458895
मंदसौर में हरियाली अमावस्या पर पशुपतिनाथ को चढ़ाया मालपुआ का भोग
Mandsaur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के मंदसौर में हरियाली अमावस्या का त्योहार उत्साह से मनाया गया। लंबे इंतजार के बाद हुई अच्छी बारिश ने लोगों में खुशी का माहौल बना दिया। इस अवसर पर भगवान पशुपतिनाथ के मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने भगवान की पूजा-अर्चना की और परंपरागत रूप से मालपुए का भोग लगाया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नवादा के दिव्यांशु रॉयIRPrO में भारत को प्रथम स्थान पर लाए
Nawada, Bihar:नवादा के लाल दिव्यांशु रॉय का इंटरनेशनल मंच पर कमाल IRPRO के लिए भारत में प्रथम स्थान पर हुआ चयन इंडोनेशिया में किसानों से जुड़े रिसर्च प्रोजेक्ट का करेंगे प्रस्तुतीकरण नवादा जिले के गोनवां गांव के रहने वाले रमेश यादव उर्फ रामू यादव के पुत्र दिव्यांशु रॉय ने अपनी प्रतिभा के दम पर जिले और राज्य का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उनका चयन प्रतिष्ठित इंटरनेशनल रिसर्च प्रोजेक्ट ओलंपियाड (IRPrO) के लिए हुआ है। इस प्रतियोगिता का आयोजन इंडोनेशिया द्वारा किया जाता है, जिसमें दुनिया के विभिन्न देशों के चुनिंदा प्रतिभागी अपने शोध और नवाचार से जुड़े प्रोजेक्ट प्रस्तुत करते हैं। दिव्यांशु रॉय ने बताया कि इस प्रतियोगिता में हर वर्ष प्रत्येक देश से केवल पांच सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों का चयन किया जाता है। भारत से चयनित प्रतिभागियों में उन्हें प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है, जो नवादा और बिहार के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि उनकी टीम किसानों की समस्याओं के समाधान और खेती को सुरक्षित एवं बेहतर बनाने से जुड़े एक विशेष रिसर्च प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। इसी प्रोजेक्ट को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा। दिव्यांशु ने बताया कि चयन प्रक्रिया के तहत पहले ऑनलाइन आवेदन किया गया, जिसके बाद उनका ऑनलाइन इंटरव्यू लिया गया। इंटरव्यू में सफल होने के बाद उनका चयन किया गया। अब वे 22 जुलाई 2026 को इंडोनेशिया जाएंगे, जहां विभिन्न देशों के प्रतिभागियों के बीच अपने प्रोजेक्ट की जानकारी साझा करेंगे। साधारण व्यवसायी परिवार से आने वाले दिव्यांशु के पिता रमेश यादव व्यवसायी हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने कड़ी मेहनत और लगन से यह उपलब्धि हासिल की है. दिव्यांशु की इस सफलता से परिवार, गांव और पूरे जिले में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया है। वहीं जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.0
0
Report
भोपाल-इटारसी जीआरपी ने ट्रेनों से चोरी करने वाले शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपालजीआरपी इटारसी को मिली बड़ी सफलता ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार मोबाइल व जेवरात सहित कुल 8 लाख 52 हजार रूपए का सामान बरामद0
0
Report
गाजियाबाद के खोड़ा में भैंस तबेला वाले अचार फैक्ट्री पर छापा, 3,400 किलो अचार नष्ट
Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के खोड़ा क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने भैंस के तबेले में संचालित की जा रही दो अचार निर्माण इकाइयों पर छापेमारी कर करीब 3400 किलो अचार नष्ट कराया है। जांच के दौरान बड़ी मात्रा में अचार खराब, दुर्गंधयुक्त और बेहद गंदे माहौल में रखा हुआ मिला। टीम ने दोनों इकाइयों से कुल छह नमूने भी लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सबसे पहले शनि बाजार स्थित पवन सिंह की अचार निर्माण इकाई का निरीक्षण किया। जांच के दौरान 20 ड्रमों में रखा करीब 1000 किलो आम और नींबू का अचार सड़ा-गला और खाने योग्य नहीं पाया गया। मौके पर ही पूरे अचार को नष्ट कराया गया। इसके अलावा 180 किलो मिक्स अचार और करीब 8800 किलो नमक को भी जब्त किया गया। विभागीय अधिकारियों ने मिक्स अचार, मसाले लगे आम के अचार और नमक के नमूने जांच के लिए संग्रहित किए हैं। इसके बाद टीम ने मास्टर पार्क स्थित राहुल अचार वाले की इकाई पर कार्रवाई की। यहां 10 ड्रमों में रखा करीब 2000 किलो नींबू का अचार और 400 किलो मिक्स अचार खराब हालत में मिला। अधिकारियों के मुताबिक अचार से तेज बदबू आ रही थी और उसे साफ-सफाई के मानकों के विपरीत रखा गया था। विभाग ने पूरा स्टॉक जब्त कर मौके पर ही नष्ट करा दिया। यहां से नींबू अचार, मिक्स अचार और सिरके के नमूने भी जांच के लिए लिए गए हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि जिन परिसरों में अचार तैयार किया जा रहा था, वहां भैंसों का तबेला भी संचालित था। ऐसे माहौल में खाद्य सामग्री तैयार और भंडारित किए जाने पर विभाग ने गंभीर आपत्ति जताई है। बताया जा रहा है कि जिस परिसर में यह गतिविधियाँ संचालित हो रही थीं, उसका मालिक एक रिटायर्ड दिल्ली पुलिस दरोगा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष राय का कहना है कि आम जनता तक सुरक्षित खाद्य पदार्थ पहुंचाना विभाग की प्राथमिकता है। किसी भी कारोबारी को नियमों की अनदेखी कर लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित कारोबारियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। बाइट - आशुतोष राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी0
0
Report
Advertisement
भोपाल वाइपास पर गैस पाइपलाइन टूटी, बड़ा हादसा टला
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल राजधानी भोपाल बड़ा हादसा टला अयोध्या वाइपास पर फटी गैस की पाइप लाइन एप्पल चिलड्रन अस्पताल के पास टूटी गैस की पाइप लाइन आधे घंटे तक नहीं पहुंचा प्रशासन का अमला अस्पताल के सुरक्षा गार्ड ने अग्निसंयत्र से गैस को रोकने का किया प्रयास वाइपास पर 10 लेन प्रोजेक्ट के काम के चलते हुए हादसा0
0
Report
कानपुर के जुही में गो-तस्करी गैंग का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार, 2 घायल मुठभेड़ में
Noida, Uttar Pradesh:सुमीत राम थेके की अगुवाई में कानपुर क्राइम ब्रांच और ADCP ऑपरेशन्स टीम को जानकारी मिली कि कुछ लोग मुनाफ़े के लिए गायों को कम कीमत पर खरीदकर उन्हें काट रहे हैं। इस जानकारी पर कार्रवाई करते हुए जूही पुलिस स्टेशन और आस-पास के इलाकों की टीमों को अलर्ट किया गया। ऑपरेशन वाली शाम, जूही में दो संदिग्धों को एक गाय और हथियारों के साथ पकड़ा गया, जबकि दो अन्य भाग निकले। पकड़े गए संदिग्धों, श्याम जी तिवारी और मोहम्मद आमिर ने परमपुरवा में गाय खरीदने और उन्हें काटने की बात कबूल की। भागे हुए संदिग्धों, मोहम्मद चांद और रिहान को बाद में ढूंढ लिया गया और पुलिस के साथ मुठभेड़ में वे घायल हो गए। सभी संदिग्धों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और उन पर गैंगस्टर एक्ट समेत कई आरोप लगाए जाएंगे। अलग-अलग पुलिस यूनिट्स के बीच बेहतर तालमेल के लिए इस ऑपरेशन की तारीफ़ की गई।0
0
Report
सदर बाजार के वैष्णो धाम में रात के फायरिंग से इलाके में दहशत
Barh, Bihar:बाढ़ अनुमंडल में सदर बाजार स्थित वैष्णो धाम इलाके में रात में फायरिंग की घटना से अफरा तफरी मच गई। रेलवे टिकट बुकिंग को लेकर हुए विवाद में फायरिंग और मारपीट की घटना सामने आई है। प्रमोद कुमार ने वृंदावन जाने के लिए टिकट एजेंट रमण को दो हजार रुपए दिए थे। दो महीने बीत जाने के बाद भी एजेंट ने उन्हें टिकट बनाकर नहीं दिया। पैसे वापस मांगने पर एजेंट ने कुछ लोगों के साथ उनके घर में घुसकर मारपीट की। इस दौरान एक युवक हाथ में देसी कट्टा लेकर लोगों को धमकाने लगा, जिसका भीड़ के बीच कट्टा लहराते वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसी दौरान भीड़ जमा होने पर लोगों में दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की गई और फायरिंग के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। रात में मोहल्ले में फायरिंग की घटना से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। लोगों ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद कर लिया है। बाजार में फायरिंग कर दहशत फैलाने को लेकर पुलिस जांच में जुटी है। बाइट प्रमोद कुमार, पीड़ित स्थानीय महिलाओं0
0
Report
Advertisement
डीज़ल और ATF एक्सपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, पेट्रोल पर बदलाव नहीं
Noida, Uttar Pradesh:डीज़ल और ATF एक्सपोर्ट पर ड्यूटी बढ़ी | डीज़ल के एक्सपोर्ट पर ड्यूटी की दर 14 रुपये प्रति लीटर और ATF के एक्सपोर्ट पर 12.5 रुपये प्रति लीटर होगी। पेट्रोल के एक्सपोर्ट पर ड्यूटी की दर में कोई बदलाव नहीं किया गया है。 घरेलू इस्तेमाल के लिए मंज़ूर पेट्रोल और डीज़ल पर मौजूदा एक्साइज़ ड्यूटी दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है。0
0
Report
देवपुर धाम में राम मंदिर निर्माण के बीच भव्य गंगा आरती, हजारों भक्तों की भीड़
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ जिले के हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत देवपुर में निर्माणाधीन राम मंदिर में भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया. बनारस से आए पुरोहितों ने भव्य महा गंगा आरती की. इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु गंगा आरती में शामिल हुए. जिसके कारण पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में रंगा हुआ नजर आया. गंगा आरती में शामिल श्रद्धालुओं ने कहा कि सभी श्रद्धालुओं को काशी विश्वनाथ की अनुभूति प्राप्त हुई. महाआरती कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी अभियानंद अभिषेक शास्त्री ने की. वही स्वामी ने कहा कि यह देवपुर अब देवपुर धाम के नाम से जाना जाएगा. उन्होंने कहा कि यहां भव्य राम मंदिर का निर्माण किया जा रहा है. आने वाले समय में और भव्य कार्यक्रम किया जाएगा.0
0
Report
मकरंदपुर गाँव में जमीन विवाद में पथराव बेखौफ दबंगों ने की हर्ष फायरिंग पुलिस ने किया गिरफ्तार
Syondi Lalaipur, Uttar Pradesh:सजेती थाना क्षेत्र के मकरंदपुर गांव में मकान के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर पथराव और फायरिंग की घटना सामने आई है। पथराव में एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार मकरंदपुर निवासी विक्रम सिंह, जो घाटमपुर सीएचसी में कार्यरत हैं, ने बताया कि उनके घर के पास स्थित जानवरों वाले हिस्से की पुरानी दीवार कुछ दिन पहले ढह गई थी। सोमवार को वह अपने पिता गजराज सिंह और अन्य परिजनों के साथ मलबा हटवा रहे थे। आरोप है कि तभी पड़ोसी जीत कुमार ने छत से पथराव शुरू कर दिया। एक पत्थर विक्रम के वृद्ध पिता के सिर पर लग गया, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़े। परिजनों का आरोप है कि इसके बाद भी जीत कुमार और उसकी पत्नी रामगीता लगातार पथराव करते रहे। विरोध करने पर महिला ने तमंचे से फायरिंग कर दी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। हालांकि गोली किसी को नहीं लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल वृद्ध को सीएचसी घाटमपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उर्सला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सजेती थाना प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।0
0
Report
Advertisement
गोविंदपुरम बाबा मार्केट में आग: दमकलों ने 4-5 दुकानों को जल्द बुझाया
Noida, Uttar Pradesh:Ghaziabad (Uttar Pradesh): Fire Breaks Out In Shops At Baba Market, Govindpuram Area, Fire Tenders At The Spot. Visuals. (Rahul Pal (Fire Officer) Source: Fire Department) गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश: गोविंदपुरम इलाके के बाबा मार्केट में दुकानों में आग लगी, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने कहा, "आज रात 12 बजे गोविंदपुरम के बाबा मार्केट में 4-5 दुकानों में आग लगने की सूचना मिली। दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गई। आग पर काबू कर लिया गया है। कूलिंग का काम जारी है।"0
0
Report
पाकुड़ नगर थाना ने चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया; साइकिल और मोबाइल बरामद
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ नगर थाना की पुलिस ने चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पाकुड़ मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तिलभिट्ठा निवासी आजहारूल शेख उर्फ मिरु शेख के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई मालीपाडा निवासी वादी मरांग मरांडी के लिखित आवेदन पर नगर थाना में दर्ज कांड के तहत की गई है। आरोपी वादी के घर के आंगन से एक साइकिल और वहीं पास के होपन किसकु के घर से मोबाइल चोरी कर भाग रहा था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को दबोच लिया। उसके पास से चोरी की गई साइकिल और मोबाइल फोन बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ़ सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।0
0
Report
अशोक नगर में बस कंडक्टर पर दबंगों की बेरहमी, CCTV में कैद मारपीट वायरल
Isagarh, Ashoknagar, Madhya Pradesh:अशोक नगर - दबंगों की दबंगाई, युवक की बड़ी बेरहमी से पिटाई, घटना CCTV में कैद. तीन युवकों ने बस के कंडक्टर जगदीश राय की लात-घूँसे से पिटाई. बस में बैठने सीट ना देने से नाराज थे दबंग. कंडेक्टर जगदीश राय पिछले 10 सालों से कर रहे हैं कंडक्टरी का काम. युवक के साथ मार पिटाई का वीडियो CCTV में हुआ कैद. वीडियो में कुछ लोग बस के ऑफिस में बैठे कंडक्टर को पहले लात और घूंसे से मारते हैं, फिर उसे घसीटते हुए ले जाते हैं. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल. पीड़ित बस कंडक्टर ने देहात थाने को घटना की जानकारी दी. मामला अशोक नगर के देहात थाना क्षेत्र का है.0
0
Report
Advertisement
ग्रेटर नोएडा में युवक ने आत्महत्या; पत्नी की मौत के कारण तनाव बताया
Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कस्बे में सोमवार को 21 वर्षीय एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मेरठ निवासी सौरभ पुत्र गजेंद्र सिंह के रूप में हुई है। यह घटना उसकी पत्नी द्वारा दो दिन पहले नॉलेज पार्क क्षेत्र में हॉस्टल की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने के बाद हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे की है। पीआरवी को सूचना मिली कि प्रेम कुंज गुरुद्वारा वाली गली में एक मकान के कमरे में किराये पर रहने वाले युवक ने फंदा लगा लिया है। सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने बताया कि सौरभ मूल रूप से मेरठ के बाफर, थाना जानी का रहने वाला था और सूरजपुर कस्बे में दीपक के मकान में किराए पर रह रहा था। युवक का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। पुलिस ने फील्ड यूनिट को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि पत्नी की मौत के बाद से सौरभ मानसिक तनाव में था। जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र में सौरभ की पत्नी ने हॉस्टल की तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी थी। सौरभ और उसकी पत्नी ने करीब आठ महीने पहले प्रेम विवाह किया था। उनके बीच किसी व्हाट्सएप चैट को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके चलते झगड़ा भी हुआ था। इसी विवाद के कारण पत्नी ने शनिवार को हॉस्टल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। पत्नी की मौत के बाद से सौरभ कथित तौर पर परेशान था, क्योंकि मृतका के परिवार वाले उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराना चाहते थे। फिलहाल, पुलिस दोनों आत्महत्याओं के कारणों की गहनता से जांच कर रही है।0
0
Report
बहराइच से खबर: दिल्ली होटल में आग के बाद जांच टीम ने की कार्रवाई
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी खबर: दिल्ली के होटल में हुए अग्निकांड की घटना से बार्डर के जिले का प्रशासन हुआ अलर्ट, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के निर्देश पर होटलों की जांच के लिये तीन सदस्यीय टीम गठित, सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी के साथ CFO कर रहे शहर के होटलों की गहन जांच, जांच के दौरान मानकों की अनदेखी करने वाले 7 होटलों को सिटी मजिस्ट्रेट ने दी नोटिश, 15 दिनों के भीतर मानकों को पूरा न करने वाले होटलों पर हो सकती है सीजर की कार्रवाई, होटलों में ठहरने वाले मुसाफिरों, की सुरक्षा से जुड़े तमाम मानकों की टीम कर रही गहन जांच, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद का बयान, होटलो में सुरक्षा मानकों की लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दास्त, शहर के तमाम इलाकों में मानकों को ताख पर रख होटल कारोबारी चला रहे होटल का कारोबार0
0
Report
स्लोवाकिया ने मोदी को व्हाइट डबल क्रॉस प्रथम श्रेणी से सम्मानित किया
Noida, Uttar Pradesh:योगी आदित्यनाथ स्लोवाकिया द्वारा माननीय प्रधानमंत्री श्री narendramodi जी को 'द ऑर्डर ऑफ़ द व्हाइट डबल क्रॉस (फर्स्ट क्लास)' से सम्मानित किया जाना 140 करोड़ भारतीयों के लिए अत्यंत गर्व और सम्मान का क्षण है। यह प्रतिष्ठित सम्मान भारत के प्रति बढ़ते वैश्विक सम्मान को दर्शाता है और अंतरराष्ट्रीय साझेदारी को मजबूत करने, आपसी समृद्धि को बढ़ाने तथा देशों के बीच मित्रता के स्थायी संबंध विकसित करने में माननीय प्रधानमंत्री जी के असाधारण योगदान को मान्यता देता है। उनके दूरदर्शी नेतृत्व में, भारत वैश्विक मंच पर एक प्रमुख आवाज़ के रूप में उभर रहा है और दुनिया भर में प्रशंसा, विश्वास और सद्भावना अर्जित कर रहा है।0
0
Report
Advertisement
