পেনশন হোল্ডার রা,গতমাসের পেনশন না পেয়ে অবশেষে অবসরপ্রাপ্ত পেনশন হোল্ডারদের বিক্ষোভ বর্তমান পৌর প্রশাসক এসডিওর বিরুদ্ধে。0
0
Report
Advertisement
खेरी में आंगनबाड़ी निर्माण को लेकर कोटवार-पंचायत भिड़ंत, जल संकट के चलते प्रशासन सक्रिय
Narsinghpur, Madhya Pradesh:ग्राम पंचायत बिजोरा के ग्राम खेरी में आंगनबाड़ी भवन के निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्राम कोटवार द्वारा निर्माण कार्य में अड़चन पैदा करने और तहसील कोर्ट से स्टे आर्डर लाने के विरोध में आज सरपंच, उप सरपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जिला मुख्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मामले में हस्तक्षेप करने और गांव की अन्य समस्याओं के निराकरण की मांग की है। कलेक्टर कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि ग्राम खेरी में बच्चों के लिए आंगनबाड़ी भवन का निर्माण कराया जा रहा है। जब आंगनबाड़ी का आधा कार्य पूरा हो चुका है, तब ग्राम कोटवार ने तहसील कार्यालय में सेटिंग करके काम पर स्टे लगवा दिया, जिससे निर्माण कार्य अधर में लटक गया है। सरपंच और उप सरपंच ने कोटवार की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस जमीन पर आंगनबाड़ी बन रही है, वह कोटवार की निजी संपत्ति नहीं है। वह सरकारी जमीन है जो कोटवार को सेवादार के रूप में मिली हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि जब आंगनबाड़ी का काम शुरू हुआ था, तब कोटवार ने कोई आपत्ति क्यों नहीं जताई? आधा काम होने और सरकारी पैसा खर्च होने के बाद स्टे लगवाने से पूरी पंचायत और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ज्ञापन सौंपने पहुंचे ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में गांव की एक और बड़ी समस्या से प्रशासन को अवगत कराया। ग्रामीणों के अनुसार, इस भीषण गर्मी में गांव में भारी जल संकट बना हुआ है। ग्रामीणों ने कलेक्टर से गुहार लगाई है कि गांव में पानी की किल्लत को दूर करने के लिए या तो पुराने तालाब को खोला जाए या फिर पेयजल के अन्य वैकल्पिक स्रोतों की तत्काल व्यवस्था की जाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पंचायत CEO ने तत्काल इस पर संज्ञान लिया है। उन्होंने संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए मामले की जांच करने और आंगनबाड़ी निर्माण में आ रही बाधा व गांव के जल संकट का शीघ्र निराकरण करने के आदेश जारी किए हैं।0
0
Report
लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन धनबाद में धूमधाम से मनाया गया
Dhanbad, Jharkhand:राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन धनबाद में उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। राजद जिला कमेटी और महानगर कमेटी की ओर से केक काटकर एवं मिठाइयां बांटकर कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की। वही सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में राजद प्रदेश महामंत्री हातिम अंसारी के नेतृत्व में 11 पाउंड का केक काटा गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में झामुमो नेता एवं मथुरा प्रसाद महतो ने भी शामिल होकर लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। वही राजद नेता हातिम अंसारी ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने हमेशा समाज के दबे-कुचले, गरीब, दलित और पिछड़े वर्गों की आवाज बुलंद करने का काम किया है। उन्होंने सामाजिक न्याय की राजनीति को नई दिशा दी और वंचित वर्गों को सम्मान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रणधीर वर्मा चौक पर राजद महानगर अध्यक्ष मुमताज कुरैशी ने लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा हटाए जाने के मुद्दे पर बिहार सरकार की आलोचना की। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री पर भी निशाना साधते हुए कहा कि राजद इस फैसले का विरोध करती है। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने लालू यादव के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। जन्मदिन समारोह में दर्जनों राजद कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।0
0
Report
मोहनिया के बघिनी नहर के पास युवक की हत्या, शव की पहचान शशि कुमार
Khajuria Khurd, Bihar:9 जून से गायब शशि कुमार का शव बरामद, डीएसपी गोपाल कृष्ण ने जांच के बाद दी जानकारी। वियो - मोहनिया थाना क्षेत्र के बघिनी नहर के पास से पुलिस ने एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया है, जिसकी पहचान शशि कुमार के रूप में हुई है। मृतक के पिता ने बताया मेरे बड़े भाई की बेटी अपनी लड़की का इससे शादी करने के लिए काफी परेशान कर रही थी। उसी के बुलावे पर 9 जून को गया था फिर आज डेड बॉडी मिली है। यह मेरा इकलौता बेटा है। मैं इसका चचेरी बहन की बेटी से इसकी शादी कैसे कराता। इस संबंध में मोहनिया डीएसपी गोपाल कृष्ण ने बताया कि सुबह पुलिस को नहर के पास एक लावारिस शव होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। मृतक के पिता शिव कुमार (निवासी: भभुआ गांव नौआ छोटी के बयान के अनुसार, शशि कुमार भभुआ में ही एक कमरा किराए पर लेकर पढ़ाई करता था और वह बीते 9 जून की सुबह करीब 11 बजे से लापता था। पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने शव की पहचान कर ली है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एफएसएल (FSL) की टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। पुलिस कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर आगे की तफ्तीश में जुट गई है।0
0
Report
Advertisement
देवघर से साइबर ठगी का नया जाल: चार आरोपी गिरफ्तार, 34 पुराने मामले सामने
Deoghar, Jharkhand:देवघर एंकर साइबर अपराधियों का अब नया ठिकाना देवघर बनते जा रहा है साइबर अपराधी देवघर के जंगलों में बैठकर साइबर अपराध की घटना को अंजाम दे रहे हैं इन साइबर अपराधियों के विरुद्ध लगातार देवघर पुलिस कड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार भी कर रही है इसी दौरान सारठ के डकाय जंगल में साइबर अपराध करते हुए चार अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है इनके पास से 7 मोबाइल फोन और 6 सिम कार्ड मिले हैं देवघर एसपी ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी की देवघर में साइबर अपराध को बढ़ाते देख लगातार साइबर अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है जिसमें सारठ की डाकाय जंगल में छापेमारी की गई और चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है जिसमें कमरुद्दीन अंसारी ,अब्दुल करीम अंसारी ,समीर अंसारी और वसीम अंसारी हैं इनमें तीन अभियुक्त सारठ के कपसा का रहने वाला है और एक पालوجरी थाना का रहने वाला है उनके पास से कुल 7 मोबाइल फोन और 6 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं बरामद फोन और सिम के तकनीकी जांच के दौरान पूरे देश भर में विभिन्न राज्यों से 34 मामले शामिल है वहीं और गहन जांच की जा रही है ताकि इन सभी 34 कांडों में उनकी रिमांड ली जा सके इसके अलावा उन्होंने बताया कि यह सभी साइबर अपराधी फर्जी फोन पे गूगल पे के प्रतिनिधि बनकर लोगों को अपने झासा में लेकर ठगी का शिकार बनाते थे इसके साथ-साथ एक एपीके फाइल भेज कर दूसरे फोन में इंस्टॉल कर और पूरे फोन का एक्सेस अपने फोन में लेकर ठगी को अंजाम दे रहे थे वहीं विभिन्न ऑनलाइन ऐप के पदाधिकारी बनकर लोगों को अपने झासा में लेकर साइबर अपराध की घटना में जा रही थी देवघर पुलिस लगातार साइबर अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है और इसी कार्रवाई के दौरान चार अपराधी को पकड़ा गया है बाइट प्रवीण पुष्कर एसपी देवघर0
0
Report
15 जुलाई तक शहरी शिविर से अवैध कॉलोनियों का नियमन; 2013 तक सरकारी भूमि के लिए 25% पट्टा दर
Jaipur, Rajasthan:कल से 15 जुलाई तक प्रदेशभर में शहरी सेवा शिविर लगेंगे। शिविरों में पट्टों और नियमन में राहत दी जाएगी। इस बार अवैध कॉलोनियों के नियमन का रास्ता खुला है और सरकारी जमीन पर 2013 तक बसी कॉलोनियाँ अब 25 प्रतिशत दर पर पट्टा पा सकेंगी। नामांतरण, भू-उपयोग परिवर्तन, उप-विभाजन, पुनर्गठन जैसे मामलों में 25 से 100 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। पंचायत और निकाय चुनावों से पहले यह घोषणा की गई है ताकि लाखों लोगों को राहत मिल सके। 12 जून से 15 जुलाई तक चलने वाले शिविरों में भू-रूपांतरण, भू-उपयोग परिवर्तन, नामांतरण, फ्रीहोल्ड, भवन स्वीकृति आदि नियमन मामलों पर राहत लागू होगी। साथ ही सरकारी भूमि पर बसी कॉलोनियाँ और डिनोटिफाइड कच्ची बस्तियाँ भी रिजर्व दर पर पट्टा पा सकेंगी। नगरीय विकास, आवासन एवं स्वायत्त शासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य होंगे, किन्तु ऑफलाइन आवेदन मिलने पर भी निकाय उसे ऑनलाइन दर्ज करेगा। भवन निर्माण स्वीकृति शुल्क में राहत, 250 वर्गमीटर तक के दायरे में शुल्क घटाने जैसे प्रावधान भी शामिल हैं। लीज राशि में राहत, अपंजीकृत दस्तावेजों पर राहत, पुराने इकरारनामों के आधार पर पट्टा लेने वालों के लिए भी राहत प्रस्तावित है। इस कदम से गरीबी और मध्यम वर्ग के लिए राहत अधिक है, उच्च आय वर्ग को कुछ कमी बरतनी पड़ेगी। विश्लेषण के अनुसार यह शिविर कानूनी पहचान और मालिकाना हक पाने के अवसर बनेंगे, लेकिन वास्तविक राहत कितनी जमीन पर मिल पाएगी यह देखना बाकी है। दीपक गोयल जी मीडिया जयपुर0
0
Report
बालेसर में नशा मुक्ति अभियान: पुलिस ने युवाओं से आगे आने की अपील
Jodhpur, Rajasthan:बालेसर (जोधपुर) नशा मुक्ति के लिए पुलिस प्रशासन की पहल बालेसर कस्बे के विश्वकर्मा मंदिर में बैठक आयोजित बालेसर पुलिस उपाधीक्षक राजेंद्र सिंह उज्ज्वल ने नशा मुक्ति की दिलाई शपथ थाना प्रभारी मूलसिंह भाटी ने नशे के दुष्परिणामों के बारे में दी विस्तृत जानकारी बालेसर तहसीलदार हुकमसिंह सिसोदिया ने नशा मुक्ति के लिए युवाओं को आगे आने का आह्वान बालेसर कस्बे के सैकड़ों युवा विद्यार्थी छात्र , छात्राएं और आमजन रहे मौजूद0
0
Report
Advertisement
