458895
मंदसौर में स्वतंत्रता दिवस समारोह, प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया ने किया झंडावंदन
Mandsaur, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश के मंदसौर में जिले की प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्थानीय कॉलेज ग्राउंड पर परेड को सलामी दी और झंडा वंदन किया। झंडा वंदन के बाद, उन्होंने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झारखंड: आदिवासी एकता महाजुटान आज रांची मोरहाबादी मैदान में परिसीमन- MMDR विरोध
Ranchi, Jharkhand:कल यानी 30 अगस्त को रांची के मोरहाबादी मैदान में आदिवासी एकता महाजुटान होने जा रहा है। यह महाजुटान प्रस्तावित परिसीमन और MMDR के विरोध में आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान आदिवासी संगठन अपनी मांगों और आशंकाओं को लेकर आवाज बुलंद करेंगे。 आदिवासी संगठनों को आशंका है कि परिसीमन के बाद आदिवासी आरक्षित सीटों की संख्या कम हो सकती है, जिससे आदिवासी समाज के राजनीतिक प्रतिनिधित्व पर असर पड़ सकता है。 वहीं, MMDR लागू होने को लेकर भी आदिवासी संगठनों ने विरोध जताया है। संगठनों का आरोप है कि इसके लागू होने से झारखंड के हितों और राज्य के अधिकारों पर असर पड़ सकता है。 इन्हीं मुद्दों को लेकर राज्यभर से आदिवासी समाज के लोग कल रांची के मोरहाबादी मैदान में जुटेंगे। महाजुटान को लेकर मोरहाबादी मैदान में तैयारियां अंतिम चरण में हैं。0
0
Report
बेगूसराय के आकाशपुर में सोई महिला पर गोली, हालत गंभीर
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। यहां छत पर पति के साथ सो रही एक महिला को अपराधियों ने गोली मार दी। गोली महिला के सीने में लगी, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के आकाशपुर गांव की है। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।आपको बताते चले कि बेगूसराय के सिंघौल थाना क्षेत्र के आकाशपुर गांव की हैं, जहां अपराधियों ने सोई अवस्था में एक महिला को गोली मारकर घायल कर दिया।घायल महिला की पहचान आकाशपुर गांव निवासी रघुवंश पासवान की पत्नी राखी देवी के रूप में हुई है।परिजनों के मुताबिक, राखी देवी अपने पति के साथ घर की छत पर सो रही थीं। इसी दौरान देर रात अपराधियों ने सोई अवस्था में ही उनके सीने में गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर राखी देवी की नींद खुली और उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया।आवाज सुनकर उनके पति भी जाग गए। उन्होंने देखा कि राखी देवी खून से लथपथ पड़ी थीं। महिला ने अपने पति से कहा कि किसी ने उन्हें गोली मार दी है। इसके बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।फिलहाल महिला को गोली किस वजह से मारी गई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। वारदात के पीछे की वजह और हमलावरों की पहचान को लेकर पुलिस जांच कर रही है।घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी आनंद कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच में जुटी है। अब पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर रात के अंधेरे में घर की छत पर सो रही महिला को किसने और क्यों गोली मारी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर अपराधियों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है। बाइट: परिजन बाइट परिजन0
0
Report
जालोर नगर निकाय चुनाव 2026: विमला विश्नोई ने संभाली जिला प्रभारी की कमान
Jaipur, Rajasthan:नगर निकाय चुनाव 2026: विमला विश्नोई को जालोर महिला मोर्चा जिला प्रभारी की जिम्मेदारी जालोर। नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठन स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राखी राठौड़ ने जालोर जिले में महिला मोर्चा की चुनावी गतिविधियों को गति देने के लिए विमला विश्नोई को जिला प्रभारी नियुक्त किया है。 विमला विश्नोई लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़कर जमीनी स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। करीब 15 वर्षों से पार्टी के लिए लगातार कार्य कर रहीं विमला विश्नोई की खास पहचान एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में रही है। संगठन में पद की अपेक्षा किए बिना लगातार सक्रिय रहने का लाभ अब उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के रूप में मिला है। उनकी नियुक्ति को महिला मोर्चे में नई ऊर्जा और संगठनात्मक मजबूती से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि विमला विश्नोई महिला कार्यकर्ताओं को बूथ एवं मंडल स्तर तक सक्रिय करने के साथ सरकार की योजनाओं और पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगी। उनकी नियुक्ति से महिला कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।0
0
Report
Advertisement
उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा— अखिलेश की टिप्पणी के बाद कोई गुंडा नहीं बचेगा
Noida, Uttar Pradesh:बलिया। अंकित बलियान हत्याकांड पर अखिलेश यादव की टिप्पणी पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, "बदलाव क्या होगा? अखिलेश यादव कभी आने वाले नहीं हैं और उनका शासन सभी ने देखा है; गुंडागर्दी, अपराध, जाति के नाम पर लूट, जाति संघर्ष, मुजफ्फरनगर दंगा, शामली पलायन देखा है। 2017 के बाद योगी सरकार में न्याय होना शुरू हुआ। कोई भी गुंडा या माफिया हो, कोई नहीं बचता है, शत प्रतिशत कार्रवाई होती है। इस घटना में माता-पिता दुखी हैं और आप जातिवाद, क्षेत्रवाद और गोत्रवाद की बात कर रहे हैं। माता-पिता के साथ खड़ा रहना चाहिए और न्याय होना चाहिए... सरकार तैनात है, हरियाणा में पुलिस भेज रही है। STF लगी हुई है... इसमें भी तुरंत न्याय मिलेगा। पुलिस दिन रात लगी हुई है और किसी भी अपराधी को छोड़ा नहीं जाएगा..."0
0
Report
भीनमाल नगर पालिका पार्षद नामांकन प्रक्रिया शुरू, प्रत्याशी सुबह से कतार में
Jaipur, Rajasthan:Jalore : भीनमाल : निकाय चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया जारी निकाय चुनाव 2026 के तहत भीनमाल नगर पालिका में पार्षद पद के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी, शहर के अलग-अलग वार्डों से दावेदार समर्थकों के साथ रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रस्तुत कर रहे नामांकन, नामांकन पत्र लेने व आवेदन तैयार कराने के लिए सुबह से अभ्यर्थियों की लगी रही कतार, चुनाव को लेकर दावेदारों में उत्साह नजर आया, रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में निर्धारित प्रक्रिया के तहत जमा किए जा रहे हैं नामांकन पत्र, प्रशासन की ओर से की गई है आवश्यक व्यवस्थाएं, 31 अगस्त अंतिम तिथि रहेगी0
0
Report
रायबरेली खेत में शराब विवाद पर युवक की हत्या: चाचा समेत मारपीट
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में खीरों थाना क्षेत्र के ईकौनी गांव में खेत की रखवाली करने गए युवक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान शिवबाबू पुत्र चंद्रलाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि खेत में रखवाली के दौरान शिवबाबू का उसके चाचा चंद्रपाल से शराब पीने को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच खेत में ही मारपीट हुई। मारपीट में शिवबाबू के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान बताए जा रहे हैं। घटना के बाद उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा घटना के कारणों और आरोपों की जांच की जा रही है。0
0
Report
Advertisement
नवी मुंबई में 19 वर्षीय युवक की हत्या: पुलिस तलाश में
Navi Mumbai, Maharashtra:नवी मुंबई के वाशी मिनिसिशोर क्षेत्र में एक युवक की हत्या। कोपरखैरणे स्थित चायनीज होटल में काम करने वाले 19 वर्षीय सुजलकुमार महातो नामक युवक की हत्या की गई। अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से सिर पर वार कर निर्मम हत्या की। इस घटना से शहर में दहशत का माहौल बन गया है। नवी मुंबई पुलिस आरोपी की तलाश के लिए विभिन्न टीमों का गठन कर उसकी खोज में जुटी है।0
0
Report
प्रदेश के अस्पतालों में स्वाइन फ्लू अलर्ट: बेड और दवा-किट की तगड़ी तैयारी
Noida, Uttar Pradesh:स्वाइन फ्लू को लेकर प्रदेश भर के अस्पताल में अलर्ट जारी किया गया है। अलग से आइसोलेशन वार्ड के साथ-साथ बेड रिजर्व करने की निर्देश दिए गए हैं, और इसके साथ ही साथ दवाई और जांच किट की व्यवस्था भी दुरुस्त हो उसके लिए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक समीक्षा बैठक किया। क्या कुछ तैयारी है अस्पतालों की देखिए खास रिपोर्ट में....0
0
Report
संभल में पुरानी कहासुनी पर पथराव, दो पक्षों के ग्रामीणों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल । पुरानी कहासुनी के मामले को लेकर दो पक्षों के बीच पथराव .. जमकर चले ईंट पत्थर । मारपीट और पथराव करते दोनों पक्ष के ग्रामीणों का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल । एक पक्ष ने थाने पहुंचकर घर में घुसकर मारपीट करने की शिकायत की तहरीर दी । पुलिस मामले की जांच में जुटी । रजपुरा थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव का बताया जा रहा है बायरल वीडियो ।0
0
Report
Advertisement
भरूच के झाड़ेश्वर में संदिग्ध व्यक्ति CCTV में कैद, रात निगरानी बढ़ी
Bharuch, Gujarat:ભૂરૂચ બ્રેકિંગ ભરૂચના ઝાડેશ્વર વિસ્તારમાં શંકાસ્પદ ઈસમની હિલચાલ CCTVમાં કેદ GNFC પાછળના આકાશ ગંગા અને નીલકંઠનગર સોસાયટીમાં રાત્રે ઈસમ ફરતો દેખાયો CCTV ફૂટેજ સામે આવતા તહેવારોના માહોલમાં સ્થાનિકોમાં ફફડાટ શંકાસ્પદ ઈસમ તસ્કરી સાથે સંકળાયેલો હોવાની સ્થાનિકોમાં આશંકા વર્તાય સત્તાવાર પુષ્ટિ નહીં સ્થાનિકોએ સમગ્ર મામલે ભરૂચ સી ડિવિઝન પોલીસને જાણ કરી તહેવારો દરમિયાન રાત્રિ પેટ્રોલિંગ વધારવા અને શંકાસ્પદ હિલચાલ પર નજર રાખવાની માંગ0
0
Report
नाशिक के आदिवासी आश्रम स्कूल में अल्पवयस्क की आत्महत्या, परिजनों ने न्याय की मांग की
Nashik, Maharashtra:नाशिक जिले के आदिवासी आश्रम स्कूल के अल्पवयीन छात्र हरिदास शेखरे ने आत्महत्या कर ली। नाशिक के वणी तालुक्यात जोपुळ स्थित आदिवासी आश्रम स्कूल में इस घटना की पुष्टि होती है। परिजनों का आरोप है कि आत्महत्या के लिए उकसाने का दोष है, और उन्होंने न्याय के लिए थाने की पायरी लगाई है। घटना की गहन जांच की मांग है ताकि आश्रम स्कूल प्रशासन और संबंधित व्यक्तियों की जिम्मेदारी स्पष्ट हो सके और कायदेशीर कार्रवाई की जाए।0
0
Report
टोंक जेल में नरेश मीणा की तबीयत बिगड़ी, शहादत अस्पताल में ICU भर्ती
Kota, Rajasthan:Ton k नरेश मीणा की जेल में बिगड़ी तबीयत शहादत अस्पताल में लाया गया नरेश मीणा को मेडिकल चैकअप के लिए लाया गया अस्पताल शहादत अस्पताल की ICU में किया एडमिट समर्थकों ने सीने में दर्द की पहले ही जताई थी आशंका जमानत याचिका खारिज होने के बाद किया गया था जेल में बंद अस्पताल परिसर में पुलिस का सुरक्षा बल तैनात0
0
Report
Advertisement
तहसील कार्यालय के बाहर कंक्रीट गिरने से चुनाव कर्मी बाल बाल बचे
Tonk, Rajasthan:देवली (टोंक) चुनाव कार्यों में लगे कर्मचारी बाल बाल बचे, तहसील कार्यालय के बाहर नामांकन कर्मचारियों के पास गिरी कंक्रीट, तहसील परिसर के बाहर की छत का उखड़ कर गिर रहा प्लास्टर, नामांकन फर्मों की जांच करते समय अचानक से गिरी कंकरीट, जब छत से कंकरीट गिरी उस समय एक दर्जन कर्मचारी थे मौजूद, बाद में कर्मचारियों ने खुद खिसकाए अपनी टेबल कुर्सियां0
0
Report
लखमारा में भूस्खलन: गधेरे में पानी रुकने का खतरा, ग्रामीण सुरक्षा की मांग
Bageshwar, Uttarakhand:कपकोट के लखमारा गांव में दो दिनों से लगातार हो रहे भूस्खलन ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। पहाड़ी से मलबे के साथ बड़े-बड़े बोल्डर और पेड़ गिरकर लखमारा गधेरे में पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों को आशंका है कि बड़ा बोल्डर गिरने से गधेरे का पानी रुककर तालाब बन सकता है, जिससे खतरा और बढ़ेगा। बारिश के बाद पहाड़ी में दरारें पड़ने और जमीन फटने के भी मामले सामने आए हैं। भूस्खलन से कई किसानों के खेत मलबे में दब गए हैं। ग्राम प्रधान गीता देवी के मुताबिक सड़क निर्माण से भी स्थिति प्रभावित हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल निरीक्षण और सुरक्षा उपायों की मांग की है।0
0
Report
आकोला नगरपालिका चुनाव के लिए SC आरक्षित पद ने तेज की राजनीतिक सरगर्मी
Begun, Rajasthan:आकोला, चित्तौड़गढ़ - आकोला ग्राम पंचायत को 17 जुलाई 2023 को चतुर्थ श्रेणी नगर पालिका घोषित करने की आधिकारिक मंजूरी मिली थी. नगर पालिका बनने के बाद अब पहली बार निकाय चुनाव होने जा रहे हैं. इस चुनाव में नगर पालिका अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति यानी SC वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है. आकोला नगर पालिका क्षेत्र में कुल 20 वार्ड हैं, जहां 8 हजार 954 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. वार्ड आरक्षण के तहत सामान्य वर्ग के लिए 10 वार्ड, अनुसूचित जाति के लिए 4, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 4 और अनुसूचित जनजाति के लिए 2 वार्ड आरक्षित किए गए हैं. अध्यक्ष पद SC वर्ग के लिए आरक्षित होने के बाद संभावित दावेदारों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं. वहीं नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है. पहले दिन करीब 100 लोग आवेदन पत्र लेकर गए, लेकिन किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र जमा नहीं कराया. नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त दोपहर 3 बजे तक है. चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज करते हुए आकोला क्षेत्र के 20 मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने पेयजल, बिजली, शौचालय, साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था और दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैंप सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया.0
0
Report
Advertisement
